AAJ KA RASHIFAL 30 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
30 अगस्त शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः47 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः37 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 07ः53 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल में मामले में समस्या आएगी।
बिजनेस में किसी कार्य को टालने की प्रवृत्ति बनते कार्यों में रुकावट डाल सकती है, इसलिए कार्यों को तुरंत करने की कोशिश करें।
बिजनेसमैन के इनकम बढ़ने के साथ-साथ एक्सपेंडिचर भी बढ़ेंगे, इसलिए अभी से बजट को मैनेज करके चलना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के बेहतर देने के बावजूद भी उनका टीम में सलेक्शन नहीं होगा।
वर्कस्पेस पर आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ करना नुकसान देगा।
एनिमी आपके कार्य को बिगाड़ने में सफल होंगे इससे मनोवांछित काम पूरा करने में आपको दिक्कत आएगी, जिससे कार्यां की अधिकता रहेगी, जो आपकी चिंता में बढ़ोतरी करेगी।
शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी और जीवनसाथी से सहयोग भी मिलेगा।
स्टूडेंट्स को उनके फील्ड में विपरित परिणाम मिलेंगे जिससे वो तनाव में रहेंगे।
आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ होगा।
बिजनेस में ग्रोथ लाने के लिए कामों में नयापन लाने की जरूरत है।
टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझने बढ़े उससे पहले आप उन्हें कम्पलिट कर पाने में सफल होंगे।
बेहतर भविष्य के लिए युवा पीढ़ी को अपने लाइफ स्टाइल को सुधारना होगा।
ऑफिशियली वर्क को लेकर सडनली टै्रवलिंग करनी पड़ेगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
नौकरी पेशा लोगों को उनके काम का कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है।
आप किसी निजी काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
शादीशुदा लोगों को अपनी संतान के साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा लगेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन एंजॉय भरा रहेगा।
बात करें सेहत की तो दिन आपके लिए शानदार रहेगा।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन मध्यम निकलेगा, पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपको छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लग सकते हैं।
ऑफिस के अत्यधिक कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है, लेकिन आप बॉस की गुड बुक में आ सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्तमान समय में धैर्य बनाए रखें, यह आपको आगे तक ले जाएगा।
कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बना रहेगा।
आप अपने अंदर से खुश होंगे और आपके मन में प्रेम और रोमांस की भावना रहेगी, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा।
ऐन्द्र योग के बनने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में विशेष सफलता मिलेगी दिन अच्छा गुजरेगा।
घुटनों और जोड़ों के दर्द की पुरानी समस्या बढ़ सकती है, अपना उचित इलाज और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
ऐन्द्र योग के बनने से इस समय बिजनेस संबंधी नए ऑफर मिलेंगे।
नेक्स्ट मंथ को देखते हुए अभी से कारोबारी गतिविधियों में मेहनत ज्यादा हो सकती है, आपको बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे।
काम के सिलसिले में आपको कुछ समस्या हो सकती है, काम पर ध्यान दें, कुल मिलाकर दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
अन्य गतिविधियों के साथ-साथ घर परिवार के प्रति भी अपना दायित्व निभाना जरूरी है।
प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध गहरे होंगे।
युवा पीढ़ी बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
स्टूडेंट्स धैर्य रखते हुए अपने फिल्ड में आगे बढ़ते जाएं।
स्वस्थ रहने के लिए संयमित दिनचर्या जरूरी है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन बिजनेस में अपनी इनकम को बढ़ाने के नए-नए तरीके आजमाएंगे, कोशिशे करेंगे पर सक्सेस नहीं मिलेगी।
बिजनेस को लेकर मन में किसी प्रकार का संदेह रहने वाला है, जिससे बिजनेस की सिचुएशन थोड़ी उलझी हुई हो सकती हैं।
दिन मध्यम फलदायक ही रहेगा।
अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर की वजह से घर का बजट बिगड़ भी सकता है, कटौती रखना जरूरी है।
वर्कस्पेस पर कुछ दिक्कतों के लिए आप इधर-उधर भटक सकते हैं, काम के सिलसिले में दिन सीख देने वाला रहेगा।
युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे।
पारिवारिक जीवन में अनुभवी तथा बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें।
स्पोर्ट्स पर्सन को उनके फील्ड में कोई बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।
सेहत के मामले में सतर्क रहें, बी.पी. की समस्यां आपके परेशानी खड़ी कर सकती है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेस में कुछ दिक्कतें और परेशानियां रहेंगी, लेकिन आप उन समस्याओं का हल चुटकियों में निकाल लेंगे।
आप व्यावसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें।
ऐन्द्र योग के बनने से ऑफिस में कंपनी द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है और सीनियर की मदद से आप कोई प्रोजेक्ट भी पूरा कर लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन जो टीम में कार्य कर रहे हैं, उन्हें एकजुटता का प्रदर्शन देना है और वर्कप्लेस पर मिलजुलकर कार्य करना है, आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे।
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है।
स्टूडेंट्स की पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा, मेहनत के अनुकूल परिणाम भी सामने आएंगे।
स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या आने पर तुरंत इलाज ले, थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाईनेंश से होगा लाभ।
बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट की र्स्टाटिंग करने जा रहे है तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
आप अपनी मीठी बोली के माध्यम से बड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन किसी ट्रस्ट या एनजीओ जैसी संस्था से जुड़कर कार्य करते हैं, उन पर कार्यभार अधिक रह सकता है।
वर्कस्पेस पर काम धीमी गति से आगे बढ़ने की वजह से आपके अंदर की चंचलता बढ़ सकती है, लेकिन प्रयत्नों में सार्थक बना रहेगा।
मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा, जिन बातों की वजह से आपको नाराजगी महसूस हो रही है, उनकी ओर ध्यान देने की कोशिश करें, ताकि बदलाव कर सके।
स्पोर्ट्स पर्सन का ट्रैक पर किसी फ्रेंड्स से पुराना झगड़ा दोस्ती में कनर्वट हो सकता है।
शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान में बदलाव लाना आवश्यक होगा।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
बिजनेस में भविष्य से संबंधित बातों पर धीरे-धीरे विचार करना होगा, परिणामों की चिंता न करते हुए आप बिजनेस में सतर्कता बनाए रखें।
बिजनेसमैन को अहम निर्णय और निवेश दोनों ही बातों में फैसला सोच समझकर लेना है।
एंप्लॉयड पर्सन भ्रम की स्थिति में उलझे रहने की बजाय सीनियर से सलाह लें, क्योंकि जितनी जल्दी आप सलाह लेंगे उतनी ही जल्दी आपके काम बनेंगे।
वर्कस्पेस पर काम का बोझ न होने के बाद भी तनाव महसूस हो सकता है, काम में बदलाव न होने से चिंता हो सकती है।
युवाओं को अपने करियर में गंभीरता बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन प्यार से भरा रहेगा।
आप से उम्र में छोटे या युवा से लव प्रपोजल प्राप्त हो सकता है।
स्टूडेंट्स को स्टडी में परिवार वालों का साथ मिलेगा जिससे स्टडी में आ रही मुश्किलें दूर होगी।
सेहत के मामले में कुछ समय व्यायाम योग आदि के लिए भी जरूर निकालें।
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
बिजनेसमैन छोटी-छोटी बातों को लेकर कस्टमर के साथ नोकझोंक न करें, इससे कस्टमर का तो कुछ नहीं जाएगा कि लेकिन हां आपकी छवि जरूर खराब हो जाएगी।
बिजनेसमैन आर्थिक रूप से काफी परेशान दिखाई देंगे, लेकिन भविष्य को लेकर व्यर्थ की चिंता न करें, मेहनत से भागना नहीं है क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपको आलसी बना सकती है।
युवा लोग अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
नौकरी में आप की पकड़ ढीली होगी, आपके लिए दिन कुछ प्रतिकूल रहेगा, आप किसी को बुरी तरह निराश कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को नकारात्मक कल्पनाओं से बचकर रहना है, सच्चाई का सामना करने का साहस जुटाएं और परिस्थितियों का सामना करें।
आलस्य और लापरवाही में रहने से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
परिवार की जिम्मेदारियां नहीं समझेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में कुछ नया सोचेंगे लेकिन उसे कर नहीं पाएंगे।
आपकी सेहत में कमजोरी आएगी।
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में उस पर काम करें।
बिजनेस में पिछले कुछ समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा।
बिजनेसमैन की इनकम स्थिर रहेगी लेकिन एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी होने से कुछ चिंता की लकीरें आपके माथे पर आ सकती हैं, पूंजी निवेश करने संबंधी योजना भी सार्थक रहेगी।
म्यूजिक में इंट्रेस्ट रखने वाली यूवा पीढ़ी को अपने हुनर को निखारना है, ग्रहों की स्थिति जल्दी आपको कोई अच्छा प्लेटफॉर्म दे सकती है।
काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है, ऑफिस की आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार होंगे जो कि उचित रहेंगे।
सिर्फ मेहनती एंप्लॉयड पर्सन को अपने काम में आनन्द आएगा, बाकी कामचोर तो वैसे ही कार्य को लेकर रोते रहते है।
ऐन्द्र योग के बनने से पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा।
स्टूडेंट्स के लिए का दिन उन्नति दायक साबित होगा।
बात करें सेहत की तो दिन आपके फेवर में रहेगा।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बिजनेस में दिन सामान्य फलदायक रहेगा, गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलने से दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस रिलेटेड की गई ट्रैवलिंग उनके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी।
युवा पीढ़ी को अहंकार की भावना लाने से बचना होगा, क्योंकि अत्यधिक अहंकार पुण्यों का क्षण कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को उम्मीद का दामन थामे रहना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके लिए सकारात्मक हैं।
आपकी नौकरी अच्छे से चलेगी और आपकी चिंताओं को कम करेगी, आपका काम अच्छी सफलता अर्जित करेगा।
जीवन की पेचीदगियों को समझने के लिए घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को शारीरिक और मानसिक थकान बार-बार क्यों महसूस हो रही है, इस बात की जांच-पड़ताल अवश्य करें।
आप कुछ चिंता मग्न व्यवहार करेंगे, जिसकी वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
बिजनेस में दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा, अपने काम के साथ-साथ श्रेय और पैसों को भी उतना ही महत्व देना होगा, जितना आप अपनी जिम्मेदारियों को देते हैं, अपनी जिम्मेदारी और काम को पूरा करने की कोशिश करें।
कॉर्पोरेट बिजनेस मीटिंग में नए लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से उत्साह बढ़ सकता है।
काम के सिलसिले में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और विरोधियों से सावधान रहें।
एंप्लॉयड पर्सन प्रखर बुद्धि के हैं, जिसके दम पर वह विरोधियों के दांत खट्टे करने में सफल होंगे।
पूर्व प्रेमी के व्यवहार की वजह से मन में नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है, वह दूर होने लगेगी।
स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन पिछली बातों की वजह से आपको पछतावा महसूस हो सकता है।
बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

Comments
Post a Comment