AAJ KA RASHIFAL 9 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
9 अगस्त शनिवार, रक्षाबंधन
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः25 तक पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः24 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ परिवर्तन से लाभ होगा।
इस वीकेंड घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, तथा काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा, अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसका फलीभूत होने का समय आ गया है।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने मन से प्रसन्नता को कम न होने दें, और पूरे उत्साह के साथ काम करते रहें और निराशा भाव न आने दें।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में विशेष वृद्धि के योग बन रहे हैं, धन लाभ अर्जित करेंगे और कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे।
बिजनेसमैन के मुनाफा कमाने की स्थिति बन सकती है, अपने प्रॉडक्ट का डिस्पले करना चाहिए।
वेतन भोगी लोग कार्यस्थल पर तकलीफ को दूर करते हुए उपलब्धि हासिल करेंगे और नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन पर उनके बॉस एंड सीनियर भरोसा करेंगे और महत्वपूर्ण काम दे सकते हैं किंतु आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा।
स्टूडेंट्स को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इंफेक्शन अथवा जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
रक्षाबंधन पर- बहन भाई को लाल रेशम की राखी बांधें और भाई बहन को तांबे का सिक्का या लाल रंग की वस्तु उपहार दें।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं तो सबसे पहले हनुमान जी की आराधना अवश्य करें, हनुमान जी आपका काम पूरा कराएंगे।
नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, प्रमोशन के चांस रहेंगे, आपके काम को सराहना मिल सकती है, आप अपने सभी कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में बेस्ट परफॉर्मेंस करने पर पुरस्कार भी मिल सकता है, ऑफिशियली वर्क भी बन सकते हैं, तैयारी कर लें।
पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे, इस वीकेंड पर जीवनसाथी तथा परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सबको खुशी देगा, पारिवारिक जीवन में कुछ खटास की स्थितियां बन सकती है।
स्टूडेंट्स स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं और उस पर पैसा भी खर्च कर सकते हैं।
बिजनेस में समय अनुकूल है इस समय किसी का उचित सहयोग करें, थोड़ी सी मेहनत आपको बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगी, बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम में कमी आएगी और नए कार्य में सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन स्टॉक फूल रखें सडनली कस्टमर की भीड़ आ सकती है, स्टॉक के अभाव में उन्हें वापस नहीं लौटाना चाहिए।
रक्षाबंधन पर- बहन सफेद या गुलाबी रंग की राखी बांधे। चावल, मिश्री या चांदी का सिक्का भाई को दें। भाई बहन को सफेद वस्त्र या इत्र उपहार दें।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में आपके लिए परिस्थिति कठिन होगी जिससे आपका ध्यान भटक सकता है, आपको पूरी एकाग्रता के साथ परिस्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे, एकाग्रता को भंग न होने दें, ना ही खुद को मानसिक रूप से कमजोर पड़ने दें।
काम से संबंधित टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है, सरकारी मामलों में आपको राहत मिलेगी, मंदी की समस्या के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, बिजनेस में आपको अधिक मेहनत करनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन अपना भौतिक स्तर ऊंचा करने का प्रयास करें, महत्वपूर्ण कार्य करते समय अपने मन को शांत रखें।
ऑफिस में बॉस आपके कार्य के विवरण को लेकर पूछताछ कर सकते हैं, इसलिए अपने काम को चाक चौबंद करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार कर लें।
कामकाज के मामले में हालात सामान्य नहीं रहेंगे।
पार्टनर को दिए गए वचन को पूरा करने की कोशिश करें, अन्यथा पार्टनर का विश्वास धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को वांछित परिणाम प्राप्त होने में देरी हो सकती है, आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने बोलने के तरीके पर कड़ी निगरानी रखें।
मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे जिससे आपके स्वास्थ्य सितारे समस्याओं का संकेत दे रहे हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपनों की बातें परेशान कर सकती हैं, ऐसे में आपको कूल रहने में ही भलाई है, परेशान न हों और धैर्य से काम लें।
रक्षाबंधन पर- हरे रंग की राखी बांधें और तुलसी दल से तिलक करें। बहन भाई को पान, इलायची या हरे रंग की वस्तु उपहार दें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम की समस्या रह सकती है, आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस में पार्टनर के साथ पैसों के लेनदेन के मामले में ट्रांसपेरेंसी रखनी चाहिए, पुराने किए गए निवेशों पर भी पैनी निगाह रखनी होगी।
बिजनेस में काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन फिजिकल एंड मेंटली रूप से एक्टिव दिखाई देंगे, अपनी इस एक्टिविटी को हमेशा ही बनाए रखें।
यह समय अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को जागृत करने का है, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
सरकारी एवं देनदारियों से संबंधित मामलों में भी राहत मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ग्रहों की चाल शुभ होने वाली है, दिन आपके लिए सकारात्मकता और नए अवसर लेकर आएगा।
वर्कस्पेस पर भाग्य का सकारात्मक स्ट्रोक आपको दूसरों से आगे रखेगा, आपके लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा।
आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए अच्छा होगा कि वे अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखें।
रक्षाबंधन पर- चांदी की राखी या मोती युक्त राखी का प्रयोग करें। बहन भाई को सफेद मिठाई खिलाएं। भाई बहन को चमकीले एवं सफेद वस्तुओं दे।
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
बिजनेस में यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला रहेगा जो आपके बेहतर भविष्य को संवारेगा, हालांकि आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
व्यवसाय में तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा, आर्थिक स्थिति में भी कुछ सुधार के संकेत मिलेंगे, आपको अपने बिजनेस पार्टनर के कारण लाभ हो सकता है।
आपकी वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी।
नौकरी पेशा लोगों की आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है, संवेदनशील मामलों पर बॉस आपको कुछ कहेंगे जो आपको बहस लग सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को रुका हुआ प्रमोशन मिलने की पूर्ण संभावना दिख रही है, ऑफिस के सीनियर से डायरेक्शन प्राप्त होगा।
कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा, बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे, दाम्पत्य जीवन में प्रेम की लहर रहेगी, अपने भाई-बहनों के कारण ठोस लाभ पाएंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मेहमान नवाजी के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, आपके घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है, अच्छे से सत्कार कीजिए।
स्पोर्ट्स पर्सन परिवार में अपनों के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखें, अपने हैं तो उन पर विश्वास करना ही चाहिए।
रक्षाबंधन पर- बहन भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें। भाई सूर्य से संबंधित नारंगी और तेज लाल रंग की वस्तुएं बहन को उपहार में दे।
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
अपने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर के कारण आप तनावग्रस्त हो सकते हैं, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर और मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा।
बिजनेस में सुधार से राहत मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर आएंगे, पॉजिटिव सिचुएशन बनेंगी और बिजनेस में उन्नति भी होगी।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी।
नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे, ऑफिस में हालात सामान्य रहेंगे जिससे आप अपने काम में प्रगति करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को थोड़ा वर्कोहोलिक होने की आवश्यकता है, साथ ही थोड़ा-थोड़ा करके पेंडिंग वर्क को कंपलीट करने की प्लानिंग बनाएं।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में कुछ चेंज करना चाहेंगे।
लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है, आप सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
पेरेंट्स के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनके साथ अनबन करना ठीक नहीं रहेगा, कभी कभी उनके साथ बैठ कर प्यार भी प्रदर्शित करें।
रक्षाबंधन पर- भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाए एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें। भाई बुध से संबंधित हरे रंग की वस्तुएं उपहार में देने से भाई-बहन का प्यार बढ़ता है।
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
इस वीकेंड पार्टनरशिप बिजनेस में अगर कोई मामला चल रहा है, तो वो और उलझ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
बिजनेस में कुछ परेशानी हो सकती है, साथ ही टर्नओवर में भी परेशानी आपके कदम पीछे कर सकती है।
ऑफिस में कोवर्कर एंड सीनियर के बदले स्वभाव आपको परेशान करेंगे, टारगेट बेस्ड एंप्लॉयड पर्सन पर प्रेशर रहेगा।
नौकरी में आपके प्रयास निष्फल रहेंगे, आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना नहीं करेंगे, सुस्ती के कारण अपना काम पूरा करना मुश्किल होगा।
आप धार्मिक गतिविधियां करेंगे, लेकिन बहस और चर्चा से दूर रहें।
स्पोर्ट्स पर्सन की लोकप्रियता और प्रसिद्धि में कमी की संभावना रहेगी।
स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या आपके सामने आ सकती है।
फैमिली में किसी से मतभेद हैं तो उसे जल्द दूर करने की कोशिश करें, वरना समस्याएं बड़ी हो सकती है।
स्टूडेंट्स को आलस्य का त्याग करते हुए कर्मठ बनना होगा, यह समय लाभ पाने के लिए काफी उत्तम है।
किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर न करें।
रक्षाबंधन पर- बहन भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें। भाई शुक्र से संबंधित गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग की वस्तुएं उपहार में दे।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व पराक्रम में होगी वृद्धि।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बेहद लाभप्रद है लेकिन स्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल भी नहीं हुई कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में किसी के साथ विवाद हो सकता है, लेकिन आपको सत्य का साथ नहीं छोड़ना है इस बात का ध्यान रखें।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे।
इस विकेंड पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे, बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी, सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल हो सकते हैं।
बिजनेस एक्सटेंड करने के लिए बिजनेसमैन को समय-समय पर निवेश करते रहना चाहिए, स्टॉक शॉर्टेज पर भी ध्यान देते रहें।
पारिवारिक वातावरण में आपसी सामंजस्य से आपके सारे कार्य होंगे, परिस्थितियों को आक्रोश की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करेंगे, घर से काम में आप कुछ सुखद अनुभव करेंगे।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से एक्स्ट्रा इनकम के बनने योग बनेंगे साथ ही धन में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि व लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।
स्टूडेंट्स स्टडी में ऑनलाइन कुछ नई चीजों की प्लानिंग बना सकते हैं।
सिर दर्द की तकलीफ ठीक होने में वक्त लग सकता है।
जो लोग कहते हैं कि आप कुछ कर नहीं सकते उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने का समय चल रहा है, आपकी सफलता ही उनके लिए जवाब है।
लाइफ पार्टनर की बातों को अनसुना न करें उनकी सलाह आपके लिये हितकर साबित हो सकती है।
रक्षाबंधन पर- बहन भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें। भाई मंगल से संबंधित लाल और केसरिया रंग की वस्तुएं उपहार में दे।
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
जीवन में जहां आपको एक ओर से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर से कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगातार आपको परेशान कर सकती हैं, आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको अवार्ड के रूप में उपलब्धि भी हासिल होने की संभावना है।
युवा वर्ग अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे, और सफल भी होंगे।
ऑफिस में आपको गहन विचारों से बचना होगा, बेवजह की बातों में दिमाग लगाना आपको परेशान कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के छोटी यात्राओं से संबंधित कामकाज आपको बड़ी सफलता देने वाले हो सकते हैं, वर्कस्पेस पर आपकी वर्किंग स्किल्स बढ़ सकती है।
आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ और अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रख पाएंगे, अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
बिजनेस विस्तार के लिए अगर आप किसी नए कार्य की स्टार्टिंग कर रहे है, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा, वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, बिक्री में वृद्धि के योग बनेंगे।
स्टूडेंट्स को अपने ड्रीम पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
रक्षाबंधन पर- बहन भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें। भाई पीले रंग की वस्तुएं बहन को उपहार में दे।
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
व्यावसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल बनेगी, तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी डिसीजन लेने से पहले किसी एक्सपीरियंस पर्सन की एडवाइस एंड डायरेक्शन अवश्य ले।
मेन्यूफैक्चरिंग बिजनेसमैन रिसर्च को भी भी बढ़ावा दें और प्रॉडक्ट में कुछ मोडिफिकेशन करें ताकि मार्केट में आपकी मोनोपॉली बनी रहे।
एंप्लॉयड पर्सन के सामने परेशानियां आए तो विचलित होने के बजाय अपनी एनर्जी को उनका निदान निकालने में लगाएं, शोर शराबा करने से कुछ नहीं होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कोवर्कर के साथ टीम स्पिरिट से कार्य करना होगा, दूसरों को परेशानी में देख आपको सहयोग करने में पीछे नहीं हटना चाहिए, नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें।
पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
तनाव और नकारात्मक विचारों का सर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फिल्ड पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।
प्रेम प्रसंग को लेकर बहुत भावुक हो सकते हैं और तो और आपका किसी काम में मन भी नहीं लगेगा, बहुत दिनों से किसी सगे रिलेटिव के घर पर जाना नहीं हुआ है, तो कुछ इस तरह का प्लान बन सकता है।
रक्षाबंधन पर- भाई को बालूशाही खिलाएं एवं मिले जुले धागे वाली राखी बांधें। भाई नीले और जामुनी रंग की वस्तुएं बहन को उपहार में दे। भाई बहन को समय दें और साथ में प्रार्थना करें।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
बिजनेस में यात्रा से संबंधित सोच-विचार करके आगे बढ़ें, कॉर्पोरेट मीटिंग में दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें, वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है।
बिजनेसमैन अपोजिट जेंडर कस्टमर के साथ विवाद करने से बचे, क्योंकि आपकी गलती न होने पर भी आपको दोषी ठहराया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को अहंकार से बचना होगा, अन्यथा अहम का भाव उन्नति में बाधक बन सकता है, इसलिए व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें।
एंप्लॉयड पर्सन डेटा सेव करते चले नहीं तो सडनली किसी टेक्नीकल प्रॉब्लम के कारण डेटा लॉस हो गया तो फिर बड़ी दिक्कत हो सकती है।
अपने काम से ब्रेक लेने की कोशिश करें।
जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में किसी अनुचित कार्य में रुचि ना लें आप अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें, पैसों की तंगी के कारण परिवार के लोग आपसे खिन्न-खिन्न रहेंगे आपको उनके इशारों पर नाचना होगा।
स्वयं को कमजोर और बीमार महसूस करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन संघर्षों का सामना अडिग होकर करें और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि जीवन में इस तरह की समस्या तो रोज लगी रहेंगी।
कंधों में जकड़न और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
रक्षाबंधन पर- बहन भाई को कलाकंद खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधें। भाई आसमानी और स्लेटी रंग की वस्तुएं उपहार में देने से भाई-बहन का प्यार बढ़ता है।
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
टैक्स, रिटर्न आदि से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाने का प्रयत्न करें, नए बिजनेस के लिए कुछ हद तक तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा, वित्तीय लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
बिजनेस में यदि लाइफ पार्टनर ही बिजनेस पार्टनर है तो अच्छी कमाई होगी, बिजनेस की बातें उनके साथ भी शेयर करना चाहिए, केवल कागजी पार्टनर न बनाएं।
यदि आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि पेनल जितना पूछें उतना ही जवाब देना है, उनके सामने अपनी विद्वता प्रदर्शित करने की जरूरत नहीं है।
कामकाज के मामले में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
फैमिली मेंबर आपकी एडवाइस मानेंगे, दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा, आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी।
वुमन को घरेलू कार्यों में लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर व्यस्त रहकर अपना कीमती समय बर्बाद करेंगे।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
रक्षाबंधन पर- बहन भाई को गुलाब जामुन खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें। भाई पीले और समुद्री रंग की वस्तुएं उपहार में दे।

Comments
Post a Comment