AAJ KA RASHIFAL 26 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्री गणेशाय नमः।।
26 अक्टूबर, रविवार, लाभ पंचमी
पंचांग-
आज पुरे दिन कार्तिक शुक्ल लाभ पंचमी तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः47 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, अतिगंड योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10ः47 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिज़नेस में आपका कॉन्फिडेंस आपके हाथ नए प्रोजेक्ट दिलावाएगा।
वर्कप्लेस पर इंर्पोटेंट वर्क को करने के बाद आप अपने अन्य कार्यों को रिलेक्स होकर वर्क करेंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताएंगे।
फैमिली के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। इस संडे पर।
बुधादित्य योग से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपको कुछ कार्यों में बड़े बिजनसमैन का आपको सर्पोट मिलेगा।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में हार्ड वर्क उम्मीद से बेहतर करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। संभलकर रहें किसी भी प्रकार के पेपर पर बिना पढ़े हस्ताक्षर नहीं करें।
वर्कस्पेस पर वर्क बर्डन ज्यादा होने से आपकी तबियत गड़बड़ा सकती है।
फैमिली में किसी गलती को लेकर बड़े बुजुर्गों से डांट सुननी पड़ सकती है।
लव एंड मैरिड लाइफ में आपकी बॉडिंग गड़़बड़ा सकती है।
संडे पर सेहत को लेकर सतर्क रहें ध्यान व योग क्रियाओं के लिए समय निकालें।
इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स अपने असाइनमेंट को टाइमली सबमिट नहीं कर पाएंगे।
पॉलिटिशियन टिकट न मिलने पर अन्य रास्ता अपनाएंगे।
टै्रवलिंग के दौरान सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़़ सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
ऑनलाइन बिजनेस में कुछ नया परिवर्तन करने का मानस बन सकता है।
कार्यस्थल पर आपकी प्रमोशन की खबर गांव में आग की तरह फैल जाएगी।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे।
अगर आप अपनी समस्यां फैमिली के साथ शेयर करेंगे तो उसका सोल्यूशन इस संडे होगा।
सोशल लेवल पर आपका सपोर्ट सिस्टम बेहतर रहेगा जिससे आपके कार्य टाइमली होंगे।
पराक्रम योग से पॉलिटिशियन को कार्यकर्ताओं का पुर्ण सहयोग मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने कोच के साथ किसी बड़े टॉर्नामेंट में हिस्सा ले सकते है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
ऑनलाइन मार्केटिंग बिजनेस आउटसोर्सिंग बिजनेसमैन के लिए दिन लाभकारी हो सकता है, अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
आपका स्मार्ट वर्क आपको किसी बड़ी कम्पनी में जॉब दिलवा सकता है।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से संडे पर पेरेंट्स के साथ हो रहे वैचारिक मतभेदों का दि एंड होगा।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स अपनी कम्युनिकेशन स्किल से सभी को स्वयं की और आकर्षित करेगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ दिन रोमांस और रोमांच में बितेगा।
ऑफिशियली ट्रैवलिंग की प्लानिंग अचानक बन सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
डिजिटल मार्केटिंग होने से आपकी ज्वेलरी डिजाइन काफी पसंद की जाएगी जिससे आपके बिजनेस को नई पहचान मिलेगी।
सुनफा योग से ऑफिस में आपका पॉजिटिव फिल करते हुए अपने कार्य को कंप्लीट करेंगे।
फैमिली में आ रही परेशानियों को आप फैमिली से शेयर कर इजीली सॉल्व कर लेंगे।
अगामी चुनावों को देखते हुए विपक्ष आपकी किसी पुरानी पोस्ट को लेकर आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है लेकिन आप अपनी सुझबूझ से उसे हल करने में सफल होंगे।
स्टूडेंट्स को स्टडी से कुछ डिस्ट्रबेंस का सामना करना पड़ेगा। पर आप अपनी एकाग्रता से उसे दूर करने में सफल होंगे।
वाशि योग से संडे पर पर्सनल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में रुकावट आ सकती है।
बिजनेस में भाव बढ़ने से आपकी परेशानियां बढ़ेगी।
कार्यस्थल पर सेलरी मे कटोती आग में घी काम करेगी। आपकी टेंशन को और बढ़ाएंगी।
फैमिली में आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा।
लव एंड मैरिड लाइफ में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है। “रिश्ते वहां खत्म हो जाते है, जहां गलतफहमियां शुरू हो जाती है।”
सामाजिक स्तर पर आपकी किसी पोस्ट का मजाक उड़ाया जा सकता है, और उस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा डिसलाइक किया जाएगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए कॉन्फिडेंस तो सही लेकिन वो ओवर कॉन्फिडेंस से बचे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
अतिगंड, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिज़नेस में कस्टमर डिमांड के अनुसार स्टॉक होने के कारण मार्केट में भारी उछाल आएगा।
वर्कस्पेस पर न्यू प्रोजेक्ट में आपका नाम भी हो सकता है, जो आपके लिए किसी खुशी से कम नहीं होगा।
पराक्रम योग से लव एंड मैरिड लाइफ में रिश्ते बेहतर बनेंगे।
इंटरनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स के हाथ सफलता लग सकती है। जिसके लिए उन्हें एकाग्रता के साथ अपने पूर्ण प्रयास करने होंगे।
फैमिली में आप अपनी वाणी के जादू में सभी को मोहित करने में सफल होंगे।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके ही कार्य विरोधियों के मुंह को बंद करेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
अतिगंड, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आपको अन्य टेक्सटाइल कम्पनी से जुड़े होने के कारण अच्छा खासा लाभ होगा।
वर्कप्लेस पर आपके कार्य की वाह-वाही होगी, हो सकता है आपको पार्टी देनी पड़े।
आगामी चुनावों को देखते हुए पॉलिटिशियन एक्टिव रहेंगे जिससे उनको फायदा होगा।
बुधादित्य योग से फैमिली में डेली एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। संचित पूंजी भविष्य में आपके काम आएगी।
लव एंड मैरिड लाइफ में मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
बिजनेस में आप आपकी मैनेजमेंट टीम के द्वारा फाइनेंस मैनेजमेंट बेहतर करने से आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से ऑफिस में आपकी मेहनत का फल आपको सैलरी हाइक के रूप में मिल सकता है।
घरेलू खर्चों को लेकर फैमिली में किसी से विवाद की स्थितियां बन सकती है।
आनन्दादि योग से लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ का आनंद लेंगे।
स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य फील्ड की तरफ भी झुकाव रहेगा।
रिलेटिव के साथ इस संडे पर किसी अर्जेंट वर्क को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
ई-कॉमर्स बिजनेस में कुछ सुधार लाने के प्रयास में आपके हाथ असफलता लगेगी। लेकिन आप हार नहीं माने और यह देखे कि कहां आप से गलती हुई है उसे सुधारे और आगे बढ़ जाए।
कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी में गिरावट आने से आपका मन खिन्न रहेगा।
फैमिली के किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें।
आपके काम में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा आप परफॉर्म करेंगे।
संडे पर लव एंड मैरिड लाइफ में आपके संबंध बिगड़ सकते है, आप अपनी वाणी पर कन्ट्रोल रखें।
स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट में कुछ खामियां निकाली जा सकती है।
चेस्ट पेन की समस्या से आप परेशान रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम में होगी वृद्धि।
फूड बिजनेस में आपका रिवेन्यू ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से कार्यस्थल पर बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे।
लव एंड मैरिड लाइफ में कुछ खट्टे-मीठे पल गुजरेंगे।
वाशि योग से फैमिली में आपके द्वारा की गई प्लानिंग सभी को पसंद आएगी।
पॉलिटिशियन को किसी चर्चित व्यक्ति का साथ मिलेगा जो उनके आने वाले समय के लिए फायदेमंद साबित होगा।
स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी से कुछ नया सीखने में सफल होंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।
इंडस्ट्रियल बिजनेस में मैन पावर के लिए रिक्वायरमेंट हो सकती है।
अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे जिससे आपकी कुछ चिंता कम होगी।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ डिनर की प्लानिंग किसी कार्य के चलते कैंसिल हो सकती है।
फैमिली में सभी के साथ आपकी बॉडिंग शानदार रहेगी।
सुनफा योग से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपका कार्य जनता को दिखेगा।
स्टूडेंट्स एग्जाम से पूर्व कोर्स को रिवीजन करने में लग जाएं।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment