AAJ KA RASHIFAL 8 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 अक्टूबर बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन कार्तिक कृष्ण द्वितीया तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः45 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस संबंधी नई कार्यप्रणाली पर विचार करना फायदेमंद रहेगा।
हर्षण योग के बनने से धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, मुनाफा बढ़ेगा, इसलिए इसी तरह मेहनत से जुटे रहें।
वर्किंग वुमन को कामकाज को लेकर ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन जॉब में स्थायित्व रहेगा परंतु अपना टारगेट पूरा करने के लिए दबाव भी बना रहेगा।
यंग जनरेशन को उनकी मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा, किसी की बात या व्यवहार से आपको ठेस पहुंचा है तो उसे माफ कर दें।
पारिवारिक वातावरण को देखकर प्रसन्नता रहेगी, कोई खुशखबरी भी मिल सकती है, किसी तरह की यात्रा भी संभव है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने मन में निराशा के भाव न लाएं, ऐसे भाव आपको लक्ष्य से दो कदम पीछे कर सकते हैं, बस मेहनत जारी रखें।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
वर्किंग वुमन ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीके से कार्य न होने से आप परेशान रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन एक्स्ट्रा इनकम के लिए किसी भी तरह से जोखिम न लें, मानहानि की स्थिति भी बन सकती है, दिन मुश्किलों और तकलीफों से भरा रहेगा।
बिजनेसमैन एक्टिव रहें, सजग रहें और दूसरों की चिकनी चुपड़ी बातों में न आएं।
पार्टनरशिप बिजनेस में स्टाफ तथा कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी नहीं निभाएंगे जिससे बिजनेस को लॉस हो सकता है।
यंग जनरेशन का घर-परिवार के कामों को पूरा करने में दिन बीत सकता है।
आपकी कोई बात किसी के दिल को चोट पहुंचा सकती हैं, ऐसे लोगों के संपर्क में न रहें जो कटु वचन तीखी बोली बोलते हों।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने मन की आवाज अवश्य सुनें, यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
बात करें सेहत की तो कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम में होगी वृद्धि।
वर्किंग वुमन को ऑफिस में अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा।
फेस्टिव सीजन के चलते एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।
होलसेलर हो या रिटेल, बिजनेस में आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती आ सकती है।
बिजनेस में किया गया कोई नया प्रयोग फायदेमंद होगा, मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के अपने-अपने फील्ड में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे।
सेहत के मामले में ज्यादा कार्य होने से शरीर दर्द से आप परेशान रहेंगे।
कुछ लोगों के लिए पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी, किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है, इस बदलाव को खुशी से अपनाएं।
यंग जनरेशन आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी से नोक-झोंक हो सकती है।
मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें और व्यवसाय संबंधी रुका पैसा जल्दी निकल वाने की कोशिश करें, अन्यथा फंस सकता है।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए मार्केट में अपना बिजनेस को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, उन्नति होगी।
ज्यादा वर्क होने पर वर्किंग वुमन को घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा, किसी प्रोजेक्ट बार दोबारा से काम भी करना पड़ सकता है।
नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से रियायत मिल सकती है।
आपकी राय परिवार में सभी के सामने रखें आपकी राय परिवार वालों को पसंद आएगी और सभी उस पर अमल भी करेंगे।
यंग जनरेशन दूसरों की खुले दिल से मदद करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने अडियल स्वभाव को दूर करें दिन आपके लिए अच्छा दिन रहेगा, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
हर्षण योग के बनने से सेहत के मामले में दिन शानदार रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में परेशानियां आ सकती है।
वर्कस्पेस में वर्किंग वुमन का साहस काफी ऊंचा रहने वाला है।
हर्षण योग के बनने से नौकरीपेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से आपको बिजनेस संबंधी नई जानकारियां हासिल होंगी जो बिजनेसमैन के लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी।
बिजनेस संबंधी सभी काम दिन की शुरुआत में निपटा लें, लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें।
ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्य के होने की सूचना प्राप्त होगी, इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।
आज शारीरिक एवं मानसिक स्थितियों का तालमेल आपको स्वस्थ रखेगा, व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए।
समाज में उच्च पदों पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बनेंगे, यही संपर्क आगे चल कर लाभ देंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन रहेगा।
सेहत ठीक रहेगी, फिर भी सात्विक आहार लेने पर जोर देना होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी रखें।
पार्टनरशिप बिजनेस में पैसों की तंगी से आप परेशान रहेंगे, तंगी के कारण आप चाहते हुए भी आप अपने कारोबार को ऊंचाई पर नहीं ले जा पाएंगे, आप धैर्य रखें।
कॉम्पिटिशन के इस दौर में बिजनेसमैन स्वयं को नेगेटिविटी और चिंता से स्वयं को दुर रखें तब ही वो मार्केट में स्वयं को स्टेबल कर पाएंगे।
ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
वर्किंग वुमन अपनी समझदारी और कार्यशीलता के चलते कार्यक्षेत्र में दूसरों को पीछे छोड़ने की कोशिश में रहेंगे।
घर से काम करने के मामले में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
यंग जनरेशन भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन में ऊर्जा की कमी नहीं है, जरूरत है उस ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने की।
सेहत को लेकर सजग रहें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
ऑफिस कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें, नौकरीपेशा लोगों के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है।
वर्किंग वुमन ऑफिस में अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें चैक करने के बाद ही आगे बढ़ें।
हर्षण योग के बनने से बिजनेस में अनुभवी इंसान की सलाह से रुकावटें दूर होंगी।
इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी।
यंग जनरेशन का काम करने का जुनून उनको महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल करवाएगा।
घर से काम की परिपाटी में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
आपके पुराने डिपॉजिट आपको समाज में पुण्य, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे, ऐसे ही अच्छे काम करते रहे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन टेशन फ्री रहते हुए अपने फील्ड में लगे रहेंगे।
स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ कम होने लगेगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
व्यावसायिक काम मनोनुकूल तरीके से पूरे हो जाएंगे, आर्थिक स्थिति भी पहले से और बेहतर होगी।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बिजनस में नए ग्राहकों को जोड़ने के साथ ही पुराने ग्राहकों पर भी अवश्य ही दृष्टि रखें, इस समय पुराने ग्राहक ही लाभ दिलाएंगे।
वर्कस्पेस पर दिन अपने दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचें जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो।
वर्किंग वुमन को नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
जीवनसाथी के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है, प्रेम जीवन में गिफ्ट का आदान-प्रदान हो सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन एकाग्र होकर अपने गोल को प्राप्त करने में जुट जाएं।
सेहत अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगी।
यंग जनरेशन के सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इलेक्ट्रिक बिजनेस के छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत देने का काम करेंगे, बड़े सौदों के इंतजार में छोटे सौदे इग्नोर न करें।
क्रय-विक्रय के व्यापारियों को अच्छे नतीजे और फायदा मिलेगा।
कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रखने से आपके काम होते जाएंगे और आपका प्रभुत्व बना रहेगा।
वर्कस्पेस पर आपको अपने काम के प्रति समर्पण दिखाना होगा, इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी, आत्मविश्वास की कमी न होने दें।
यंग जनरेशन बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले, नकारात्मक विचारों को अपने मन मस्तिष्क में स्थान न दें, हमेशा पॉजिटिव रहने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें।
सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिना पार्टनर की सहमति के कोई भी ऑफिशियल यात्रा करना पार्टनरशिप बिजनेस के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
फेस्टिवल सीजन पर बिजनेस अपनी काबिलियत के दम पर ही नई उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे।
सरकारी नौकरी वाले लोग एक्स्ट्रा जिम्मेदारी की वजह से तनाव में रह सकते हैं।
वर्कस्पेस पर वर्किंग वुमन के लिए दिन थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है।
यंग जनरेशन को किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही फल लाएगी, इसलिए हताश न हों।
परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए निकालना चाहेंगे लेकिन निकाल नहीं पाएंगे।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान दें, रिजल्ट तक पहुंचने के बाद ध्यान रहे कि स्टडी में लापरवाही न हो जाए।
ड्राइविंग करते समय वाहन संभलकर चलाएं, लिमिट में चलाए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
व्यवसाय में परिस्थितियां सामान्य ही रहेंगी, परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलने की बेहतरीन स्थिति बन रही है।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए आप अपने बिजनेस में लाभ कमाने के लिए अपने नेटवर्क को और बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।, ताकि ग्राहक बढ़ें।
हर्षण योग के बनने से वर्कस्पेस पर वर्किंग वुमन को अपने साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा।
कार्यस्थल पर आपके अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे, अपना काम ऐसे ही रखें।
यंग जनरेशन अपने भविष्य को लेकर आप ज्यादा सतर्क रहेंगे, दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें, आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है, अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए।
बात करें सेहत की तो ज्यादा भागदौड़ होने से पैर के दर्द से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।
हर्षण योग के बनने से व्यवसायिक नजरिये से समय अच्छा चल रहा है।
पार्टनरशिप बिजनेस में इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी, लेकिन साथ ही ज्यादा कोशिश और मेहनत की भी स्थिति बनी रहेगी, कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा न उलझें।
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव विचारों से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सहयोग और समर्थन का रह सकता है।
स्टूडेंटस, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं हालांकि आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास भी करेंगे।
आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे।
परिवारजनों के साथ खुशियों भरा दिन रहेगा, लेकिन लवर के साथ बातचीत में आपको अपने शब्दों के चयन पर ध्यान रखना होगा, कोई बात, बात बिगाड सकती है।
यंग जनरेशन को सलाह दी जाती है, कि वे अपनी संगती का खास ध्यान रखें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment