AAJ KA RASHIFAL 12 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

12 अगस्त मंगलवार, कज्जली तीज


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 08ः41 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः52 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 06ः10 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।  
 
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।                  
आपको किसी के बहकावे में आने देने से खुद को रोकना है।
बिजनेस में आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक समय भी देना पड़ेगा।
विष दोष के बनने से बिजनेसमैन की रेपुटेशन डाउन हो सकती है।
वैचारिक मतभेद तूल पकड़ सकते हैं, जिस कारण मैरिड लाइफ का तालमेल बिगड़ा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
वर्कस्पेस पर आप अपने महत्वपूर्ण कार्य डे स्टार्टिंग में ही पूरे करने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स के करियर में बढ़त की उम्मीदें तब ही कायम रहेंगी जब वे अपने टारगेट को लेकर अर्लट होंगे।
घर के पर्सनल मैटर संस्कार के दायरे में रहकर बोले अपनी हद न पार करें।
टै्रवल करते समय बाहर का खाना अवॉइड करे वरना प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है।
कज्जली तीज पर- कुमकुम से तिलक कर शिव-पार्वती को घी का दीपक अर्पित करें फि माँ पार्वती को लाल चूड़ियाँ और सिन्दूर अर्पित करते हुए ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं पार्वत्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।            
आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट की ऊर्जा का स्तर हाई रहने से पॉजिटिव रिजल्ट की प्राप्ति होगी।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से बिजनेस पार्टनर से गुड न्यूज मिलेगी।
न्यू स्टाफ को कस्टमर के साथ व्यवहार आदि की बातें खुद ही समझाएं किसी ओल्ड स्टाफ पर न डालें।
वर्कप्लेस पर वर्कलोड में इजाफा होगा लेकिन वर्क को लोड नहीं पैशन में तब्दील करे।
एंप्लॉयड पर्सन बॉस के गाइडेंस में ही कार्य करें और दिक्कत आने पर संकोच न करें क्योंकि काम खराब होने पर दोबारा करना पड़ सकता है।
फैमिली में बच्चे या छोटे भाई-बहन का शिष्ट और संस्कारित रवैया आपको संतुष्ट करेगा।
आपको नए कौशल सीखने और वोकेशनल एजूकेशन लेने पर फोकस करना है, क्योंकि आगे चलकर आप ज्ञान के दम पर ही लाभ कमा सकेंगे।
कज्जली तीज पर- हरे वस्त्र धारण करें, माँ पार्वती को मिश्री व इत्र अर्पित करें। ऊँ पार्वत्यै नमः मंत्र जप करें। पति की कुशलता हेतु तुलसी पर जल चढ़ाएं।
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बुजुर्गों के आदर्शों पर चले।                    
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फिल्ड में सफल होने के लिए कोशिश करते रहेंगे।
आपको गवर्नमेंट ऑफिस का पूरा सहयोग मिलने से कई कार्य आसानी से करा सकेंगे।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से बिजनेस में आप सफलता का सफर जारी रखेंगे।
आपकी वर्किंग स्टाइल को देखते हुए हायर पोस्ट के चांसेज बन सकते है।
आपने जॉब के लिए कहीं अप्लाई किया है, तो वहां का फीडबैक भी लेते रहें कि परिणाम कब निकल रहा है।
सडनली किसी व्यक्ति से गिफ्ट प्राप्त हो सकता है।
फ्रेंड की पहचान से विवाह संबंधी प्रपोजल आएगा।
माँ का भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख सकेंगे, ऐसा करके आप अपने सभी जन्म संवार सकते हैं।
स्टूडेंट्स का समय गहन स्टडी में बीतेगा जिसका लाभ उन्हें भविष्य में मिलेगा।
सिर में भारीपन महसूस होता रहेगा।
कज्जली तीज पर- माँ पार्वती को हरे रंग की चूड़ियाँ और हरे फल चढ़ाते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें। दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
वर्कस्पेस पर आप सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
जिनका इंटरव्यू है, उन्हें पेरेंट्स के पैर छूकर अपने कुल देवता का आशीर्वाद लेकर जाना चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट की किसी कॉम्पिटिशन को लेकर फॉरेन ट्रिप हो सकती है।
बच्चों के भविष्य संबंधी कोई प्लानिंग बनेगी और निवेश संबंधी कार्य संपन्न होंगे।
आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को नाती-पोते की प्राप्ति हो सकती है, जिससे प्रसन्नता का अनुभव होगा।
व्यावसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे साथ ही कुछ नए कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है जिससे बिजनेस की ग्रॉथ में इजाफा होगा।
स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
सेहत को लेकर सिरदर्द से व्यथित रहेंगे।
समाज में मान सम्मान मिले, तो उन्हें उसके अनुरूप आचरण भी करना होगा।
कज्जली तीज पर- सफेद पुष्प और चावल से माता पार्वती का पूजन करते हुए ऊँ चंद्राय नमः मंत्र जप करें। चंद्रमा को अर्घ्य देकर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।      
जरा संभलकर रहें क्योंकि पार्टनरशिप बिजनेस में विवाद की सिचुएशन बन सकती है।
बिजनेसमैन स्टाफ को उसकी कमियां बता कर सचेत करें कि कस्टमर के सामने कैसे व्यवहार करना है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में फ्रेंड्स के रूप में छिपे हिडन एनिमी से अलर्ट रहना होगा।
रोजगार के लिहाज से ये दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा, आप कमजोर और थके हुए रहेंगे।
जल्दबाजी तथा इमोशन में कोई भी इंपोर्टेंट डिसीजन ना ले, इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
आपकी कोई चुभती बात आपके साथी को नाराज कर सकती है, आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
घरेलू कलह के कारण स्टूडेंट्स स्टडी नहीं कर पाएंगे, अपनी सम्पूर्ण शक्ति को बटोर कर वे इस प्रतिकूल काल को चुटकी में हरा सकते हैं।
मेंटल स्ट्रेस के कारण हैल्थ पर इफेक्ट पड़ सकता है।
आकस्मिक खर्चों की पूर्ति के लिए संचित धन को खर्च करना पड़ सकता है, तो वहीं एक साथ कई बातों की चिंता घेर सकती है।
कज्जली तीज पर- माँ पार्वती को गेहूं और केसर मिश्रित मिठाई चढ़ाएं। शिवलिंग पर शहद और जल अर्पित करें। ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें साथ ही शिवताड़व स्त्रोत का पाठ करें।
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।                              
बिजनेस संबंधित मामलों में निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा।
लोन की फाइल अप्रूवल हो सकती है, जिससे आपकी परेशानियों दूर होगी।
ग्रहों का गोचर बिजनेस में तेजी कराएगा, बस आपको मेहनत जमकर करनी है।
बॉस एंप्लॉयड पर्सन के पिछले कार्यों के रिजल्ट को देखते हुए नए कामों की रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जा सकती है।
सरकारी नौकरी वालों के ऑफिसर से रिलेशन स्ट्रांग होंगे।
पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहेंगे दिन आराम से निकलेगा।
स्टूडेंट्स अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें, अपना करियर को बनाने में अपनी पूरी ताकत नेक इरादों के साथ झोंकते रहेंगे।
खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, अन्यथा पेट खराब रह सकता है।
संतान पक्ष की ओर से जुड़ाव का पक्ष स्थिर रहेगा, इसे बनाए रखने के लिए संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर बातचीत करते रहे।
कज्जली तीज पर- माँ पार्वती को दूर्वा, तुलसी व फल अर्पित करें। संध्या समय दीपदान करें और ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें। चंद्रमा को शीतल जल चढ़ाएं।
 
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।    
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आ रही जटिल समस्याओं को निपटा लेंगे।
आपकी आर्थिक स्थिति यदि डगमगा रही थी, तो दिन उसमें स्थिरता आ सकती है।
जिन्होंने न्यू जॉब जॉइन की है, उन्हें प्रोफेशनलिज्म का खास ध्यान रखना होगा, सभी के  साथ दोस्ती यारी के भाव में बात करने की भूल न करें।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ रहेगा, कार्यों में निरंतर सफलता मिलेगी।
करियर को संभालने के लिए आपके काम के घण्टो की अवधि बढ़ी हुई रहेगी।
विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति से आपको अवसर प्राप्त हो सकता है।
पार्टनर के लिए थोड़ा वक्त निकालकर बातचीत बढ़ाने की कोशिश करें।
स्टूडेंट्स को अपने गुरू या पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए, अनुभवी लोगों की सलाह आपको जिन्दगी के हरेक मोड़ पर जीत दिला सकती है।
बात करें सेहत की तो आपको गले की खराश तकलीफ दे सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपनी क्षमताओं को पहचानने के बाद ही कार्यों की जिम्मेदारी लें।
कज्जली तीज पर- गुलाबी या सफेद वस्त्र धारण कर माँ पार्वती को दही-चीनी का भोग लगाते हुए ऊँ श्रीं पार्वत्यै नमः मंत्र का जप करें।
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
पेरेंट्स संतान से पढ़ाई के विषय में बात जरूर करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।
कोई नया कार्य स्टार्ट करना चाहते है, तो दोपहर 12.15 से 2.00 के मध्य करना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर से राहत मिलना स्टार्ट हो जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर एक समय में एक ही कार्य करें क्योंकि गलती होने की गुंजाइश है।
जो वीकेंड पर घर जाते है, वह एडवांस में वर्क करना स्टार्ट कर दें।
करियर के क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है, आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फिल्ड पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
आपके स्वास्थ्य सितारे दुर्बलता और बीमारी का संकेत देते हैं।
घर परिवार से संबंधित मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो सकती हैं।
कज्जली तीज पर- शिव-पार्वती की मूर्ति पर लाल पुष्प चढ़ाते हुए काले तिल व गुड़ का भोग लगाएं और ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे मंत्र का जाप करें।
 
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।  
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट मेहनत और प्रयास से करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा।
कमाई के चक्कर में क्वालिटी से कॉम्प्रॉमाइज न करें अन्यथा जांच में मामला पकड़ा जा सकता है।
आप उतना ही स्टॉक रखें जितनी सेल हो क्योंकि लोस की आशंका दिख रही है।
बेहतर ऑफर मिलने पर मामूली शर्तों के चलते जॉब को हाथ से न जाने दें।
वर्कस्पेस पर अपने द्वारा किए गए किसी गलत काम का परिणाम भुगतना पड़ेगा।
किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
स्टूडेंट्स जितनी सफलता की उम्मीद लगाए बैठे है उतनी उन्हे नहीं मिलने से वो तनाव में रहेंगे।
संतान के विवाह को लेकर जल्दबाजी करने से बचें, विवाह प्रस्ताव जांच पड़ताल के बाद ही फाइनल करें।
एक्सपेंडिचर करते समय अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें।
कज्जली तीज पर- पीले फूल, चना दाल और हल्दी से माँ पार्वती का पूजन करते हुए ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं पार्वत्यै नमः मंत्र का जाप करें।
 
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।    
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में बेहतर परिणाम हासिल होंगे दिन भाग्यवर्धक रह सकता है।
डील को फाइनल करते समय अपनी बातें स्पष्ट रखें, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है।
बिजनेस में आप एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे।
लग्जिरियस लाइफ के लिए लोन लेने से बचे, अन्यथा कर्ज मुश्किल खड़ी कर सकता है।
किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए सही प्लेटफॉर्म मिलेगा जहां लोग तारीफ करेंगे।
निवेश की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा।
कोवर्कर पर एकतरफा विश्वास न करना नुकसानदेह भी साबित हो सकता है, कोवर्कर पर विश्वास करने में कोई हर्ज नहीं है।
आपका पूरा ध्यान फ्यूचर पर रहेगा, साथ ही हार्ड वर्क के समय कॉन्फिडेंस बना रहेगा।
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में शाम तक सुधार संभव है।
कज्जली तीज पर- शिव-पार्वती को तिल, तेल और उड़द चढ़ाते हुए ऊँ पार्वत्यै नमः मंत्र जप करें। पति की कुशलता हेतु तुलसी पर जल चढ़ाएं।
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।  
स्टार्टअप व न्यू आउटलेट यूनिट के लिए समय अनुकूल है, इनवेस्टर आपके आइडिया में विश्वास कर पाएंगे।
ऑफिस में हालात सामान्य रहेंगे जिससे आप अपने काम में प्रगति करेंगे।
आप अपने कार्य पर ध्यान दें फालतू की बातों और राजनीति से दूरियां बनाकर रखें।
जीवन के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे।
स्टूडेंट्स उन लोगों के साथ चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है।
घायल होने की संभावना है।
बिजनेस को लेकर कुछ इंपोर्टेंट डिसीजन लेने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय में तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा, आर्थिक स्थिति में भी कुछ सुधार के संकेत मिलेंगे।
कज्जली तीज पर- माँ पार्वती को शंख में जल, नीले फूल और चंदन से पूजन करते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। साथ ही रूद्राष्टकम का पाठ करें।
 
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।    
स्टूडेंट्स स्टडी के साथ कुछ नया सीखने का विचार बना रहे हैं, तो सोच उत्तम है आपको इसकी स्टार्टिंग कर देनी चाहिए।
बिजनेस के अलावा कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इससे संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा।
सुकर्मा, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में दिन शानदार रहेगा, ऑडर के बढ़ने के चांसेज बन सकते है।
रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर्सन को उनके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जो उन्हें आगे ले जाएगी।
पेंडिंग कार्यों को लेकर परेशान न हो, बस उसे कंप्लीट करने का प्रयास तो स्टार्ट कीजिए, पेंडिंग वर्क कंपलीट हो जाएंगे।
पेरेंट्स या ससुराल वाले आपके लिए आशीर्वचन कहेंगे।
करियर में उन्नति की और बढ़ेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे।
कज्जली तीज पर- माँ पार्वती को पीले पुष्प और खीर का भोग अर्पित करें। रात्रि में शिव मंदिर में दीप जलाएं। ऊँ पार्वत्यै शांति स्व रूपिण्यै नमः मंत्र का जाप करें।

Comments