AAJ KA RASHIFAL 30 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
30 अक्टूबर गुरुवार, आंवला नवमी, गोपाष्टमी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः07 तक कार्तिक शुक्ल गोपाष्टमी तिथि फिर आंवला नवमी तिथि रहेगी। आज शाम 06ः34 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शूल योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग रहेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एंव शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
पार्टनर बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर पूरे जोर-शोर से जुट जाने की संभावना लग रही है।
बिजनेसमैन अगर आप उसको धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए शुभदायक रहेगा।
आनन्दादि योग से कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के लिए जरूरी ऊर्जा बनी रहेगी।
जॉब करने वालों को कुछ समस्याएं आ सकती हैं पर उनके कार्य करने का हौसला बुलंद रहेगा और उनके सामने कोई समस्या टिक नहीं पाएगी।
सुनफा योग से जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है, सामंजस्य पूर्ण प्रेम संबंधों से आपको संतुष्टि मिल सकेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
स्वस्थ्य की दृष्टि से आपके लिए दिन बढ़िया रहेगा।
यंग जनरेशन चैरिटी या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
शूल, गण्ड योग के बनने से बिजनेस में पार्टनर से कोई अच्छी और सकारात्मक खबर मिल सकती है।
बिजनेस करने वाले अपने बिजनेस को ऑनलाइन करेंगे जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा।
वर्कस्पेस पर पूरी ऊर्जा और स्फूर्ति से काम में लगे रह सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अधिक फायदे के लिए अतिरिक्त काम करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है, बस अपनी सेहत का पूरा ख्याल जरूर रखियेगा।
प्रेमसंबंध और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ने की संभावना है, परिवार में किसी वृद्ध व्यक्ति की सेहत में कुछ बदलाव आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
वाशि योग से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आने वाले कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूरे तनमन से लगे रहेंगे, जो की उनके सुखद भविष्य के लिए अति आवश्यक भी है।
यंग जनरेशन पर सडनली ही फैमिली रेस्पोंसिबिलिटी आ सकती है।
सेहत को लेकर आप कुछ बेहतर फील करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिजनेस में अधिकतम लाभ के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करने के मामले में आप असफल रहेंगे।
बिजनेसमैन के कारोबार तो अच्छा चलेगा लेकिन कानूनी स्थिति से बचकर रहना होगा, एक बार कानून चक्कर चला तो निकलना मुश्किल होगा।
वर्कस्पेस पर अपने प्रोजेक्ट को समय पर कम्पलीट करने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने कार्य पर फोकस बनाएं रखें।
कार्यस्थल पर हो रहे विवादों से दूरियां बनाते हुए आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, साथ ही बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
यंग जनरेशन मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे, जीवन में हालात सामान्य नहीं रहेंगे।
स्टूडेंट्स सडनली एग्जाम डेट क्लियर होने से तनाव में रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
व्यवसाय में आप वित्त के मामले में कुछ परेशानी महसूस कर सकते है, पर दोपहर के बाद स्थिति आपके पक्ष में हो जाएंगी, निवेश से संबंधित डिसिजन सोच-समझकर ही लेंवे।
सुनफा योग से पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस पार्टनर से आपको नए अनुबंध मिलने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य को और कोई दूसरा नहीं कर पाएंगा।
नौकरी में कुछ अज्ञानी लोगों से बेकार की चर्चा में अपना समय व्यर्थ नहीं करें, बस आप अपने काम पर ध्यान दें और उसे कंप्लीट करने की तरफ ध्यान दें।
यंग जनरेशन के विवाह की बातचीत घर पर हो सकती है।
शाम को परिवार के साथ सुखद समय बिताने के समुचित सुयोग का निर्माण हो रहा है।
आनन्दादि योग से स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपने सपनो को सच करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे।
आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको निरंतर व्यायाम और योग करना चाहिए।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वाशि योग से व्यावसायिक पहलू से मेहनत करने वाला दिन लग रहा है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी कार्यप्रणाली सामान्य ही रहेगी लेकिन आप उसे बेहतर करने के प्रयास में लगे रहेंगे।
वर्कस्पेस पर अपने काम के लिए आप पूरी तरह से समर्पित रह सकेंगे।
नौकरी में अपनी सकारात्मक सोच के चलते सारे लंबित काम शीघ्रता से पूरे कर सकेंगे।
माता-पिता की सेवा भावना से आपका चित्त ओतप्रोत रहेगा, वैवाहिक जीवन प्रेम और गंभीरता से मिलाजुला रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स कुछ थकान महसूस करेंगे किन्तु अपने लक्ष्य को मेमोराइज करते ही उनकी चुस्ती उन्हें फिर से अपने क्षेत्र में मशगूल कर देगी।
आनन्दादि योग से यंग जनरेशन को बड़े-बुजुर्गों से कुछ सीखने को मिलेगा, जो उनके भविष्य में काम आएगा।
वाहन चलाते समय सतर्क रहें, वाहन स्वयं ही चलाएं चोट-चपेट की संभावना बन सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
शूल, गण्ड योग के बनने से बिजनेस में आपके हाथ लाभ लगेगा। पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी व पार्टनर की बेहतर सहभागिता और बॉन्डिंग के चलते आपका बिजनेस ग्रोथ करेगा।
वर्कस्पेस पर काम के मामले में प्रतिद्वंद्वी आपसे काफी पीछे रह जाएंगे।
नौकरी में दूसरों के दोष देखना आपके लिए हितकर नहीं है, बढ़िया यही रहेगा की आप अपने काम पर ही पूरा ध्यान दें।
सुनफा योग से संतान की ओर से आपकी संतुष्टि आपके चेहरे पर सहज ही देखी जा सकेगी, शादीशुदा जीवन में प्रेम और अंतरंगता में वृद्धि के सुसंकेत हैं।
यंग जनरेशन सोशल वर्क की तरफ झुकाव हो सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ते नजर आएँगे।
सेहत में सुधार होगा, सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में रुकावट आएगी।
बिजनेस में लेबर के मध्य उचित सामंजस्य नहीं बेठने के कारण आपके लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा, दौड़धूप अधिक होगी।
ग्रहगोचर आपके अनुकूल नही होने से बिजनेसमैन को मार्केट मे विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, लेन-देन में सावधानी रखें।
नौकरीपेशा लोगों के बनते कामों में अड़चनें आएंगी, बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी।
नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, बॉस अथवा उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल नहीं होगा जिसके कारण करियर भी बुरी तरह प्रभावित होगा।
यंग जनरेशन को कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने करियर को संवारने और जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
इंडस्ट्रियल बिजनेस को आप अपनी इच्छा के अनुकूल चला सकेंगे साथ ही कई दिनों से वर्कर्स के मध्य चल रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त करने में सफलता हासिल करेंगे।
आनन्दादि योग से बिजनेसमैन को अपनी मेहनत अनुरूप कम ही परिणाम मिलेंगे, इस समय बहुत ही सूझबूझ व दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है।
जॉब में आपकी किसी से किसी मुद्दे पर थोड़ी बहस हो सकती है, सब्र और हेल्दी डिबेट के दायरे में रहकर ही अपनी बात रखियेगा।
सुनफा योग से एंप्लॉयड पर्सन को इस समय बहुत मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है।
परिवार में वृद्धजनों की आशीष प्राप्ति करना तो आज आपसे सीखे, आपका निर्मल और निश्छल व्यवहार दिल जीतने वाला सिद्ध हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी महत्वाकांक्षा को पूरी करने की चाहत में जी जान लगा देंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
व्यापार के प्रति आपका उत्साह देखते योग्य रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोई भी इंपोर्टेंट डिसीजन लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
आपके लिए स्वतः ही बढ़िया काम करने की परिस्थिति का निर्माण होता चला जाएगा।
शूल, गण्ड योग के बनने से वर्कस्पेस पर किसी तकनीकी काम में अपने आप को सक्षम बना सकेंगे, निपुणता प्राप्त कर सकेंगे।
नौकरी में आपकी किसी सीनियर के द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा सकती है।
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहने की उम्मीद है।
संतान का कोई प्रशंनीय कार्य आपका सिर ऊँचा कर सकता है।
वाशि योग से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्ट्रीम में पूरे कंसन्ट्रेशन के साथ काम कर पाएंगे।
पुरानी व्याधि उठ सकती है।
यंग जनरेशन को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-साहस बढेगा।
बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थितियों को पार करते हुए आप दोपहर बाद कुछ बड़े ऑडर प्राप्त होने से अच्छा-खासा मुनाफा प्राप्त करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
सुनफा योग से बिजनेस से रिलेटेड ट्रैवलिंग आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। इस दिन की गई यात्राएं सफलतादायक होती हैं।
वर्कस्पेस पर बढ़िया काम का उम्दा उदहारण आप पेश कर सकेंगे।
नौकरी में आपका काम साधारण किन्तु संतोषजनक रहेगा।
आपकी संतान के लिए कोई बढ़िया रिश्ता आ सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा, आप द्वारा जीवनसाथी को दिया गया गिफ्ट पार्टनर के दिल में आपके लिए प्यार और इज्जत में इजाफा कर सकता है।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन करियर निर्माण में दिल से लगे रहेंगे तब ही वो अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
बात करें सेहत की तो जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेसमैन को अनैतिक दूरियां बनाकर रखें, अन्यथा धन गंवा सकते है, निवेश संबंधित डिसिजन सोच-समझ कर लेंवे।
व्यापार में आपके लिए अपनी शारीरिक सेहत के साथ मानसिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
वर्कस्पेस पर चिंता तथा तनाव बने रहेंगे, नेगेटिव विचारों से मन अशांत रहेगा।
ऑफिस में सीनियर एंड जूनियर से बॉन्डिंग नहीं बनेगी जिससे उनके कार्य अटक सकते है।
संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं।
यंग जनरेशन अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए अपने दिल के सबसे करीबी पर भरोसा करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का स्टडी में मन नहीं लगेगा, उनका ध्यान भटक सकता है।
पीठ दर्द आपके सेहत के पाये को डगमगा सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम में होगी वृद्धि।
व्यवसाय को और अधिक सफल बनाने के लिए पहले से और अधिक सचेत, सतर्क और सहज होकर काम कर सकेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन को एकाउंट्स व निवेश इत्यादि मामलों पर ज्यादा ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शूल, गण्ड योग के बनने से वर्कस्पेस पर सहकर्मियों पर अपने बढ़िया काम की छाप छोड़ सकेंगे। आपके पदौन्नती के चांसेज बन सकते है।
नौकरी में आप आज पूरे मनोयोग से काम कर सकेंगे।
वाशि योग से वैवाहिक जीवन में हमसफर की खुशी के लिए आप पूरी तरह से कटिबद्ध रहेंगे और इस भावना से बॉन्डिंग बढ़ेगी, परिवार में किसी शुभ सूचना से खुशी व्याप्त होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए भाग्यवर्धक दिन रह सकता है बशर्ते ट्रैक पर दमदार मेहनत की जाए।
सेहत को लेकर थोड़ी तनाव की स्थितियां बन सकती है।
यंग जनरेशन को समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment