AAJ KA RASHIFAL 15 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
15 अगस्त शुक्रवार, 78 वां पुर्ण व 79 वें स्वतंत्रता दिवस में प्रवेश, श्री कृष्ण जन्माष्टमी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः50 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः36 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-साहस बढेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
किसी को रिप्लाई देते समय सावधानी बरतनी होगी, जल्दबाजी में गलत जवाब दे सकते हैं।
बिजनेस में पार्टनरशिप रिलेटेड प्लानिंग बन रही है तो उचित सोच विचार जरूर करें।
आप सोच समझकर ही कस्टमर को डेट्स दे, क्योंकि कार्य के पूरे होने में कुछ शंका है।
एंप्लॉयड पर्सन का दिन मिलाजुला रहेगा।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपकी वर्किंग स्टाइल से अट्रैक्ट हो सकते है, जो आपके लिए नए द्वार खोल सकता है।
फैमिली के साथ भोजन करें अपनी प्लानिंग को शेयर करें।
खांसी जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें, अपना उचित इलाज अवश्य करवाएं।
वर्किंग वुमन अपने किसी कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र, तुलसी दल और मिश्री का भोग अर्पित करें। ऊँ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। रात्रि को 1 दीपक दक्षिण दिशा में जलाएं।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।
गुस्सा करना सिचुएशन को बिगाड़ सकता है, बिजनेस में कामों में अड़चन आएगी।
अधिक मुनाफे को लेकर डील फाइनल करने से बचें, उसके बारे में अच्छे से रिसर्च अवश्य कर लें।
वर्कस्पेस पर आपको किसी के साथ उलझने में हानि होगी, व्यर्थ के विवाद से दूरियां बनाकर रखें।
करियर के मामले में स्वयं को पीछे पाएंगे और निराश होकर स्वयं पर क्रोध करेंगे।
बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी।
घर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हार्ड डिसीजन न ले, थोड़ा धैर्य रखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स सफलता पाने के लिए अपनी स्टडी पर ज्यादा ध्यान दें।
रिश्ते की डोर कमजोर न होने दें, छोटी बातों को लेकर बहस होगी जिससे मैरिड लाइफ बिगड़ेगी।
शरीर में थकान और आलस महसूस करेंगे, पुरानी व्याधि उठ सकती है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण को दही-मिश्री का भोग लगाएं, सफेद पुष्प चढ़ाएं। ऊँ गोविंदाय नमः मंत्र का जप करें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
नींद में बेचैनी महसूस होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
जल्दबाजी की बजाय बिजनेस के कार्य को सोच-समझकर कंप्लीट करने की कोशिश करें।
सर्वार्थसिद्धि, गण्ड योग के बनने से व्यावसायिक यात्रा सफल होने से वृद्धि होगी।
कॉम्पिटिटर एक्टिव रहेंगे, सीनियर से उलझने से बचें शाम तक थकान महसूस होगी।
एक्सपेंडिचर की लिस्ट को कम करके बचत करके एंप्लॉयड पर्सन संतुष्ट रहेंगे।
कपल आउटिंग के लिए जाएंगे साथ समय बिताएंगे जिससे रिलेशन स्ट्रांग होंगे।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
श्रीकृष्ण जन्माअष्टमी पर- श्रीकृष्ण को तुलसी मिश्रित पंचामृत चढ़ाएं। ऊँ वासुदेवाय नमः मंत्र जपें। पक्षियों को हरे मूंग या अनाज डालें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व जुनून रहेगा।
आपकी आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, परिवार वालों के साथ बैठकर वक्त बिताएं आपको अच्छा लगेगा।
करियर रिलेटेड बातों में ठहराव महसूस हो रहा है।
दिन शुभ संकेत लेकर आयेगा किसी बड़ी कम्पनी से टाइअप का ऑफर प्राप्त हो सकता है।
बिजनेस में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके काम आसानी से कंप्लीट होंगे।
प्रॉपर्टी परचेजिंग में इच्छा अनुसार जमीन मिलने से आपकी प्लानिंग पूरी होगी।
आजीविका के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, इसलिए मेहनत से जी न चुराए।
जेलेसी पर्सन हमेशा दूसरों के कार्य बिगाड़ने के प्रयास में बैठे रहेते है ऑफिस में उनसे दूर रहें।
स्टूडेंट्स नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण को दूध व चावल की खीर अर्पित करें। रात्रि में चंद्रमा को जल अर्पण करें। “ऊँ हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नमः” मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
व्यावसायिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है, ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
आपके लिए दिन अच्छा है, कोई बड़ी डील हाथ लगने की प्रबल संभावना दिख रही है।
एंप्लॉयड पर्सन की डे स्टार्टिंग अच्छी रहेगी अटके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे।
ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें।
सर्वार्थसिद्धि, गण्ड योग के बनने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अकेला महसूस कर रहे हैं तो कोच की गाइडेंस कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी।
फैमिली में बुजुर्गों की भावनाओं को सम्मान देते हुए, डिसीजन ले जिससे कार्य पर गर्व हो।
सेहत को लेकर अलर्ट हो जाए जरा सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।
स्टूडेंट्स कंसंट्रेट के लिए इष्ट की आराधना करते हुए ध्यान लगाने के बाद स्टडी स्टार्ट करें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण को पीली मिठाई व पीले वस्त्र अर्पित करते हुए “ऊँ क्ली जगधराए नमः” मंत्र जाप करें।
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन यारी दोस्ती समझकर ही करें आप गलत संगति के प्रभाव में आ सकते है।
अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल कर बिजनेस को पटरी पर लाएं।
लोभ के जाल में फंसकर बिजनेसमैन मिलावटी सामान बेचने का विचार बना सकते हैं, ऐसे विचारों से दूर रहें।
नकारात्मक प्रवृत्ति की कुछ लोग आपकी आलोचना और निंदा करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के रूल्स का पालन करें, अन्यथा आर्थिक दंड के भागीदार हो सकते है।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, इसमें देरी करने से बचें।
दान-पुण्य या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी पर ध्यान देना होगा।
पड़ोसियों के साथ व्यवहार अच्छा रखे, लड़ाई झगड़ा तो बिलकुल भी न करें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- तुलसी, चंदन और माखन श्रीकृष्ण को अर्पित करते हुए ऊँ श्रीकृष्णाय शरणं मम का जाप करें। गरीब बच्चों में कॉपी-पेन का दान करें।
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्य करते समय अलर्ट रहना होगा, काम को रिचेक जरूर कर लें।
घरेलू और कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्टूडेंट्स घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे।
सेहत के मामले में मानसिक तनाव का असर अपनी सेहत पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
बिजनेस में आप किसी खास काम को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती हैं।
बिजनेसमैन को डिसीजन लेने में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो धन की हानि हो सकती है।
परिवार का माहौल आनंदित रहेगा, अपनों के साथ बैठे सभी को खुश रखने की कोशिश करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अच्छे लोगों की संगत में रहे जो आपको गलत कार्यों को करने से रोक सके।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण की पूजा कर इत्र, चंदन और फूलों से श्रृंगार करते हुए “ऊँ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नमः” मंत्र जाप करें।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
सर्वार्थसिद्धि, गण्ड योग बनने से वर्तमान समय उपलब्धियों वाला रहेगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन अपना अलग और न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना सकते है।
महिलाओं का सम्मान करना है, उनके काम और भावनाओं की कद्र करें।
अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
वर्कस्पेस पर सीनियर का सपोर्ट आपके अटके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को जोखिम से डरना नहीं है, डर के आगे जीत है बस इसी बात को आपको भी समझना है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
गृहस्थी में शांति बनाने की कोशिश में आप सफल होंगे, परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में प्रैक्टिस ज्यादा समय दे जिससे वो परफेक्ट हो जाएं।
श्रीकृष्ण जन्माअष्टमी पर- श्रीकृष्ण को गुड़-माखन अर्पित कर गुड़ से बने हुए मिष्ठान का भोग लगाकर “ऊँ श्रीं वत्सले नमः” मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
वर्कस्पेस किसी से वार्तालाप करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
प्रमोशन की चाह रख रहे है, उन्हें अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना तैयार करते हुए नजर आ सकते हैं।
यदि कोई डील साइन कर रहे है तो सभी डॉक्यूमेंट अच्छे से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें।
व्यवसाय में आ रही कानूनी अड़चन दूर होने से आपका बिजनेस प्रोग्रेस करेगा।
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, बाहर जाने का मन बनेगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
स्टूडेंट्स करियर बनाने के लिए पढ़ाई में जुटे रहेंगे।
लाइफ पार्टनर यदि बिजनेस पार्टनर है, तो आपको लाभ होने वाला है।
सेहत के मामले में दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।
श्रीकृष्ण जन्माअष्टमी पर- मिठाई और केसर दूध श्रीकृष्ण को अर्पित करें। गीता का पाठ करें या श्रीकृष्णाष्टकम् पढ़ें। “ऊँ श्री देवकृष्णाय नमः” मंत्र जपें।
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से परिवार में अशांति रहेगी।
बिजनेस मीटिंग में दूसरों को नीचा दिखाने के चक्कर में कुछ लाभदायक मौके निकल सकते है।
दिन प्रतिकूल होने पर उन्हें पैसों से जुड़े मामले में उलझने से बचना होगा, उधार लेन-देन से बचें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में पूरा मन लगा कर बिना किसी तरह की गलती के कार्य करें।
जॉब सर्चर को अपना करिकुलम विटे को प्रोफेशनल तरीके से तैयार करें।
आपके लिए भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
घर के वृद्धजनों की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं।
किसी कारण वश कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का स्टडी में मन नहीं लगेगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण को गुड़ और खजूर अर्पित करें। रात्रि मंि श्रीकृष्ण को शंखध्वनि के साथ आरती करें। “ऊँ नारायण सुरसिंधे नमः” मंत्र जपें।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों की मदद करें।
बिजनेस में दूर दृष्टि रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है, व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
गवर्नमेंट एक्टिविटी से सडनली प्रॉफिट हो सकता है, कॉन्टेक्ट्रों को गवर्नमेंट से कोई बड़ी डील मिल सकती है।
वर्कस्पेस पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन शांत मन, सच्ची लगन और पूरे भरोसे के साथ जॉब के प्रति निष्ठा दिखाएं।
एक-दूसरे की बातों को और विचारों को समझने में वक्त लग सकता है।
पार्टनर और परिवार के साथ जुड़े रहने की कोशिश जारी रखनी होगी।
स्टूडेंट्स शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
सेहत को लेकर सतर्क रहें।
आप सभी को एक समान देखें और उनके साथ एक समान व्यवहार करें, किसी के साथ भी तुलनात्मक व्यवहार करने से बचें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री अर्पण कर मेवे, बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट का प्रसाद चढ़ाते हुए “ऊँ लीला धराय नमः” मंत्र जाप करें।
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है इससे प्रमोशन की संभावना बन सकती है।
ऑफिस में विवाद से बचने के लिए सभी पक्ष की बात भी सुनने के बाद डिसीजन लें।
किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
आप अपने से नेगेटिविटी को दूर रखें, आपकी सोच ही आपके फ्यूचर को तय करती है।
बिजनेसमैन न्यू कस्टमर को अपनी ओर अट्रैक्ट करने के लिए न्यू स्कीम एंड ऑफर निकालें।
व्यवसाय में कर्मचारी का सकारात्मक रवैया कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बना सकता है।
घर का वातावरण भी मंगलमय बना रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड में सक्सेस होने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
वाहन संभलकर चलाएं चोट या दुर्घटना से हानि संभव है।
पेरेंट्स के आशीर्वाद से स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट पेरेंट्स को सफलता मिलेगी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण को पीला चावल व चंदन अर्पित करें। “ऊँ देवी-नंदनाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। भगवान को इलायची, नारियल और फल अर्पित करें।

Comments
Post a Comment