AAJ KA RASHIFAL 10 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

10 अगस्त रविवार


सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
    आज दोपहर 12ः11 तक प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः53 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 02ः11 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।        
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किसी में है उस पर काम करे।          
संडे के दिन स्टूडेंट्स अपने टारगेट तक पहुंच जाएंगे लेकिन उनका मन स्पष्ट करें तब ही टारगेट को अचीव कर पाएंगे।
बिजनेस में पुरानी आदतों को बदलने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
यदि बिजनेस के लिए लोन अप्लाई किया था, तो उन्हें इसकी स्वीकृति से संबंधित सूचना किसी के द्वारा मिल सकती है।
काम से संबंधित डिसिप्लिन को बढ़ाने की आवश्यकता होगी, जल्दबाजी में कोई गलत डिसीजन आपके द्वारा लिया जा सकता है।
वर्कप्लेस पर प्रॉब्लम तो खूब आएंगी, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से आप उन सब पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे, बस धैर्य नहीं छोड़ना है।
कर्मक्षेत्र की बाधाएं समाप्त होंगी, सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा।
धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, इस मुश्किल समय में मानसिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे।
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है।
सोशलिस्ट एंड पॉलिटिशियन के लिए दिन कुछ विशेष उपलब्धि वाला रहेगा।
पेट दर्द बीच-बीच में तकलीफ देता रहेगा।
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।                    
एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशानियां का सामना करना पड़ेगा।
न्यू जॉब जॉइन की है, वह ऑफिस में सीनियर से डायरेक्शन लेते रहें।
संडे पर फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। तनाव और टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इससे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
कुछ खास कस्टमर से स्वयं डील करें स्टाफ को पास खड़े रहकर सिखाएं कि कैसे आप कस्टमर को हैंडल करते है।
व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कॉम्पिटिटर को टाइम टेबल के अनुसार स्टडी स्टार्ट कर देनी चाहिए।
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा।
अपने प्रिय जनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको खुशी देगा।
शोभन योग के बनने से अचानक से अटके हुआ धन आपको प्राप्त होगा।
बिजनेस मीटिंग में आपके अंदर कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का जज्बा रहेगा, और काफी हद तक सफल भी होंगे।
बिजनेस में किसी भी प्रकार की प्लानिंग को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को डिसिप्लिन सीखना होगा अन्यथा असंतुलन आपके लिए कई समस्याएं खड़ी कर सकता है।
आपका पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए करियर के फील्ड में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामलों में रुकावट आएगी।      
बिजनेस में दिन के दूसरे पक्ष में सिचुएशन कुछ अपॉजिट भी हो सकती हैं, आपको किसी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेस एक्सटेंड करने के लिए उसका डिफरेंट-डिफरेंट मार्केट में एडवर्टाइजमेंट करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोडक्ट के बारे में पता चल सके।
आपकी सुस्ती और कामों में लेटलतीफी बॉस को नाराज होने की वजह दे सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में ईर्ष्यालु एनिमी की एक्टिविटी पर भी एक नजर बनाए रखें क्योंकि वह काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं,।
ग्रहण दोष के बनने से धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी भी चिंता रहेगी।
स्टूडेंट्स स्टडी में ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है।
आपकी किसी पुराने मित्र के साथ कहा सुनी होने की आशंका है।
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।                            
वर्कस्पेस पर किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब रिलेटेड इंपोर्टेंट पर्सन से कॉन्टेक्ट करना पड़ सकता है।
बिजनेस में जो बित चुका है उसे याद करके उदासी महसूस हो सकती है, जितना हो सके उतना भविष्य से संबंधित बातों पर ध्यान रखें।
व्यापार संबंधित बातों को सुधारने के लिए अपने क्षेत्र के पारंगत व्यक्ति से सलाह लें।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, घर में रहते हुए कोई नया कौशल सीखने, संडे के दिन लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा।
शोभन योग बनने से आपकी फाइनेंशियल कंडीशन स्ट्रांग रहेगी।
आर्टिस्ट का रचनात्मक कार्यों की तरफ झुकाव हो सकता है।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।    
शोभन योग के बनने से बिजनेस में कड़े और बहुत जरूरी डिसीजन आप ले सकते हैं।
आप कस्टमर से कॉन्टेक्ट बढ़ाने के साथ ही एडवर्टाइजमेंट पर भी ध्यान दें क्योंकि जो दिखता है वही बिकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में ही करियर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
आपके कार्य में लाइफ पार्टनर का सपोर्ट चिंताओं को कम करेगा जिससे ऑफिस में आपके कार्य समय पर कंप्लीट होंगे।
वर्कस्पेस आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते।
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों में मजबूती लाएगा।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी में ध्यान केंद्रित कर पाने में सफल होंगे।
एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी मिलने से आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी जिससे आनंद के साथ जीवन जीने का अवसर भी मिलेगा।
 
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
स्टूडेंट्स स्टडी मेटेरियल को अच्छे से पढ़ने, समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा।
बिजनेस बेहतर चल रहा है फिर भी एक्टिव बने रहना होगा।
बैंकिंग एंड मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के टारगेट कंपलीट हो सकते है।
वर्कस्पेस पर व्यवहार कुशलता द्वारा फ्यूचर रिलेटेड प्लानिंग पर अमल करना शुरू कर सकते हैं।
फ्रेंड्स के साथ मौज मस्ती करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन यदि नशा करने का आग्रह करें तो साफ मना करने में ही भलाई है।
लव पार्टनर के साथ शाम को बाहर जाना चाहिए, एक दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है।
घर के बुजुर्ग की सेवा में लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।  
बिजनेस में मशिनरी पर ज्यादा खर्च होने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
आपका यदि किसी मामले में कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें पराजय का मुख देखना पड़ेगा।
ग्रहण दोष के बनने से एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर वर्क प्रेशर को लेकर मेंटली डिस्टर्ब हो सकते है।
वर्कस्पेस पर थर्ड पर्सन झगड़े की वजह बन सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में संघर्ष करना पड़ेगा।
किसी नजदीकी संबंधों के व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंता रहेगी, संडे के दिन घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी में अपने आपको सेट नहीं कर पाने से परेशान रहेंगे।
फिजूल के खर्च युवा वर्ग के लिए आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं, अच्छा होगा हाथ समेटकर चलें।
 
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों की मदद मिलेगी।    
आप जिस टारगेट को काफी दिनों से अचीव करना चाह रहे थे, तो अपनी क्षमता पर विश्वास करें और कार्य को स्टार्ट कर दें।
बिजनेस में कुछ फॉरेन प्रॉडक्ट को शामिल करना चाहिए इससे बिजनेस अच्छी ग्रोथ करेगा।
ऑफिस में माइंड फ्रेश करने के लिए गॉसिप अच्छी है, लेकिन साथ-साथ कार्य का भी ध्यान रखें।
एंप्लॉयड पर्सन के करियर में कुछ बदलाव आने की संभावना है, जो सकारात्मक साबित होंगे।
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव विचारों से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
घर से संबंधित किसी भी जिम्मेदारी को निभाते समय सलाह जरूर मानें।
कॉम्पिटिशन को देखते हुए स्टूडेंट्स को हार्ड के साथ स्मार्ट वर्क की जरूरत रहेगी।
कमर दर्द और कमर में जकड़न अधिक रहेगी।
ननिहाल पक्ष से कोई न्योता मिल सकता है, सपरिवार अपनों से मिल कर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
 
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।  
वर्कस्पेस पर आप में सभी परिस्थितियों में शांत बने रहने की कला है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में एनर्जेटिक रहते हुए, ऑफिस के काम को अंजाम दे पाने में कामयाब रहेंगे।
शोभन योग के बनने से बिजनेस से रिलेटेड व्यावसायिक प्लानिंग धरातल पर लाने की प्लानिंग बना सकते है।
महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है।
फैमिली को उचित समय न दे पाने के कारण उनमें नाराजगी रहेगी।
एग्जाम को देखते हुए कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को जी जान लगानी पड़ेगी।
वर्तमान वातावरण की वजह से योग और व्यायाम को नियमित रखना जरूरी है।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा, डेली वर्कआउट अवश्य करें।
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन दुःखी व विचलित रहेगा।
फैमिली एंड लाइफ पार्टनर के मध्य रिलेशन बेहतर रहेंगे जिससे फैमिली में खुशहाली रहेगी।
स्वयं को बिजी रखने के लिए बुक्स का सहारा ले, इससे मन डाइवर्ट होगा ज्ञान में भी वृद्धि होगी।
बिजनेस को लेकर जो भी प्लानिंग बनाई थी, वह अब सफल होती हुई नजर आ रही है।
शोभन योग के बनने से बिजनेस मीटिंग में गुड न्यूज मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा।
वर्कप्लेस पर व्यस्त रहेंगे आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करते हुए न्यू स्टार्टिंग करेंगे।
स्टूडेंट्स के चारों ओर के टेंशन के माहौल में स्टडी करना आसान नहीं होगा।
सेहत के मामले में आप अर्लट रहे चोट-चपेट के शिकार हो सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट का मन विचलित हो सकता है, उन्हें डेली मेडिटेशन करना चाहिए।
 
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।    
स्टूडेंट्स को टीचर के बताए गाइडेंस पर चलना चाहिए नहीं तो एग्जाम में परेशान होना पड़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में गलतफहमी की वजह से आपसी संबंधों में विवाद की सिचुएशन बन सकती हैं।
यदि बिजनेस रिलेटेड कोई एडवाइस मिले तो गौर करना चाहिए साथ ही फाइनेंशियली डिसीजन सोच समझकर लें।
वर्कस्पेस पर बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
कोकर्वर आपकी कमियों को जानकर बॉस तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं।
ग्रहण दोष के बनने से परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थितियां आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने टारगेट पर कन्सन्ट्रेट नहीं कर पाएंगे।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।
लाइफ पार्टनर यदि अपने फील्ड में आगे बढ़ना चाहेगी पर किसी कारण वश उन्हें सपोर्ट नहीं कर पाएंगे।

Comments