AAJ KA RASHIFAL 21 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
21 अक्टूबर मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः55 तक कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः59 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, लक्ष्मी योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः36 के बाद तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से लाभ होगा।
आपके न्यू बिजनेस या ऑलरेडी स्टेब्लाइज बिजनेस की ग्रोथ में भारी उछाल आएगा।
बिजनेस में ग्रह स्थिति सामान्य है, लेकिन किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है, कुछ बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी।
लक्ष्मी, विष्कुम्भ योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपके कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार बन रहे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
नजदीकी संबंधियों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे और आपसी विचारों का भी आदान-प्रदान होगा, प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।
यंग जनरेशन फेस्टिव सीजन पर स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में आपको शीघ्र ही आपकी मेहनत और लगन के परिणाम मिल सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में डे स्टार्टिंग आपके अनुकूल रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन व्यस्तता के बावजूद आप अपने रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
वर्कस्पेस पर आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी, सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
युवाओं को कोई कंपटीशन एग्जाम संबंधित उचित परिणाम मिल सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आत्मविश्वास के साथ अपने करियर को संवारने में जुट जाएं।
पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
लक्ष्मी, विष्कुम्भ योग के बनने से वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी किसी भी प्लानिंग को क्रियान्वित करने से पहले पुनर्विचार जरूरी है, इससे अपनी कमियों में सुधार लाकर उचित परिणाम हासिल कर सकते हैं।
बिजनेसमैन बिजनेस में अपने भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें जिससे बिजनेस की ग्रोथ बढ़ेगी।
पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
प्लेयर मेच में कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे।
आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेस में आप किसी बाहरी पर्सन की एंट्री नहीं होने दे अन्यथा बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
बिजनस में काफी समय से अटके हुए काम पूरे करने के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को आज के दिन भी अलर्ट रहना होगा, विरोधी आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते है।
वर्कस्पेस पर अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें, आप अपने गुस्से पर काबू रखें क्योंकि घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है।
यंग जनरेशन खाने के समय का ध्यान रखें, वरना आपके एनर्जी लेवल में कमी हो सकती है।
स्टूडेंट्स को अपने द्वारा किए गए किसी गलत काम का परिणाम भुगतना पड़ेगा, आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।
आपको स्वस्थ भोजन खाने की आवश्यकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
जॉब में प्रमोशन या चेंज में थोड़ा समय लगेगा लेकिन आप इस इस समय आप अपनी स्किल पर ध्यान जरूर देवे।
ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा, वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। पौष्टिक भोजन खाएं।
लक्ष्मी, विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस में आपका अचानक ही कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के ग्रह पक्ष में होने से उन्हें कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
आपको अपच से निपटने की संभावना है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।
स्टूडेंट्स को दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए। दूसरों को सलाह न दें।
बिजनेस में सुधार होगा जिससे इन्वेस्टमेंट एंड इंक्रीमेंट दोनो होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में समय पुनर्विचार और बदलाव करने का है, पार्टनर के साथ मीटिंग फिक्स करें।
लक्ष्मी, विष्कुम्भ योग के बनने से प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।
निवेश संबंधी कामों में भी फायदे की संभावना है मार्केट से लाभ मिलेगा, किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर की हेल्प से अपने कार्य को शाम होने से पहले कंपलीट कर लेंगे।
वर्कस्पेस पर नकारात्मक विचार वाले लोगों से दूरियां बनाए रखें।
जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर दिखाई देता है।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब है, मुंह के छालों के संकेत हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
लक्ष्मी, विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस डील की तलाश में है तो आपको उम्मीद से ज्यादा क्लाइंट मिलेंगे।
मार्केट से कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
सही समय पर सही निर्णय लेना एंप्लॉयड पर्सन के भाग्य को मजबूत करेगा और आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
कार्यों में आने वाली बाधाओं स्वतः दूर होंगी, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे, काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा।
घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा, आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे, चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी।
आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फिल्ड में बेहतर करने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
बात करें सेहत की तो आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में जितनी ट्रांसपेरेंसी रखेंगे उतना ही बिजनेस और आपके लिए बेहतर रहेगा।
मन मुताबिक व्यवसायिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ऑफिस में फाइल और दस्तावेज संबंधी कागजात बहुत ही संभालकर रखने की जरूरत है, वरना कोई इसका दुरूपयोग कर सकता है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल न होने से वर्कस्पेस पर भी परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेगी, सतर्क रहकर कार्य करें।
यंग जनरेशन को फेस्टिव सीजन पर गलत संगत से दूरी बनाए रखनी है।
जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स स्टडी पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, आप स्पष्ट रूप से नहीं सोच पाएंगे।
बात करें सेहत की तो किसी बात को लेकर आप टेंशन, डिप्रेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे, जिसका असर आपकी सेहत पर दिखेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
लक्ष्मी, विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस में आपका ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहेगा और अपनी पिछली कुछ गलतियों में सुधार पर आप सुंदर भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में उचित निवेश करने में सक्षम रहेंगे, तथा मनोवांछित सफलता भी मिलेगी।
नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात भी होगी, घर में मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। ध्यान से शांति अनुभव करेंगे।
वर्कस्पेस पर आपको दिमाग से काम लेने की जरूरत है।
नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को माँ से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, आपको इसका पालन करना चाहिए।
आपका स्वास्थ्य खराब दिखाई देता है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
लक्ष्मी, विष्कुम्भ योग के बनने से समय अनुकूल है, योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को क्रमबद्ध करते चलें।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी चातुर्यता से कोई मुश्किल कार्य हल हो सकता है।
घर में यंग जनरेशन के विवाह की बात चल सकती है।
भूमि अथवा वाहन की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी।
वर्किंग वुमन की कार्य शैली तथा व्यवहार की प्रशंसा होगी।
वर्कस्पेस पर शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा।
जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे, आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करना चाहिए, आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
स्पोर्ट्स पर्सन को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
बिजनेसमैन की ग्रह स्थिति बेहतर बनी हुई है, इस समय तो आपके विरोधी भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे।
बिजनेसमैन के फाइनेंस संबंधी कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे।
फेस्टिव सीजन पर आतिथ्य सत्कार में भी उचित समय व्यतीत होगा, मानसिक शांति कि चाह में किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे।
वर्कस्पेस पर उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा, दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भावनात्मक चर्चा कर सकते हैं।
बात करें सेहत की तो फेस्टिव सीजन पर तले-भुने खाने से आपके एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
फेस्टिव सीजन पर इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में मंदी हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में एक्सपेंडिचर को लेकर विवाद की सिचुएशन बन सकती है।
यंग जनरेशन पर काम का दबाव होने से तनाव रहेगा, दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के उचित अवसर बनते-बनते रह जाएंगे।
वर्कस्पेस पर अत्यधिक कार्य होने से आपकी आंख में पीड़ा हो सकती है।
दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा।
बदलते मौसम को देखते हुए स्पोर्ट्स पर्सन की प्रैक्ट्सि के दौरान तबियत बिगड़ सकती है।
आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment