AAJ KA RASHIFAL 21 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

21 अगस्त गुरुवार


सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज दोपहर 12ः45 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12ः45 से रात्रि 12ः18 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आ सकती है।    
बिजनेस में आपको अलर्ट रहना होगा, कोई गलत जानकारी आपको भ्रमित भी कर सकती हैं।
किसी समस्यां के चलते बिजनेस में पिछड़े हुए रहेंगे, स्टाफ के साथ तामलमेल नही बिठा पाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी के अलावा अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
वर्कप्लेस पर दिन ठीक नहीं रहेगा एनिमी आप पर हावी रहेंगे, आपको शांति बनाए रखनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कंसंट्रेशन के साथ सिचुएशन को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे, कंसंट्रेशन के लिए स्वयं को मेंटली वीक न होने दें।
फैमिली में आप रिलेशन को स्ट्रांग करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है, जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अति महत्वपूर्ण होते हैं।
स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने से स्पोर्ट्स पर्सन किसी इवेंट से हट सकते है।
अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
लव एंड मैरिड लाइफ में आपकी वाणी आक्रामकता आ सकती है, जो आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट करेंगी।
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तो से मदद मिलेगी।    
स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं को एक्टिव बनाने के लिए मेंटली बल्कि फिजिकली एक्टिव रहने के लिए डेली वर्कआउट करें।
सर्वाअमृत, लक्ष्मीनारायण योग के बनने से आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और एक्सपेंडिचर भी कम होने से ग्रोथ बढ़ेगी।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, नए ऑर्डर भी हाथ लग सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम में अचानक से बड़ा बदलाव होता हुआ नजर आएगा।
ऑफिस में बॉस से किसी प्रॉजेक्ट पर काफी विचार-विमर्श के बाद आगे की ओर बढ़ेंगे।
घर में एकता, भाईचारे का भाव देखने को मिलेगा।
लेकिन लव लाइफ में कुछ मनमुटाव वाला दिन रहेगा।
वाशि योग बनने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स पेरेंट्स की सलाह और अनुभव का सम्मान करें क्योंकि उनके पास आपसे ज्यादा जिंदगी के अनुभव है।
सेहत अच्छी रहेगी और आपको सुख मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।    
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स टारगेट को पाने के लिए सफल होंगे जिसमें मुख्य सुत्रधार उनका ही कोई रिलेटिव होगा।
सर्व अमृत, लक्ष्मीनारायण योग बनने से बिजनेस में आपको कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा होगा।
काफी दिनों से मार्केट में चल रही प्रतिस्पर्धा में आप प्रतिस्पर्धी से आगे निकलने में सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
सुनफा योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।
लाइफ पार्टनर आपके प्यार को समझेगा, आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जिएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन के अंदर गजब की फुर्ती रहेगी जिससे वो ट्रैक पर अपनी पर्फोमेन्स बेहतर देंगे।
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा।
 
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।      
सर्व अमृत, लक्ष्मीनारायण योग बनने से डे स्टार्टिंग आपके लिए बेहतर रहेगी।
आप अपने धन को सही तरीके से निवेश करने का प्लान बनाएंगे, इनकम भी नॉर्मल रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, भविष्य में लाभ प्रदान करेगी।
आनन्दादि योग बनने से कपल के लिए दिन अच्छा है, साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, आप दोनों आउटिंग के लिए भी जा सकते हैं।
कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, फैमिली में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से लाइफ पार्टनर खुश रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी रुचि से अध्ययन की कोशिश करेंगे, जिससे बढ़िया परिणाम प्राप्त कर सकें। आरोग्य बना रहेगा।
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।  
स्पोर्ट्स पर्सन फिटनेस को लेकर अलर्ट हो जाएं।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ पुराने वाद विवाद उठ सकते हैं, लेकिन आप समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें।
आपके मार्केट से पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक हो सकता है।
वर्कस्पेस पर एनिमी के चक्रव्यूह के चलते वर्क रिलेटेड रिजल्ट निराशाजनक मिलेंगे।
जो एंप्लॉयड पर्सन पदोन्नती की आस लगाए बैठे थे उन्हें अभी और इंतजार करना होगा, चंकि आसार बनते-बनते रह जाएंगे।
फैमिली में किसी को लेकर आपके मन में गलतफहमियों हो सकती है, जो किसी विवाद की सिचुएशन बना सकती है।
सेहत पर एक्सपेंडिचर करना पड़ेगा, मानसिक पॉवर को बढ़ाने के लिए योग-प्राणायाम करें,  जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आने वाले एग्जाम को लेकर ढिलाई बरतेंगे, जो उनके लिए हानिकारक साबित होगा।
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।              
लव लाइफ में अपॉजिट जेंडर के सपोर्ट से आपकी लव लाइफ आगे बढ़ेगी।
सर्वाअमृत, लक्ष्मीनारायण योग के बनने से आपको बड़ा लाभ होने की संभावना है।
लंबे समय बाद बिजनेस को अपडेट करने जा रहे है, तो शुभ रहेगा।
स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान कुछ नए लोग आप से प्रभावित होंगे और आपसे मिलना चाहेंगे।
वर्कस्पेस पर स्वयं की क्षमताओं पर भरोसा रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने वर्क को टाइमली कंप्लीट करना आवश्यक रहेगा कोई प्रॉब्लम आए उससे पहले आप स्वयं को तैयार कर पाएं।
बुधादित्य योग बनने से फैमिली मेंबर का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, घरेलू मोर्चे पर इनकम से ज्यादा एक्सपेंडिचर अधिक होने वाले हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रूप से ही चलेगा।
आपकी सेहत स्थिर रहेगी।
 
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।                    
कोई गवर्नमेंट वर्क अटका हुआ है, तो उसे कंपलीट करने के लिए अच्छा मौका है, बिजनेस में लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
एक्सपेंडिचर कम और इनकम में वृद्धि होगी जिससे आपको प्रॉफिट प्राप्त होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा।
सेहत बढ़िया रहेगी।
सर्व अमृत लक्ष्मीनारायण योग बनने से वर्कस्पेस पर अचानक कुछ बदलाव होंगे जो कि आपके लिए सकारात्मक भी रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से न्यू रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है, ऑफिस में सभी से अच्छा व्यवहार रखना चाहिए।
पारिवारिक मामले में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके, मैरिड लाइफ में तनाव दूर होने से प्यार बढ़ेगा।
सुनफा योग बनने से स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में गवर्नमेंट से फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।
बात करें लव लाइफ की तो लव लाइफ पटरी पर आ जाएगी।
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।              
वाशि योग बनने से बिजनेस एक्टिविटी में सुधार संबंधी योजनाओं पर अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन मिलेगा।
आप पब्लिक डीलिंग और एडवरटाइजमेंट से रिलेटेड वर्क में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि अच्छा मुनाफा हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में सफलता के करीब पहुंचेंगे।
वर्कप्लेस पर दिनमान सामान्य रहेगा, युवाओं के रोजगार के भी उचित अवसर बनेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अत्यधिक वर्कलोड की वजह से थकान और कमजोर महसूस करेंगे।
आनन्दादि योग बनने से लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के साथ शॉपिंग में टाइम स्पेंड करने से आपसी रिलेशन में नजदीकियां और मधुरता आएगी, मैरिड लाइफ में प्रेम रहेगा।
लव लाइफ में लवर के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।
 
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिलेगे।      
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें तथा पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे।
यह समय किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है, शेयर, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें।
बिजनेस मीटिंग में आप एक ही बात पर ध्यान बनाए रखना है कि किस तरीके से बिजनेस को दोबारा गति प्रदान की जाए।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य और प्रोजेक्ट को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के कुछ समस्या चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
संतान की किसी नेगेटिव एक्टिविटी का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा, परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से समस्या सुलझाने की जरूरत है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर विरोधी को पीछे छोड़ने के चक्कर में चोटिल हो सकते है।
करियर तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे।
 
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।    
सर्वाअमृत, लक्ष्मीनारायण योग के बनने से बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़ने में सफलता मिलेगी।
बिजनेस की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें, मार्केट में किसी इंपोर्टेंट प्लानिंग में आपके योगदान के लिए आपकी सराहना की जाएगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्टडी में आ रही समस्याएं दूर होगी।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है।
वर्कस्पेस पर सीनियर्स के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी में न रखें।
बुधादित्य योग बनने से आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगी, काम और परिवार के मध्य तालमेल बिठाएं, आपका ध्यान परिवार की ओर रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे।
बात करें सेहत की तो आप शारीरिक दर्द से परेशान रहेंगे।
लव लाइफ में सितारे आपके फेवर में होने से बिगड़ी बात सुधर जाने से आपस में प्यार बढ़ेगा।
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
बिजनेस में आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है, इनकम के साथ एक्सपेंडिचर भी बढ़ेंगे।
वाशि योग बनने से बिजनेस में नए काम की स्टार्टिंग कर रहे है, तो शुभ फलदायी रहेगा।
वर्कस्पेस पर वर्क को लेकर वर्कलोड ज्यादा रहेगा आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अलर्ट रहना होगा, एनिमी आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में सफलता के झंडे़ लगाने की ओर बढ़ेंगे।
युवा पीढ़ी का आध्यात्मक की तरफ झुकाव बढ़ सकता है।
सुनफा योग बनने से आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे।
फैमिली मेंबर या लाइफ पार्टनर की कोई बात आपके लिए तनाव की वजह बन सकते हैं।
एजुकेशन के फील्ड में स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी।
 
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।  
स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी डाइट पर ध्यान रखना होगा।
लव लाइफ में लवर की नाराजगी झेलना पड़ सकती है।
ग्रह स्थिति अनुकूल होने से बिजनेस में बेहतरीन ऑर्डर हासिल होंगे।
किसी राजनीतिक अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेंगी।
सरकारी ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती हैं, अलर्ट रहें।
सवाअमृत, लक्ष्मीनारयण योग के बनने से वर्कस्पेस पर किसी विवाद के निपटारे को लेकर आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।
घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
अपने विचारों को सुलझाने और बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
माता के स्वास्थ्य को लेकर इस समय आपको चिंता हो सकती है।
बुधादित्य योग बनने से टाइम एंड सिचुएशन को देखते हुए कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को स्वयं को ही मोटिवेट करना पड़ सकता है।

Comments