AAJ KA RASHIFAL 12 October 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 अक्टूबर रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः17 तक कार्तिक कृष्ण षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः17 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, वरियान योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
वरियान, गजकेसरी योग के बनने से व्यावसायिक सहयोगियों के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप कुछ व्यावसायिक लाभ कमा सकते हैं जिससे आप आगे की रणनीति बनाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है।
वर्कस्पेस पर किसी भी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता इसलिए सावधान रहें, संडे खराब हो सकता है।
यंग जनरेशन संडे और फेस्टिवल सीजन होने पर अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में ही व्यतीत होगा।
अपने व्यक्तिगत कार्य और परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत होगा, घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और स्नेह आपके लिए सुखद रहेगा।
सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से लाभ होगा।
बिजनेस में बदलाव करते हुए कुछ बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे, आपकी इच्छा शक्ति प्रबल होती हुई नजर आ रही है, इस कारण बड़े लक्ष्य हासिल करना आपके लिए संभव हो सकता है, अभी आपको अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें।
बिजनेस में अधिक काम करें तभी आप अच्छा लाभ कमा सकेंगे, आराम से बैठे रहने से व्यापार नहीं चलता है।
कार्यस्थल पर मेहनत से काम करेंगे, काम के नए तरीके विकसित करेंगे और कार्यस्थल पर नए आइडिया देने में सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर बेहतर कार्य के लिए सम्मान आपको आनंदित करेगा।
पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और उल्लास पूर्ण समय व्यतीत होगा, जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
कॉम्पिटिटिव एंड स्टूडेंट्स को अपने-अपने प्रयासों के लिए फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक विकास होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी नए काम को शुरू करने जा रहें है, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
बिजनेस में बिजी लोगों को फायदा रह सकता है, कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर काम में मन लगेगा।
दाम्पत्य जीवन में सभी सदस्य आपसी सामंजस्य द्वारा किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
ट्रैक पर स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन इस संडें पर आपको कैसे भी करके समय निकालना पड़ेगा।
यंग जनरेशन क्रोध और आक्रामकता को ना बढ़ने दें।
पारिवारिक किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी, लेकिन चिंता न करें, जल्दी ही स्वास्थ्य सुधार भी हो जाएगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
घरेलु कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन अपने दिमाग को तनावों से दूर कर व्यापार में अवसर प्राप्ति के बारे में विचार करेंगे तो निश्चित ही अवसर प्राप्त होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर किसी बात को लेकर क्रोध और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं, रिलैक्स रहना चाहिए।
कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, सावधान रहें, काम के बारे में बुरी खबर आने की संभावना है।
पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा, पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में न पड़े, आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे।
यंग जनरेशन अपने विचारों और स्वभाव को संयम में रखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में किसी टॉपिक को लेकर पेशोपेश में रहेंगे।
स्वास्थ्य कुछ नरम होने की वजह से काम अधूरा रह सकता है, लेकिन चिंता न करें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
वरियान, गजकेसरी योग के बनने से कॉर्पोरेट मीटिंग में आपके उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से आपका वर्चस्व बना रहेगा।
बिजनेस में मेहनत कर सकेंगे, फेस्टिव सीजन को देखते हुए सरकारी दस्तावेज मजबूत कर लें, डिपार्टमेंट की टीम भी निरीक्षण करने आ सकती है।
करियर की समस्याओं से बाहर निकलने के लिए रास्ते की तलाश करें, प्रयास करने पर ही रास्ता मिलेगा।
यंग जनरेशन को धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होने की संभावना है, उसके बाद अच्छे अनुभव होंगे।
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है और दाम्पत्य जीवन जीने वालों को भी खुशनुमा माहौल मिलेगा, परिवार के साथ संडे का आनंद लें।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती हैं।
वर्कप्लेस पर बॉस एंड सीनियर की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आप अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे।
जीवन में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा।
अपनी सेहत का ख्याल रखें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
वर्कस्पेस पर जब तक आपका कार्य पूरा नहीं होता, तब तक प्रलोभन से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के काम में उनको सराहना मिलेगी, कार्यों के लेकर की गई प्लानिंग सफल होगी, ट्रांसफर की संभावना बन सकती है।
इंटीरियर एक्सटीरियर डिजाइन में लगे बिजनेस में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
वरियान, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेसमैन को धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें, प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पैसे किसी चीज पर बर्बाद हो सकता है।
आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
कॉम्पिटिशन होने के बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेगी और आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
बिजनेसमैन को किसी भी सरकारी काम को करने से पहले इस संडे को उसके बारे में उचित जानकारी लेनी जरूरी है।
वर्कस्पेस पर आपकी किस्मत आपके लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ कार्यों में विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
सेहत को लेकर दोपहर तक स्थितियां कमजोर रहेंगी लेकिन दोपहर बाद आपके पक्ष में मुड़ने लगेंगी।
यंग जनरेशन को किसी भी खास काम को करते समय मित्रों का सहयोग लेने से स्थिति में सुधार आएगा।
इस संडे पर जीवनसाथी के साथ कहीं शोपिंग की प्लानिंग बन सकती है ,जिससे दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा।
स्टडी के लिए आप अपने बच्चे के साथ बहस में पड़ सकते हैं।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेसमैन अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस संदर्भ में अभी और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है।
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले इस समय डाटा सिक्योर करते चलें अन्यथा पूरा मैटर उड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
वर्कप्लेस पर आपको ऑफिस में हो रही राजनीति से दूर रहना होगा।
यंग जनरेशन किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, इस समय दूसरों के साथ सामान्य दूरी बनाकर रखना भी जरूरी है।
बात करें सेहत की तो मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है, आप पूरे दिन बिस्तर पर पड़े रहना चाहेंगे।
आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे, प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेस रिलेटेड ट्रेवलिंग में कुछ नए संपर्क स्त्रोत बनेंगे, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेंगे।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बिजनेस में विरोधी पक्ष हावी हो सकता है, पर इससे आपका कोई भी अहित नहीं होगा, पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को छोड़कर हालात सामान्य रहेंगे। आपका खर्च सामान्य रहेगा।
नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
वर्कप्लेस पर पूरी टीम को साथ लेकर चलें उसमें आपका ही फायदा है।
जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी।
संतान की शिक्षा व करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के समय अनुकूल रहने से मन खुश रहेगा।
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है इसलिये थोड़ा ध्यान रखें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ की शत्रुता को दूर करें।
वरियान, गजकेसरी योग के बनने से कारोबारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना है, पैसों की आमद के आसार हैं।
मार्केट में अटके हुए कार्य फिर से बन पाएंगे, व्यापारी सक्रिय बने रहें, व्यापार में अनुभव बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए संडे का दिन उन्नति दायक रहेगा, कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होगी।
वर्कस्पेस पर आपको अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
आप अपने साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस करेंगे, जो लोग विवाह की गाँठ बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिख रही है इसलिए तैयारी में जुटे रहें।
स्वास्थ्य के लिहाज से आप अच्छा और उत्साहित महसूस करेंगे।
बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होते-होते रुक जाएगा।
समय कुछ चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो रहा है, इस संडे पर व्यवसाय के प्रति और अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है।
पार्टनरशिप बिजनेस में दोपहर बाद व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन जो प्रयास करने पर दूर हो सकती है।
नौकरी मैं भी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है, लेकिन उस समय रहते, उनका हल भी निकल आएगा।
कार्यस्थल पर आपको अपनी योग्यता के अनुसार उचित परिणाम हासिल नहीं होने से आप परेशान रहेंगे।
जीवन साथी और पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा, प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर एक्टिव रहेंगे।
यंग जनरेशन गलत आदतों और गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेसमैन बिजनेस में जोखिम और रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में विरोधी निवेश न करें।
बिजनेस के साथ ही अपने प्रतिष्ठान के पेंडिंग कामों की भी योजना बनाएं, पेंडेंसी बढ़ने न दें, जितना हो उन्हें कम्पलिट करने के प्रयास करें।
अगर आपने नई नौकरी ज्वाइन की है, तो उन्हीं कामों को लिए हामी भरे जो खुद कर सकते हैं, अन्यथा काम न कर पाने के चलते आप कार्यस्थल पर हंसी के पात्र बन सकते है।
बॉस एंड सीनियर के साथ पहली बार कार्य करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सार्वजनिक रूप से हंसी के पात्र बनने से अच्छा है बहुत ही सचेत और सतर्क हो कर काम करें, आपकी वाणी बहुत कठोर हो सकती है।
आपके वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियां आएंगी, घर के कठोर फैसले भावुकता में आकर न करें बल्कि अच्छी तरह से सोच विचार करने के बाद ही करें तो अच्छा रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स असफलता देख कर परेशान होने के बजाय इस बात की तलाश करें कि असफलता क्यों मिली, प्रयास में क्या कमी थी।
अपनी सेहत का ध्यान रखें, पैरों में दर्द की शिकायत और पैरों में सूजन हो सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment