AAJ KA RASHIFAL 2 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 अक्टूबर गुरुवार, विजयदशमी, गांधी जयंती
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः11 तक आश्विन शुक्ल दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः13 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
सुकर्मा योग के बनने से मन मुताबिक सफलता मिलेगी, परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए मेहनत और विश्वास की जरूरत है।
बिजनेसमैन किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए अनुकूल रहेगा।
फेस्टिव सीजन पर किसी भी तरह का रिस्क लेना मुसीबत में डाल देगा, किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
वर्किंग वुमन का ऑफिस में कोई प्रॉजेक्ट अटका हुआ है, वह उस पर ध्यान केंद्रित करें, उपलब्धि हासिल होगी।
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहिए, ऐसा करने से काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।
मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को स्टडी में अपना शत-प्रतिशत लगाना होगा, तब ही वो अपने लक्ष्य को भेद पाएंगे।
घर के सदस्यों के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं, समझदारी से काम लें।
युवाओं के प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
डायबिटीज और बीपी संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा उचित इलाज लें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
पब्लिक सेक्टर से जुडे़ बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर रहेगा, उनके हाथ नए ऑर्डर मिल सकते है।
छोटे व्यापारियों अच्छा मुनाफा मिलने की स्थिति दिख रही है, लेकिन बड़े उद्योगपतियों को बड़ा निवेश सोच-समझकर करना होगा।
घर के बड़े सदस्यों का परिवार पर स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा, आपका अधिकतर समय घर की साज सज्जा तथा रखरखाव संबंधी कार्यों व खरीदारी में व्यतीत होगा, घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।
वर्किंग वुमन अपनी सूझबूझ से वर्कलोड को कम पाएंगी।
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी इसलिए फिक्र ना करें।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को ओवर टाइम भी करनी पड़ सकती है।
शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे।
यंग जनरेशन नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में ना आए तो उचित रहेगा।
सुकर्मा योग के बनने से कैंपस प्लेसमेंट में आपका सिलेक्शन हो सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेस में पुराना स्टॉक आपके लिए सिरदर्द बनेगा, सेल लगाने के बावजूद भी स्टॉक में कोई कमी नहीं आएगी।
मार्केटिंग तथा व्यावसायिक पार्टियों से लाभदायक अनुबंध तो प्राप्त होंगे लेकिन आप उन्हें समय पर नहीं कर पाएंगे।
नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर कुछ लोग जलन की भावना से वर्किंग वुमन के पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, परंतु उनसे उलझे नहीं।
संतान की उपलब्धि प्राप्त होने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा।
यंग जनरेशन मित्रों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे।
हाई ब्लड प्रेशर वाले क्रोध बिल्कुल भी करें और नमक की मात्रा को कम करें साथ ही सबके साथ बैठें तो हंसी मजाक कर लोगों का दिल जीतने का प्रयास करें, प्रसन्न रहें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
फेस्टिव सीजन पर बिजनेस में नए इक्विपमेंट परचेज करने का मानस बन रहा हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
व्यवसायिक गतिविधियां यथावत रहेंगी, दिन की शुरुआत में कुछ भागा-दौड़ी रहेगी, दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।
नौकरी में पेपर संबंधी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे।
पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे तथा पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
अत्यधिक व्यस्तता की वजह से यंग जनरेशन को थकान महसूस होगी, अपनी दिनचर्या और खानपान को उचित बनाकर रखें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
सुकर्मा योग के बनने से फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य संपन्न होने की उचित संभावना है।
मीडिया एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन के बिजनेस में मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, इन उद्योगपतियों को अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहिए।
सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसमें वह अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर सकते हैं, आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
वर्किंग वुमन के ऑफिस में लगभग सभी काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे।
किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से यंग जनरेशन का मन प्रफुल्लित रहेगा, पुरानी बातें भी ताजा होंगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने अंदर पुनः नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाह ना रहे।
किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इलेक्ट्रिक बिजनेस में लाभ की स्थितियां बनेगी।
फेस्टिव सिजन को देखते हुए बिजनेस में आपको अपनी निश्चित रफ्तार से आगे बढ़ना होगा, आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होना शुरू हो रही है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर मन लगाकर काम करना होगा।
वर्किंग वुमन के लिए दिन बेहतर रहेगा क्योंकि उन्हें किसी मीटिंग को लिड करने का मौका मिल सकता है।
परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा, जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।
खान-पान का ध्यान रखें इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिंदगी की भागदौड़ में अपनी सेहत का भी ख्याल रखे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत के साथ प्रतियोगिता का सामना करें, किंतु अपने सहकर्मियों से किसी भी प्रकार से ईर्ष्या न करें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी भी दस्तावेज या पेपर संबंधी कार्य में हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
व्यापार में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है आलस्य से दूरियां बनाकर रखें, क्योंकि लापरवाही की वजह से नुकसान तो होगा ही साथ में मान-सम्मान पर भी धब्बा लगेगा।
वर्किंग वुमन ऑफिस में घरेलू बात की वजह से मानसिक भटकाव की स्थिति में रहेगी, किंतु भ्रमित न हों, अन्यथा यह आपके वर्क को प्रभावित करेंगे आप घर की बात घर तक ही रखें, तो आपके बिजनेस के लिए बेहतर होगी।
एंप्लॉयड पर्सन ध्यान रखें कि वित्तीय कार्यों में हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है।
पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी, तथा घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
स्टूडेंट्स स्टडी में आलस्य न करें और एक्टिव रहें, आलस्य प्रगति के सारे रास्ते रोकता है, जबकि सक्रियता से कठिन रास्ता भी सुगम हो जाता है।
सेहत के मामले में नसों में दर्द व खिंचाव जैसी स्थिति महसूस रहेगी, योग तथा व्यायाम पर भी अधिक समय व्यतीत करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेस में नया स्टाक रखें, कस्टमर को न्यू वेराइटी एण्ड न्यू स्टॉक मिलेगा, तभी तो वह आपके यहां अट्रैक्ट होंगे।
सुकर्मा योग के बनने से आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, रुका हुआ प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें, इसमें काफी हद तक सफल रहेंगे।
वर्कस्पेस पर दिमाग बहुत तेजी से कार्य करेगा, बस ध्यान रखिए कि यह सकारात्मक दिशा मंा ही काम करें।
वर्किंग वुमन के ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेगी।
पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन में संबंध मधुर रहेंगे।
सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है।
धार्मिक यात्रा संबंधित योजना बनेगी, किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि बहुत अधिक लाभदायक साबित भी होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेसमैन निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल चल रहा है, इसलिए प्रयासरत रहें, और उपलब्धियां हासिल करें, निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है।
मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे, तथा आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल हो सकते हैं।
टेक्नोलॉजी से रिलेटेड काम करने एंप्लॉयड पर्सन के लिए समय अच्छा रहेगा।
वर्किंग वुमन को फेस्टिवल को देखते हुए अनुकूल परिस्थितियों का लाभ लेना चाहिए, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
जीवनसाथी तथा परिवारजनों से आपको बेहतर सलाह मिलेगी तथा संबंध भी नजदीक आएंगे।
ट्रैवलिंग के दौरान यंग जनरेशन की किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं।
घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
सुकर्मा योग के बनने से विनम्र व्यवहार से गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफल होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा।
नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है, आप अपनी व्यस्तता की वजह से परिवार को ध्यान नहीं दे पाएंगे।
प्रमोशन एंड इंक्रिमेंट को वर्किंग वुमन स्टाफ के साथ इस खुशी को शेयर करेंगे।
प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा।
पारिवारिक जनों का सहयोग आप में विश्वास व आत्मबल को बनाकर रखेगा।
थकान की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है, समय पर अपना उचित इलाज लें तो जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करें।
बिजनेस में मीटिंग में आप जो भी बोले सोच-विचार करके ही बोले आपके शब्द ही आपके बिजनेस की ग्रोथ का दर्शाएगा।
व्यापार में ग्रह स्थितियां आपके लिए विशेष रूप से बेहतरीन समय प्रदान कर रही हैं, इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।
वर्किंग वुमन वर्कस्पेस पर किसी के बारे में भ्रामक व गलत बात न करें और झूठ बोलने से बचें।
एंप्लॉयड पर्सन के काफी दिनों के इंतजार के बाद उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति सुनिश्चित होगी।
यंग जनरेशन सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान और संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा।
विवाहेतर संबंधों के चलते वैवाहिक जीवन क्लेश हो सकता है, प्रेमी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है।
डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें, तथा नियमित जांच करवाते रहें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
लग्जरी आइटम बिजनेसमैन के अधिक मुनाफे की उम्मीद है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए आपको और आपके पार्टनर को पार्टनरशिप बिजनेस में एक्टिव हो जाना चाहिए।
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त जैसे कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति अथवा मित्र से मुलाकात होगी, अचानक की कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी।
विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की भी संभावना है। आपको मन मुताबिक आर्डर मिल सकता है परंतु अपने माल की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ऑफिशियली ट्रैवलिंग के दौरान एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
वर्किंग वुमन ऑफिस में चल रही राजनीति से कुछ परेशान रहेंगी।
दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा, प्रेम संबंध भी रोमांटिक ही रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपनी डेली रूटीन में योग, व्यायाम आदि को शामिल करें।
गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। खान-पान में संयम रखें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment