AAJ KA RASHIFAL 24 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 अक्टूबर शुक्रवार
पंचांग-
आज पुरे दिन कार्तिक शुक्ल तृतीया तिथि रहेगी। आज पुरे दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में दिन कुछ खास नहीं रहेगा, मार्केट में स्वयं के ही अनैतिक कार्यों के कारण आपको बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बीते दिनों हुई इनकम को लेकर पार्टनरशिप बिजनेस में प्रॉफिट को लेकर बहस हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब में सैलरी में कमी व जॉब के जाने का डर सताएगा, लेकिन आप चिंता ना करे हालात जल्द ही सामान्य होंगे।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
युवा वर्ग जल्दी सफलता पाने के चक्कर में किसी अनुचित काम में रुचि ले सकते हैं।
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए, संघर्ष की संभावना रहेगी।
यंग जनरेशन का आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है।
मन लगाकर अपने कार्य में जुट जाने से ही स्टूडेंट्स सफलता पा सकेंगे, जो मुश्किल लग रहा है।
बात करें सेहत की तो कोई स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कॉनसन्ट्रेट कर अपने टीचर का मान बढ़ाएंगे।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन का ब्रांड प्रीमियम क्वालिटी के साथ क्लाइंट की पसंद बनेगा।
व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, टैक्स, लोन आदि संबंधी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें, क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होना संभव है।
वर्कस्पेस पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
पराक्रम योग से ऑफिस में अच्छा काम कर सकेंगे।
युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से घर की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रह सकती है, इस समय पारिवारिक लोगों का मनोबल बनाए रखने और व्यवस्था को उचित बनाने में आपका सहयोग जरूरी है।
सेहत मे मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
बिजनेस में आप अपने आत्म विश्वास और कार्य कुशलता द्वारा स्थितियों को काफी हद तक बेहतर बनाने में सक्षम रहेंगे।
बिजनेसमैन के लिए फाइनेंशियली यह समय अच्छा कहा जा सकता है।
वाशि योग से वर्कस्पेस पर पिछली गलतियों से सीख लेकर आप अपनी कार्य प्रणाली में भी सुधार करें।
कार्यक्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा और आप अपने पेंडिंग वर्क को पूरा करने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन कुछ बाधाओं से पार पाना होगा।
बुधादित्य योग से भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद पारिवारिक सदस्य द्वारा हल हो जाएगा।
अपने अपने कर्म के साथ स्पोर्ट्स पर्सन का ध्यान फिटनेस पर रहेगा, आप स्वच्छता का पूरा ध्यान रख सकेंगे।
यंग जनरेशन को फेस्टिवल सीजन के बाद आज आराम मिल सकता है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बिजनेसमैन की फेस्टिवल सीजन के बाद मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की सराहना होगी।
सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को टारगेट पूरे करने के लिए योग्य व्यक्ति का साथ मिलेगा, धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में अगर आप व पार्टनर दोनों तालमेल बिठाकर कार्य करेंगे तो बहुत कुछ हासिल कर सकते है।
वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।
नौकरी के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे, दिन समझदारी से बिताएं।
आप अपने जीवन साथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं, व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।
सुनफा योग से आर्टिस्ट, स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।
मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस में कोई भी निर्णय लेते समय उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार करना जरूरी है।
बिजनेसमैन को फेस्टिवल सीजन के बाद मार्केट में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ेगा।
सरकारी कर्मचारी लापरवाही न करें, कोई इंक्वायरी होने की आशंका है।
कार्य क्षेत्र में आपको अपने द्वारा की गई मेहनत के उचित परिणाम तो हासिल नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आप अपने प्रयास जारी रखें।
इस समय पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, मामला और बढ़ सकता है, बेहतर होगा कि नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क ही न रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स गलत संगत में पड़ने से अपने-अपने फील्ड पर कॉनसंट्रेट नहीं कर पाएंगे।
वाहन संभलकर, लीमिट में और धीरे चलाएं।
यंग जनरेशन के साथ कोई धोखा या छल हो सकता है, उन्हें अलर्ट रहना होगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की संगत पर नजर रखें।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस में सफलता मिलेगी।
कर्मचारियों और स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी, जिससे बिजनेसमैन अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंधन करेंगे।
वेतनभोगी लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपके वर्किंग कल्चर में सुधार होगा, जिससे आप पॉजिटिव फील करेगे।
वर्कस्पेस पर काम में मन लगेगा। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे।
आनन्दादि योग से सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह औसत दिन होगा।
यंज जनरेशन थकान और कार्यभार की अधिकता की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर के बढ़ने जैसी समस्या आ सकती है।
अपनी नियमित जांच करवाएं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले में समस्या आएगी।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन को अच्छे नतीजे मिलेंगे, समय कुछ अनुकूल रहेगा, आपको महिलाओं के कारण लाभ हो सकता है।
पराक्रम योग से बिजनेसमैन किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय धैर्यपूर्ण तरीके से करें। निश्चित ही आपको लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे।
वर्कस्पेस पर आपको अपने ज्ञान और कौशल के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है।
नौकरी चेंज का करने का मानस बना सकते है।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
सुनफा योग से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा।
आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, सुखी प्रेम जीवन से संतुष्ट रहेंगे, घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा।
यंज जनरेशन को अपने दिल पर काबू रखना होगा, अन्यथा वह किसी के चक्कर में पड़ सकते है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
इकोनॉमिक पॉइंट ऑफ व्यू से आपके बिजनेस को धन लाभ होगा।
सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस-इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी, इससे आपका मन खुश होगा।
यंग जनरेशन के लिए दोपहर बाद कुछ कन्फ्यूजन की स्थितियां बनेगी जिससे आप निर्णय तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक आपको बेचैनी रहेगी, अपने निर्णय के परिणामों को जानने की कोशिश करें।
नौकरी में काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
बुधादित्य योग से कार्यक्षेत्र के मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे।
परिवार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी, भौतिक सुखों में रुचि ले सकते हैं, शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मोज-मस्ती के मूंड में रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
बिजनेस में आप मनचाहे तरीके से अपना काम न कर पाने के कारण आप स्वयं पर नाराज होंगे आपका मन नहीं लगेगा, आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।
फेस्टिव सीजन के बाद पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ आपका तालमेल डगमगा सकता है।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
जॉब में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें, सुख में गिरावट आएगी।
वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है, जीवनसाथी पर किसी बात को लेकर क्रोध आ सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को कुछ मानसिक तनाव रहेगा।
आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं। सावधानी बरतें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
वर्कस्पेस पर लगन से अपने काम को अंजाम देंगे, कुछ मुद्दों को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
नौकरी पेशा लोगों का अधिकतर समय मीटिंग वगैरह में ही व्यतीत हो जाएगा।
सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से अचानक ही कोई उत्तम आर्डर मिल सकता है, जिसकी वजह से अतिरिक्त आय की स्थिति भी बनेगी।
न्यू मार्केटिंग स्ट्रेटजी आपके बिजनेस को रास आएगी जिससे बिजनेस में नई उम्मीद प्राप्त होगी।
सुनफा योग से जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित रख सकेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए बेहतर दिन साबित हो सकता है।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, कुछ लोगों को मांसपेशियों में कुछ दर्द परेशान कर सकता है।
यंग जनरेशन के विवाह की बात घर में चल सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी से नोक-झोंक हो सकती है।
पराक्रम योग से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड में मेहनत के साथ जुटे रहेंगे।
बिजनेस पर्सन अब हैप्पी पर्सन बनेंगे क्योकि आप का हर अटका काम बनेगा।
बिजनेस में सहयोगियों के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे, आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो सकता है।
नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
वर्कस्पेस पर आपको शांति और विनम्रता से बात कर आप अपना व दूसरों के कार्य को आसानी से कर लेंगे।
किसी निकट संबंधी से चल रहे मतभेद दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।
आपका पेट खराब होने की संभावना है।
आनन्दादि योग से यंग जनरेशन की किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से वार्तालाप होगा और आपकी विचारधारा में भी उचित परिवर्तन आएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
बिजनेस इस समय तेजी पकड़ेगा, लेकिन साथ ही कुछ पेशेवर मुद्दों को लेकर चंतित रहेंगे।
व्यवसाय में आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है, इसलिए पूरा ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें।
बुधादित्य योग से कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, खुद के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाए रखें, ये आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा, जब तक आपका विश्वास बढ़ता नहीं, तब तक आप किसी भी काम को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अन्य लोगों का साथ प्राप्त हो रहा है, फिर भी विश्वास की कमी के कारण आप दूसरों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।
धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे।
वाशि योग से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा जो चाहेंगे उनमें से कुछ उन्हें प्राप्त हो सकता है।
यंग जनरेशन का ध्यान सोशल मीडिया पर ज्यादा होने से वो अपने कार्यों को समय पर कंप्लीट नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment