AAJ KA RASHIFAL 28 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

28 अगस्त गुरुवार, ऋषि पंचमी


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज शाम 05ः57 तक पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः44 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, शुक्ल योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।          
 
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।                              
बिजनेसमैन को मार्केट से उधारी मिल सकती है, जिससे दिन उनके लिए बेहतर रहेगा।
ट्रैवलिंग के दौरान बिजनेस में बीती बातें मन में चलती रहेंगी।
शुक्ल योग के बनने से मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉय कम्युनिकेशन स्किल में पारंगत होने पर फोकस करना होगा, तभी उनके करियर में ग्रोथ संभव है।
वर्कप्लेस पर आपको दूसरों की मदद करनी चाहिए पता नहीं कब किसी समय किस से काम पड़ जाए।
किसी नई बात या किसी छिपी हुई बात का पता लगाने में भी आप सफल हो सकते हैं जिससे एंप्लॉयड पर्सन को मनोरंजन का मौका मिल सकता है।
लाइफ पार्टनर एंड रिलेटिव को फिलिंग जताने का मौका दें, सुख मिलेगा और दिन भी यादगार बनेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को थोड़ी और मेहनत करनी होगी।
शरीर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव दूर होगा।    
बिजनेसमैन अपनी तरफ से सभी गवर्नमेंट रुल्स को फॉलो करते चलें, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करना बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है।
बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, इन्वेस्टमेंट करते समय अलर्ट रहें।
वर्कप्लेस पर एनिमी द्वारा क्रिएट की गई प्रॉब्लम से निपटना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी तरह के झूठे मामले में फंसाया जा सकता हैं।
लाइफ पार्टनर एंड रिलेटिव आपके विचारो से परेशान रहेंगे, झूठ बोलना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स रिविजन को समय पर नहीं कर पाएंगे।
मामूली बीमारी के इलाज में घरेलू उपचार मददगार होंगे।
सेहत को लेकर घबराने वाली कोई बात नहीं है, छोटी मोटी शारीरिक दिक्कत रहेगी लेकिन उसकी वजह से काम में कोई अड़चन नहीं आएगी।
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात से धन लाभ हो सकता है।  
पैसों के मामलों में किसी से मदद मिलने के कारण बिजनेस में आपको बड़ा फायदा हो सकता है।
बिजनेसमैन को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
वर्कप्लेस पर मन की बात किसी से शेयर करने की इच्छा हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की बौद्धिक क्षमता का विकास सीनियर एंड बॉस की वजह से होगा।
युवा पीढ़ी को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कोशिश बढ़ानी होगी, कम मेहनत में अधिक फल की अपेक्षा रखना उचित नही है।
मैरिड लाइफ एंड रिलेशनशिप में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेगी, लेकिन किसी भी प्रकार के डिसीजन लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर एक बार विचार विमर्श जरूर कर लें, तत्पश्चात ही डिसीजन लेना सही होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स पुरानी गलती में सुधार करने की कोशिश करें।
किसी चोट या दर्द में भी राहत मिलने के योग बन रहे हैं।
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।    
बिजनेस के लिए किसी प्रकार के लोन का आवेदन किया है तो कोई दिक्कत नहीं आएगी।
समय अनुकूल न होने से बिजनेस में कुछ अप्स-डाउन रहने से मन कुछ व्यथित हो सकता है।
ऑफिस में दूसरों से कॉम्पिटिशन रहेगा, स्वस्थ माहौल में कॉम्पिटिशन करना कोई बुरी बात नहीं है।
वर्कस्पेस पर कार्य के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे, आपकी परफॉर्मेंस से विरोधियों में खलबली मच जाएगी।
मैरिड लाइफ एंड रिलेशनशशिप में वैचारिक मतभेद होंगे, संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।
स्टूडेंट्स का मन करियर को लेकर चिंतित हो सकता है, ज्यादा परेशान न हो जो जैसा चल रहा है उसी को कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें।
स्वास्थ्य पक्ष नरम-गरम बना रहेगा।
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।    
बिजनेस में आप साझेदारी में साझेदार की रुचि को समझने की कोशिश करें, समझदारी भरी निर्णयों से बिजनेस में फायदा हो सकता है।
जो बिजनेसमैन प्रॉपर्टी सेल एंड परचेज करना चाहते है, तो दोपहर 12.00 से 2.00 बजे के मध्य करें आपके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर रूटीन कामों से फायदा मिलेगा और धन लाभ भी हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन की सडनली ऑफिशियली ट्रैवलिंग हो सकती है।
लाइफ पार्टनर एंड रिलेटिव के साथ मूवी या डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
र्स्पोट्स पर्सन किसी मैच को लेकर उत्साहित रहेंगे, और स्वयं के खेल में भी सुधार लाने का प्रयास करेंगे।
आपकी सेहत अच्छी रहेगी, पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती है।
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।      
बिजनेस मीटिंग में अपनी आदतों में कुछ बदलाव आपको करना पड़ सकता है, किसी खराब आदत से आपको नुकसान होने की संभावना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर का साथ मिलेगा जिससे बिजनेस में आ रही प्रॉब्लम का दी एंड होगा।
वर्कप्लेस पर टारगेट समय पर पूरा न होने के कारण दिनभर तनाव में बीतेगा, जॉब चेंज करने का मन बन सकता है।
मीडिया रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन पर किसी के द्वारा मानहानि जैसे केस लग सकते है।
मैरिड लाइफ एण्ड रिलेशनशिप में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के कुछ अनसुलझे सवाल भी आपके सामने आ सकते हैं।
युवा पीढ़ी बोली और व्यवहार के कारण समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा, साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
प्रेगनेंट लेडिज डाइट को लेकर अलर्ट रहें, साथ ही चलते फिरते भी खास अलर्ट रहें, डॉक्टर के इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें।
 
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व अशांत रहेगा।      
शुक्ल योग के बनने से बिजनेसमैन के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है।
बिजनेस में अधिक मृदु भाषी होने का फायदा आपको मिलेगा।
वर्कप्लेस पर सीनियर के साथ संबंधों को सुधारकर रखने का प्रयास करना होगा जिससे आप सफल होंगे।
वर्कप्लेस पर कोकर्वर के साथ गर्मजोशी से कार्य को पूर्ण करेंगे, लेकिन आपकी कार्यशैली उनके लिए परेशानी का कारण बनेगी।
पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याओं का हल निकलेगा, नए संबंध बन सकते है।
स्टूडेंट्स स्टडी में आ रही चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।
बात करें सेहत की तो तली-भुनी चीजों से पेट की तकलीफ हो सकती है।
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
बिजनेस के कुछ खास मामलों को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है, किसी बात या स्थिति के कारण आप बेचैन हो सकते हैं।
मार्केट में अपनी सेल के डाउन होने से बिजनेस की ग्रोथ डाउन हो सकती है।
वर्कप्लेस पर वर्क लोड ज्यादा होने से आप परेशान हो सकते हैं, सडनली हेल्थ डगमगा सकती है।
एम्प्लाइड पर्सन को वर्कप्लेस पर थोड़ा अलर्ट रहना होगा, कोई गलत काम आपने नहीं किया है, फिर भी आप पर आरोप लग सकता है।
युवा पीढ़ी का विनम्र स्वभाव रिश्तों को और मजबूत करेगा, तो वहीं दूसरी ओर ध्यान रखें किसी से कोई कटु वचन न बोलें।
लाइफ पार्टनर एंड रिलेटिव के साथ बहस हो सकती है, वाणी पर कंट्रोल रखें।
वर्किंग वुमन को घर की साफ सफाई के साथ साथ, उसकी साज-सज्जा पर भी ध्यान देना होगा।
लव के चक्कर में पड़़ने से स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
 
धनु राशि
चन्द्रमा 11th  हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।              
शुक्ल योग के बनने से वर्कप्लेस पर आपके हाथ प्रमोशन लेटर लग सकता है, जिसे पाकर आप बेहद खुश नजर आएंगे।
बिजनेस मीटिंग के लिए सडनली  ट्रैवेलिंग करनी पड़ सकती है, आपको कुछ नए अनुभव हो सकते हैं, कामधंधे में कुछ नया करने का मन बनेगा।
वर्कस्पेस पर आपमें कोई नई आदत शुरू हो सकती है, किसी बड़े मामले पर समझौता और सहयोग करने के लिए हर समय तैयार रहें।
एंप्लॉयड पर्सन के स्टार्ट किए गए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं लेकिन कुछ काम डिले हो सकते है।
लाइफ पार्टनर एंड रिलेटिव के साथ किसी धार्मिक यात्रा या सामाजिक कार्यक्रम में जाने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में लगे हुए स्टूडेंट्स का स्टडी में मन कम लगेगा, उनका ध्यान भटका हुआ रहेगा।
हल्का फिवर आपकी परेशान का कारण बन सकता है।
 
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के पदचिनों पर चले।  शुक्ल योग के बनने से बिजनेस में आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी हिस्सेदारी ज्यादा हो सकती है आप अपनी सोच व्यावहारिक रखें, पैसों की हालत आपको मजबूत रखेगी।
वर्कप्लेस पर किसी चलती समस्या का सकारात्मक और संतोषजनक समाधान निकल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन जॉब लगने से अब तक एक बार भी एंप्लॉयड ऑफ द मंथ नहीं बने लेकिन अब वो अपनी मेहतन से इस रेस में आ सकते है।
मैरिड लाइफ एंड रिलेशनशिप में आप रोमांस के लिए उत्सुक हो सकते हैं।
र्स्पोट्स पर्सन प्रेक्टिस में स्वयं का ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होंगे।
युवा पीढ़ी के मन में लाइफ के प्रति सकारात्मक भाव रहेगा, जिससे उनके अंदर जिंदगी को जीने का नया जज्बा आएगा।
अपनी सेहत का ध्यान रखिए, सेहत है तो सबकुछ है, तली और भुनी हुई चीजों से दूर रहते हुए हल्का भोजन करें।
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th   हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।              
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर हो सकती हैं, पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुननी चाहिए।
बिजनेसमैन को बिक्री बढ़ाने व कस्टमर के साथ नेटवर्क को एक्टिव रखने के लिए उन्हें अटै्रक्टिव ऑफर देने होंगे आप नहीं देंगे तो कोई दूसरा बिजनेसमैन ऑफर देकर सेल डाउन कर सकता है।
वर्कप्लेस पर आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन किसी कार्य से बाहर जा सकते हैं, ट्रैवलिंग उनके लिए लाभदायक भी साबित हो सकती है।
लाइफ पार्टनर एंड रिलेटिव से व्यापार में धन संबंधित समस्याएं सुलझाई जा सकती है।
स्टूडेंट्स एग्जाम के तनाव से बाहर निकलने के लिए कहीं कुछ समय फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।
पुरानी बीमारियों से कुछ हद तक राहत महसूस करेंगे।
 
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में किसी अनबन हो सकती है।      
बिजनेस में आपको सडनली लॉस हो सकता है, अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर भी बढ़ने के योग हैं।
बिजनेस में कस्टमर डिमांड को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट का निर्माण कराएं, प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर अलर्ट रहें, लापरवाही आपकी व्यापारिक इमेज को खराब कर सकती है।
वर्कप्लेस पर आपके कारण किसी खास काम में देरी हो सकती है, जिससे बॉस की डांट पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन सतर्क रहकर कार्य करें चूंकि आपके कार्यों और आप पर निगरानी चल रही है।
मैरिड लाइफ एंड रिलेशनशिप में आपकी जिद की वजह से फैमिली मेंबर के साथ अनबन हो सकती है।
स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
सेहत को लेकर कोई छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।

Comments