AAJ KA RASHIFAL 27 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्री गणेशाय नमः।।

27 अक्टूबर सोमवार



पंचांग-

 आज पुरे दिन कार्तिक शुक्ल लाभ षष्ठी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः28 तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। मंगल दोपहर 03ः41 के बाद वृश्चिक राशि में रहेगे। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।   

 

मेष राशि

चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।    

आनन्दादि योग से बिजनेस में अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाना होगा ट्रेंड के हिसाब से अपने बिजनेस में कुछ बदलाव और अपने बिजनस को आगे बढ़ाएं।

वर्कस्पेस पर आ रही परेशानियों में आपके कार्य करने की शैली के कारण कुछ कमियां आएगी।

मंगल परिवर्तन से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सब जगह आपके ही कार्यों की चर्चा होगी। 

लव एंड लाइफ पार्टनर को खुश रखने में आप सफलता हासिल करेंगे।

मंगल परिवर्तन से फैमिली में किसी के साथ हो रहे मनभेद और मतभेद दूर होंगे। 

वाशि योग से स्टूडेंट्स को उनके फील्ड में सक्सेस मिलेगी। 

युवा पीढ़ी के जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी, परंतु वह अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे।

बात करें सेहत की तो आप बदलते मौसम का ध्यान रखें। 

लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9

 

वृषभ राशि

चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।    

बिजनेस में एक्सपेंडिचर बढ़ने से आपका मनी फ्लॉ गड़बडा सकता है। 

मंगल परिवर्तन से वर्कप्लेस पर कार्य का लॉड और विरोधियों से बहस आपके लिए दिन हानिकारक रहेगा। 

लव एंड मैरिड लाइफ में दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। 

मंगल परिवर्तन से ट्रेवलिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। अन्यथा आपके लिए भारी पड़ सकती है। 

फैमिली में आपके छुपे हुए राज सभी को पता चल सकते है। 

बीटेक स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट डिले हो सकते है।

युवा वर्ग को किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

पार्टी का भोजन आपका हाजमा बिगाड़ सकता है।

लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5

 

मिथुन राशि

चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।           

अतिगंड योग के बनने से बिजनेस में इन्वेस्टर्स के द्वारा किया गया इन्वेस्टमेंट बहुत बेनिफिट लेकर आएगा।

कार्यस्थल पर लक के भरोसे नहीं बैठे आपको अपना कार्य स्वयं ही करना होगा। 

मंगल परिवर्तन से लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ आपका व्यवहार कुछ बदला-बदला हो सकता है। 

पूर्व के कार्यों को देखते हुए पॉलिटिशियन को पार्टी के द्वारा कोई बड़ा पद दिया जा सकता है  जिससे उनकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती है। 

बुधादित्य योग से फैमिली में सभी के साथ आपकी बॉडिंग बेहतर रहेगा।

ऑफिशियली ट्रैवलिंग हो सकती है।

मंगल परिवर्तन से स्टूडेंट्स को अच्छे करियर ऑप्शंस हाथ लगेंगे।

बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा, प्रेमी के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है।

स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।

लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1

 

कर्क राशि

चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।     

अतिगंड योग के बनने से बिजनेस में आपके इक्विपमेंट की विदेशों में डिमांड रहेगी। 

कार्यस्थल पर एक्सपीरियंस पर्सन की मदद से आप अपने कार्यों को आसानी से कर पाएंगे।

मंगल परिवर्तन से स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस संभलकर करें दिन आपके कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। 

फैमिली में सभी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे और आप उनसे खुले दिल से बातचीत करेंगे। 

सुनफा योग से लव एंड मैरिड लाइफ के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।

ट्रैवल रिलेटेड प्लानिंग पॉस्टपोंड हो सकती है।

मंगल परिवर्तन से स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। 

शरीर में थकान और आलस महसूस करेंगे, पुरानी व्याधि उठ सकती है।

लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8

 

सिंह राशि

चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।       

मंगल परिवर्तन से बिजनेस में आपके द्वारा अपनाई गई स्ट्रेटजी के कारण बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा। 

अतिगंड योग के बनने से अगर आप अपनी जॉब चेंज करना चाहते है तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर किसी पर्सन से जुड़ना आपके फायदेमंद साबित होगा। 

फैमिली प्रॉपर्टी के अच्छे दाम आपको मिलने से आपके चेहरे की सारी थकान दूर होगी। 

बुधादित्य योग से लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर यादों भरे पल व्यतीत करेंगे।

मंगल परिवर्तन से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सक्सेस प्राप्त करने के लिए अपने सीटिंग टाइम को बढ़ाना होगा। 

स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है, जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है और आपका दिन खराब कर सकती है।

लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1

 

कन्या राशि

चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।   

बिजनेस में फाइनेंशियल एंड मैन पावर प्रॉब्लम होने से बिजनेस में आपके ऑर्डर अटक सकते है। 

मंगल परिवर्तन से ऑफिस में एक्स्ट्रा वर्क लोड दिया जा सकता है, अभी आप जॉब चेंज करने का मानस नहीं बनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

लव एंड लाइफ पार्टनर के लिए लिया गया कोई डिसीजन आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। 

सेहत के मामले में हड़ताल या किसी कारण से बाहर की टै्रवलिंग हो सकती है।

सोशल लेवल पर आपकी नेगेटिव थिंकिंग ही आपके कार्यों में बाधाएं खड़ी करेगा। 

स्टूडेंट्स के प्रेक्टिकल कंपलीट न होने से परेशानियां बढ़ सकती है।

मंगल परिवर्तन से आप इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको अच्छे ग्राहक मिलने वाले हैं जिनसे आपका टारगेट तेजी से पूरा होगा। 

लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6

 

तुला राशि

चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।     

आनन्दादि योग से बिजनेस में अटके हुए प्रोजेक्ट टाइमली कंप्लीट होने के साथ-साथ आपके हाथ नए प्रॉजेक्ट भी लगेंगे।

मंगल परिवर्तन से वर्कस्पेस पर आपके कार्यों को देखते हुए आपकी पदोन्नती के बारे में विचार किया जा सकता है।

हेल्थ को लेकर कुछ इश्यूज आपकी परेशानियां बढ़ा सकते है।

अतिगंड योग के बनने से फैमिली में किसी खास से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

सोशल लेवल पर आप दिखावे से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

मंगल परिवर्तन से फैमिली के साथ ट्रैवलिंग रिलेटेड प्लानिंग बन सकती है। 

स्पोर्ट्स पर्सन के लिए टाइम बेहतर रहेगा।

जुकाम खांसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है।

लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4

 

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।      

मंगल परिवर्तन से मार्केट में किसी और से कम प्राइस में अच्छा माल मिलने के कारण पैसों की बचत होगी जिससे बिजनेसमैन को धन लाभ होगा।

वाशि योग से वर्कप्लेस पर सीनियर्स आपके कार्यों की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे] आप किसी भी प्रकार से घमंड नहीं करें। 

फैमिली में किसी बात को लेकर किसी से डिबेट करने से बचें। 

लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ दिन मोज-मस्ती में गुजरेगा। 

मंगल परिवर्तन से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके शॉट विडियो और आपके ट्वीट को लाइक ज्यादा किया जाएगा। 

सुनफा योग से स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। 

जॉब एंड एग्जाम रिलेटेड टै्रवलिंग हो सकती है।

दान-पुण्य या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं। 

लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8

 

धनु राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।    

बिजनेस में आ रही कठिनाइयों को दूर करते हुए स्टेटस को इनक्रीस में आप सफल होंगे। 

अतिगंड योग के बनने से वर्कस्पेस पर किस्मत का पहियां आपके साथ चलने से आपके कार्य बिना किसी की मदद के आगे बढ़ेंगे। 

मंगल परिवर्तन से फैमिली में किसी से हो रहे पुराने विवाद सुलझने से आपकी चिंता में कमी आएगी।

लव एंड लाइफ पार्टनर की फीलिंग्स को समझने से आपस की बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। 

सामाजिक स्तर पर एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। 

मंगल परिवर्तन से स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में बेहतर करने के प्रयास में सफल होंगे।

सेहत के मामले में दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। 

पराक्रम योग से युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, कहीं कोई आयोजन है तो उसमें सक्रिय भागीदारी करें। 

लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2

 

मकर राशि

चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।       

ऑनलाइन बिजनेस में टीम मेनेजमेंट का तालमेल गड़बड़ा जाने से बिजनस का ग्राफ डाउन रहेगा। 

मंगल परिवर्तन से कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें वो हाथ धोकर आपको नुकसान पहुंचाने के लिए आपके पीछे पड़े है। 

फैमिली में सभी आपके व्यवहार से परेशान हो सकते है।

आपको अपनी सेहत के लिए भी समय निकालना चाहिए। आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।

लव एंड मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर हो रही बहस झगड़े का रूप ले सकती है। इसलिए आप बहस से दूरी बनाकर रखें और धैर्य धारण करें। 

कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी में जी-जान लगा देनी होगी हो सकता है यह साल उनके लिए आखिरी हो। 

मंगल परिवर्तन से सेहत को लेकर सतर्क रहें। 

लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8

 

कुंभ राशि

चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।    

मंगल परिवर्तन से बिजनेस में आपको अपने वर्कर की वर्किंग स्टाइल में सुधार लाना होगा। समय-समय पर मीटिंग से आप उन्हें गाइड और उत्साहित करते रहें।

वर्कप्लेस पर किसी भी प्रकार का डिसीजन आप इमोशनल होकर ना ले। 

अतिगंड योग के बनने से कैंपस प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स को बड़े पैकेज मिल सकते है।

मंगल परिवर्तन से लव एंड लाइफ पार्टनर से अपने दिल की बात चाय की चुस्कियों पर शेयर करने में सफल होंगे।

आनन्दादि योग से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके किसी कार्य को लेकर समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

स्टूडेंट्स को अपने फील्ड पर फोकस करने की ज्यादा जरूरत है।

भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें, चोट या दुर्घटना से हानि संभव है। 

लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2

 

मीन राशि

चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में नयापन आएगा।      

पराक्रम योग से बिजनेस में आप नई मशीन परचेज करेंगे जो उस क्षेत्र में सिर्फ आपके पास ही होगी। 

मंगल परिवर्तन से वर्कस्पेस पर सभी के साथ और सहयोग से आपके कार्य आप टाइमली कम्प्लिट कर पाएंगे।

फैमिली प्रोग्राम में किसी खास से आपकी पहचान हो सकती है। 

लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ एंजॉय करने के लिए मूवी और शॉपिंग करने की प्लानिंग बन सकती है। 

मंगल परिवर्तन से सामाजिक स्तर पर आपके पॉलिटिकल लिंग बन सकते है।

सुनफा योग से स्टूडेंट्स को हार्ड वर्क से ही सफलता मिलेगी।

सेहत के मामले में अलर्ट रहें। 

युवा वर्ग अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।

लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments