AAJ KA RASHIFAL 9 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
9 अक्टूबर गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः55 तक कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः03 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, वज्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 01ः23 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होन से ऐथुजियाज्म में ड़वलमेंट होगा।
बज्र योग के बनने से कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेसमैन को बिजनेस मेंं कई नए मौके हाथ लगेंगे।
लेकिन पार्टनरशिप बिजनेस में धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है, आपको जल्दबाजी से बचना होगा।
कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद सुलझने से राहत मिलेगी, कामों फिर तेजी भी आएगी, कामकाज में बहुत व्यस्तता रहेगी।
वर्कस्पेस पर अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साह महसूस नहीं करेंगे, बस अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, यदि आपका जीवनसाथी बीमार था, तो वह शाम तक ठीक होने लगेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को उनके फील्ड में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए उन्हें मेहनत से पढ़ना होगा।
यंग जनरेशन को समाजिक कार्यां में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
सेहत के मामले में आपको पुराने दर्द से कुछ हद तक राहत महसूस होगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस के कामों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है।
बिजनेसमैन को इस प्रतिस्पर्धा के दौर में कोई विशेष उपलब्धि हासिल होते-होते रह जाएगी, जिससे उनका मन व्यथित होगा।
नौकरी-व्यवसाय के मामले में काम में सफलता मिलते-मिलते हाथ से निकल जाएगी, आप कुछ कमी महसूस करेंगे।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए टारगेट को कवर करने के लिए आपको सजग रहना होगा, कंपनी की ओर से टारगेट पूरा करने का प्रेशर बनाया जा सकता है।
आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा, आप आक्रामकता के साथ बोल सकते हैं जो हर किसी को विशेष रूप से, आपके जीवनसाथी के दिल को चोट पहुंचाएगा, आप सकारात्मक सोचें।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन को मस्कुलर पेन की समस्या से वो परेशान रहेंगे, जिससे वो अपनी प्रैक्ट्सि पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का उचित परिणाम सामने आएगा, रुके हुए काम भी निपटेगे।
बिजनेसमैन कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी अवश्य ले और उस कार्य को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
वर्किंग वुमन के लिए ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है, आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
शाम को घर के सदस्यों के साथ छोटी पार्टी होने की संभावना है, आपके बच्चे या छोटे भाई-बहन की सेहत में सुधार आएगा जो आपके चेहरे की मुस्कान लोटाएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।
यंग जनरेशन की ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
वर्किंग वुमन कोवर्कर, जूनियर एंड सीनियर के साथ संबंध खराब न होने दें, जिन कामों को आप सहज और सरल समझ रहे थे वो बहुत मुश्किल से पूरे हो पाएंगे।
वज्र योग के बनने से वर्कस्पेस पर प्रयास व सतर्कता से कार्य में सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन को अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिली रहेगी, किसी ने सही कहा है कि
कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा, लवर के लिए कोई कॉस्टली गिफ्ट परचेज की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए समय अच्छा रहने वाला है, अथक प्रयासों और मेहनत से आने वाली परीक्षाओं को देखते हुए कोर्स तैयार करें।
यंग जनरेशन को परिवार में अपने सहयोग देंगे, चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
फेस्टिव सीजन पर होम एप्लायंसेज बिजनेसमैन सफल रहेंगे, अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
बिजनेसमैन को आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ पर नजर रखना जरूरी है, अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें।
ऑफिस किसी कार्य को लेकर वर्किंग वुमन की कोवर्कर के साथ कहासुनी हो सकती है।
फेस्टिव सीजन पर किसी इम्पोटेंट कार्य को लेकर ऑफिस में ओवरटाइम के लिए बुलाया जा सकता है, तैयार रहें।
आपका जीवनसाथी आराम पहुंचाएगा, अन्य गंभीर मुद्दों को सुलझाने में आपका कोई जवाब नहीं होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
यंग जनरेशन के नए संपर्क बन सकते है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकता है।
बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी, सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे, इसलिए धैर्य और संयम रखें, निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
पार्टनरशिप बिजनेस में नए प्लान को आजमाने की जरूरत नहीं है, ऐसा करने से आप नुकसान ही उठाएंगे। वही काम करें, जिसमें नुकसान न हो।
सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त ड्यूटी आ सकती हैं।
वर्कस्पेस पर क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद का ही नुकसान होगा, अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है, आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे, आप घर में धर्म के मामलों में रुचि लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है।
यंग जनरेशन का फोकस राजनीति का तरफ जा सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
युवा उघमी अनुभवी लोगों से मेल मिलाप बढ़ाने का प्रयास करें, अभी का यह संपर्क भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए भी बेहतरीन समय है, किसी बड़े आर्डर को पूरा करने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप काफी व्यस्त रहेंगे, मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।
वर्किंग वुमन वर्कप्लेस पर सीनियर एंड बॉस के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में व्यस्त रहेंगी।
घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिता सकते हैं, शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा, उन्नति का शुभ अवसर मिलेगा।
यंग जनरेशन के नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे, कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स खान-पान के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
वज्र योग के बनने से इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस के अन्य देशों के साथ संबंध बेहतर होने से बिजनेस में गति आएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में अन्य व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी जिससे बिजनेस की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बैंकिंग एण्ड आईटी सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें प्रमोशन की खबर सुनने को मिल सकती है।
वर्कप्लेस पर वर्किंग वुमन को सीनियर के आदेशों की अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है।
आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा, आपकी प्यारी बातें आपके जीवनसाथी को खुश कर सकती है।
यंग जनरेशन अपने माता-पिता की भलाई का ध्यान रखें कहीं गलत संगत में उनके मान-सम्मान को ठेस न पहुंचा दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन सोचे गए मार्ग पर बढ़ते चले जाएंगे, उनके लिए मंजिल आसान होती जाएगी।
कोई सामान्य बीमारी आपको परेशान कर सकती है, आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा, आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी।
फेस्टिवल सीजन पर पार्टनरशिप बिजनेस में इनकम सोर्स बढ़ेंगे, पार्टनर और व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल बना रहेगा।
नौकरी में कोई अथॉरिटी पाने के लिए उचित अवसर का इंतजार करें, वर्कस्पेस पर जटिल समस्याओं से आसानी से जूंझ लेंगे।
वर्किंग वुमन बॉस द्वारा दी गई सलाह के बारे में अमल करें, इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आलस्य से दूर रहें वह उनके भविष्य को बर्बाद कर सकता है।
प्रेम जीवन में आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे, आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा।
यंग जनरेशन के दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे, आपको दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे।
आपकी माँ का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, अच्छी तरह से सोच-विचार करने के बाद ही करें।
बिजनेसमैन को कॉम्पिटिशन के दौर में अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है।
ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें, आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती हैं।
वर्कस्पेस पर आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी।
परिवार के सदस्यों की शिकायतों का सामना करना पड़ेगा, समय आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने व्यवहार और आचरण में सुधार लाएं क्योंकि इससे सभी असंतुष्ट होंगे।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है, आप जो खाते हैं और जिस डाइट चार्ट का पालन करते हैं, उसको हर समय दिमाग में रखने की जरूरत है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है, व्यावसायिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी।
युवा उद्यमी को सदैव रिलैक्स और कूल रहना चाहिए तभी उनके काम बनते चले जाएंगे।
वज्र योग के बनने से वर्कस्पेस दैनिक कार्यों में प्रगति होगी।
वर्किंग वुमन को ऑफिस में सडनली ही कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
यंग जनरेशन स्वयं में जोश और आत्मविश्वास महसूस करेंगे, आपकी ऊर्जा और समय एक साथ कई काम करवा देंगे।
पारिवारिक जीवन में आपका पुत्र कुछ आहत कर सकता है, खर्च पर नियंत्रण के कारण आप निश्चिंत रह सकते हैं।
अपनी माँ की भावनात्मकता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल बिजनेस में व्यापारिक प्रतिष्ठान में अधीनस्थों की कमी के चलते कार्य का बोझ उनके कंधों पर आ सकता है।
साझेदारी में किए गए काम से लाभ मिलेगा बिजनेस में चल रही समस्या दूर होगी।
कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ-साथ काम की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा।
वर्कस्पेस पर शुभ ग्रहों के प्रभाव से मनोदशा में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा, इससे वह लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे।
अपनों से शुभ सूचना मिलने की संभावना दिख रही है, आपको बधाई देने और किसी फंक्शन को अटेंड करने के लिए तैयार रहना होगा।
यंग जनरेशन के परिश्रम से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे।
छोटा भाई आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आलस्य त्याग करके अपने फील्ड में जी जान से जूट जाएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment