AAJ KA RASHIFAL 18 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 अक्टूबर शनिवार, धनतेरस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः20 तक कार्तिक कृष्ण द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः42 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः12 के बाद कन्या राशि में रहेंगे वहीं रात्रि 10ः12 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे लेकिन कर्मचारियों के सहयोग से व्यावसायिक गतिविधियां रूप से चलती रहेगी।
फेस्टिव सीजन के चलते हैंडीक्राफ्ट और इंटीरियर बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाएंगे, नए ऑर्डर मिलेंगे।
करियर के लिहाज से, जो भी ऑफिशियल कार्य हैं, वह तेजी से आगे बढ़ेंगे।
नौकरी पेशा लोगों को अपने ऑफिस संबंधित कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है।
ब्रह्म योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप अपने स्पष्ट विचारों से अपने सहकर्मियों को समय आप प्रभावित कर सकते हैं।
लव एंड लाइफ पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत अच्छी रहेगी और आपके अंदर गजब की फुर्ती रहेगी।
खान-पान नियंत्रण रखें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
ग्रहण दोष के बनने से बिजनेस में समय पर माल तैयारी न होने के कारण नुकसान होने की आशंका है।
पार्टनरशिप बिजनेस में स्टाफ अथवा कर्मचारियों से संबंधित कुछ दिक्कत रहेंगी।
फेस्टिवल सिजन के चलते ऑफिस में काम अधिक होने तथा आवश्यक होने पर ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन दूसरों की तरह अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पाएंगे।
अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें, आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में कुछ परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं, सावधानी बरतें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है।
पूर्व में और हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ बनाएं गए अच्छे संबंध से आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से आर्डर मिलने की गुड न्यूज आपको विकेंड पर अपने किसी खास से प्राप्त हो सकती है।
ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है।
नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय स्पेंड करेंगे, आपको एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड में एकाग्र होकर लगे रहेंगे तब ही वो अपने भविष्य की नींव को मजबूत कर पाएंगे।
बात करें सेहत की तो पेट खराब होने की संभावना है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
इस समय मार्केटिंग के साथ-साथ कार्यस्थल पर भी ध्यान दें, आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ पर नजर रखना जरूरी है।
बिजनेसमैन अपनी प्लानिंग को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें।
ऑफिस किसी कार्य को लेकर सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती है।
वर्कस्पेस पर काम करने का अच्छा माहौल आपको खुशी देगा।
ब्लड प्रेशर की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी रुचि के अनुरूप अपने-अपने फील्ड में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से जुटे रहेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेस में दिन खर्चिला रहेगा, हो सकता है, शॉपिंग में समय बिताएं, जिससे खर्चे जरूरत से ज्यादा होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ कमाएंगे लेकिन इतना भी नहीं कि आप अपने बैंक बैलेंस बढ़ाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
बुधादित्य, ब्रह्म, वाशि और सुनफा योग के बनने से जॉब में लगन से आप अपने कार्य को अंजाम देते हुए आगे बढ़ेंगे।
जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, पार्टनर का सहयोग और लाभ मिलेगा, आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी सम्बन्धी किसी चिंतन में खो सकते हैं, समय की महत्ता को समझते हुए पढ़ते रहिए।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
मार्केट में आप अपने व्यापारिक प्रतिद्वंदियों को पहचानें और उनसे बच कर रहें, वह आपके कारोबार को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मार्केटिंग से रिलेटेड बिजनस में आप पिछड़े हुए रहेंगे, अपने स्टाफ के साथ मीटींग्स लेते रहिए उनकी परेशानियों का समाधान निकालिए।
वर्कस्पेस पर किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है।
ऑफिस में कूल माइंड होकर आप अपने कार्य को करें हो सकता है, सीनियर्स और बॉस से किसी बात पर तीखी तकरार हो सकती है। आपको धैर्य धारण करना होगा।
यंग जनरेशन अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
परिवार में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है, जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अति महत्वपूर्ण होते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान शांत रहते हुए अपनी प्रैक्टिस करें फालतू की गपशप और बहस से दूरी बनाए रखें।
ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
ऑफिस में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। कुछ मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं।
कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, नौकरी में टेंशन के माहौल मे भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए लॉन लेने वालों की तादाद बढ़ेगी जिससे फाइनेंस से रिलेटेड बिजनेस करने वाले अच्छा लाभ कमा सकेंगे।
आर्थिक स्थिति बेहतर होने से पार्टनरशिप बिजनेस में सुधार होगा।
संतान सम्बन्धी खुशखबरी का समाचार आपको खुश कर देगा।
यंग जनरेशन की फैमिली के साथ शॉपिंग पर जाएंगे।
कॉलेज स्टूडेंट्स प्लेसमेंट के लिए परेशान थे, उन्हें अपना बेस्ट देने के लिए अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
बिजनेस पर ध्यान देना जरूरी है साथ ही अगर कोई नया र्स्टाट करना चाहते हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए पूर्व में की गई मेहतन के परिणाम स्वरूप कोई मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिसकी वजह से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कार्यस्थल पर किसी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने के लिए आपको ऑफिस में सभी सहयोगी कर्मचारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा।
दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा और आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की योजना बना सकते हैं।
दाम्पत्य जीवन में रिश्तों में आ रही गलतियां को इग्नोर करे, प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।
आप स्वच्छता का पूरा ध्यान रखेंगे, आपकी सेहत ठीक रहेगी।
यंग जनरेशन आज काफी व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस में आप अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता को लेकर सचेत हो जाएं टाइम टू टाइम उसे चेक करते रहें, जिससे आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा।
बुधादित्य, ब्रह्म, वाशि और सुनफा योग के बनने से पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपसी तालमेल बेहतर होने से आप अच्छा खासा मुनाफा कमाएंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की छोटी ऑफिशियल यात्रा हो सकती है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए वर्कस्पेस पर प्रमोशन के साथ ही स्थानांतरण के लिए भी तैयार रहें, प्रमोशन के साथ तबादला तो होता ही है।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
यंग जनरेशन के रुके काम पूरे होंगे जिससे वह आनंदित महसूस करेंगे।
आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे।
स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाना होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
ग्रहण दोष के बनने से फेस्टिव सीजन का ध्यान रखते हुए फैक्ट्री और शॉप में फायर संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की जरूरत है, क्योंकि आग लगने की आशंका है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर का सपोर्ट न मिलने से आप काफी चिंता में रहेंगे।
अगर आप जॉब चेंज करने की प्लानिंग बना रहे है, तो जॉब कंफर्म होने दे उसके बाद ही प्लानिंग बनाएं।
वर्कस्पेस पर कुछ समस्या चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
स्टूडेंट्स अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए अपने परिवार और टीचर पर भरोसा करें।
युवा अपने करियर को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, कोई बात नहीं अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहें।
परिवार है तो विवाद तो होंगे ही, घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी।
बच्चों की हेल्थ को लेकर आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
बिजेनस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो, वित्तीय लाभ के संकेत हैं।
बिजनेस में आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।
ऑफिस मीटिंग में आपकी एडवाइज पर सभी सहमती जताएंगे।
परिवार में किसी विवाद के निपटारे में आप की आवश्यकता होगी।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की जरूरत है, अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए मेडिसिन समय-समय पर लेते रहें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
ब्रह्म योग के बनने से व्यावसायिक लोगों के साथ संपर्क करेंगे जो भी फायदेमंद भी साबित होंगे।
फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए बिजनेस में अनुभवी व्यक्तियों को व्यापार में शामिल करें, उनके अनुभव का लाभ लेते हुए व्यापार को चमकाएं।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्किंग स्टाइल के कारण विरोधी के मन में जलन रहेगी।
आपकी महत्वकांक्षा और आपकी क्वालिटी को देखकर ऑफिस में आपको लीडरशिप का कार्य सौंपा जा सकता है।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर अपने प्रयास जारी रखने होंगे।
आपकी सेहत स्थिर रहेगी।
यंग जनरेशन को करियर के मामले में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है, इनमें से अपने लिए बेहतर का चयन करने में जुट जाएं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1

Comments
Post a Comment