AAJ KA RASHIFAL 16 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 अगस्त शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः35 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 11ः44 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
वृद्धि, ध्रुव, सर्व अमृत योग के बनने से बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपका कोई प्रॉपर्टी अथवा रुका हुआ कार्य हल हो सकता है।
गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में सप्लाई करने वाले बिजनेसमैन गवर्नमेंट ऑफिसर को संतुष्ट रखें।
एंप्लॉयड पर्सन प्रोफेशनल होकर काम करें बॉस की बातों का बुरा न मानें।
वर्कस्पेस पर बेस्ट एम्प्लाइज की ट्रॉफी के हकदार बन सकते है।
संतान से संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी संभावना है।
हायर एजूकेशन प्राप्त कर रहे अपनी मेधा को बढ़ाने का कार्य करें।
सोसायटी के संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आलस्य का त्याग कर अपने फील्ड में जुट जाएं।
सेहत के मामले में दिन आपकी परीक्षा ले सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
घर का माहौल प्रफुल्लित करने वाला रहेगा।
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन दुःखी व विचलित रहेगा।
कॉर्पोरेट मीटिंग में किसी व्यक्ति से मिल रही नकारात्मक टिप्पणी आपको परेशान कर सकती है।
अपने प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में जमकर मेहनत करनी होगी।
ऑफिस में जो भी कार्य करते हैं उसे नए तरीके से करने का प्रयास करें।
पार्टनर के साथ रिलेशन में अप्स-डाउन नजर आएगा, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। पेरेंट्स के कारण लाभ कमाएंगे, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में चुस्त रहेते हुए आगे बढ़ेंगे।
पैर में सूजन से आप परेशान रहेंगे।
स्टूडेंट्स इधर-उधर की बातों से दूर हट कर घर पर बैठकर सिर्फ और सिर्फ स्टडी ही करें।
बहन से संबंध मधुर रखें, उनसे मिलें, बाहर हों तो फोन पर हालचाल लें।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
बिजनेस में कार्य के प्रति आपका आलस्य और लापरवाही पर काबू पाना जरूरी है।
आपके कार्यों में रुकावट आ सकती हैं जिनका सामना सूझबूझ के साथ करना होगा।
वर्कलोड को चलते एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में वीकनेस महसूस करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर्स काम के बारे में कुछ परेशान कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स के व्यवहार और आचरण से सभी असंतुष्ट रहेंगे।
फैमिली में आपको सभी के साथ समझदारी से पेश आते हुए समझौता करने की कोशिश करें।
समय आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए, ताकि युवा नकारात्मकता को दूर कर सकें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
व्यवसाय के क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है।
हाथ आए हुए अवसर मौके का फायदा उठाएं लेकिन किसी को हानि पहुंचाकर नहीं।
अपने करियर को बेहतर बनाने का जुनून आपको सफलता देगा।
एंप्लॉयड पर्सन जिस कंपनी में कार्यरत हैं वहां से संबंधित यदि कोई औपचारिकता रह गई है तो उसे समय रहते पूरा करा लें।
कोई कार्य स्टार्ट करने जा रहे है, तो आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।
घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिताएंगे।
स्टूडेंट्स को उन्नति के शुभ अवसर प्राप्त होंगे।
फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ खुशियों के पल को बिताने का प्रयास करें।
पिता का रेगुलर चेकअप और अन्य स्वास्थ्य जांच कराते रहें और उन्हें भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।
वृद्धि, ध्रुव, सर्व अमृत योग के बनने से बिजनेस में दिन लाभदायक रहेगा।
व्यापारी निवेश चाहते हैं तो विभिन्न संस्थानों और सरकारी योजनाओं से संबंधित अनुदान या सहायता प्राप्त करें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क की रेस्पोंसिबिलिटी ऑनेस्टी के साथ निभानी होगी।
वर्कस्पेस पर अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें।
आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा, पेरेंट्स की सेहत का ध्यान रखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी परीक्षा से संबंधित उचित परिणाम हासिल होंगे।
शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी।
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
सेल में बढ़ोतरी करने के लिए व्यापारिक योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने चाहिए।
वर्कस्पेस पर किसी की बातें आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती हैं।
अन एंप्लॉयड पर्सन के लिए अपनी प्रतिभा से सीनियर को प्रभावित करना चाहिए।
विवाह से संबंधित डिसीजन लेने से पहले पार्टनर के साथ ठीक से चर्चा करें।
फैमिली में सभी के शौक और रुचियों का समर्थन करने के साथ ही प्रेरित करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपना पूरा ध्यान अपने गोल पर केंद्रित कर दें।
पेट की जलन तकलीफ दायक हो सकती है।
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में आप द्वारा जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया डिसीजन गलत हो सकता है।
नेगेटिव थॉट्स से परेशान रहेंगे, आपको मेहनत पर भरोसा करना है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस का काम उलझा हुआ है, तो आक्रोश को हावी न होने दें और शांति से कार्य पूरा करें।
वर्कस्पेस पर काम में सफलता आपके हाथ से निकल जाएगी।
घरेलू उलझनें बढ़ेंगी, कुटुंब में कलेश होगा, वाद-विवाद से बचें, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को हर परिस्थिति में अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।
सेहत कुछ ढीली रहेगी व धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है।
आप आत्मबल का सही उपयोग करके समस्याओं से निपटने का मार्ग खोजें।
आप उन कार्यों का प्राथमिकता दें जिसे वह मन लगाकर करते हो।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है।
बिजनेस में पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
बिजनेस को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ें, इसके जरिए आपको मुनाफा अच्छा होगा।
स्टूडेंट्स पर्सन भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचते हुए एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन बॉस को समय से पहले काम की प्रगति के बारे में जानकारी देने का प्रयास करें।
वर्कस्पेस पर अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें।
फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।
संतान के विवाह को लेकर परेशान थे, तो वह चिंता दूर होती नजर आ रही है।
वाहन खरीदने या रिप्लेस का विचार है तो इस ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
र्स्पोट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में जोश और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
बात करें सेहत की तो आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
डे स्टार्टिंग विदेश संबंधी व्यवसाय जल्दी ही गति पकड़ेंगे।
किसी नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग करने की प्लानिंग बना सकते है, दिन आपके फेवर में रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने फील्ड के प्रति गंभीर बनें अन्यथा आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं।
अपना कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में लगाएं, इसके लिए अपने इष्ट की आराधना करना शुरू कर दे।
एंप्लॉयड पर्सन आराम करने के चक्कर में काम को किनारे कर सकते हैं।
वर्कस्पेस पर एकाग्रता और दक्षता से पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम अच्छा करेंगे।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
स्टूडेंट्स दिन भर इंजॉय करेंगे और लंबे समय तक अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
सेहत को लेकर टेंशन फ्री रहेंगे।
मैरिड लाइफ की समस्या को दूसरों के साथ साझा करने से बचे, अपने विवेक से हल करें।
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
वृद्धि, ध्रुव, सर्व अमृत योग के बनने से बिजनेस में असंभव परियोजना से प्रॉफिट प्राप्त करेंगे।
आपके द्वारा लिए गए डिसीजन बेहतरीन साबित होंगे जिससे आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन जटिल समस्याओं को अपनी सूझबूझ से आसानी से सुलझा लेंगे।
जॉब में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन मेंटली एंड फिजीकली फीट रहे किसी कार्य को लेकर भागदौड बनी रहेगी।
निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा।
पेरेंट्स की एडवाइस से स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के प्रॉब्लम का दी एंड होगा।
खान-पान में संयम रखें रक्तचाप व उदर विकार से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो स्वयं का ही नुकसान करेंगे।
धैर्य रखते हुए बिजनेस के लिए बेहतर प्लानिंग करें जिससे बिजनेस का विस्तार जल्दी हो सके।
जॉब में अपने द्वारा पूर्व में किए गए किसी गलत काम का परिणाम भुगतना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की बाधा आ जाने एवं वाद-विवाद से मन अशांत और आप परेशान रहेंगे।
स्टूडेंट्स इंपोर्टेंट कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
पेरेंट्स के स्वास्थ्य में गिरावट चिंता का कारण बन सकती है।
वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है।
पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है, आपका मन आध्यात्मिक चिंतन मनन की तरफ अट्रैक्ट हो सकता है।
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की संगत पर नजर रखें।
बिजनेस में आ रही परेशानियां को अपनी बुद्धि बल तथा चतुराई से समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
किसी डील को पाने के लिए अनुचित कार्य न करें, आपके पास जो है उसे ही बेहतर बनाने का प्रयास करें।
वृद्धि, ध्रुव, सर्व अमृत योग के बनने से आय और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट तनाव से निपटने के लिए योग करें।
वर्कस्पेस पर कार्यों में रुकावट आएगी लेकिन शाम होते-होते सिचुएशन विपरीत हो जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन आप नए कार्य करने का प्रयास करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड पर कंसन्ट्रेट करने में सफल होंगे।
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
आप अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें।

Comments
Post a Comment