AAJ KA RASHIFAL 15 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
15 अक्टूबर बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः34 तक कार्तिक कृष्ण नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12 बजे तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, साध्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेस में आर्थिक रूप से आपको सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे, कानूनी अड़चनें आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, इस गुण से आपका नेटवर्क बढ़ता जाएगा, जिससे आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं और उसे ही सही करने में जूट जाएं।
वर्कस्पेस पर आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें परिणामस्वरूप धोखा मिलेगा।
लव लाइफ में आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है, आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन के प्रैक्टिस के दौरान नसों में खिंचाव की समस्या पैदा हो सकती है, इसलिए सचेत रहें।
मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है, अपनी सेहत का ख्याल रखें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा और आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की प्लानिंग बना सकते हैं। दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।
साध्य योग के बनने से व्यवसाय में दैनिक कार्य को आसानी से पूर्ण करेंगे, अधिक बेहतर मौके मिलेंगे, कुछ अच्छे लाभ हाथ लग सकते है।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बिजनसमैन को अपनी वाणी बहुत ही मधुर रखनी होगी, ऐसा करने से आप कस्टमर का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
सरकारी नौकरी में अधिकारियों के साथ और अधिक शालीनता बनाकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर एंड बॉस का सपोर्ट मिलेगा, जिससे वो अपना काम आसानी से निकलवा लेंगे।
विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी, पारिवारिक सुख शांति आपको खुशी देगी। आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत हो जाएं, आप स्वचछता का पूरा ध्यान रख सकेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
ऑफिस के किसी काम को टालने का प्रयास न करें, आलस्य का त्याग कर दिन भर एक्टिव रहें और पेंडिंग कामों को निपटाएं।
एंप्लॉयड पर्सन काफी व्यस्त रहेंगे, अपने कार्य को समय पर पूर्ण करें में जुटे रहेंगे।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेस के लिए दिन शुभ रहेगा, नए लोगों से मुलाकात होगी और कुछ नए क्लाइंट भी बनेंगे, जो आपके लिए भविष्य में मिल का पत्थर साबित होंगे।
साध्य योग के बनने से आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, आपके जीवनसाथी पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
बिजनेसमैन को बेहतर मुनाफा प्राप्त होगा, कारोबार में अपनी पकड़ बनाने के लिए ग्राहकों का भरोसा जीतना होगा।
पार्टनर के साथ पार्टनरशिप बिजनेस को और आगे बढ़ाने की प्लानिंग बन सकती है।
नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी लेकिन उनका हल भी निकाल लेंगे।
वर्कस्पेस पर आपकी वरिष्ठ लोगों के साथ समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
परिवार में किसी बात को लेकर आपको अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में दिल लगाकर पढ़ सकेंगे।
सेहत ठीक बनी रहेगी।
यंग जनरेशन की फेस्टिव सीजन पर घूमने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
बिजनेस में रुकावटें आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि बल और चतुराई से समस्या का हल भी निकाल लेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी विवाद होने की संभावना बन रही है।
ऑफिस में बनाए गए रूल्स को फॉलो करते हुए कार्य करें, ऑफिस की छोटी-मोटी बातों को लेकर किसी तरह का विवाद हो सकता है आप धैर्य बनाए रखें।
नौकरी में किसी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा, कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है।
आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी, गलत तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में गलत कार्यों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है।
यंग जनरेशन का गलत संगत की तरफ झुकाव हो सकता है।
पीठ में दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है, नियमित रूप से योगासन करने से दिक्कत कुछ समय में दूर हो जाएगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
व्यवसाय में कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी और उससे संबंधित प्लानिंग भी बनेगी।
फेस्टिव सीजन पर अटै्रक्टिव ऑफर निकालने से कस्टमर की भीड़ लगी रहेगी।
नौकरीपेशा लोगों को ऑफिसर की वजह से परेशानी हो सकती हैं, लेकिन कुछ सकारात्मक बातें भी आपके सामने आएगी।
नौकरी के सिलसिले में कुछ बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला दिन रहेगा।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
साध्य योग के बनने से युवाओं को भी अपने करियर संबंधी उचित परिणाम हासिल होंगे।
दोस्तों की धन संबंधित मदद करनी पड़ सकती है, दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग करने का अवसर मिले तो अवश्य करना चाहिए, प्रसाद एवं व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उत्कृष्ट रहेगा।
रुके हुए व्यावसायिक कामों को व्यवस्थित करने का उचित समय है, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी जिससे आपको प्रॉफिट होगा।
ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
ज्ञान और कौशल के लिए कार्यालय में तारीफ सुनने को मिल सकती है।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
विपरीतलिंगी लोगों से आपको फायदा हो सकता है।
आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, सुखी प्रेम जीवन से संतुष्ट रहेंगे।
यंग जनरेशन पर घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
बिजनेस में ध्यान दें, कि सही समय पर सही निर्णय लेना आपको तरक्की दे सकता है, कोई व्यावसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा जो कि लाभदायक रहेगा।
व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे, दिन बढ़िया रहेगा, इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी।
लेकिन नौकरी में काम के सिलसिले में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।
घर-परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण रहेगा, फेस्टिव सीजन को देखते हुए कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराने में आप भागीदार भी बन सकते है।
स्टूडेंट्स को टीचर से ज्ञान की बातें सीखने को मिलेगी, जो उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगी।
पुराने जोड़ों के दर्द से कुछ हद तक राहत महसुस होगी।
यंग जनरेशन फैमिली के साथ बैठकर भविष्य संबंधित प्लानिंग बनाएंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में अशुभ समाचार मिलेगे।
प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है।
बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ मुद्दों पर विवाद हो सकता है, व्यापारिक पारदर्शिता को बनाए रखना होगा।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में वर्क लॉड के साथ परेशानियां बढ़ने से आप चिंता में रहेंगे।
ऑफिस का माहौल गर्म हो सकता है, लेकिन आपको अपने काम पर ही ध्यान देना होगा, किसी भी स्थिति में अपने अंडर में कार्य करने वालों पर क्रोध न करें।
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए, संघर्ष की संभावना रहेगी।
यंग जनरेशन का घरेलू विवाद के चलते अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है।
बात करें सेहत की तो कोई स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा।
मन लगाकर पढ़ने से ही कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स सफलता पा सकेंगे, जो मुश्किल लग रहा है।
सेहत संबंधित चिंता बनी रहेगी, डॉक्टर की सलाह लें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बड़ी कंपनीयां आपके बिजनेस में पूंजी निवेश कर सकते हैं, आने वाले समय में लाभ होगा।
व्यापारिक नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है, आर्थिक पक्ष कुछ मजबूत रहेगा, कोई भी व्यापारिक लोन अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेने का प्रयास न करें।
नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें डिफेंस में मिल सकती है, ऑलरेडी है, उनको प्रमोशन मिल सकता है।
जॉब में लगन से अपने काम को अंजाम देंगे और दिन में जो काम नहीं कर सकेंगे, वो ओवरटाइम कर उसे पूर्ण करेगे।
जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, आपको अपनी माता और संतान के कारण लाभ होगा।
यंग जनरेशन को उनके बड़े भाई का सहयोग किसी तरह उनके लिए उपयोगी साबित होगा।
आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपना पूरा ध्यान अपने-अपने फील्ड पर केंद्रित करना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सामंजस्यपूर्ण व्यवहार से आपको फायदा होगा।
नौकरी में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से आपका दायित्व कार्यभार जाएगा, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जायेंगे।
बिजनेसमैन के सामने ऑनलाइन शॉपिंग के कारण आर्थिक उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां रह सकती हैं, जिनका धैर्य के साथ सामना करने की जरूरत है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।
दांत दर्द के रूप में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें या मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें, आप अपने जीवन साथी को लेकर किसी असमंजस में फँस सकते हैं।
यंग जनरेशन अपनी रेस्पोंसिबिलिटी से दूर नहीं भागे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान रहेगी, साथ ही आपके प्रमोशन के चांसेस भी बढ़ेंगे, परंतु आप लालच और लोभ वाले कार्यों से दूरी बनाएं रखें।
एंप्लॉयड पर्सन बोनस को सही जगह पर इन्वेस्ट करने की प्लानिंग बनाएंगे।
बिजनेस में लंबित पड़ी हुई प्लानिंग को क्रियान्वित करने का मानस बना रहे है, तो आपके लिए हितकर रहेगा।
व्यवसायिक कार्य योजनाएं सफल होंगी, थोड़ी मेहनत की ज्यादा करनी पड़ेगी।
अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे, जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन को सीनियर एंड जूनियर से कुछ सीखने को मिलेगा।
बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
यंग जनरेशन लव लाइफ के चक्कर में फंस सकते है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment