AAJ KA RASHIFAL 31 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
31 अगस्त रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः27 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकती है।
बिजनेस में आपके द्वारा बनाई गई प्लानिंग में कुछ न कुछ बदलाव करना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन के खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही इनकम के सोर्स भी प्रशस्त होंगे इसलिए चिंता ना करें।
एंप्लॉयड पर्सन काम में उतार-चढ़ाव के चलते संडे के दिन आप थोड़े चिंतित रहेंगे।
वर्कप्लेस पर आप अपनी प्लानिंग को तुरंत क्रियान्वित करें, ज्यादा सोच विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं।
मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर कटु बातों से आपको दुखी करेगा और ससुराल के लोगों से भी मनमुटाव वाली बातचीत होगी।
स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ घूमने फिरने में व्यस्त रहकर अपना अमूल्य समय बर्बाद करेंगे।
क्रोध न करें क्योंकि आपका क्षणिक क्रोध दिन भर के लिए मूड ऑफ कर सकता है।
आपकी सेहत में सुधार होता हुआ महसूस नहीं होगा और कुछ पुरानी समस्याओं से मुक्ति नहीं मिलेगी।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन पक्ष में रहेगा वो अपने फील्ड में जो चाहेंगे वो उन्हें मिलेगा।
योग-प्राणायाम से सेहत में सुधार आएगा, बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
ग्रह गोचर अनुकूल होने से बिजनेस में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस में कि गई आपकी पुरानी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी।
आप किसी नए कार्य की स्टार्टिंग करने जा रहे है, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने चारों ओर देखेंगे तो कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे।
किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले पर चर्चा हो सकती है, शादीशुदा लोग अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का संडे के दिन आनंद लेंगे और जीवन साथी के करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वर्कस्पेस पर आप में एनर्जी भरपूर रहेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे, जो आपको परेशान करेंगे। एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने से और बॉस से तारीफ सुनने से आप खुश नजर आएंगे।
व्यवसायिक जीवन में तालमेल ना बनने के कारण परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद रह सकता है, जो दोपहर बाद सामान्य हो जाएगा। व्यापार बढ़िया चलेगा।
बुधादित्य योग के बनने से बिजनेसमैन के आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
नजदीकी संबंधों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर होने से विशेष मुद्दों पर चर्चाएं भी होगी, प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे, दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।
परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन नई ऊर्जा के साथ अपने फिल्ड में आगे बढ़ते जाएंगे।
पेट में बढ़ती गैस आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
बिजनेस से रिलेटेड एक्टिविटी में अतिरिक्त कोशिशों की जरूरत रहेगी।
बुधादित्य योग का साथ मिलेगा जिससे मार्केट में लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मशीनरी, स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हल होती जाएगी।
वर्कस्पेस पर आप इनोवेटिव ढंग से आगे बढ़ेंगे जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेल सकते हैं।
स्टूडेंट्स को टीचर का साथ मिलेगा।
सितारों की चाल आपके लिए सेहत पर ध्यान देने को मजबूर करेगी, बेवजह के भोजन से और उल्टा सीधा भोजन करने से समस्याएं हो सकती हैं।
संडे के दिन अपने स्वाद से ज्यादा सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आ सकती है।
आपकी सेहत में गिरावट आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
बिजनेस में खर्चे बहुत ज्यादा होंगे, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है, हो सकता है कि क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करना पड़े।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनरशिप से आपका तालमेल बिगड़ने से विवाद की सिचुएशन बन सकती है।
नौकरी पेशा लोगों का काम में मन तो लगेगा पर कोई नया काम आपको नहीं मिलेगा।
इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी, अपने अंदर अहम की भावना ना आने दे, इसकी वजह से रिश्तो में खटास भी आ सकती है।
युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा।
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
दाम्पत्य जीवन में कोई कही हुई बात जीवनसाथी को गुस्सा दिला सकती है।
शुभ ग्रहों के योग से बिजनेस में आप अपने लिए एक या दो लक्ष्य बनाकर पूरी तरह से उनके लिए डेडीकेशन बढ़ाने की कोशिश करें, धीरे-धीरे प्रगति होती हुई नजर आएगी।
बिजनेसमैन को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा, जो उनके पिछले घाटे को पूरा करने में मदद करेंगे।
अपेक्षा के अनुसार जीवन में बदलाव हो सकता है, किसी भी प्रकार की मेहनत से आप डरे नहीं।
काम में आ रहे बदलाव की वजह से नए शहर में तबादला या नई जगह काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन मीटिंग एंड प्रेजेंटेशन के लिए जो भी तैयारी कर रहे थे, उन्हें बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
स्टूडेंट्स अपने टीचर से भविष्य के लिए खुलकर चर्चा करेंगे।
बात करें सेहत की तो आपके लिए नार्मल रहेगा, सुबह के वक्त थकान महसूस हो सकती है।
पार्टनर को खुश रखने की कोशिश बढ़ाएं।
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेस में आप अपने लिए एक या दो लक्ष्य बनाकर पूरी तरह से उनके लिए डेडीकेशन बढ़ाने की कोशिश करें, धीरे-धीरे प्रगति होती हुई नजर आएगी।
समय आपके फेवर में होने से बिजनेसमैन की अच्छी कमाई होगी।
अपेक्षा के अनुसार जीवन में बदलाव हो सकता है, इस कारण आपका उत्साह और प्रेरणा बढ़ती जाएगी, किसी भी प्रकार की मेहनत से आप डरे नहीं।
काम में आ रहे बदलाव की वजह से नए शहर में तबादला या नई जगह काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
एंप्लॉयड पसर्न के आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा उठता दिखाई दे रहा है, अज्ञात भय का अंत होगा।
संडे के दिन पार्टनर को खुश रखने की कोशिश में आप कामयाब होंगे।
पारिवारिक दिन सामान्य ही रहेगा, बिना किसी तनाव के मौज-मस्ती और आराम करते हुए दिन बिताते हुए नजर आ सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को सुबह के समय थकान होने से कुछ परेशानियां महसूस होगी।
लाइफ पार्टनर की सेहत में सुधार आपकी परेशानियों में कमी लाएगा।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा।
ग्रहों का संकेत है कि आप भाग्यशाली रहेंगे वर्कस्पेस पर काम के लिए दिन बढ़िया है।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर के साथ किसी प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे है, तो उसमें उन्हें सफलता मिल सकती है।
फैमिली को भी समय देने में कामयाब रहेंगे और फैमिली में प्रेम भाव बढ़ेगा, लेकिन गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे और इसके लिए किसी दोस्त से बात कर सकते हैं। खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
बिजनेस में मार्केटिंग क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी।
बिजनेस में इनवेस्ट करने के लिए दिन अनुकूल है, स्टॉक स्टोर करने का भी विचार बना सकते हैं।
पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं, नए काम को शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
सेहत में गिरावट आ सकती है।
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
अशुभ ग्रहों के योग से बिजनेस में लाभ होने की संभावना क्षीण है, आपका भाग्य मजबूत नहीं रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में एकाउंट संबंघित कुछ बातें पार्टनर से आपके रिश्ते बिगाड़ सकती है।
नौकरीपेशा लोग अच्छे काम के लिए लगे रहेंगे पर आपकी तारीफ नहीं होगी।
एंप्लॉयड पर्सन कोई भी प्लानिंग बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य करें, अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं।
नकारात्मक प्रवृत्ति लोगों की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं।
दाम्पत्य जीवन में रोमांस की कमी महसूस करेंगे और अपने जीवन साथी के साथ घर के बाहर आउटिंग का प्लान नहीं बना सकेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में कुछ बुरा सुनने को मिल सकता है।
घर के किसी बुजुर्ग की सेहत गड़बड़ा सकती है, जिससे आपकी सेहत कुछ नरम हो सकती है।
ननिहाल पक्ष से रिश्ते को लेकर संजीदा रहने की जरूरत है, ननिहाल पक्ष से किसी मामले में कहा सुनी होने की आशंका है।
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
काम के सिलसिले में नौकरी पर किसी नए काम के मिलने से उत्साहित होंगे।
ऑफिशियली ट्रैवलिंग के दौरान अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात आपको प्रसन्नता देगी, किसी खास मुद्दे पर उनका विचार जानने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
व्यावसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें।
बिजनेसमैन को गवर्नमेंट ऑफिस का टेंडर किसी खास की सहायता से मिलने की खबर मिल सकती है।
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से बात करके उनके मन की जानने की कोशिश करेंगे। संडे के दिन घर में पूजा पाठ और धार्मिक माहौल रहेगा।
स्टूडेंट्स की पढ़ाई व करियर संबंधित समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।
सेहत में सुधार आएगा, लेकिन फिर भी आप डाइट पर ध्यान दें।
सोशल वर्क में व्यस्त नजर आएंगे, यदि आप सामाजिक कार्यकर्ता हैं, तो आपके लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
बिजनेस रिलेटेड डिसीजन में अपनी मनमर्जी बिल्कुल न चलाएं, अपने हर एक डिसीजन का रिजल्ट क्या होगा, इस बात को ठीक से परखने की आवश्यकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में मार्केट से धन की आवक होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी, कुछ बातों को सुलझाने के लिए प्रयास करने की कोशिश करें, बातें जब पैसे और व्यवहार संबंधित हो तो विवादों से दूर ही रहना ठीक रहेगा।
मैरिड लाइफ में संतुष्ट नजर आएंगे और सेहत भी बढ़िया रहेगी, फैमिली के साथ कुछ नई प्लानिंग भी होगी कहीं पर घूमने जाने के योग बनेंगे।
बुधादित्य योग के बनने से काम के सिलसिले में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के अपने कार्य पर ध्यान देने से उन्हें बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे।
स्टूडेंट्स दिन भर इंजॉय करेंगे और लंबे समय तक अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
सेहत के मामले में दोपहर बाद दिन अनुकूल रहेगा दर्द से आपको आराम मिलेगा।
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की मदद करने से चमकेगा भाग्य।
स्टूडेंट्स अपने फ्रेंड्स के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर इंजॉय करने की प्लानिंग बना सकते है।
बिजनेसमैन का भाग्य भी आपका बुलंद होगा, जिसकी वजह से कम मेहनत और ज्यादा लाभ के योग बनेंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में फैमिली का साथ मिलने से बिजनसमैन को थोड़ी राहत महसूस होगी।
ग्रहों की चाल आपके पक्ष में होने से आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
ऑफिस में भरपूर मेहनत और योग्यता से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे, लेकिन अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
किसी कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे, शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवन साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
सेहत के मामले में पुराने दर्द से आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी।
युवा पीढ़ी को घर की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह आलस्य को छोड़कर मिली जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए तन्मयता से जुट जाएं।

Comments
Post a Comment