AAJ KA RASHIFAL 16 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

16 अक्टूबर गुरुवार, विश्व खाद्य दिवस


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
 आज सुबह 10ः36 तक कार्तिक कृष्ण दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः42 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शुभ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 12ः42 के बाद सिंह राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 12ः42 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः36 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढाई में नयापन आएगा।    
व्यवसाय में संभावनाओं के नए रास्ते खुलेंगे, साथ ही बहुत व्यस्तता रहेगी आपका कोई भरोसेमंद कर्मचारी ही आपके साथ धोखा कर सकता है, बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी उपस्थिति में ही करवाएं।
बिजनेस में तरक्की के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी जिससे कोई कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र में कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
फैमिली में पेरेंट्स की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा, संयम से काम लेना होगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स स्टडी में बिजी रहेंगे जो उनके लिए बेहतर भविष्य की नींव रखेगा।
यंग जनरेशन का मन घर की पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा।
बात करें सेहत की तो मांसपेशियों में खिंचाव से दर्द और तनाव हो सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।  
व्यवसाय अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की वजह से आपको व्यवस्थित तथा बेहतर तरीके से काम करना होगा, इस समय ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहें।
फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए व्यापारिक कार्यों में गुणवत्ता पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपका कॉम्पिटिटर आपके से आगे निकल जाएगा।
ग्रहण दोष के बनने से नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं।
वर्कप्लेस पर दिखावे करने वाले और भितरघाती कोवर्कर से अलर्ट रहें।
पारिवारिक समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है, आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी सही स्थिति का आकलन करना चाहिए।
यंग जनरेशन का फ्रेंड के साथ हो रहा तालमेल गड़बड़ा सकता है।
आंखों में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम व करेज में होगी वृद्धि।    
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन निंदा को दरकिनार करते हुए अपने लक्ष्य को पाने के लिए काफी व्यस्त रहेंगे।
शुभ योग के बनने से बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कोई लोन या ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
युवाओं को करियर संबंधित अच्छे मौके मिल सकते हैं।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी, जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे।
जीवनसाथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं, प्रेमी के साथ मन की बात खुलकर करेंगे।
अपने बढ़ते वजन का ध्यान रखें, व्यायाम जरूर करें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।    
व्यावसायिक गतिविधियां उत्तम रहेगी, तथा अपनी कार्यकुशलता द्वारा अन्य कार्यों को भी पूरा करने में सक्षम रहेंगे, किसी प्रकार का धोखा हो सकता है।
सूझबूझ एवं धैर्य से ही बिजनेस में प्रगति संभव है, आपकी वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी।
वर्कस्पेस पर बाधाएं और मुश्किलें दूर होने से आपकी परेशानियां में कमी आएगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का जॉब में आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे वो फेस्टिव सीजन पर अपने टारगेट को अचीव करने में सफल होंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को सकारात्मक रूप से स्टडी करने में आनंद आएगा।
आपका लव पार्टनर बीमार पड़ सकता है, आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी, दूसरों की भावनाओं की कद्र करें, अपने काम को नया रूप देने के लिए किए गए प्रयासों के उचित परिणाम मिलने वाले हैं।
यंग जनरेशन की किसी घरेलू कार्य को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
 
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।  
काम के लिहाज से आप वर्कस्पेस पर बढ़िया परफॉर्मेंस दे सकेंगे, फेस्टिवल सिजन पर आपके कार्य को देखते हुए पदोन्नति के योग बन सकते है।
नौकरी में आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
व्यवसाय से संबंधित किसी नए कार्य को शुरू करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
बिजनेस में कुछ लाभदायक स्थितियां बनेंगी, आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम तुरंत ही हासिल होंगे।
यंग जनरेशन अभी अपने करियर पर ध्यान दें, मीडिया जैसी गतिविधियों से दूर रहें।
दाम्पत्य जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन लक्ष्य प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास कर पाएंगे।
सेहत को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।      
फेस्टिव सीजन पर व्यवसायिक यात्राओं को फिलहाल स्थगित रखें और सबसे पहले बिजनेस में अच्छी टीम तैयार करें, जिससे आप अपने बिजनेस की ग्रॉथ बढ़ाने के प्रयास में सफलता प्राप्त करेंगे।
ग्रहण दोष के बनने से बिजनेसमैन को काम और फंड के मामलों में निराशा हाथ लगेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर आलस्य के कारण हाथ आए अवसर गवा देंगे।
नौकरी में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, भाग्य के भरोसे न बैठे।
परिवार में अधिकतर मौन रहें और जो होता है उसे होने दें, लव-लाइफ में प्यार नदारद रहेगा।
यंग जनरेशन के काम बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा।
बात करें सेहत की तो जीवनसाथी के बीमारी का असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
 
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम में होगी वृद्धि।  
फेस्टिव सीजन पर पार्टनरशिप बिजनेस में यदि लाइफ पार्टनर आपका बिजनेस पार्टनर है, तों आप लाभ कमाएंगे।
बिजनेसमैन रुपए पैसे के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें, क्योंकि इसमें किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है अगर करते है, तो किसी का साथ रखकर करें।
शुभ योग के बनने से जॉब में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर मन में उल्टे-सीधे विचार आपको परेशान करेंगे, बस आपको अपने कार्य पर फोकस करना होगा।
घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा, चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी, यह समय परिवार को समर्पित करने का है, लव लाइफ में रोमांस रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन प्रसन्न मन से अपने-अपने फील्ड में लगे रहेंगे।
आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।      
व्यावसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, व्यवसाय में आपके नेतृत्व और प्रबंधन द्वारा सभी कार्य उचित तरीके से व्यवस्थित रहेंगे।
शुभ योग के बनने से व्यवसाय संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
ऑफिस की जिम्मेदारियां भी भली-भांति निभाएंगे, नौकरी में कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
कार्यक्षेत्र पर आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स घर में अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे।
पेट दर्द की समस्या से आप परेशान हो सकते है।
प्रेमजीवन और पारीवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा, प्रेम संबंध आगे बढ़ सकते है।
यंग जनरेशन फैमिली में हो रहे धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
 
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।  
ऑफिस से संबंधित कार्यों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
शुभ योग के बनने से वर्कस्पेस पर एक उत्कृष्ट दिन होगा।
बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, वर्तमान परिस्थितियों की वजह से यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है।
साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी जैसा आप चाहेंगे वैसी नहीं बन पाएंगी।
परिवार और जीवनसाथी, आपके आस-पास होगा जिससे जीवन में आ रही समस्यां से हल्का महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड किए गए परिणाम की ताक में बैठे रहेंगे।
सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।
यंग जनरेशन का विनम्र स्वभाव पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
 
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।    
पार्टनरशिप बिजनेस में बेहतर रिजल्ट और बेहतर मुनाफे के लिए आपको व पार्टनर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तब ही आप अपने बिजनेस को स्टेबल कर पाएंगे।
बिजेनसमैन को प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप मार्केट में रुतबा बनाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर काम के अत्यधिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।
नौकरीपेशा लोगों का काम भी बढ़ सकता है, आप नकारात्मक विचारों का त्याग करें।
ग्रहण दोष के बनने से परिवार की प्रतिष्ठा में कमी आएगी, दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे, लवर को कोई मैसेज आपको हर्ट कर सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए अपने फिल्ड में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
बात करें सेहत की तो आप खान-पान में संयम रखें, तनाव ना लें।  
यंग जनरेशन किसी फ्रेंड की बातों में आकर कानूनी विवाद में फंस सकते है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।      
इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में कुछ नुकसान होने की आशंका है, जिसकी भरपाई के लिए आप दूसरा रास्ता जल्द ही खोज लेंगे।
व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल जाएंगे, कोई मनोनुकूल ऑर्डर भी मिल सकता है।
वर्कस्पेस पर काम करने के लिए एक सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
नौकरी में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं, जिसको निभाने से आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्टडी में किए गए प्रयास सफल होंगे।
यंग जनरेशन के प्र्रेम संबंध घर में उजागर हो सकते है, जो उनके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।
आपके स्वास्थ्य सितारे बढ़िया हैं।
बात करें रिश्तों की तो आपको रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
 
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा।    
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए व्यवसाय क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाने के साथ-साथ प्रोडक्शन को बढ़ाने के प्रयास से आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन बिजनेस मीटिंग में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखें, जिससे दोनों के मध्य किसी भी तरह की अंडरस्टैंडिंग न हो।
शुभ योग के बनने से नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे, समय ठीक है, नौकरी में आत्मचिंतन से लाभ होगा।
संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी, तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा, प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की फेवरेट सब्जेक्ट पर पकड़ अच्छी रहेगी।
पैरों में खिंचाव की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
यंग जनरेशन को फैमिली की रेस्पोंसिबिलिटी का भान हो सकता है, और वो समय पर ही अपनी रेस्पोंसिबिलिटी को अपने कंधों पर ले लेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4

Comments