AAJ KA RASHIFAL 4 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
4 अगस्त सोमवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज सुबह 11ः42 तक दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः13 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ब्रह्म योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में किसी से झगड़ा हो सकता है।
फ्रेंड्स के साथ हंसी मजाक करना तो ठीक है किंतु इस बात का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए कि दायरे में ही रहें।
बिजनेस में भाग्य का साथ नहीं मिलने से आपकी इनकम में कमी आएगी, नई योजनाएं अटक सकती है।
बिजनेसमैन कहीं यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है, यात्रा को इस टालना ही उचित रहेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को आपको मिलने वाली चुनौतियों को लेकर सजग रहना होगा और समझदारी के साथ उनका मुकाबला करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब में सैलरी में कमी व जॉब के जाने का डर सताएगा, लेकिन आप चिंता ना करें हालात जल्दी ही सामान्य होंगे।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सही मायने में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि ग्रहों की चाल आपका साथ नहीं दे रही है।
परिवार के बुजुर्गों से किसी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, परिवार के लोग आपका साथ देने में हिचक रखेंगे, ध्यान रखें कि बिना अनुभव के कोई भी कार्य ना करें, मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन का ट्रैक पर बर्ताव बुरा रह सकता है, जो आपको अपनों के साथ-साथ दूसरों से दूर करेगा।
किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण रहेगा।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
स्टूडेंट्स के लिए दिन दिन कुछ हद तक प्रगतिशील रहेगा उसे और बेहतर बनाने के लिए आपको हार्ड के साथ स्मार्ट वर्क करना होगा।
नौकरी में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है।
काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
लाइफ पार्टनर की बातों को महत्व दें, समय निकाल कर उनसे बात करें उनकी सुनें और अपनी कहें, उन्हें उपहार लाकर दें।
बिजनेस में लम्बे समय से आ रही परेशानियां खत्म होगी साथ ही अभी नए अपने व्यवसाय से संबंधित नई जानकारियां हासिल करना आपके लिए बेहद जरूर रहेगा।
सर्वार्थसिद्धि, ब्रह्म योग के बनने से बिजनेस के लिहाज से दिन उन्नति शील रहेगा।
परिवार में कुछ समस्या रहेंगी लेकिन शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।
सेहत को लेकर किसी डिज़िज का सामना करना पड़ेगा।
सामाजिक रूप से सक्रिय हैं और किसी कार्यक्रम की जिम्मेदारी आपके पास है तो उसे बनाने के लिए विनम्र स्वभाव रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के अपने-अपने फील्ड पर आ रही चुनौतियों में कमी आएगी।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
बात करें सेहत की तो बदलते मौसम को देखते हुए जुकाम की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
आप किन्हीं कारणों से यदि स्टडी अधूरी छोड़ दी थी तो अब उसे पूरा करें और इसके साथ ही अपने रुचिकर कार्यों को भी महत्व दें।
किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
बिजनेसमैन अच्छा लाभ कमा सकेंगे, उनका धंधा कुछ ज्यादा ही अच्छा चलेगा लेकिन क्वालिटी मेंटेन रखें।
सर्वार्थसिद्धि, ब्रह्म योग के बनने से व्यापार में आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है, इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर लेवें उसके बाद ही करने से यह कार्य सुगम हो जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्य को पूरा करने के लिए भागदोड करनी पड़ेगी, कार्य तो पूरा करना ही होगा।
परिवार के छोटों के साथ प्यार भरा बर्ताव करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन की किसी पुरानी बात को लेकर फ्रेंड्स के साथ मनमुटाव की संभावना रहेगी।
मन असमंजस में डोल रहा है तो धार्मिक विचारों और ईश्वर के प्रति आस्था को बढ़ावा देने का काम करें।
कम्यूनिकेशन स्किल एंड लर्निंग स्किल से आप और अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और घरेलू खर्चे करेंगे, दाम्पत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने गुस्से को सही दिशा में मोडना है, जिससे वो अपने फील्ड में सफलता का स्वाद चखेंगे।
बिजनेस में बड़े मुनाफे की उम्मीद दिख रही है, दूसरे व्यापारियों का काम भी चलता रहेगा।
बिजनस को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और कोई बड़ा काम हाथ में ना लें।
परिस्थिति में आपकी मेहनत का फल आपको सैलरी हाइक के रूप में मिलेगा।
वर्कस्पेस पर अपनी कुछ आदतों में बदलाव के बारे में सोचेंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
नए व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात रिलेशनशिप में बदल सकते हैं।
करियर में अपेक्षित बदलाव लाने के लिए आपको नया मार्ग मिल सकता है, कठिन कार्यों को सोच-समझकर करें, आपका मूड में बार-बार बदलाव महसूस हो सकता है।
स्टूडेंट्स स्वयं पर इस दिन ज्यादा ध्यान देंगे और खुद के बारे में कुछ नया प्लान बनाएंगे।
स्किन में इन्फेक्शन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
संतान की हर छोटी छोटी गलती पर उसे टोकने या डांटने का काम न करें बल्कि कभी कभी उसे प्यार से भी समझाएं।
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी के मामले में रुकावट आ सकती है।
समय की सिचुएशन आपके विपरीत होने से बिजनेस में आपको कुछ नया करना चाहेंगे पर आप अपनी जिद के कारण कर नहीं पाएंगे, जिसके कुछ बुरे नतीजे मिलेंगे।
बिजनेसमैन की समस्या कुछ अधिक बड़ी हो गई है तो भी आपको धैर्य रखना होगा, आपके लिए यही फायदेमंद है।
एंप्लॉयड पर्सन के अपॉजिट सिचुएशन बनने पर भी अपने गुस्से पर काबू रखें, एंप्लॉयड पर्सन को किसी गलती के चलते सीनियर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे, आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न ना हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपको क्रिटिसाइज करेंगे।
परिवार का सपोर्ट ना के बराबर ही होगा, बिना मतलब किसी से भी ना उलझे, तथा अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखें।
आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं।
विदेश में रह रहे स्टूडेंट्स को अपने एडमिशन से संबंधित चिंता बनी रहेगी।
आपके माता या पिता को हेल्थ इश्यू हो सकते है, जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
आपको इनकार से निराश नहीं होना है यदि आपको अपेक्षित जवाब नहीं मिलता है, तो इसे सकारात्मक तरीके से लेते हुए ईश्वर पर भरोसा करें।
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
वर्कस्पेस पर आपको विरोधियों द्वारा क्रिएट की गई कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए कार्य को पूरा करने के लिए सजगता ही एकमात्र उपाय रहेगा, वह सजगता के चलते सारे कार्य पूरे कर सकेंगे।
युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को मेहनत करने से हार नहीं माननी है, एड़ी चोटी का जोर लगाकर मेहनत करते रहें, सफलता हर हाल में मिलेगी।
बिजनेस में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो इसके बेहतर नतीजे हासिल होंगे, अपने संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।
प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें, अपनी चतुराई से बिजनेस में सफलता प्राप्त करेंगे लेकिन आप अपनी सफलता का ढिंढोरा न पिटे।
गृहस्थ जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी, आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे।
स्टूडेंट्स इंटर स्कूल और इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन में भाग लेकर सफलता प्राप्त करेगे।
सेहत को लेकर सचेत हो जाएं, कभी-कभी अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे, मेडिटेशन और योग का सहारा लेना उचित रहेगा।
आपको नेगेटिव पर्सन से दोस्ती है तो उनसे जरा बचकर रहें नहीं तो उनका असर आप पर भी आ जाएगा, नेगेटिविटी ठीक नहीं।
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के लिए दिन सफलतादायक रहेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, भविष्य में फायदेमंद साबित होगी, आपके भाग्य का सितारा भी बुलंद रहने से कम मेहनत में ही बिजनेस रिलेटेड बहुत से काम आप आसानी से निपटा लेंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस को कुछ अपडेट करने की आवश्यकता है, समय के साथ चलें, और अपडेट करने की प्लानिंग करें।
सर्वार्थसिद्धि, ब्रह्म योग के बनने से आपको कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है, काम के सिलसिले में मेहनत जरूर करें, अच्छे फल मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का कठिन कामों को करने का अभ्यास और सीनियर का सपोर्ट करना लाभकारी सिद्ध होगा।
दाम्पत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा आपका ड्रिम ट्रैवेलिंग प्लान पूरा हो सकता है।
आपकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं, सेहत के लिए योग-प्राणायाम का सहारा ले, मोटापे से परेशान रहेंगे।
कार्य क्षेत्र का कर्म करने के साथ साथ धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, इससे आत्मसंतुष्टि मिलेगी।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
थकान और कमजोरी की वजह से सेहत संबंधी चिंता महसूस होगी, खान-पान का ध्यान रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी नए संस्थान पर अपनी कंपनी को रिप्रजेंट करना पड़ सकता है, ठीक से तैयारी करके रख लें।
नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे, आप अपने प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे।
विवाह से संबंधित डिसीजन सडनली से आपके पक्ष में आ सकता है।
स्टूडेंट्स अपनी एबिलिटी को थ्रिल करेगे जिससे सेल्फ कॉन्फिडेंस में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन को पैकेजिंग करते समय खास ध्यान रखना है क्योंकि टूट फूट होने की आशंका है।
बिजनस में आपके लिए दिन काफी फायदेमंद रहेगा, ग्रह स्थिति आपके अनुकूल बनने से आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे, पैसों से संबंधित चिंता खत्म हो सकती है, लेकिन जिस प्रकार से आप काम कर रहे हैं, उसे जारी रखना जरूरी होगा।
प्रयासरत युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।
आप अपनी मां से अपने दिल की बातें शेयर करें, और कोई संकोच न करें, उनके सुझाव से आपकी समस्या का निदान होगा।
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस के लिए दिन मध्यम से भी कम फलदायक रहेगा, खर्चों में तेजी बनी रहेगी, दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे।
बिजनेसमैन अधिक लाभ कमाने के लिए किसी अपने के साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास न करें, ऐसा करना उनके हित में नहीं रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयार कर रहे कॉम्पिटिटर को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन डेटा सिक्योरिटी पर पैनी निगाह रखें डेटा सेव करते रहें, आपकी एक भूल बड़ा नुकसान करा सकती है।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में रुकावट आने से मन दुखी होगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां अधिक विपरीत हो जाएंगी।
परिवार वालों का साथ मिलेगा, दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा, कुछ समय एकांत में बैठकर अपने जीवन के मापदंडों पर गौर करें, नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दे।
अपनी इन कमियों में सुधार लाएं।
ट्रैक पर प्रैक्टिस करते समय स्पोर्ट्स पर्सन के पैरों में मोच आ सकती है।
इससे आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे।
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
स्टूडेंट्स द्वारा पहले किए गए असाइन्मेंट का रिजल्ट जल्द ही उनके फेवर में आ सकता है।
आपसी संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे, आप के मान सम्मान तथा यश कीर्ति का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है, अपना बोरिया बिस्तर नए स्थान के लिए तैयार रखें।
काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा, आप काफी मेहनत करेंगे, अपने काम में नयापन लाने के लिए ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करें।
बिजनेसमैन के बिजनेस में शुभ ग्रहों के योग से बिजनेसमैन को अच्छा-खासा मुनाफा हाथ लगेगा, लेकिन कुछ गड़बड़ियां भी हो सकती हैं।
शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन अनुभवी व्यक्ति की एडवाइस के बगैर इन्वेस्ट करने से बचना है।
सेहत के मामले में अलर्ट रहे।
अपने करियर का चुनाव करने के लिए योग्य लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, फिर भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
आपकी किसी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, इस मुलाकात से युवा प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, मित्रों से मिलना तो सभी को अच्छा लगता है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का नशा व जोश आप में रहेगा।
स्टार्टअप व नई आउटपुट यूनिट के लिए समय अनुकूल है, इन्वेस्टर आपके बिजनेस आइडियाज में विश्वास कर पाएंगे।
अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए, लापरवाही की वजह से कोई डील कैंसिल हो सकती है।
सरकारी सेवारत लोगों पर कार्य का दबाव बना रहेगा।
सर्वार्थसिद्धि, ब्रह्म योग के बनने से मार्केटिंग संबंधी कामों और पेमेंट कलेक्ट करने में आपके हाथ सफलता लगेगी।
कामों में सफलता मिलेगी, नौकरी में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
स्टूडेंट्स टेंशन कम करने पर फोकस करें जितना समय ध्यान और मेडिटेशन को देंगे, उतनी ही जल्दी मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे।
परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है।
स्पोर्ट्स पर्सन फ्रेंड्स को फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे।
हर्ट संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
सोशल वर्क में पार्टिशिपेट करने के लिए आगे बढ़कर आएंगे, दिन दूसरों की सेवा करने के लिए है।
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रूझान बढ़ेगा, घर में सुधार संबंधित कुछ एक्टिविटी भी रहेगी।
बिजनेस में वातावरण में सुधार होगा जिससे इन्वेस्टमेंट एंड इंक्रीमेंट दोनो होगा, साथ ही आप काफी व्यस्त रहेंगे, फाइनेंस को लेकर कुछ प्लानिंग है, तो उसको स्टार्ट करने का बेहतर समय है।
बिजनेसमैन को न केवल धन की बर्बादी बल्कि समय व्यय की ओर भी ध्यान देना है, क्योंकि समय भी बड़ा कीमती है।
करियर से संबंधित बड़ा लक्ष्य रखें, तभी उत्साह बना रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को जूनियर एंड कोवर्कर को गाइड करने का मौका मिलेगा, साथ ही कार्यों की जांच पड़ताल की जिम्मेदारी भी आपको सौंपी जा सकती है।
नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है, आप अपनी अच्छाई का फायदा प्राप्त करेंगे और आपके रुके हुए काम बनेंगे जिसे आपको मानसिक शांति महसूस होगी।
आप पार्टनर से थोड़ी दूरियां महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स को अपने-अपने फील्ड में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
सेहत को लेकर मौसम परिवर्तन का ध्यान रखें।
प्रगति मिलने के बाद भी अशांति की वजह से सुख नहीं मिल पाएगा, कुछ समय एकांत में बैठकर अपने विचारों को समझने की कोशिश करें।

Comments
Post a Comment