AAJ KA RASHIFAL 22 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

22 अगस्त शुक्रवार


सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 11ः56 तक चतुर्दशी तिथि फिर अमावस्या तिथि रहेगी। आज पुरे दिन आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, वरियान योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।  
 
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक अस्थिरता रहेगी।
बिजनेस में दिन आपके लिए अप्स-डाउन से भरा रहेगा, आपको किसी प्रकार की धन हानि हो सकती इसलिए धन का निवेश सोच-समझकर करें।
बिजनेस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों, नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान करवा सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स यदि किसी मुद्दे पर डिसीजन नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें।
वर्कस्पेस पर कम्पनी के किसी प्रॉडक्ट्स की बिक्री में सडनली आई डाउनफॉल आपकी टेंशन बढ़ाएंगी, बुरी संभावना की कल्पना करके आप अपना तनाव बढ़ा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से यात्रा करनी पड़ सकती है, सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए टै्रवल पर निकले।
आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे, आपको अपनी संतान की गलतियों से दुःख होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर किसी से न उलझे तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बनाए रखें क्योंकि आपका पेट खराब होने की संभावना है।
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।    
स्पोर्ट्स पर्सन अधिक परिश्रम होने से शारीरिक दर्द और तकलीफ से परेशान रहेंगे।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आनन्दादि योग से बिजनेस विस्तार रिलेटेड प्लानिंग बन रहे है तो प्रॉफिटेबल रहेगा।  
पार्टनरशिप बिजनेस में मार्केट में विरोधियों एक्टिविटी की नजरअंदाज न करें।
सरकारी सेवारत लोग पब्लिक डीलिंग करते समय ध्यान रखें कि किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
वाशि योग से ऑफिस में काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे, आपके कार्य की सराहना होगी।  
मैरिड लाइफ शांतिपूर्ण गुजरेगी डिनर पर जाने की प्लानिंग आपकी लाइफ में बदलाव लाएगी, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों वाला रहेगा लेकिन वो अपने कॉन्फिडेंस के चलते परेशानियों पर सफलता हासिल करेंगे।
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पुरा करें।    
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे जिससे व्यावसायिक लाभ प्राप्त होगा।
वरियान योग के बनने से बिजनेस रिलेटेड इंपोर्टेंट वर्क कंपलीट होने से आपकी उम्मीदें और आशाएं सफल रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट फील्ड के अलावा घर के प्रति अपनी रेस्पोंसिबिलिटी को निभाने के लिए अब अपने कंधे मजबूत कर लेने चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर किसी भी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता इसलिए सावधान रहें, और नहीं आप किसी पर भरोसा करें।
सुनफा योग से सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान देने से कोई बेहतरीन अनुभव मिलेगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
परिवार का माहौल आपको खुशी देगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे।
सेहत बेहतर रहेगी।
 
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत कमजोर है।
वरियान योग बनने से बिजनेस में अच्छा लाभ होने की संभावना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में काम में सोच और कार्यकुशलता आपको आगे रखेगी।
वर्कस्पेस पर आप अपने आसपास के वातावरण को और अधिक सकारात्मक बनाने के लिए आप प्रयत्न करते रहेंगे।
लक्ष्मीनारायण योग से आप अपने साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस करेंगे, जो लोग विवाह की गाँठ बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है।  
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि हो सकती है।                  
बिजनेस में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें आपकी इन गतिविधियों का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वाभिमान पर भी पड़ सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में विवाद जैसी सिचुएशन बन सकती है, वार्तालाप में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर और बच्चे किसी एक्टिविटी को लेकर चिंतित रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभाल कर रखें, अन्यथा समय पर न मिलने से बॉस से सुनना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है।
आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे, साथ ही प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स पूरे दिन आलस्य से घिरे रहेंगे।
अपनी सेहत का ख्याल रखें। आप पूरे दिन बिस्तर पर पड़े रहना चाहेंगे।
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।              
न्यू बिजनेस रिलेटेड प्लानिंग पर काम करने के लिए आज दिन बेहतर रहेगा।
व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का प्रभाव आपके कार्य पर भी पड़ेगा, हालांकि आप किसी भी परिस्थिति को सकारात्मक बनाने में सक्षम रहेंगे।
बुधादित्य योग से स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने मनोबल को बनाकर रखेंगे।
ऑफिस में वर्क रिलेटेड आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कॉन्फिडेंस में वृद्धि होने से काम अच्छी तरह से पूर्ण कर सकेंगे।
आपका खर्च सामान्य रहेगा।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है।
लक्ष्मीनारायण योग से स्टूडेंट्स को टीचर से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है इसलिये थोड़ा ध्यान रखें।
 
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
एंप्लॉयड पर्सन का काम में मन लगेगा, अपने काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
ऑफिस में कोवर्कर का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा।
आनन्दादि योग से किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।  
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट क्रोध और आक्रामकता बढ़ने न दें।
वरियान योग के बनने से मार्केट से कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
आपको लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से भी राहत मिलेगी।
आपको अपने जीवन साथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट करने में सक्षम होंगे।
आप अपनी संतान को भी समय देंगे और उनका पूरा ध्यान रखेंगे।
सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।              
वरियान योग के बनने से मार्केट में आपकी की गई कड़ी मेहनत का नतिजा बिजनेस में भारी उछाल आएगा।
बिजनेस में यदि लाइफ पार्टनर ही बिजनेस पार्टनर है तो अच्छी कमाई होगी, बिजनेस की बातें उनके साथ भी शेयर करना चाहिए, केवल कागजी पार्टनर न बनाएं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपनी पर्सनालिटी डेवलप करने में सफल होंगे।
काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है, ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन पर लोगों के साथ बात ठीक से न होने की वजह से कुछ अवसर आपसे छीन सकते हैं।
सुनफा योग से किसी समारोह में जाने का भी अवसर भी बन सकता है, व्यक्ति की जब तक ठीक से पहचान नहीं होती, तब तक रिलेशनशिप से संबंधित प्रपोजल के बारे में सोच-विचार न करें।
स्टूडेंट्स के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा।
अपनी सेहत का ख्याल रखें।
 
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में रुकावट आएगी।      
बिजनेस में अपने उम्मीद से ज्यादा कर्ज या उधार ना ले, अन्यथा चुकाना मुश्किल होगा, इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें।
डे स्टार्टिंग बिजनेस में कुछ परेशानियां भी आ सकती है।
आपकी ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा, आपकी वाणी बहुत कठोर हो सकती है।
अपनी प्लानिंग को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें, कुछ समय पॉजिटिव एक्टिविटी में अथवा नेचर के साथ भी जरूर व्यतीत करें क्योंकि परेशानियों की वजह से मेंटली डिस्टर्ब होने से सेहत संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
कॉस्टली आइटम पर बड़ा खर्चा होने से खर्चों में कटोती करनी पड़ सकती है।
मैरिड एंड लव लाइफ में कुछ परेशानियाँ आएंगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है।
घर परिवार से संबंधित मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो सकती हैं।
 
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों से मजबूती आएगी।                              
वरियान योग के बनने से बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट हासिल हो सकता है।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ इनोवेटिव आइडियाज़ का इस्तेमाल करें, प्रॉडक्ट पर रिसर्च कर उन्हें डेवलेप कर आगे बढ़ें।
ऑफिस में कोवर्कर एंड सीनियर की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें पता नहीं कब किस समय काम आ जाएं।
माकेर्टिंग एंप्लॉयड पर्सन अलर्ट रहे कोई अपना टारगेट कंपलीट करने की जुगाड में आपसे धोखा घड़ी कर सकता है।
परिवार में किसी के साथ मामूली झड़प भी हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा।
बात करें मैरिड एंड लव लाइफ की तो खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं।
बुधादित्य योग से स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के हाथ सडनली नए अवसर लग सकते है।
सेहत के मामले में जोखिम वाले कार्यों से दूर रहे, तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी मानसिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा।    
लक्ष्मीनारायण योग से बिजनेस रिलेटेड टै्रवलिंग के दौरान किसी प्रिय मित्र की सलाह से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
बिजनेस में पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
वर्कस्पेस पर अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें, कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
अपनी दिनचर्या की गतिविधियों को पूरा करने के लिए आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।
सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी रिलेटेड कोई विवाद चल रहा था तो, उस के संदर्भ में बातचीत करना उचित रहेगा।
वाशि योग से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपने प्रयासों के लिए फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
 
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।  
वरियान योग के बनने से दिन आपको बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ दिला सकता है।
बिजनेस में जो काम जिस वक्त पर पूरा करना है, उसे उसी समय पर करना जरूरी होगा, वर्ना नई बाधाएं उत्पन्न होने की आशंका बन रही है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को बाधाओं को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ने वर्क रिलेटेड टारगेट बना रखा था, वह अपनी क्षमता के अनुसार है या नहीं, इस बात को जानने की कोशिश करनी होगी।
सुनफा योग से डे आपके फेवर में रहेगा जॉब में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकता है।
घर परिवार को समय देंगे, पारिवारिक जीवन में कुछ तालमेल बिगड़ सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन प्रोडक्टिव रहेगा।
पीठ दर्द और बदन में जकड़न महसूस हो सकती है।

Comments