AAJ KA RASHIFAL 6 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 अक्टूबर सोमवार, शरद पूर्णिमा
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः24 तक आश्विन शुक्ल चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज पुरे दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12ः24 से रात्रि 10ः54 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
विष दोष के बनने से सांझेदारी बिजनेस में व्यवसाय संबंधी कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी।
सडनली बिजनेस में बेहतरीन स्थिति बनेगी, किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग आपको आश्चर्यचकित कर देगा।
कार्यक्षेत्र पर कार्य में कोई अवैध प्रयास कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें।
वर्किंग वुमन घर और ऑफिस में तालमेल नहीं बना पाएंगी।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स कुछ बेवकूफी वाले कार्य कर सकते हैं।
बात करें सेहत की तो खान-पान गड़बड़ा जाने से आप डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
व्यापार में बहुत फायदा होने की संभावना है, हालांकि व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे।
वृद्धि योग के बनने से फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को मुनाफे के लिए तैयार रहना होगा, साथ ही पुरानी प्लानिंग भी सफल हो सकती है।
वर्कस्पेस पर बेहतर प्रदर्शन होगा, बॉस और सहकर्मियों सभी आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे।
वर्किंग वुमन का कार्यस्थल में सहयोगियों के साथ सामंजस्य उचित बना रहेगा।
पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं।
आप अपने परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान ट्रैक पर किसी से बहस न करें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।
बच्चे आने वाले दिनों में छुट्टियों के लिए अभी से ही प्लानिंग बनाने लग जाएंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
मैन्युफैक्चरिंग संबंधी बिजनेस में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी, अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है।
बिजनेस में दिन ठीक रहेगा, पूर्व में किए गए कठोर परिश्रम का सुखद परिणाम अब मिल सकता है, परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है।
वर्किंग वुमन यदि दूसरी जॉब सर्च कर रही है, तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे।
घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का स्वयं के फील्ड में कॉन्सन्ट्रेट करना मुश्किल होगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
यंग जनरेशन को अपनों की सलाह पर अधिक ध्यान देना चाहिए, वर्तमान समय में यह आपके लिए हितकर साबित होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
वृद्धि योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी, जिससे पुरानी भरपाई को पाटने में आप कामयाब होंगे।
बिजनेसमैन को फेस्टिव सीजन को देखते हुए प्रचार-प्रसार का भी सहारा लेना चाहिए, क्योंकि जो दिखेगा वो ही बिकेगा।
वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस को प्रसन्न करने के लिए ऑफिस के रूल्स का ठीक से पालन करना होगा।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है, आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करके अपने कार्य पर एकाग्र होकर ही आप सफल हो पाएंगे।
हायर स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स विदेश में रहने वाले दोस्तों से गपशप करने में मशगूल रहेंगे।
सोशलिस्ट एंड पॉलिटिशियन के लिए कुछ विशेष उपलब्धि हाथ लग सकती है।
फेस्टिवल सीजन के चलते आपके घरेलु खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, प्रेम जीवन में रोमांस भरपुर रहेगा।
बात करें सेहत की तो आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
अपने व्यवसायिक फाइलें तथा डॉक्यूमेंट को संभाल कर रखें, कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पब्लिक रिलेशन और मजबूत करें अन्यथा पार्टनरशिप बै्रक की ओर बढ़ सकती है।
विष दोष के बनने से कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है, स्टाफ पर ज्यादा विश्वास रखना नुकसानदायक रहेगा।
वर्कस्पेस पर चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
यंग जनरेशन को नकारात्मक परिस्थितियां आपको घेर सकती हैं, इसलिए आपको ऊर्जावान रहते हुए मुश्किलों से बाहर आना होगा।
परिवार में किसी की बातों को सार्वजनिक नहीं करें, एक दूसरे के राज को राज ही रहने दें।
सेहत के मामले में महिलाओं को सजग रहना होगा, उन्हें हार्मोनल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अतीत में की गई गलती का खामियाजा अपने-अपने फिल्ड में भुगतना पड़ेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल कामों के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बिजनेसमैन किसी डील को फाइनल करने जा रहे है, तो उसके सभी बिंदु ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि बाद में किसी भी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े।
व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है। क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है।
पारिवारिक मामलों में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है।
वृद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जो आपके कार्यों को समय से पूर्व करने में आपको आगे रखेगा।
किसी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने के लिए वर्किंग वुमन को र्कोवर्कर का साथ मिलेगा।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने के लिए खुद को तैयार रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को समय रहते खुद में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है, अन्यथा जीवन की रेस में आप पीछे हो जाएंगे।
आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
आपको अपने भाई की सलाह के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है, वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा कमाएंगे खासकर के किड्स और यंग जनरेशन के कपड़ों में उनकी अच्छी कमाई के आसार है।
ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, इससे वह अपना काम आसानी से पूरा कर सकेंगे।
वर्किंग वुम को ऑफिस के किसी काम में गलती होने से बॉस या अधिकारियों की डांट पढ़ सकती हैं।
करियर से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा, आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे।
आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थ आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
डाइजेशन गड़बड़ा सकता है।
आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
बिजनेस में जब तक आप स्वयं निश्चित और संतुष्ट न हो जाएं, तब तक किसी नए प्रोजेक्ट की बात किसी से शेयर न करें।
व्यापारिक मामलों में आपका व्यवहार ही आपकी पहचान बनेगा, इसलिए इसे बनाए रखें और व्यवहार को हमेशा ठीक रखें।
कार्यस्थल पर आप दूसरों के कहने पर न आएं, बल्कि जो भी निर्णय लें सभी पहलुओं पर सोच-समझकर अपने विवेक का उपयोग करते हुए लें।
वर्कस्पेस पर अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा फालतु में बड़ा झगड़ा हो सकता है। विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
बात करें सेहत की तो आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।
आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा, आप आध्यात्मिक खोज की ओर आकर्षित होंगे।
विष दोष के बनने से किसी प्रकार के तनाव को लेकर स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेस में कुछ नया कार्य करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में फेस्टिवल सिजन को देखते हुए अच्छा-खास मुनाफा हाथ लग सकता है, अपने पार्टनर के साथ पूरी पारदर्शिता बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें।
वृद्धि योग के बनने से आपकी ईमानदारी और आपकी कार्य के प्रति कमर्ठ और ऑफिस के प्रति समर्पण देखकर पदोन्नति के आसार बन सकते है।
काम के मोर्चे पर वास्तव में वर्किंग वुमन के लिए दिन कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे।
परिवार के किसी सदस्य से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
यंग जनरेशन को बड़े-बुजुर्गों की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्टस पर्सन अपने बेहतर परिणाम और अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश के समय सावधानी रखें।
पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेस में आधुनिक टेक्नोलॉजी का पूर्ण उपयोग करें और साथ ही अपने को अपडेट करें।
वृद्धि योग के बनने से किसी राजनीतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा।
कार्यक्षेत्र में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है, आलस बिल्कुल ना करें।
ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं वर्किंग वुमन को दिमाग से काम लेने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आप अच्छे संगीत का आनंद लेकर अपने स्ट्रेस को दूर भगाएंगे।
आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
वृद्धि योग के बनने से आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ पूंजी निवेश करना होगा और फिर इसके माध्यम से भविष्य की योजना बनानी होगी।
ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है, वर्कस्पेस पर आप काफी प्रगति करेंगे।
वर्कप्लेस पर वर्किंग वुमन के द्वारा बॉस की तारीफ विरोधियों के सीने में जलन लाएगी, आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी, आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, दूसरों को सलाह न दें।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की नसों में खिंचाव होने की आशंका है, ऐसे में अपने उठने-बैठने के तरीके पर ध्यान दें और सही पोस्चर बनाए रखें।
यंग जनरेशन को अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ें, मन का भटकाव परेशान कर सकता है, लेकिन आपको डिस्टर्ब नहीं होना है।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं, मुंह के छालों के संकेत हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment