AAJ KA RASHIFAL 13 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
13 अगस्त बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 06ः37 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः33 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, धृति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आ सकती है।
आलस्य की वजह से बिजनेस में कुछ कामों को पूरा करने के लिए अधिक समय भी देना पड़ेगा।
बिजनेस रिलेटेड डॉक्यूमेंट संभाल कर रख लें, बेवजह के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।
एग्जाम नजदीक देखते हुए अभी से स्टडी को लेकर सीरियस हो जाएं अन्यथा रिजल्ट नेगेटिव प्राप्त होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आप अनुशासनहीनता न करें, अनुशासनहीनता के कारण उनके काम बिगड़ सकते हैं।
वर्कप्लेस पर इंपोर्टेंट कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
कठोर और अप्रिय शब्द से पेरेंट्स को नाराज कर सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट इवेंट को लेकर किसी कन्फ्यूजन में रहेंगे, जो कि उनके लिए अनुचित है।
लैपटॉप और मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बचें और अपनी आंखों का ध्यान रखें।
रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर ही रहना उचित है, अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करे।
प्रेमी प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने वाले कार्यों को करना चाहिए।
आपको उन्नति के शिखर पर पहुंचने के लिए समय-समय पर विशेषज्ञ की सलाह अनुसार काम करें।
धृत्ति योग के बनने से बिजनेस में पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी।
वर्कस्पेस पर सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के सडनली जॉब स्विच करने से उसका वर्क आप पर डाइवर्ट हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को पेरेंट्स के द्वारा कहीं गई बातों से राह चुनने में मुश्किल नहीं आएगी।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब किसी में उस पर काम करें।
स्टूडेंट्स अपने फिल्ड में चुस्त, जोश और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे।
लम्बे समय से आ रही परेशानियां खत्म होगी, व्यावसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके हाथ लगेंगे।
बिजनेस रिलेटेड नॉलेजेबल पर्सन से कांटेक्ट करके और उनके सुझावों पर ध्यान देकर बेहतर बनाएं।
एंप्लॉयड पर्सन का बॉस के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा जो सफलता के रास्ते की ओर ही ले जा सकेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्यों के प्रति अधिक सचेत रहेगे।
धृति योग के बनने से आपकी ऊर्जा का स्तर हाई रहेग।
बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
आपको विद्वान लोगों के सानिध्य में रहकर कुछ गाइडेंस प्राप्त होगा।
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरते।
वर्कस्पेस पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे।
न्यूली मैरिड कपल को संतान सुख मिल सकता है जिसके बाद घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा।
संतान का कोई कार्य आपके मन को संतुष्टि देगा।
युवा वर्ग को अपने जीवन से संबंधित सकारात्मकता बनाए रखनी होगी।
बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना दिख रही है, बिजनेस पर फोकस करना चाहिए।
बिजनेस को अपने काम के बदले में कितना मुनाफा प्राप्त हो रहा है, इस बात पर ध्यान देकर काम करना होगा।
घर में सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान तो करें ही साथ में पारिवारिक एकता का परिचय देते हुए विचारों का सपोर्ट भी करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट के लिए दिन भाग्यवर्धक रह सकता है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी मनमुटाव हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर रिवीजन तकनीक को अपनाना होगा।
किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी मानहानि का कारण बन सकती हैं।
पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें, लापरवाही बिजनेस को प्रभावित करेगी।
विष दोष के बनने से वर्कस्पेस पर जूनियर कुछ परेशान रह सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी कार्य को करने के लिए प्रेशर किया जा सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आलस्य को दूर कर सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है।
आप डिप्रेशन से निपटने के लिए ध्यान और योग जैसे तरीके अपनाएं, फ्रेंड्स के साथ भी समय बिताने पर भी आपको अच्छा महसूस होगा।
आपको हिडन एनिमी से अलर्ट रहना होगा, क्योंकि यह अप्रत्यक्ष रूप से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा।
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी कार्यशैली व अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रॉजेक्ट रिलेटेड फॉरेन ट्रिप करना पड़ सकता है।
संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है, उसके साथ बैठ कर विचार विमर्श करें।
आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, उन्हें अपने लोगों के बीच में सम्मान प्राप्त होगा जिससे वह प्रफुल्लित होंगे।
आपको मेहनत के मुताबिक अनुकूल परिणाम मिलेंगे, इससे बिजनेस में कार्य क्षमता बढ़ेगी।
कॉम्पिटिटर को पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की संभावना दिख रही है।
आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे।
बात करें सेहत की तो आपको जोड़ों के दर्द से कुछ हद तक आराम मिल सकता है।
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
बिजनेस में कार्यप्रणाली के लिए किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आप संयम और समझदारी से काम लें, रिसर्च करने के बाद ही इन्वेस्ट का डिसीजन लें।
आपको फ्रेंड्स की हैल्प करने से पीछे नहीं हटना है।
करियर को संभालने के लिए आपके काम के घण्टों की अवधि बढ़ी हुई रहेगी।
जॉब ट्रांसफर या प्रमोशन की प्रक्रिया तेज कर दे क्योकि जल्द ही आपकी विश कंप्लीट हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपोजिट जेंडर के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखें।
पेरेंट्स की सलाह और अनुभव का सम्मान करें।
स्टूडेंट्स को दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे, आपको अपने पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए।
स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट किसी कारणवश मेंटली डिस्टर्ब हो सकते है इसलिए रेस्ट करते हुए काम करना बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक किसी से मिलने पर धन लाभ हो सकता है।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट कर पाएंगे जिससे स्टडी में आ रहीं समस्या दूर होगी।
बिजनेस में कुछ कामों को आपके द्वारा टालने की कोशिश की जा सकती है।
बिजनेस में निवेश कहां और कितना करना है, डिसीजन के बाद ही निवेश करें।
वर्कस्पेस पर आप किसी की पर्सनालिटी आपको अट्रैक्ट कर सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में मन लगाकर काम करते हुए नजर आएंगे।
सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इस कारण मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर करेंगे।
फैमिली में सभी आपकी बातों का समर्थन करेंगे, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कॉन्फिडेंस से पूर्ण रहेंगे, जिसके चलते कठिन चीजें भी आसान लगेगी।
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं।
गवर्नमेंट कांट्रेक्टर किसी तरह के विवाद पर सुनवाई चल रही है, तो अलर्ट रहें।
आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वो ही आपसे विवाद कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन चुनौतियों से घबराने की नहीं बल्कि मुकाबला करने की जरूरत है।
विषदोष के बनने से एंप्लॉयड पर्सन के कार्य अनुभव की कमी के कारण बिगड़ सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को बड़े अचिवमेंट के लिए पूरा जोर लगाना होगा।
आपकी आक्रामक बात आपके लाइफ पार्टनर को नाराज कर सकती है।
स्टूडेंट्स जितना चाहते हैं, उस किस्म की सफलता न मिलने से चेहरे पर उदासी छा जाएगी।
मेंटली डिस्टर्ब है, तो फैमिली मेंबर के साथ शेयर कर उनकी सलाह लेना चाहिए, निदान निकल सकता है।
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे।
आपके लिए दिन नॉमर्ल रहेगा, लाभ तो होगा लेकिन यह आपके तय किए गए पैमाने का आंकड़ा नहीं छू सकेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपनी पर्सनेलिटी डेवलपमेंट करने पर ध्यान देने की जरूरत है।
किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने के लिए समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
अपने करियर को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को उपलब्धियां पाने के लिए आपको सिद्ध करना होगा कि आप इसके लिए सर्वथा उपयुक्त व्यक्ति हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सामान्य है, तो वहीं आपको बॉस के कार्यों को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है।
परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर का प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने प्रतिद्वन्दियों को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेगे।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन अलर्ट रहें चोट लगने के योग बन रहे है।
किसी भी व्यावसायिक निर्णय पर पहुंचने से पहले उनकी सलाह लेना न भूलें।
व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
वर्कस्पेस पर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं।
किसी व्यक्ति विशेष के कारण अपने वर्क पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे, तो वह अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही है।
आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं।
स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है।
कॉम्पिटिटर के लिए ग्रुप डिस्कशन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
डेली वर्कआउट अवश्य करें, इससे शरीर में एनर्जी आती है।
आपकी सूझबूझ बिजनेस की मैनेजमेंट को उचित बनाकर रखेगी तथा बेहतरीन आर्डर भी मिलेंगे।
बिजनेस में पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे, निवेश की प्लानिंग बन सकती है।
आपको अपने स्किल की बदौलत एक बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है।
वर्कस्पेस पर आपके आसपास के लोगों की वजह से मन पर बोझ बढ़ सकता है।
घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करें।
आप बेवजह की उलझनों से दूर होकर किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट खाली समय में फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें।

Comments
Post a Comment