AAJ KA RASHIFAL 25 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

25 अक्टूबर शनिवार


 

पंचांग-

आज पुरे दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः52 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, शोभन योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।  

 

मेष राशि 

चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।    

नौकरीपेशा लोग जितना हो सके, विवादित मामलों से खुद को दूर रखना चाहिए। 

नकारात्मक स्थिति व्यापार के लिए अशुभ संकेत लेकर आई है, बिजनसमैन को ग्राहकों से अच्छा मुनाफा कमाने के लिए अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहतन करनी पड़ेगी।

यंग जनरेशन ने जो नया काम लिया है उसे पूरी जिम्मेदारी से समय पर खत्म करने का प्रयास करें।  

आपके तीखे शब्दों से किसी का दिल दुख सकता है। जिससे पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आशंका बढ़ेगी। 

पॉलिटिशियन की वजह से पार्टी के लिए अड़चने खड़ी हो सकती है।

लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1 

 

वृषभ राशि

चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के बिजनेस विस्तार की प्लानिंग हो सकती है।           

शोभन योग के बनने से नौकरीपेशा को विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, यदि आपने अप्लाई कर रखा है तो जल्दी ही आपको नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। 

बिजनेसमैन को व्यापारी वर्ग को सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए कारोबार चलाने का प्रयास करना होगा, नियमों का उल्लंघन करने पर व्यापारिक लाइसेंस रद्द भी हो सकता है। 

पराक्रम योग से यंग जनरेशन को अपना कुछ समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिताना चाहिए, इससे आपके मन को शांति जरूर मिलेंगी। 

माता-पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करें, और उनकी सेवा करने का एक भी पल जाया न करें। 

लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4

 

मिथुन राशि 

चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।     

नौकरी या कारोबार संबंधी दस्तावेज खासकर ओरिजिनल संभालकर रखें, इनकी जरूरत कभी भी अचानक से पड़ सकती है। 

बुधादित्य योग से बिजनेस में यदि लाभ नहीं होता है तो बिजनसमैन स्वयं को हतोत्साहित न होने दें, अपनी मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा रखें समय अनुकूल होने पर व्यापार में लाभ जरूर होगा।

विकेंड पर यंग जनरेशन को बेस्ट फ्रेंड के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों से मीटिंग करने के बाद कहीं बाहर घूमने की भी योजना बना सकते हैं। 

आनन्दादि योग से पारिवारिक सदस्यों से बात करते समय संयम बरतें, जो भी बातें हैं अपने दायरे में रहकर करे। 

आपकी बातों को प्राथमिकता जरूर दी जाएगी। 

बात करें सेहत की तो किसी प्रकार का इंफेक्शन होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3

 

कर्क राशि 

चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।       

शोभन योग के बनने से इलेक्ट्रिक मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलने की संभावना है, इसलिए अपनी तलाश को जारी रखें। 

लोन के लिए प्रयासरत बिजनेसमैन को लोन मुहैया कराने के लिए बेहतर मौके मिलेंगे, ऐसे अवसर को हाथ से न जाने दे। 

स्पोर्ट्स पर्सन अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित बनाए रखें, तभी वह खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

वाशि योग से विकेंड पर खरीदारी करते समय जरूरत के आधार पर सामानों का चयन करें, इससे खर्च का संतुलन बना रहेगा और सेविंग पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा।

लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7

 

सिंह राशि 

चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।   

वर्कस्पेस पर कामकाज में चूक हो सकती है, सतर्कता के लिए कामों की पूरी लिस्ट बनाकर उसे समय से पूरा करें। 

नकारात्मक स्थितियों के साथ आपकी लापरवाही होने से व्यापार में बड़ा नुकसान कर करा सकती है। कारोबार से संबंधित कोई भी कार्य बहुत सजग होकर करें। 

कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को मेहनत से पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिसके चलते वह अपने करियर की सही राह को चुन सकेंगे। 

परिवार संग मिलकर धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं, आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने का प्रयास करें।

पार्टी के द्वारा पॉलिटिशियन को नाम वापसी के लिए प्रेशर बनाया जा सकता है। 

लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9

 

कन्या राशि 

चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस में होगी वृद्धि।     

ऑफिस के कार्यों में आपको आलस्य से दूरी बनाए रखनी होगी, अन्यथा वह महत्वपूर्ण काम में पीछे छूट सकते हैं या नुकसान भी उठा सकते हैं। 

शोभन योग के बनने से बिजनेसमैन को हर काम में सफलता हासिल होगी, इसके चलते आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। 

सुनफा योग से स्टूडेंट्स को स्टडी और मनोरंजन के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवन के हर पहलू का लुत्फ उठाते चले। 

पारिवारिक रिश्तो में बेवजह की शंका को स्थान न दें, अन्यथा रिश्ते टूटने की कगार पर आ सकते हैं। 

लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2

 

तुला राशि

चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।      

शोभन योग के बनने से नौकरी कर रहे लोगों के लिए उन्नति की प्रबल संभावनाएं बन रही है, ऐसे ही मेहनत और लगन के साथ अपना काम करते रहें। 

पार्टनरशिप बिजनस में निवेश बढ़ाने को लेकर प्लानिंग बना रहे है, तो बिजनेस पार्टनर के साथ बैठकर डिस्कशन करना उचित रहेगा। 

स्टूडेंट्स को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य और फोकस न खोएं। 

पराक्रम योग से परिवार में कोई महत्वपूर्ण मुद्दे पर पिता की सलाह काफी हितकारी होगी, उनकी सलाह को न केवल सुने बल्कि माने भी।

लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1

 

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।    

बुधादित्य योग से कार्यस्थल पर आपके काम का प्रदर्शन आपकी क्षमता और विश्वास को बढ़ाने वाला होगा। 

पार्टनरशिप बिजनेस की प्लानिंग बन सकती है।

फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन में कोई डील आपके हाथ लग सकती है। 

यंग जनरेशन के मन में नकारात्मक विचारों के प्रति आकर्षण पैदा होगा, ध्यान रहे किसी का अहित करने से बचकर रहें। 

पॉलिटिशियन को जनता का सपोर्ट मिलेगा।

वाशि योग से घर के बच्चों को ऐसे खेल खेलने के लिए प्रेरित करें, जिससे उनके शरीर के साथ साथ दिमाग का विकास भी हो। 

लाइफ पार्टनर के साथ शाम के समय डिनर की प्लानिंग बन सकती है।

लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3

 

धनु राशि

चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।       

विकेंड पर ऑफिस के कार्य घर से ही करना पड़ सकता है, तो ऐसे समय को सकारात्मक   दृष्टि से देखते हुए, कार्य को पूर्ण करें। 

बिजनेसमैन पैसे के लेनदेन को लेकर सजग रहें, लेनदेन में चूक होने से आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। 

यंग जनरेशन का आत्मबल उनके लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा, इसी आत्मबल के आधार पर उन्हें आगे बढ़ते रहने की कोशिश करें। 

परिवार में एक दूसरे का सम्मान करें और विनम्र भाव से पेश आएं, तभी सभी लोगों का मानसम्मान बढ़ेगा। 

आपकी गिरती सेहत का कारण बिगड़ी दिनचर्या हो सकती है। 

लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1

 

मकर राशि 

चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से शुभ समाचार मिलेगे।    

नौकरी से जुड़े हैं उन्हें अब कार्य को लेकर सजग होना होगा, ऑफिशियल काम करने में किसी तरह की लापरवाही मत दिखाएं। 

शोभन योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन बड़ा मुनाफा देने वाला हो सकता है।  

कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा, छोटी-छोटी बातों पर अचानक क्रोध आ सकता है जो तनाव का कारण बनेगा। 

आनन्दादि योग से जिन लोगों का जीवनसाथी के साथ विवाद चल रहा था, आज उसमें राहत मिलेगी। पार्टनर की पहल से रिश्ते में आई दूरी कुछ कम होगी। 

पॉलिटिशियन विरोधियों को मनाने में सफल होंगे।

लक्की कलर येलो, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8

 

कुंभ राशि

चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।

वाशि योग से नौकरी कर रहे लोगों की नौकरी में तबादले की संभावनाएं बन रही है, ऐसे में बॉस से सीनियर से बात करके अपेक्षित स्थान पर तबादला कराया जा सकता है। 

बिजनेसमैन को अनावश्यक गुस्से से बचने की जरूरत है, ग्राहकों और कर्मचारियों पर अनावश्यक क्रोध व्यापार की उन्नति में बाधा बन सकता है। 

स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है इसलिए अपना सारा फोकस सिर्फ और सिर्फ लक्ष्य पर बनाए रखें। 

पराक्रम योग से पारिवारिक दृष्टि से दिन शुभ है घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। 

लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

 

मीन राशि

चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।    

कार्यस्थल पर पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ बिताना होगा, कोशिश करें कि आपके आसपास का माहौल भी सकारात्मक रहे। 

शोभन योग के बनने से बिजनेसमैन के काम को नई रफ्तार मिलेगी, काम को रफ्तार मिलने पर पिछले सारे पेंडिंग काम झटपट होते चले जाएंगे। 

स्टूडेंट्स को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा, सेहत गड़बड़ होने पर पढ़ाई भी बाधित हो सकती है।

फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएं और अपनी क्षमता अनुसार दान-पुण्य करें।

बुधादित्य योग से पॉलिटिशियन का अधिकतर ध्यान अपनी पार्टी के केंडिडेट को विजयी बनाने के लिए रैली पर पकड़ ज्यादा रहेगी। 

लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9

 


Comments