AAJ KA RASHIFAL 6 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 अगस्त बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः09 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01 बजे तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
वर्कस्पेस पर किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचे, जल्दबाजी से हानि संभव है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा, डे स्टार्टिंग वर्कलोड है तो डे एंडिंग आराम करने को भी मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में टीम वर्क का सहारा लेने से बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, बड़े भाई की उन्नति होगी और उनके अटके हुए कार्य आपके सहयोग से पूरे होंगे, इसलिए उनसे मदद के लिए स्वयं ही जाकर पूछ लें।
बिजनेसमैन को वाणी को मृदुल बनाएं रखने की सलाह दी जाती है, बिजनेस को स्टेबल रखने के लिए गंभीर व सौम्य वाणी का प्रयोग करें।
बुधादित्य योग का साथ मिलने से व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी शुभ सूचना मिलेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम दे चुके कॉम्पिटिटर के सफलता के योग बन सकते है।
सिरदर्द की शिकायत रह सकती है, अपनी अच्छी फिटनेस से आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
एनजीओ पर्सन हैं, तो कई लोग आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के कठिन मामले में रुकावट आएगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन को सामंजस्य बनाकर चलने की जरूरत है, ऐसा न करने पर बिजनेस में घाटे के आसार हैं।
बिजनेस में भाग्य का साथ नहीं मिलने से बिजनेसमैन को बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, कोई नया काम शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान रखें।
बात करें सेहत की तो आपको सेहत का पाया गड़बड़ा सकता है।
स्टूडेंट्स को समय बर्बाद न करते हुए, अपने कोर्स को कवर करने पर ध्यान देना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के डेली रूटीन को समय रहते सुधार लाना होगा, अन्यथा सीनियर की जगह सीधे बॉस की आपके साथ मीटिंग हो सकती है।
वर्कस्पेस पर आपको अपने क्रोध पर काबु रखना होगा वरना नुक्सान का सामना करना पड़ेगा।
अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में स्वास्थ्य के गड़बड़ा जाने से थकान और आलस महसूस करेंगे।
मानसिक उलझनें महसूस हो सकती हैं, थोड़ी देर आराम करने के बाद सकारात्मक भाव से काम को निपटाएं।
संतान की प्रोग्रेस के लिए कुछ अधिक ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
अगर आपका डेली रुटिन गड़बड़ा गया है, तो इसमें सुधार का प्रयास करें, यदि आप लगातार कोशिश करेंगे तो निश्चित रूप से आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।
स्टूडेंट्स अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
परिवार में बुजुर्ग की सेहत में सुधार आएगा।
बिजनेसमैन को लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव करने से बचने की सलाह दी जाती है, अधिक लाभ के लिए आपको अधिक मेहनत करने का रास्ता चुनना चाहिए।
बिजनेस में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो इसके बेहतर नतीजे हासिल होंगे, अपने संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें, बुद्धि तेज चलेगी, समझदारी और चतुराई से ऑनलाइन व्यवसाय लाभदायक रहेगा, लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर एंड जूनियर की मेहनत और उनके कार्यों की प्रशंसा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
वर्कस्पेस पर नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे, जीवनसाथी से तालमेल आपके लिए टॉनिक का काम करेगा।
बात करें सेहत की तो आपका स्वास्थ्य आरोग्य बना रहेगा।
न्यू जनरेशन यदि स्वयं को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन एक्स्ट्रा एजुकेशन लेना चाहते हैं तो इसका श्रीगणेश कर सकते हैं, दिन उत्तम है।
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
परिवार में मतभेद होने की समस्याएं बन सकती है, लेकिन गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी।
स्टूडेंट्स को नए विषयों को पढ़ने और याद करने के बजाय पुराने याद किए हुआ विषयों को पुनः पढ़ कर पक्का कर लेना चाहिए।
यदि आपने न्यू बिजनेस स्टार्ट किया है, तो गवर्नमेंट फॉम्यूलिटिज टाइमली कम्प्लिट कर लें, गवर्नमेंट वर्क में लेट लतीफी अच्छी बात नहीं होती है।
इकॉनमी पॉइंट ऑफ व्यू से आपके बिजनेसमैन को धन लाभ प्राप्त होगा, इंश्योरेंस लोन या पॉलिसी संबंधित बिजनेस में फायदेमंद सिचुएशन बनी रहेगी।
ऑफिस में सीनियर एंड बॉस के साथ संबंध में खटास ना आने दे, ट्रांसफर रिलेटेड कार्यों में डीले हो सकता है।
वर्कस्पेस पर अपेक्षित कार्यों में आपके कार्यों में विलंब होगा, साथ ही कुछ अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर आपके सामने आ सकते है।
नेटवर्क एंड लग्जीरियस लाइफ पर विशेष ध्यान देना होगा, यदि कोई प्लानिंग की है तो उसके पूरा होने का समय आ गया है।
प्रॉपर्टी संबंधी काम भी अच्छे से पूरे होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को मौज-मस्ती को दरकिनार करके अपने फील्ड में टाइम दें।
पुराने दर्द से राहत महसूस होगी।
न्यू जेनरेशन अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
बात करें सेहत की तो आपको कमजोरी को लेकर आपको थकान महसूस होगी।
एडवरटाइजिंग का बिजनेस करने वालो को प्रतिभाशाली व्यक्ति का डायरेक्शन प्राप्त होगा जिससे बिजनेस की ग्रोथ होगी।
बिजनेसमैन से कोई उधारी मांग सकता है, जितना हो सके उधारी पर माल या नकदी देने से बचने का प्रयास करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का फोकस स्टडी पर होगा यह उनके भविष्य के लिए अच्छी बात है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली वर्क के लिए कोवर्कर पर निर्भर न रहें तो बेहतर है, क्योंकि वह अच्छे कार्यों का श्रेय खुद ले सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के प्रसन्नता में वृद्धि होगी, लेकिन एनिमी एक्टिव रहेंगे, आपको सीनियर से उलझने से बचना चाहिए।
आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
अगर आप कोई बड़ा काम करने जा रहे है, तो आपके लिए शुभफलदायी रहेगा।
पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें, उनके साथ यदि विवाद की स्थिति बनती भी है तो उसे टालने का प्रयास ही करें।
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्या आ सकती है।
बिजनेसमैन सभी एक्टिविटी में अपनी प्रजेंस मेंडेटरी रखें और सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए, क्योंकि एंप्लॉयड पसर्न की लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
प्रॉपर्टी डीलिंग बिजनेसमैन प्रॉपर्टी सेल एंड परचेजिंग से पहले कस्टमर की डिटेल अवश्य जांच कर ले अन्यथा फ्रॉड होने की आशंका है।
स्टूडेंट्स का स्टडी की ओर मन कम लगेगा, फ्रेंड्स के साथ गोशिप एंड एंजॉय करना आपके मन को अधिक लुभाएगा।
सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें, कोई इंक्वायरी आदि होने की आशंका है।
वर्कस्पेस पर एक मन में एक अजीब सा डर रहेगा, भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है।
रोजगार में कुछ परेशानियां आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है।
संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें।
पीठ और रीढ़ की हड्डी में तकलीफ महसूस कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट का अपने-अपने फील्ड से मन ऊब सकता है।
कपल के बीच अहंकार का टकराव होने की आशंका है, एक दूसरे से लड़ने की जगह समझने का प्रयास करें।
ट्रैवलिंग को टालने का प्रयास करें और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। कोई ऐसा निवेश मिल सकता है, जो आपको लालच दें, उससे दूर रहें और सावधानी से काम करें।
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।
बिजनेस में एक्सपर्ट सिस्टम आपको नई सौगात देगा, इस समय मीडिया और ऑनलाइन एक्टिविटी से टच में रहने से बिजनेस में सफलता की स्थिति रहेगी।
बुधादित्य योग के बनने से कोई रुकी हुई पेमेंट अथवा उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल जाएगा।
नौकरी पेशा व्यक्ति ऑनलाइन काम में किसी प्रकार की गलती कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें, वर्कस्पेस पर गाइडेंस के लिए सीनियर का सहारा लेंगे, अन एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा किए गए प्रयासों में उनको सफलता मिल सकती है
एंप्लॉयड पर्सन के मूड में पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेंगे, जिसका इफेक्ट आपकी वर्क एफिशिएंसी देखने को मिलेगी।
आपकी फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढेगी।
शत्रुओं का प्रभाव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
स्टूडेंट्स को किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा।
आपको घर के बड़े बुजुर्गों का गाइडेंस प्राप्त होगा, सलाह अनुसार आगे बढ़ने से पथ भी सुलभ लगेगा।
यदि आपका अग्रेसिव नेचर है तो इसे सॉफ्ट बनाएं, आपका नेचर लाइफ पार्टनर के मन को खिन्न कर सकता है।
आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
बुधादित्य योग के बनने से अगर आप बिजनेस डील की तलाश में है तो आपको उम्मीद से ज्यादा कलाइंट मिलेंगे।
पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से अधिक बेहतर हो जाएंगी, निवेश के लिए समय अनुकूल है, आप पब्लिक रिलेशन और मजबूत बनाएं, इस समय कारोबार में परिस्थितियां काफी हद तक आप के पक्ष में रहेंगी।
वर्कस्पेस पर कुछ बदलाव भी हो सकते हैं आप किसी भी प्रकार की रिस्क न ले, भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी, दूर के शुभ समाचार प्राप्त होंगे, आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी लेकिन साथ ही आपके कॉम्पिटिटर भी एक्टिव रहेंगे।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
स्टूडेंट्स अगर स्वयं को अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ।
संतान की सेहत पर नजर बनाए रखें, यदि आपको तनिक भी उनका स्वास्थ्य असामान्य लगता है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
सेविंग की ओर ध्यान देते हुए इससे रिलेटेड कुछ प्लानिंग बनानी चाहिए, आने वाले समय में सडनली से धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
घर में यदि किसी का जन्मदिन है, तो उनको कोई छोटा सा ही उपहार अवश्य दें।
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
बिजनेस को लेकर सिचुएशन आपके लिए बढ़िया रहेंगी, इन्वेस्टमेंट करने के हिसाब से भी दिन बढ़िया रहेगा।
व्यापार में मीडिया और एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्य में ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इस समय अनुसार कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन आना जरूरी है, आप पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें।
आपके पेरेंट्स आप पर प्यार लुटाएंगे।
बात करें आपकी सेहत की तो सेहत अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगी।
किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो प्रातः 7.00 से 8.00 के मध्य और शाम 5.00 से 6.00 बजे के मध्य करना आपके लिए सफल रहेगी।
वर्कस्पेस पर आप भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन बेहतरीन प्रदर्शन की ओर बढ़ते हुए नजर आएंगे, जिस कारण कंपनी की ओर से न्यू आउटलेट के मैनेजमेंट की रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जा सकती है।
लग्जीरियस लाइफ के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की परचेजिंग हो सकती है, बजट से बाहर होने पर ईएमआई जैसी सुविधा का विकल्प चुनेंगे।
संतान से आपको हौसला मिलेगा, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ अट्रैक्ट होंगे, मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
आंखों में पीड़ा हो सकती है।
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता सावधान रहे।
वर्कप्लेस पर मशीनरी संबंधित कामों में रुकावट आ सकती हैं, जल्दी ही समस्या का समाधान भी हो जाएगा जिससे सीनियर को प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी अपना ध्यान देना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब में सैलरी में कमी व जॉब के जाने का डर सताएगा, लेकिन आप चिंता ना करे हालात जल्द ही सामान्य होंगे आप ऑफिस के कार्यों को टाइमली कंप्लीट करने का प्रयास करें।
वर्कस्पेस आपको अपने काम से काम रखना होगा फालतू के विवादों से दूरियां बनाए रखें।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, पर फिलहाल ऐसा करने से बचें, आपके विचारों की वजह से करीबी लोगों या परिवार के लोगों को आपके लिए चिंता हो सकती है, हर एक बात को स्पष्ट रूप से सबके सामने कहना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है, साथ ही में लोगों के मन में आपके लिए गलतफहमी हो सकती है।
स्टूडेंट्स को समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करने के लिए योग-प्राणायाम का सहारा लें।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी में पिता के साथ कोई वाद-विवाद नहीं करना है, यह समय सिर्फ और सिर्फ काम सीखने के लिए है।
बिजनेस रिलेटेड डॉक्यूमेंट न मिलने जैसी समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं, अपनी ओर से सुरक्षा के जरूरी एहतियात बरतना न भूलें।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने की प्लानिंग करे।
कॉपी, कलम, किताब या शिक्षा से जुड़ी किसी भी वस्तु को बुधवार के दिन ही खरीददारी करनी चाहिए।
जॉब में प्रमोशन या चेंज में थोड़ा समय लगेगा लेकिन आप इस इस समय स्किल पर ध्यान जरूर देवे, काम को लेकर आपका रवैया थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है, जिससे बचने की कोशिश जरूरी होगी।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
कानूनी अड़चन दूर होने से व्यवसाय में आ रही परेशानियां दूर होगी व्यासवसाय गति पकड़ेगा, अपने विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे।
बिजनेस में कुछ नया करना चाहते हैं, तो अपने कर्मचारियों और मार्केट से अच्छा तालमेल बनाकर रखें यही आपके बिजनस की ग्रॉथ को बढ़ाएगा।
जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले आप बहुत अच्छे मूड में नजर आएंगे, लेकिन सेहत को लेकर गंभीर होना भी जरूरी है।
स्टूडेंट्स करियर बनाने के लिए पढ़ाई में जुटे रहेंगे।
आपको अपॉजिट जेंडर की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।
फ्रेंड्स के साथ बाहर घूमने जाने की प्लानिंग बनेगी, धार्मिक स्थल का चुनाव भी कर सकते है, आप फ्रेंड्स को उनकी प्रॉब्लम से बाहर निकालने के प्रयत्न करते हुए नजर आ सकते हैं।
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब किस में है उस पर काम करे।
फैमिली की एडवाइस बिजनेसमैन के लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी, इसलिए बिजनेस रिलेटेड मेटर पर उनके साथ डिस्कशन करते रहें।
मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनस में फायदा होगा, समय अनुकूल है इसका उचित सहयोग करें, थोड़ी सी मेहनत आपको बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर टीम स्पिरिट को अपनाएं, क्योंकि आपके कार्य भी बिना सहयोग के पूरे नहीं हो सकेंगे।
ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें, उस पर अच्छी तरह से रिसर्च करे।
बात करें सेहत की तो सेहत डगमगा जाने से आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है, शारीरिक कष्ट संभव है।
आपको अच्छे लोगों की संगत में आने का मौका मिलेगा, जिसके बाद से आप में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा, वस्तुएं संभालकर रखें, परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा, आपकी अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है।
स्टूडेंट्स नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
छोटे भाई बहनों की उन्नति का समय है, उन्हें मोटिवेट करने के साथ स्टडी से जरूरी टिप्स भी दें।

Comments
Post a Comment