AAJ KA RASHIFAL 27 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

27 अगस्त बुधवार, गणेश चतुर्थी


सुरेश श्रीमाली 

पंचांग-
    आज दोपहर 03ः45 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, लक्ष्मी योग, शुभ योग, रवि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः21 के बाद तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।          
 
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।    
बिजनेस में कि गई कारोबारी यात्राओं का फायदा नही मिलने से आप तनाव में रहेंगे। अधुरे ऑर्डर आपके तनाव को ओर बढ़ा सकते है।
शुभ, रवि योग के बनने से बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ लगने से आपको अच्छा-खासा मुनाफा होगा।
वर्कप्लेस पर कार्य का प्रेशर बढ़ने से व अन्य कार्य मिलने से तनाव व टेंशन रहेगी। एम्प्लाइज को अपने व्यवहार व वाणी पर काबू रखना होगा। किसी से कुछ गलत व्यवहार हो सकता है।
जीवनसाथी और रिलेटिव की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।
युवा पीढ़ी को कॉन्फिडेंस के साथ लक्ष्यों तक पहुँचना होगा, तो वहीं दूसरी ओर दूसरों की बदलती विचारधाराओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
लक्ष्मीनारायण योग बनने से स्टूडेंट्स स्टडी से रिलेटेड जरूरी कार्य समय से पूर्व करने के प्रयास में रहेंगे।
हार्ट पेशेंट को सावधान रहना होगा।
गणेश चतुर्थी पर- लाल पुष्प और लाल वस्त्र गणेश जी को अर्पण करें। लाल चंदन से गणपति की पूजा करें और मिश्री का भोग लगाएं। ऊँ वक्रतुण्डाय हूं मंत्र की एक माला प्रतिदिन जाप करने से घर में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य बना रहेगा।
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।  
वाशि योग बनने से बिजनेस में पार्टनरशिप के मामलों में कोई परेशानी है, तो आप वो सुलझाने की कोशिश करेंगे। जिसमें कुछ हद तक आप उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे।
पुस्तैनी बिजनेस से जुड़ने की प्लानिंग बन सकती है। जो आपके लिए बेहतर साबित होगी।
वर्कप्लेस पर सभी को साथ लेकर चलने में आप कामयाब होंगे। आप द्वारा की गई हैल्प से विरोधी अचंभित होंगे। एम्पलाइज के कोर्ट-कचहरी के मामलों में पक्ष मजबूत हो सकता है।
वीक स्टार्टिंग फैमिली के साथ यादगार पल बिताएंगे।
बुधादित्य योग से लव एंड लाइफ पार्टनर के लिए दिन स्पेशल हो सकता है।
र्स्पोट्स पर्सन ट्रैक पर अपने प्रदर्शन से कोच को प्रसन्न करने में कामयाबी हासिल करेंगे।
सोशल लेवल पर कुछ भी नया वर्क स्टार्ट करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही करें।
स्ट्रीट फूड से जितना हो दूर रहने की कोशिश करें।
गणेश चतुर्थी परः- गणेश जी को धूप, दीप और गुलाब के फूल अर्पण करें। दही का भोग लगाएं और सफेद वस्त्र धारण करें। ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र की एक माला प्रतिदिन जाप करने से घर में ऐश्वर्य बना रहेगा।
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4जी हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में न्यू आउटलेट ऑपन करने की प्लानिंग किसी समस्यां के चलते केंसिल करनी पड़ सकती है।
बिजनेस में आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कोई फैसला तुरंत लेने का दबाव भी आप पर हो सकता है।
वर्कप्लेस पर आप स्वयं में एक बेचैनी, अनियमित खानपान, थकान और घबराहट के कारण आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। एम्प्लाइज को कार्यस्थल पर सावधान रहना होगा, कोई गुप्त दुश्मन भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में संबंधों में मधुरता बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगेगी।
लव एंड मैरिड लाइफ में आपकी कोई सिक्रेट बात ऑपन हो सकती है।
स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।
घुटनों और जोड़ों के दर्द में कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
गणेश चतुर्थी परः- दूर्वा की माला बनाकर ऊं श्री गं गणाधिपतये नमः 108 बार उच्चारण करते हुए भगवान गणेश जी को मूंग, दूर्वा और इलायची अर्पित करें फिर गुड़ का भोग लगाएं व हरे रंग के वस्त्र अर्पण करें जिससे वर्ष भर घर में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य बना रहेगा।
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तो से मदद मिलेगी।    
सुनफा योग से बिजनेस में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिहाज दिन अच्छा है।
बिजनेस में आपको कड़ी मेहनत करने से मनचाहे रिजल्ट प्राप्त करेंगे।
वर्कप्लेस पर ऑफिस का काम जल्दी ही निपटा लेंगे। साझेदारी के काम समय पर निपटा सकते हैं। लेकिन एम्प्लाइज सतर्क रहे अपोजिट जेंडर वालों से किसी प्रकार की चुनौती मिल सकती है।
शुभ, रवि योग के बनने से लव एंड मैरिड लाइफ के लिए समय बेहतर रहेगा।
प्रतियोगी परीक्षार्थी को पुरानी मेहनत का फायदा मिल सकता है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता पा सकते है।
डाइजेशन की समस्या से परेशान रहेंगे।
गणेश चतुर्थी परः- गणेश जी को सफेद पुष्प अर्पण करें और खीर का भोग लगाएं। दूध से गणपति जी का अभिषेक करें। ऊं श्री श्वेतार्क देवाय नमः मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों का आशीर्वाद मिलेगा।      
शुभ, रवि योग के बनने से पॉलिटिशियन मंच से किसी को संबोधित करते समय कॉन्फिडेंस हाई लेवल पर रहेगा।
बिजनेस में कानुनी कामकाज में जीत हासिल होगी। आप स्वयं में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
वर्कप्लेस पर कुछ चेंज करने के लिए आतुर रहेंगे। लेकिन उस बदलाव के बारे में पहले से प्लान करके रखे। एम्प्लाइज मनचाही सीट मिलने से खुश होंगे। सीनियर्स की पसंद भी बन सकते है।
दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में भौतिक ऐश्वर्य व सुख संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। रोमांटिक लाइफ को एंजॉय करेंगे।
आनन्दादि योग से पढाई में स्टूडेंट्स नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते है।  
ज्यादा तैलीय चीजों से दूरी बनाए रखें।
गणेश चतुर्थी पर- भगवान गणेश जी का ध्यान करते हुए एक छोटा टुकड़ा मौली का लेकर “जय गणेश काटो क्लेश” का उच्चारण करें और  मौली में एक गांठ लगा दें। ऐसे ही सात बार उपरोक्त मंत्र का उच्चारण करें और सात गांठ लगा दें। गणेश जी का ध्यान करते हुए गांठ लगे इस धागे को अपने पर्स में अथवा अपनी जेब में रख लें।  
 
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।      
लक्ष्मीनारायण योग से बिजनेस में आपके सामने कोई नया प्रोजेक्ट आ सकता है। यात्रा के दौरान नए लोगों से जुड़ सकते हैं।
कार्यस्थल पर आपकी सकारात्मक सोच के सामने विरोधी टिक नहीं पाएंगे। एम्प्लाइज आप किसी ऐसे काम के लिए हां कर सकते हैं जो फिलहाल कठिन नजर आ रहा है।
जीवनसाथी और रिलेटिव से कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है।
युवा पीढ़ी मानसिक रूप से प्रसन्न रहने वाले है, क्योंकि यह प्रसन्नता कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी।
सुनफा योग से लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है।
प्रतियोगी परीक्षार्थी कम्पटिटिव एग्जाम में रुकावटें और अनसुलझे टॉपिक्स को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें, कोशिश करने पर ही सफलता प्राप्त हो सकती है।
कंधों में दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
गणेश चतुर्थी पर- गणेश जी की पीले पुष्प और हल्दी से पूजा करें, पीला वस्त्र अर्पण कर बेसन के लड्डू का भोग लगाए और ऊँ एकदंताय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। 11 नारियल की माला बनाकर गणेश के मंदिर में अर्पित करें।
 
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
सामाजिक स्तर पर आपके कार्यां में बाधाएं आ सकती है। लेकिन आप हार न माने।
बिजनेस में आप किसी शौक पर ज्यादा ही पैसा खर्च कर सकते हैं। आपके सामने कोई दुविधा जैसी स्थिति भी बन सकती है।
कारोबार या नौकरी बदलने का विचार भी आपके लिए ठीक नहीं है। आप कुछ भी या किसी भी तरह का बदलाव न करें तो ही अच्छा है। एम्प्लाइज आप किसी भी मामले पर ज्यादा जोश न दिखाएं। थोड़े शांत रहें, तो बेहतर रहेगा।
जीवनसाथी और रिलेटिव के साथ आपके संबंधों में खटास आ सकती है।
स्टूडेंट्स परिणाम को ध्यान में रखते हुए अपने अध्ययन में लगे रहें।
वाहन की सर्वीसिंग समय-समय पर करवाते रहें। चोट लग सकती है।
गणेश चतुर्थी परः- गणेश जी को सफेद फूल अर्पण करें और चंदन का तिलक करें। गणपति जी को सफेद मिश्री और दही व 5 नारियल का भोग लगायें। फिर एक माला ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें। संकटनाशक गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।              
बिजनेस में पैसों से जुड़े मामलों पर गहनता से जांच करने में व्यस्त रहेंगे। आप थोड़ी-सी कोशिशों से ही पैसों से जुड़ी समस्या सुलझा लेंगे।
बुधादित्य योग से एंप्लॉयड पर्सन निर्धारित समय से पहले टारगेट को कंपलीट करने में सफल रहेंगे, बॉस प्रसन्न होकर सैलरी इंक्रीमेंट कर सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिल सकते हैं। आपको पुराने कानुनी पड़पंचों से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी। रोमांश भरे क्षण साथ में व्यतीत करेंगे।
स्टूडेंट्स को स्टडी में कन्टिन्यूटि बनाएं रखने से ही सफलता मिलेगी।
आनन्दादि योग से सोशल लेवल एंड पर्सनल लाइफ में कॉर्डिनेट बिठाकर चलना होगा।
हड्डियों में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
गणेश चतुर्थी पर- गणपति जी को सिंदूर और लाल फूल अर्पित करते हुए श्री विघ्नहरण संकट हरणाय नमः मंत्र का जप करें व मूँग, घी, हरा कपड़ा, चाँदी, फूल, काँसे का बर्तन का दान करना शुभ रहते है।
 
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आप वर्कोहोलिक रहेगे।
शुभ, रवि योग के बनने से बिजनेस में आपको कई गोल्डन मौके मिलेंगे उसका बेनिफिट उठाने के लिए रेडी रहे।
कारोबार में कुछ नया करने की प्लानिंग बना सकते हैं। खुद को समय दें। आप में ऊर्जा ज्यादा रहेगी।
वर्कस्पेस पर काम पर ध्यान देंगे और मेहनत करेंगे, तो पुरस्कार मिल सकता है। जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। एम्प्लाइज जिन चीजों से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें लेकर विवाद न करें तो ही अच्छा है।
युवा पीढ़ी के मन मुताबिक काम होने में संदेह है, इससे परेशान न हो लगातार बिना रुके प्रयास करते रहे, जल्दी आपकी इच्छा के अनुरूप कार्य होंगे।
वाशि योग से घर-परिवार के मामले सुलझाने की कोशिश में जीवनसाथी और रिलेटिव से मदद मिल सकती है।
स्टूडेंट्स को सीनियर्स की मदद मिल सकती है। दिन अच्छा रहेगा।
सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो जाएंगे।
गणेश चतुर्थी पर- गणेश जी को दूर्वा पर गीली हल्दी लगाते हुए श्री गजवकत्रम नमो नमः मंत्र का 108 बार जप करें। साबूत मूंग के सात दाने, हरा पत्थर, काँसे का गोल टूकड़ा, हरे वस्त्र में लपेटकर बहते पानी में प्रवाहित करना शुभ होता है।
 
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
शुभ, रवि योग के बनने से बिजनेस में आपके हाथ कोई बड़ा प्रॉफिट लग सकता है।
बिजनेस में अपनों के द्वारा धोखा दिया जा सकता है। सचेत रहे। कागजी कार्यवाही पर ज्यादा ध्यान दें।
वर्कप्लेस पर विरोधियों की बातों को सहना करना पडे़गा। शांति रखें आपका अच्छा समय आएगा। एम्प्लाइज बाहरी यात्रा को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
जीवनसाथी और रिलेटिव के ऑफिस की माथापच्ची के साथ कार्य की व्यस्तता के चलते ध्यान नहीं दे पाएंगे।
आनन्दादि योग से लव एंड लाइफ पार्टनर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
र्स्पोट्स पर्सन ट्रैक पर शांति बनाए रखें। किसी से विवाद हो सकता है।
डाइजेशन की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
गणेश चतुर्थी पर- गणेश जी का ध्यान करते हुए एक पान के पत्ते के उल्टी तरफ सिन्दूर में थोड़ा पानी मिलाकर स्वास्तिक बनायें अथवा कुमकुम से रंगे साबुत चावल से भी स्वास्तिक बना सकते है। एक पूजा की सुपारी लेकर इसके ऊपर ग्यारह बार कलावा लपेटें, यह गणपति का स्वरूप है, इसे पान पर बनाये स्वास्तिक पर स्थापित कर दें फिर अगले दिन सुपारी सहित पान का बीड़ा बनाकर जल में प्रवाहित कर दें।
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।      
बिजनेस में आप कोई नया काम शुरू न करें। आपके कामकाज में रुकावट आ सकती हैं।
बिजनेसमैन को कस्टमर से लेकर कोवर्कर तक सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना होगा, सभी का सहयोग आपकी तरक्की के लिए बेहद जरूरी है।
वर्कप्लेस पर आपके कुछ कार्य धीरे-धीरे पूर्ण हो सकते हैं। एम्प्लाइज को किसी कार्य से बचते-बचते भी उच्च अधिकारियों से फटकार लग सकती है।
वर्कस्पेस पर आपका आलस्य और आपके गलत कार्य आपको सबकी नज़रों में गिरा सकते है।
सामाजिक स्तर पर आपको अपने एक्सपेंडिचर पर लगाम लगाना पड़ेगा।
दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में बिना सोचे-समझे किसी कार्य को न करें।
प्रतियोगी परीक्षार्थी जो पढ़ा था, उससे कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।
बात करे सेहत की तो सेहत गड़बड़ा सकती है।
गणेश चतुर्थी पर- गणेशजी को मोदक या गुड़ रोटी का भोग लगाते हुए ऊँ गण मुक्तये फट् मंत्र का जप करें और तिल और गुड़ का दान करें व गाय को हरा चारा खिलाए। किन्नरों को सुहागी सामग्री का दान करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करे।
 
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।                              
बुधादित्य योग से बिजनेस से प्राप्त मुनाफे को आप किसी प्रकार के निवेश में लगाने की प्लानिंग बना रहे है, तो प्रॉफिटेबल रहेगा।
बिजनेस में आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। नए और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
वर्कप्लेस पर यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नती भी भी हो सकती है।
सुनफा योग से एम्प्लाइज को उच्च अधिकारियों और जुनियर्स का सहयोग भी मिल सकता है।
जीवनसाथी और रिलेटिव के साथ घर-परिवार के लिए थोड़ी बहुत खरीददारी कर सकते हैं।
लव एंड मैरिड लाइफ में हो रही गलतफहमी दूर होगी।
स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है।
आप अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।
गणेश चतुर्थी परः- गणेश जी को दूर्वा, लाल पुष्प, गणपति मंदिर में चढ़ाएं वहीं बैठकर 1 माला ऊँ गं गणपतये नमः का जाप करे। जाप करने के पश्चात् थोड़ी सी दूर्वा, लाल पुष्प अपने घर में लाकर पूजन कक्ष में रखे। गरीबो को हरी चिजो का दान करें।

Comments