AAJ KA RASHIFAL 19 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

19 अक्टूबर रविवार, रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज दोपहर 01ः52 तक कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि फिर रूप चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः50 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ऐन्द्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव दूर होगा।    
बिग या स्माल किसी भी लेवल पर, दीपावली पर आपकी न्यू बिजनेस वेंचर लांच होने की उम्मीद पूरी हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में नई संभावनाएं मिलेगी जिससे बिजनेस की तरफ आपका ध्यान रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम में मशगूल रहेंगे लेकिन दोपहर बाद कुछ अनचाही प्रॉब्लम्स आपको फेस करनी पड़ सकती है, पर आपका कॉनफिडेंस से काम करना उन प्रॉब्लम्स पर हावी रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने टारगेट कंप्लीट करने में कोवर्कर का सहयोग मिलेगा।
परिवार की खुशहाली जिन्दगी का फर्स्ट टारगेट है, तो फैमिली में लव एंड यूनिटी पर फोकस करें।
अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहना स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए हितकर रहेगा।
यंग जनरेशन घर के कार्य में व्यस्त रहेंगे।
सेहत के मामले में खान-पान पर कंट्रोल रखें।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।      
फेस्टिव सीजन में आप अपनी दमदार स्ट्रेटजी से बिजनेस और जिन्दगी में खुशियों की दिवाली लाकर बता ही देंगे।
बिजनेस को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और कोई बड़ा काम हाथ में ना लें।
यंज जनरेशन सितारे आपके पक्ष में नहीं रहेंगे, जिससे घर के कार्य में उनसे कोई गलती हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के मार्केट में संपर्क बढ़ेंगे, जोकि लाभदायक साबित होंगे।
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग के बनने से तरक्की के भी योग बन रहे हैं।
वर्कस्पेस पर अपनी कुछ आदतों में बदलाव के बारे में सोचेंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
आप अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और घरेलू खर्चे करेंगे।
लव लाइफ में लवर के से आपको कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है।
हायर एजुकेशन प्राप्त करने के मार्ग में कुछ ऑब्सटेकल आएंगे, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी।
सेहत सामान्य रहेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के डेकोरेशन में कुछ प्रोबलम हो सकती है।  
कार्यक्षेत्र में कोई दिक्कत आ रही है तो किसी अनुभवी इंसान की सलाह मानना बहुत सही रहेगा।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सही मायने में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि ग्रहों की चाल आपका साथ नहीं दे रही है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय सिर्फ आपके लिए ही अनुकूल नहीं क्योंकि ग्रह आपके पक्ष में नहीं है।
बिजनेस के ब्रांडिंग पर ध्यान न देने से कॉम्पिटिटर मार्केट में अपनी मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड छवि बना देंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस मे डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान नहीं देने से बिजनेस की ग्रोथ में कमी आएगी।
बड़े-बुजुर्गों से आपको डांट पड़ सकती है।
दीपावली की छि्ट्टयों में कॉन्फिडेंस बढ़ाने और अच्छे रिजल्ट की गांरटी के लिए रेगुलर एक स्टडी टाइम टेबल फॉलो करें।
किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण रहेगा।
परिवार के लोग आपका साथ देने में हिचक रखेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।    
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग के बनने से इस समय आपके करियर को नई दिशा देगा।
वर्कस्पेस पर कुछ पुरानी बाधाएं और मुश्किलें स्वतः ही दूर हो जाएगी, हर काम सुनियोजित ढंग से पूरे होते जाएंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में दीपावली पर मार्केट वॉच कर कुछ नए ऑफर लाएंगे।
आपके बिजनेस के सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण आप सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
नौकरी में किसी वजह से बॉस की डांट फटकार सुननी पड़ सकती है, काम का भी अतिरिक्त बोझ रहेगा।
नौकरी में आप किसी की सहायता करके सुकुन महसूस करेंगे।
पारिवारिक रूप से समय अनुकूल लग रहा है, दैनिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाइफ लाइन सिद्ध होगा।
विदेश में पढ़ने और करियर मेकिंग की आपकी चाह को पंख मिल सकते हैं, हौसला बुलंद रखियेगा।
दांतों के दर्द से आपको राहत महसूस होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सफलता मिलेगी।    
व्यवसाय संबंधी कोई नई गतिविधि र्स्टाट करना चाहते हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
बिजनेस के दीपावली जीवन में चाँदी ही चाँदी कर सकती है, आप तो बस परिश्रम में कमी ना रखें।
नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं।
वर्कस्पेस पर आपके संबंध सभी के साथ बढ़िया रहेंगे और ये काम को और बैहतर बनाने में भी अच्छी भूमिका अदा करेंगे।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग के बनने से परिवार के पुराने संकट और बाधाएँ खत्म होना र्स्टाट हो सकते है।
घर में सुखद शाम गुजरने के संकेत मिल रहे हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपना ध्यान भटकाए बिना केवल अपने फील्ड में लगे रहेंगे।
बड़ों की सेहत में सुधार आएगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
 
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।  
दीपावली के अवसर पर नए र्स्टाटअप में किसी पार्टनर का जुड़ना ठीक रह सकता है।
बिजनेसमैन के लिए फेस्टिव सीजन रिलेटेड मार्केटिंग पर कन्संट्रेशन जरूरी है, यह आपके लिए सुनहरा मौका रहेगा।
आप काम को सच्ची लगन और गर्मजोशी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, ध्यान रखें योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखना जरूरी है।
हायर ऑफिशियल के साथ कंपनी ग्रोथ के आइडिया शेयर करेंगे करेंगे जिससे आपकी अप्रोच बढे़गी।
नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे, आप अपने प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे।
बेवजह की बातों में आकर अपनी निजी जीवन को खराब करने से बचें।
प्लेयर किसी मेच में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, फिर भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
सेहत में कुछ गिरावट आ सकती हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
 
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।      
टारगेट ऑडिसंय की कमी के चलते बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी, सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे, इसलिए धैर्य और संयम रखें।
फेस्टिव सीजन पर प्राइस को लेकर मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की सेल डाउन हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे, आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न ना हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपको क्रिटिसाइज करेंगे।
मार्केटिंग फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन का नेटवर्क कमजोर रहेगा जिससे वो अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पाएंगे।
शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के लिए कुछ करना होगा क्योंकि वे थोड़ा नीरस महसूस कर रहे हैं, परिवार का सपोर्ट ना के बराबर ही होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को फेस्टिव सीजन पर अपनी तैयारी को कंटिन्यू रखना होगा।
यंग जनरेशन किसी मामले में उलझने की कोशिश न करें।
सेहत को लेकर खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।  
फेस्टिव सीजन पर बिजनेसमैन को अधिक फायदा रह सकता है, यह सब उनकी टीम का अथक प्रयास से ही हुआ है।
व्यवसाय में काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा, हालांकि आप स्टाफ की मदद से सब संतुलित भी कर लेंगे।
इस समय नौकरी तथा व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर बन रहे हैं, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग के बनने से वर्कस्पेस पर सभी पर अपने बढ़िया इम्प्रैशन के लिए जो भी कदम बढ़ाएंगे, सही रहेगा।
अपनी संतान के कारण आपके घर में खुशी का वातावरण बनेगा, दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य में वृद्धि होगी, प्रेम जीवन सुखद रहने से दिल खुश रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को धैर्य से अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभ्यासरत रह सकेंगे।
बात करें सेहत की तो हल्का सिरदर्द हो सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
 
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या उस पर काम करें।      
दीपावली पर आप कुछ बड़ा बिजेनस मार्केटिंग फंडा अप्लाई करना चाहेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस मे कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा, परंतु अवरोध जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ेगा, नए संपर्क भी बनेंगे।
सीनियर एंड कोवर्कर के सहयोग से नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करेंगे।
वर्कस्पेस पर अपोजिट जेंडर से आपका तालमेल शानदार रहने के योग बन रहे है।
दिन आपके मन से निराशा के बादल हटा देने वाला सिद्ध हो रहा है, प्रेम संबंधों में आपसी विनम्रता प्रेम को और अधिक बढ़ाएगी, बड़े भाई का सहयोग आपके लिए किसी खास मामले में उपयोगी सिद्ध होगा।
यंग जनरेशन के सकारात्मक और सुकूनदायक दिन बीतने की संभावना लग रही है।
जो स्टूडेंट्स विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
बुजुर्गां की सेहत का ध्यान रखें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
 
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।  
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग के बनने से युवाओं को अपने करियर संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, इसलिए अपने कार्यों में पूरी लगन और मेहनत बनाए रखें।
दीपावली फेस्टिव सीजन पर बिजनेसमैन सर्विस रिलेटेड फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से व्यस्त रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को सावधानी रखने की जरूरत है, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।
वर्किंग वुमन के लिए दिन अच्छा है उनको कार्यों में अपोजिट जेंडर का सपोर्ट मिलेगा।
गृहस्थ जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी, लेकिन आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और पूजा-पाठ के कामों में मन लगेगा।
यंग जनरेशन को घर पर आए नए मेहमानों की सेवा का अवसर मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
सेहत को लेकर मौसम परिवर्तन का ध्यान रखें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।    
आपकी लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन रही है ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में रुकावट आने से मन दुखी होगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां अधिक विपरीत हो जाएंगी।
इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी रहेगा, ग्रह आपके धैर्य की परीक्षा लेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में एक्सपेंडिचर में तेजी बनी रहेगी, दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे।
यंग जनरेशन पर फैमिली के लोगों को ध्यान देना होगा उनकी संगती गलत लोगों के साथ हो सकती है।
परिवार वालों का साथ मिलेगा, दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में परेशानियों से दो-चार हाथ होना पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर एड करें।
आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
 
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।      
बिजनेसमैन के लिये धन लाभ के आसार हैं आपको ऑनलाइफ मार्केटिंग को और निखारने की कवायद आपको या आपके प्रॉडक्ट को भविष्य में मार्केट का राजा बना सकता है।
व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों मैं मुनाफा दायक स्थिति बन रही हैं।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग के बनने से आपको बेहतरीन आर्डर मिल सकते हैं।
दीपावली का त्यौहार पर बॉस से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दिया जा सकता है।
वर्कस्पेस पर काम करते-करते समय के गुजरने का पता आपको नहीं चलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पूरी लगन से अपने कार्य में लगे रहेंगे।
यंग जनरेशन के विवाह की बातें चल सकती है।
फैमिली में आपके सारे काम सहज रूप से बनते चले जाएंगे और परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, दाम्पत्य जीवन में शांत रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5

Comments