AAJ KA RASHIFAL 3 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
3 अक्टूबर शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 06ः34 तक आश्विन शुक्ल एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः35 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 09ः28 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रिक एण्ड इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में अच्छा लाभ कमा पाएंगे, उन्हें अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के साथ ही स्टॉक को मेंटेन करना होगा।
बिजनेस के लिए भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है, किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी।
ऑफिस के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा, वर्कस्पेस पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
आपकी सेहत स्थिर रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को कोच से नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी, दूसरों की अच्छी फिटनेस आपके मन में जलन पैदा कर सकती है, और स्वयं को उसके जैसा फिटनेस पाने के लिए प्रेरित करेगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
धृति, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होगा। अच्छे ऑर्डर मिलने से चिंता दूर होगी।
बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अनुकूल रहेगा।
ऑफिस के काम समय पर पूरे होते जाएंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी, जो आपके काम आएगी।
दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा, घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे, आपको किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने का मौका मिलेगा और पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी, जिससे मन हल्का होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को देखते हुए टाइम टेबल बनाकर स्टडी में जुटेंगे जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
बात करें सेहत की तो आपका आरोग्य बना रहेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
बिजनेस को लेकर ग्रह स्थिति कुछ परिवर्तनशील रहेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में इस समय व्यावसायिक क्षेत्र से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बना कर रखना जरूरी है, छोटी सी असावधानी नुकसान का कारण बन सकती हैं।
ऑफिशियल कार्यों में वर्किंग वुमन को असफलता का सामना करना पड़ सकता है, दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा।
कार्यस्थल पर विवाद में मतभेद भले ही हो जाए, किंतु मनभेद बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।
परिवार में आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी, किसी विवाद के निपटाने क लिए आपको आगे आना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है।
रक्तचाप व उदर विकार से परेशान हो सकते हैं, खान-पान में संयम रखें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
सर्वार्थसिद्धि, धृति योग के बनने से बिजनेस में नए अनुबंध मिलेंगे जो आर्थिक नजरिये से फायदेमंद साबित होंगे।
नौकरीपेशा व्यक्तियों का किसी टारगेट को पूरा करने से कंपनी को फायदा होगा। अधिकारियों द्वारा भी आपको मदद मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और स्टाफ का योगदान रहेगा।
आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे और जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है। ध्यान परिवार की ओर रहेगा। किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में जाना पड़ सकता है। ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
स्टूडेंट्स अपने सीनियर्स के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी न रहें।
सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
स्टूडेंट्स काफी दिनों के बाद अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए आपको विदेशी कंपनियों से अच्छे ऑफर मिल सकते है।
पार्टनरशिप बिजनेस में उचित रणनीति बनाकर काम करने से बिजनेस के काम चलते रहेंगे प्रॉफिट भी हाथ लगेगा।
ऑफिस में किसी कोवर्कर की वजह से वर्किंग वुमन को वर्क में दिक्कत भी आ सकती है।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी।
घर-परिवार वालों के साथ आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
वर्किंग वुमन को वर्कप्लेस पर कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है, जिसकी वजह से आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
वर्कस्पेस पर अपने साथी कर्मियों के साथ बातचीत करना अच्छा लगेगा, आपके कार्यों में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली में कुछ सुधार आएगा, जोखिम भरे कामों में ज्यादा निवेश न करें। नुकसान हो सकता है।
बिजनसमैन आप अगर विदेशी कंपनी के माल को डील करते हैं, तो उनके टच में रहना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
परिवार और पिता का सम्मान बढ़ेगा, परिवार के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से किसी काम में आप को आगे बढ़ाया जाएगा।
स्टूडेंट्स घर में ही अपनी अपनी स्ट्रीम में पारंगत होने के लिए अभ्यास कर सकेंगे।
सेहत मजबूत रहेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी लाभ-हानि संबंधी उचित जानकारी जरूर प्राप्त करें।
बिजनेस में घरेलू बात की वजह से मानसिक भटकाव की स्थिति में रहेगी, किंतु भ्रमित न हों, अन्यथा अपने व्यापार को प्रभावित करेंगे आप घर की बात घर तक ही रखें, तो आपके बिजनस के लिए बेहतर होगी।
वर्किंग वुमन का वर्कप्लेस पर काम पेंडिंग नहीं छोड़ना है, अन्यथा पिछड़ते जाएंगे, आपको अपने काम के तरीके में तेजी लानी होगी।
वर्कस्पेस पर किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है।
यंग जनरेशन अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
पारिवारिक सदस्यों में आपसी मनमुटाव की संभावना दिख रही है, ऐसे में परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने की जिम्मेदारी आपकी होगी।
प्रैक्ट्सि के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन किसी से झगड़ा ना करें।
अपनी सेहत का ध्यान रखें।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
यंग बिजनेसमैन बिजनेस में रुचि लेंगे, अपनी छवि को मार्केट में चमकाने का मौका मिल सकता है उसे भुनाने में जुट जाएं।
सर्वार्थसिद्धि, धृति योग के बनने से वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कार्यस्थल पर आपको मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, आपके मन में सकारात्मक विचार आएँगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे।
स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिल सकती है, अपनी अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करके अपने टिचर और अपने सीनियर्स को इंप्रेस करने की कोशिश में कामयाब होंगे।
आपका जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा, आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जियेंगे, आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा।
मौसम परिवर्तन का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसों की लेन-देन में सावधानी बरते।
वर्कस्पेस पर कार्य करते समय आपको मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वर्किंग वुमन को ऑफिस में पेपर तथा फसलों से संबंधित कार्यों में लापरवाही करना उचित नहीं है।
व्यावसायिक गतिविधियों में इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार करें, हालांकि कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा।
पैतृक बिजनस से जुड़े बिजनसमैन मार्केट में लोगों के साथ तालमेल और संपर्कों को मजबूत करते हुए लाभ कमा पाएंगे।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, आप अपनी संतान के साथ वक्त बिताने में आनंद अनुभव करेंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी के दौरान इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें और अपने काम से मतलब रखते हुए लक्ष्य पर फोकस करें।
सेहत अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
स्टूडेंट्स को अपने सपने सच करने के प्रयास में लग जाना चाहिए।
व्यावसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर भी निर्भर करता है।
बिजनेस में ऊर्जा, साहस और पूंजी के साथ अनुभव सबसे महत्वपूर्ण विषय है, कई बार पूंजी, साहस या मेहनत पीछे रह जाते हैं और अनुभवी आगे निकल जाते हैं।
सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है, और इसे समय पर पूरा करना आपके लिए चुनौती रहेगी।
सर्वार्थसिद्धि, धृति योग के बनने से वर्कस्पेस पर सेहत अच्छी रहेगी और आपके अंदर गजब की फुर्ती होगी, हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आपके पास काफी समय होगा, उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेमी युगल के लिए दिन सामान्य है।
यंग जनरेशन फेस्टिवल सीजन के चलते व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
बिजनेस में अनावश्यक रूप से हो रहे खर्च के कारण तनाव बढ़ सकता है, तनाव बढ़ाने की बजाय खर्चों पर नियंत्रण करें।
कार्यक्षेत्र में गतिविधियों में अभी मुताबिक सुधार और गति आने की संभावना नहीं है, परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है।
वर्किंग वुमन वर्कस्पेस पर किसी बात को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे जिससे आपका ध्यान आपके कार्य की तरफ नहीं रहेगा जिसके चलते आपके कार्य में लेट लतिफी होगी।
परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, कुछ दिक्कतें चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
फोन तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली द्वारा आपके कई व्यावसायिक कार्य बन सकते हैं।
इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में किसी उच्चाधिकारी की वजह से परेशानी आ सकती है, परंतु बहस जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें।
पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
वर्कस्पेस पर अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
स्टूडेंट्स रिकॉर्ड बनाने के लिए बहाने न बनाकर भविष्य के लिए प्लान बनाएं। “रिकॉर्ड तभी टूटता है जब हम बहाने नहीं प्लान बनाते हैं।”
सेहत के मामले में आप लक्की रहेंगे।
पॉलिटिकल के फिल्ड से जुड़े लोगों को अपना प्रचार-प्रसार बढ़ाना होगा, आप द्वारा किए गए जनहित के कामों के बारे में लोगों को पता लगना चाहिए।
दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी की समझदारी आपको बहुत पसंद आएगी, प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment