AAJ KA RASHIFAL 28 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 अक्टूबर मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08 बजे तक कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः45 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः15 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
सुकर्मा योग के बनने से ऑफिस में यदि आप सीनियर्स या किसी बड़ी पोस्ट पर है, तो कर्मचारियों से काम लेने के लिए अपने व्यवहार को उनके साथ नरम रखना होगा।
बिजनेसमैन को काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अजनबी व्यक्ति के साथ मेलजोल बढ़ाने से बचें।
प्रिंटिंग और मीडिया से जुड़े बिजनेसमैन को चुनाव माहौल का फायदा मिल सकता है।
पॉलिटिशियन के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होगी। उन्हें उम्मीद है कि शाम तक स्थिति और अच्छी बनी रहेगी।
परिवार में पिता और बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें, जरूरत के समय उनका सहयोग मिलेगा।
सेहत को लेकर टेंशन फ्री रहेंगे।
वाशि योग से युवा वर्ग को दोपहर बाद कोई गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
ऑफिशियल डिसीजन लेने से पहले बहुत सोच समझकर कदम उठाएं, जल्दबाजी के चलते नुकसान होने की आशंका है।
बिजनेसमैन को व्यापारिक मीटिंग के दौरान अपने व्यवहार को सौम्य रखन होगा, उनके साथ संबंध बिगड़ने पर व्यापार को नुकसान हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के एग्जाम की डेट्स आगे बढ़ जाने से मन अशांत रहेगा।
परिवार के साथ धार्मिक स्थल, पार्क में जाने की प्लानिंग बना सकते है। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।
आपकी बातों से और हरकतों से पिता नाराज हो सकते हैं, कोशिश करें खुद पहल कर समस्या का निदान करें।
युवा वर्ग को किसी व्यक्ति से मिल रही नकारात्मक टिप्पणी परेशान कर सकती है, अन्य लोगों की बातों से अधिक अपनी भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।
पैर में सूजन से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
कार्यस्थल पर यदि जिम्मेदारियां बढ़ाई जा रही हैं तो चिंतित न हो, मेहनत का उचित परिश्रम जरूर मिलेगा।
सुकर्मा योग के बनने से बिजनेसमैन को अपना हर काम सिस्टम के तहत करने का प्रयास करना होगा, ताकि नुकसान की संभावना कम हो।
यंग जनरेशन को झूठे लोगों की संगति और झूठे कमिटमेंट से दूर रहना होगा, लोगों के झूठे वादे आपके दिल को दुखा सकते हैं।
सुनफा योग बनने से घर में यदि कोई धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है या फिर धार्मिक कार्यक्रम की प्लानिंग बन सकती है।
पॉलिटिशियन विरोधी पार्टी के उम्मीदवार को टक्कर देने में सफल होंगे।
जो युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता पाने के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी होगी।
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
सुकर्मा योग के बनने से कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए कार्य की सराहना होगी, इसके साथ ही आगे की कार्य को लेकर प्लानिंग भी कर सकते है।
बिजनेसमैन कस्टमर से पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचे उनके साथ किसी भी तरह की बहस आपकी छवि को क्षति पहुंचा सकती है आप यह ध्यान रखें की आप मार्केट में बैठे हैं जहां आपकी उस कस्टमर से ज्यादा पैठ है।
पॉलिटिशियन वोट के दिन जनता की भीड़ को देखकर और वोट ग्राफ बढ़ने से काफी उत्साहित होंगे। आप अपना वोट अवश्य दें, व दुसरों को भी वोट देने के लिए कहें।
पराक्रम योग से परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यदि भूमि खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है।
युवा वर्ग के मन में उत्पन्न हो रहे डर के कारण किसी व्यक्ति को जीवन से दूर रखने की कोशिश करना गलत है।
सेहत कुछ ढीली रहेगी व धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
आनन्दादि योग से ऑफिशियल कार्य को पूर्ण करने में कोई कठिनाई आती है, तो आज खुद को अपडेट करते हुए कमियों को दूर करना होगा।
बिजनेसमैन को पिछले अधुरे कामों को पूरा करने पर फोकस करना चाहिए, वरना पेंडिंग कामों की लिस्ट बढ़ सकती है।
सुकर्मा योग के बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स से जुड़े युवाओं के लिए दिन शुभ है, किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
घर के सभी छोटे-मोटे कार्यों को निपटाने का प्रयास करना चाहिए।
आपका कोई प्रॉपर्टी अथवा रुका हुआ कार्य हल हो सकता है, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सेहत के मामले में दिन आपकी परीक्षा ले सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
जिनकी पहली नौकरी है या जिन्होंने अभी हाल ही में नौकरी ज्वाइन की है उन्हें कार्यस्थल पर किसी से भी विवाद करने से बचना चाहिए वरना हाथ आई नौकरी जा सकती है।
पैसों के लिए बिजनेसमैन की मिल रही फिरौती को देखते हुए बिजनेसमैन को सिक्योरिटी व्यवस्था टाइट रखनी होगी, इसके साथ ही कीमती प्रोडक्ट के स्टोर रूम में सीसीटीवी की भी व्यवस्था कराएं।
स्टूडेंट्स को किसी के साथ भी फूहड़ मजाक करने से बचना होगा, ताकि किसी को बुरा न लगें।
पॉलिटिशियन शांति बनाए रखें, चुनाव को लेकर छोटी मोटी हुई बातों को इग्नोर करें क्योंकि ग्रहों की स्थिति विवाद करा सकती है।
पेट की जलन तकलीफ दायक हो सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
अपने जीवन में कैसे सफल हो चाहे एंप्लॉयड हो या अन एंप्लॉयड पर्सन आपको अपने जीवन में सफल होने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा।
पराक्रम योग से व्यापारियों को दोपहर तक मंदी का सामना करना पड़ सकता है जिसको लेकर वह थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का विचार बना सकते है।
घरो के बड़े बुजुर्गों के द्वारा यदि कोई सलाह दी जाती है तो उसका पालन कीजिए। बड़ों की राय में आप सभी की भलाई छिपी है।
सेहत के मामले में मन लगाकर खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।
वाशि योग से अपने करियर को बेहतर बनाने का जुनून आपको सफलता देगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
कार्यस्थल पर सीनियर्स से सलाह मशवरा करके उचित कदम उठाना चाहिए। सीनियर्स की सलाह पर कदम उठाने से आपको लाभ मिलेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस विस्तार के लिए अभी से योजना बनाने का काम शुरू कर रहे है, तो आपके लिए शुभ रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को सुबह जल्दी उठकर योग और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए, इसके साथ ही पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का भी ध्यान रखना है।
घर के संवेदनशील मुद्दों पर शांति बनाए रखनी होगी। सावधानी और शांति से रिश्तो को चलाने का प्रयास करना होगा।
सेहत की दृष्टि से पेट में दिक्कत होने की आशंका है।
वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है।
युवा वर्ग अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर करने से बचें आज की बचत की आवश्यकता को पूर्ण करेंगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों के करियर में उन्नति होगी, उन्हें आगे भी ऐसे ही काम और मेहनत करनी होगी।
बिजनेसमैन को मार्केट में कम से कम रिस्क लेने का प्रयास करना होगा। रिस्क कम लेने में ही लाभ होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में जुटें हुए रहेंगे।
घर में बड़े भाई व बहन का सम्मान करें, यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता है तो बढ़ चढ़कर मदद करें।
पॉलिटिशियन की पार्टी को लेकर किसी प्रकार की ट्रेवलिंग हो सकती है।
सेहत के मामले में आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
युवा वर्ग को सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जीवन में सामाजिक सक्रियता भी आवश्यक है इसलिए बढ़ चढ़ कर भाग लें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढ़ेंगे खर्च रहे सावधान।
ऑफिस के इम्पोटेंट डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें, आपसे खोने की आशंका है।
फॉरेन में या फॉरेन से बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को कोई भी सौदा सोच समझ कर करना होगा, इसके साथ ही आर्थिक हानि के प्रति भी अलर्ट रहें।
यंग जनरेशन को सामाजिक मामलों में ध्यान रखना है, कि गलती से भी किसी को अपशब्द न बोले।
पारिवारिक जिम्मेदारी लेने से पहले अपनी क्षमताओं का आकलन जरूर कर लें, तत्पश्चात ही जिम्मेदारी लें।
पॉलिटिशियन को वोटिंग के दिन क्रोध और अनर्गल वाद-विवाद से स्वयं को व साथ ही अपने समर्थकों को भी इन मामलों से दूर रखें।
बात करें सेहत की तो आप अपने खानपान में संयम रखें, रक्तचाप व उदर विकार से परेशान हो सकते हैं।
युवा वर्ग दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहें और जो भी संभव हो मदद करें, मदद कर अपने पुण्य के डिपॉजिट को मजबूत करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाए।
कार्यस्थल पर आपको अपने कार्य करने के तरीकों को और सुधारना होगा, कोशिश करें कि काम को आधुनिक ढंग से करें जिससे कम समय और कम मेहनत में काम पूरा हो सके।
बिजनेसमैन की वाणी में कठोरता रहेगी, उन्हें अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा जितनी विनम्रता से मार्केट में सभी से बनाए रखें।
यंग जनरेशन यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता में प्रयासरत है, तो उन्हें पढ़ाई की तकनीक पर ध्यान देना होगा।
घर के खर्चों की लिस्ट को छोटा करने का प्रयास करें, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
युवा वर्ग को फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ तालमेल बेहतरीन होगा, साथ ही वह आपके कार्य में भी सहयोग करेंगे।
सुकर्मा योग के बनने से बिजनेसमैन नई संपत्तियों में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।
सोशल मीडिया से जुड़े बिजनसमैन को अगामी चुनावों को देखते हुए वर्कलॉड को लेकर सर उठाने तक का समय नहीं मिल पाएगा।
यंग जनरेशन की मानसिक समस्या धीरे-धीरे सुलझती हुई नजर आ रही हैं, जिस कारण आज आप थोड़ा हल्कापन महसूस करेंगे।
अपनी समझदारी से पारिवारिक रिश्तों में हुए मनमुटाव को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं, कोशिश करें कि रिश्तो में आई दूरियां खत्म हो जाए।
युवा आलस्य का त्याग करें और यह भी ध्यान रखें कि टेक्नोलॉजी का उपयोग तो करें लेकिन उसमें समय बर्बाद न करें।
शुगर के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें, नियमित रूप से डॉक्टर के बताए निर्देशानुसार टहल कर शुगर को कंट्रोल करें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment