AAJ KA RASHIFAL 5 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 अक्टूबर रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 03ः05 तक आश्विन शुक्ल त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः01 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करे।
अपने व्यावसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं, बाहरी पार्टियों से आपको व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकते हैं, जो कि फायदेमंद साबित होंगे।
व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करना चाह रहे है तो आपके लिए शुभ रहेंगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन लाभदायक रहेगा, उनकी मन की बात पूर्ण हो सकती है।
वर्किंग वुमन को कोकर्वर का फूल सपोर्ट मिलेगा जिससे उनके कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
स्टूडेंट्स का अपने फील्ड के प्रति पॉजिटिव एटिट्यूट आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
सेहत के मामले में मेडिशन पर खर्चा बढ़ सकता है।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी।
जीवनसाथी के सहयोग से घर का रुका हुआ कोई इंपॉर्टेंट कार्य पूर्ण हो सकता है, लेकिन कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
प्रैक्ट्सि के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन टै्रक पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
व्यवसाय में आप अपने प्रयासों से नए अचिवमेंट हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
गण्ड योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस को आप आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
वर्किंग वुमन जॉब चेंज करने की कोशिश कर रहे हैं तो समय उनके लिए अनुकूल है।
बॉस अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें, ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा बस धैर्य धारण करें।
फैमिली में किसी खास के स्वास्थ्य में सुधार आएगा, प्रेम जीवन में आपके मन की बात हो सकती है।
स्वास्थ्य के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
व्यवसाय संबंधी संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं।
बिजनेसमैन को कार्यक्षेत्र की व्यवस्था के प्रति कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है, क्योंकि किसी कर्मचारी के अहम की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था खराब हो सकती है।
वर्कप्लेस पर सडनली ही आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के एक्स्ट्रा इनकम के नए रास्ते ऑपन होने से वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी।
यंग जनरेशन का व्यक्तिगत व्यवहार जैसे आपका दृष्टिकोण, रवैया और आपकी राय आपके जीवन में बदलाव लाएंगे, इन बदलावों का सामना खुले दिल से करें।
परिवार में किसी बात को लेकर हठ छोड़ना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
स्टूडेंट्स को स्टडी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
किसी भी व्यवसाय संबंधी नए कार्य को स्टार्ट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी गतिविधि को सामान्य ही रखें, दूसरों के मामलों में ना उलझ कर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें।
कोई व्यावसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है, बिजनेस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे।
वर्किंग वुमन पर वर्कप्लेस पर वर्कलोड ज्यादा रहेगा, साथ ही आर्थिक तनाव भी बना रहेगा।
वर्कप्लेस पर समय की धारा को समझते हुए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा।
घरेलु वातावरण को लेकर स्टूडेंट्स का अपने क्षेत्र में मन नहीं लगेगा, आप चिड़चिडे़पन के शिकार हो सकते है जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
जीवनसाथी को नकारात्मक सोच से बचकर रहने की सलाह दें और उनके साथ कुछ समय गुजार कर यह बात प्यार से समझाएं।
ग्रहण दोष के बनने से बेवजह का चिंतन करने से स्वास्थ्य में नरमी आएगी, उसी बात पर विचार करें जो आवश्यक हो।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है।
बिजनेस में किसी डिसिजन को लेने के लिए ज्यादा सोच विचार करने में ज्यादा समय न लगाएं, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या ऑर्डर रद्द होने के साथ किसी अन्य को भी मिल सकते है।
गण्ड योग के बनने से कार्यक्षेत्र में सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे।
वर्किंग वुमन के ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ वाद विवाद हो सकता है।
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव थिंकिंग से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
वीकेंड पर संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए कठिन अध्ययन और अधिक प्रयास करने का सही समय है।
सेहत के मामले में आपको केलोरिज बर्न करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
इस समय बिजनेस संबंधी कार्य प्रणाली के प्रति उचित मूल्यांकन करने की जरूरत है, कोशिशों से आप परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे।
बिजनेसमैन को अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए निवेश की प्लानिंग करना चाहिए, बिजनेस में पूंजी की जरूरत है।
नौकरीपेशा लोगों पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे।
वर्किंग वुमन के लिए समय ठीक नहीं रहेगा ऑफिस में किसी से वर्क को लेकर विवाद हो सकता है।
करियर में चुनौतियाँ आने से आपकी कार्य में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
प्रेम जीवन में मधुरता आएगी, जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
वर्कप्लेस पर कार्य के प्रति आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा डिसीजन नहीं ले सकते।
वर्किंग वुमन के लिए वर्कप्लेस पर समय कुछ कठिन रहेगा लेकिन आप अपनी बुद्धि और चातुर्यता से उसे हल करने में सफलता प्राप्त करेगी।
बिजनेस संबंधित मामलों में निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
गण्ड योग के बनने से व्यवसाय संबंधी कार्यों में परिस्थितियां कुछ बेहतर रहेगी साथ ही धन लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन निर्णय लेने में आलस्य न करें।
प्रॉपर्टी रिलेटेड कार्यों को बहुत ही सावधानी से निपटाए, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपकी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा, बाधाओं के पार सफलता प्रतीक्षा कर रही है।
खानपान का ध्यान रखें एसिडिटी की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है।
पार्टनरशिप बिजनेस में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
नौकरीपेशा लोग अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश न करें।
ग्रहण दोष के बनने से वर्किंग वुमन को वर्कप्लेस पर व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी, ऐसी स्थिति आपको चिड़चिड़ा बनाएगी।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें।
पारिवारिक वातावरण सुखद नहीं रहने से आप परेशान रहेंगे, लवर की भावनाओं की कद्र करें।
यंग जनरेशन को किसी खास से धोखे का सामना करना पड़ सकता है।
आपके घर के किसी सदस्य के बीमार हो जाने के योग हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों की मदद करें।
व्यवसायिक स्थल पर अनुभवी लोगों से संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, कोई असंभव काम भी संभव होने की उम्मीद है, आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है।
गण्ड योग के बनने से फॉरेन बिजनेसमैन सही समय पर सही फैसला लेने से सफलता पाएंगे, निवेश में फायदा मिलने के योग हैं।
कार्यस्थल पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे।
वर्कस्पेस पर वर्किंग वुमन की वर्किंग स्किल्स बढ़ सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मस्ती के मुड में रहेंगे।
सेहत के मामले में जोड़ों में दर्द से राहत मिलेगी।
जीवनसाथी और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी, आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं, और आपकी पिछली बचत आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
ऑफिस के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा, सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा।
वर्कप्लेस पर वर्किंग वुमन के काफी दिनों से आ रही की बाधाएं समाप्त होंगी।
बिजनेस में पब्लिक रिलेशन और मजबूत करें, जिससे मार्केट में आपके बिजनेस की पहचान बनेगी।
बिजनेस के लिए भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है।
किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी, धार्मिक कार्यों की और ध्यान लग सकता है।
स्टूडेंट्स आप अपने लक्ष्य तक तब ही पहुंच पाएंगे जब आपका मन स्पष्ट होगा और आपका कंसंट्रेशन अपने लक्ष्य पर होना चाहिए।
सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता में कमी आएगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
गण्ड योग के बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में अपने गोल को लेकर गंभीर रहेंगे।
व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अच्छा है।
नया काम शुरू करने की योजना बनाई है, तो तुरंत उस पर अमल करें साथ ही उसे धरातल पर लाने के तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर मेहनत ज्यादा रहेगी।
ऑफिस की किसी मीटिंग में वर्किंग वुमन की परफॉर्मेंस प्रगति का द्वार खोल सकती है, इसलिए अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दें और उसे बेहतर करते रहें।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
घर में रहते हुए कोई नया कौशल सीखने और नए रास्ते आजमाने के लिए यह समय उपयुक्त है, और आपको काफी सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढ़ते खर्च रहे सावधान।
ग्रहण दोष के बनने से बिजनेस में रुका हुआ पैसा लेट होने से आपकी नेक्स्ट प्लानिंग पर पानी फिर सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपको वित्तीय निर्णय सोच समझकर लेने होंगे अन्यथा लॉस का सामना करना पड़ेगा।
वर्किंग वुमन कामकाज में लापरवाही बिल्कुल न करें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
नौकरी में काफी समय से कोई रुका हुआ इंक्रीमेंट अथवा प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिलने में समय लग सकता है।
यंग जनरेशन बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे, चारों ओर के टेंशन के माहौल में घर से काम करना आसान नहीं होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने क्षेत्र में संसाधनों की कमी खलेगी।
सेहत का पाया गड़बड़ा सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7

Comments
Post a Comment