AAJ KA RASHIFAL 11 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 अक्टूबर शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 04ः44 तक कार्तिक कृष्ण पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः20 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 02ः24 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति को लेकर विवाद हो सकता है।
वीकेंड पर मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।
सर्वे अमृत योग के बनने से वर्कस्पेस पर सहकर्मियों का सहयोग कर उनके टारगेट अचीव करने में उनका सहयोग करेंगे।
वर्तमान वातावरण की वजह से अपने कार्य प्रणाली में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
फेस्टिव सीजन पारिवारिक सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा।
प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी, वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
यंग जनरेशन घर के कामों में व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
लक्की कलर ब्राउन,नं-1
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होन से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए वर्कस्पेस पर आपके कार्य आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
वर्किंग वुमन की कामयाबी में वृद्धि होने से आपका झुकाव घमंड की तरफ हो सकता है।
सर्वाअमृत योग के बनने से बिजनेस में समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।
यंग जनरेशन सिर्फ व्यवस्थित दिनचर्या और योजनाएं बनाने की जरूरत है, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी,
दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपसे अपनी भावनाओं और प्यार का इजहार कर सकता है।
स्टूडेंट्स को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।
सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में आय में कमी के चलते बिजनेस की ग्रोथ में कमी आएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस मीटिंग में बाहरी पर्सन का इन्टरफेयर न होने दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर अपने ईगो और गुस्से जैसे स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है।
नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं, सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे।
यंग जनरेशन आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है।
घर से दूर रहकर स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स का परिवार में सामंजस्य कम रहेगा।
वीकेंड पर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से सम्बधों में मजबुती आएगी।
आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। मार्केट में अपने द्वारा दिए गए वचन का मान रखें।
बिजनेसमैन शेयर्स अथवा तेजी मंदी जैसी गतिविधियों में रुचि रखने वाले पूर्व में प्राप्त हुए प्रॉफिट को आने वाले दिनों में कहीं निवेश कर की प्लानिंग आज बना सकते है।
सर्वाअमृत योग के बनने से आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
इस वीकेंड पर नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने भाग्य को चमकाने के प्रयास में लगे रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
यंग जनरेशन को अपने एक्सपेंडिचर पर विराम लगाना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में रुकावट आ सकती है।
ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
लेकिन वर्किंग वुमन को ऑफिस में कोवर्कर से अलर्ट रहना होगा, वो आपके खिलाफ षडयंत्र रचने में जुटे हुए है।
व्यवसाय में कुछ मंदी का दौर रहेगा, आय के साधन भी सामान्य ही रहेंगे।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए आप किसी भी व्यवसाय संबंधी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें।
आप अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी, आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी पुरानी असफलता को भुलाकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
जोड़ों के दर्द, गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
यंग जनरेशन अगर किसी नए कार्य को शुरू करने की प्लानिंग है तो अभी उसे स्थगित करने में ही भलाई है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
बिजनेसमैन प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए प्लानिंग बना रहे हैं, तो अनुकूल रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में बार-बार खुद के निर्णय बदलने की वजह से लोग आपको गैर जिम्मेदार समझ रहे हैं, जो आपके लिए निराशा का कारण बन रहा है।
किसी निकट संबंधी से कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा।
यंग जनरेशन का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
वर्कस्पेस पर नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ-साथ आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वर्किंग वुमन की वर्किंग स्टाइल सभी को उनकी ओर अट्रैक्ट करेगी।
अविवाहितों के बेहतर रिश्ते प्राप्त हो सकते है, परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।
सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन बिजनेस में आप अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में अपने ईगो और अति आत्म विश्वास जैसी कमियों पर काबू करने का प्रयास करें, इस समय ज्यादा मेलजोल न बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखना उचित रहेगा, समय धैर्य और शांति रखने का है।
वर्कस्पेस पर आपको आपके कार्यों में असफलता मिलेगी जिसके परिणामस्वरूप आप दिन भर तनाव में रहेंगे।
वर्किंग वुमन को घरेलु कार्यों के चलते ऑफिस से छूट्टि लेनी पड़ेगी जिसको मिलने में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
संतान से जुड़ा मामला तनाव देगा, शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे।
यंग जनरेशन का खर्च कुछ अधिक रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के आलसी होने की संभावना है।
पैर पर बढ़ रही सूजन का कारण जानने की कोशिश करनी होगी, साथ ही हो सके तो डाक्टर से चैकअप जरूर करवा लें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
बिजनेस में फर्निचर संबंधित बड़े बदलाव करने के लिए सोच-विचार करें।
सर्वाअमृत योग के बनने से फेस्टिवल सिजन को देखते हुए अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
वर्किंग वुमन को काम की जगह आ रहे बदलाव की वजह से आपको चिंता महसूस हो सकती है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी, सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।
पार्टनर के व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव का असर आपके रिलेशनशिप पर नजर आएगा। यंग जनरेशन घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की फ्रेंड के साथ समझ ठीक रहेगी।
सेहत के मामले में जंक फूड से दूरी बनाकर रखें, व्यायाम और योग पर ध्यान देना जरूरी है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन बिजनेस की प्लानिंग को हर किसी के साथ शेयर न करें।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन साथ ही आपको अलर्ट रहना होगा धोखा होने की आशंका बन रही है।
वर्कस्पेस पर वर्किंग वुमन कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव आपकी कार्य क्षमता में रुकावट डाल सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपना अधिकतर समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें जिससे आप अपने टारगेट को अचीव कर पाएंगे।
पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर का माहौल उचित और अनुशासित बना रहेगा, हालांकि परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
दान देने की तरफ झुकाव बढ़ सकता है।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
यंग जनरेशन को दोस्तों से मदद मिल सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपस में चल रही गलतफहमी किसी की मध्यस्थता से दूर होगी, निश्चित ही सफलता मिलेगी, माहौल पुनः सुखद हो जाएगा।
फेस्टिवल सीजन पर बिजनेसमैन को अपनी टेक टीम को अपडेट करना होगा।
सर्वे अमृत योग के बनने से आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे, कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा।
इस वीकेंड पर कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।
अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
वर्किंग वुमन के वेतन में कटौती हो सकती है, जिससे उनका वर्कप्लेस पर मन नहीं लगेगा।
बिजनेस में युवा वर्ग अपने करियर के प्रति सजग रहें, अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह समय मेहनत और परिश्रम करने का है।
यंग जनरेशन व्यर्थ की मौज-मस्ती में समय व्यतीत करने से आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।
आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन की ग्रह स्थितियां विपरीत होने से वाणी आक्रामक होगी जो किसी को आहत कर सकती है।
बात करें सेहत की तो बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के भूतकाल की बातों का जिक्र होने से विवाद वाली परिस्थिति बन सकती है।
बिजनेस में आप अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखें, जिस टारगेट को आप काफी दिनों से पाना चाहते हैं, उससे रिलेटेड डिसीजन लेकर बड़े काम की स्टार्टिंग कर सकते हैं।
सर्वाअमृत योग के बनने से एंप्लॉयड पसर्न काम से संबंधित अलग-अलग अवसर आपकी दुविधा बढ़ा सकते हैं, किसी एक अवसर का चुनाव करके उस पर टिके रहने की कोशिश करें।
वेतनभोगी लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
यंग जनरेशन को जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, यात्रा में थोड़ी सतर्कता रखें।
अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे, प्रेमी के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
स्टूडेंट्स अपनी स्ट्रीम्स पर ध्यान देंगे।
आपका पेट खराब होने की संभावना है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment