AAJ KA RASHIFAL 24 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 अगस्त रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 11ः49 तक प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
शिव, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से मार्केट में आपके ही बिजनेस की चारों तरफ चर्चा होगी, जिससे आपको धन लाभ होगा।
वर्कस्पेस पर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और यह यात्रा आपके लिए अनुकूल रहेगी। कर्मचारियों के लिए यात्राएं थोड़ी कठिन रह सकती हैं परंतु अंत में आपको इससे अच्छे लाभ भी मिलेंगे।
घर-परिवार में आपके व्यवहार और आचरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी रोमांटिक लाइफ मस्त रहेगी।
न्यू जनरेशन को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी सफलता हासिल होगी।
लक्ष्मीनारायण योग से स्टूडेंट्स अध्ययन में मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ेंगे, साथ ही उनको मेहनत के अनुसार रिजल्ट मिलेगा।
सेहत को लेकर सतर्क रहें आत्मविश्वास को बनाये रखे।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।
ऑनलाइन बिजनेस में अप्स-डाउन की सिचुएशन आपकी रातों की नींद चुरा लेगी।
बिजनस में आपको किसी टेंडर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रहण दोष बनने से वर्कस्पेस पर आप किसी पर विश्वास न करें। धोखा मिल सकता है। कर्मचारियों के मान-सम्मान को किसी कारण से हानि पहुंच सकती है।
जीवनसाथी के साथ किसी कार्य को लेकर असहमति का भाव रह सकता है। लव लाइफ में लव पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती हैं। होम अप्लाइंसेस की खरीददारी में पैसे ज्यादा खर्च हो सकते है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, लंबे इंतजार के चलते अपना साहस बनाए रखें।
र्स्पोट्स पर्सन के लिए दिन काफी हद तक पक्ष में रहेगा।
घर की सुख सुविधाओं को लेकर खर्चा ज्यादा हो सकता है, इसका मलाल न रखकर घरवालों की खुशी को प्राथमिकता दें।
सेहत नरम रहेगी। सीजनल फीवर, वायरल, वीकनेस की संभावना।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेस में आय के नए सोर्स हाथ लगने से बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा, साथ ही बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
बुधादित्य योग से बिजनेस में किसी नए टेंडर को लेकर विदेश यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
कार्यस्थल पर आप द्वारा किए गए कार्यों का ग्राफ बढ़ते देख शत्रुओं को जलन होगी। कर्मचारियों के रूके हुए कामों के अचानक तेजी आएगी।
सुनफा योग से पैतृक सम्पति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में आएंगे। लव लाइफ में कोई नया रिश्ता भी बन सकता है।
बाहरी व्यक्ति की आलोचना न्यू जेनरेशन पर नेगेटिव इफेक्ट डाल सकती है, लोगों की बातों को दिल पर लेने से बचें।
स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत के साथ अध्ययन करने की जरूरत है।
जीवनसाथी को स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेस में धन से संबंधित मामलों में विशेष सावधानी बरतें।
वाशि योग से बिजनेसमैन का काम कल टालने से बचें, बिजनेस रिलेटेड जरूरी काम वक्त रहते ही पूरे करें।
वर्कप्लेस पर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों को संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए खुद को तैयार रखें।
गलतफहमी दूर होने से फैमिली में सभी के चेहरे पर खुशी रहेगी।
आनन्दादि योग से लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स को स्टडी में बाधा आ सकती है, स्टूडेंट्स को टीचर से न्यू टेक्नोलॉजी का ज्ञान प्राप्त होगा जिससे उनकी कुछ परेशानियां कम होगी।
सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
बिजनेस में कोशिश करें कि किसी नये कार्य की शुरुआत न करें, पहले से जो कार्य कर रहे हैं उसमें बेहतर करने की कोशिश करें।
शिव, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनस में अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से विस्तार होने की संभावना बन रही है, उनके बताए गए रास्ते पर चलने से आर्थिक मुनाफे में भी बढ़ोतरी होगी।
वर्कप्लेस पर आप स्वयं के अंदर आए हुए परिवर्तनों को देखकर आश्चर्यचकित होंगे। कर्मचारी आप कार्य अधिक होने से दूसरों के साथ बातचीत करने में कम रुचि लेंगे।
बुधादित्य योग से वर्कस्पेस पर आपकी मुस्कान और मदद हर समय टीम और सहकर्मी के लिए तैयार रहने से सभी आपका आदर करेंगे।
घर पर आपको एक जिम्मेदार व्यक्ति बनना होगा। प्रेम-प्रसंग के लिए आप समय न निकाल पाने से दुखी रहेंगे।
स्टूडेंट्स को स्टडी में नई चुनौतियों से दो-दो हाथ करने पड़ सकते है।
सेहत के मामले में आंखों व पैरों में तकलीफ।
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
बिजनस में खर्चों में अचानक बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिना पढ़े किसी भी डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर न करें।
ग्रहण दोष बनने से वर्कस्पेस पर बेकार की बहस और गुस्से के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आपका दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। कर्मचारियों का सीनियर्स से अच्छा व्यवहार होने से उनका दिन कुछ खास रहने वाला है।
न्यू जेनरेशन को नेगेटिव थिकिंग पर काबू रखना होगा अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
पारिवारिक जीवन आनन्द पूर्वक बितेगा। आपकी रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी।
सोशल लेवल पर हाथ लगी अपॉर्चुनिटी का प्रॉपर वे से फायदा नहीं उठा पाएंगे।
स्टूडेंट्स के विदेश यात्राओं की प्लानिंग बन सकती है।
चोट दुर्घटना एवं कोर्ट केस का सेहत पर असर पड़ेगा।
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
सुनफा योग से बिजनेस में दिन कुल मिलाकर यादगार सौगात देने वाला है।
पॉलिटिकल टर्म से आपके हाथ कोई गवर्नमेंट ऑर्डर लग सकता है।
बिजनेसमैन के लिए दिल और दिमाग का सही जगह प्रयोग करना ही उचित रहेगा, साथ ही आपको काल्पनिक विचारों से दूर रहना होगा।
वर्कप्लेस पर दिन आपके लिए आर्थिक, सामाजिक रूप से अनुकूल रहेगा। कर्मचारियों का प्रमोशन व मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।
शिव, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर बेस्ट एम्प्लॉई का प्राइज प्राप्त करने में आप सफलता प्राप्त करेंगे।
तीर्थ यात्रा पर जाने के प्लानिंग बन सकती है। इस दौरान आप प्राचीन मान्यताओं और विचारधारा को महत्व देंगे। प्यार को लेकर आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है।
दिन स्टूडेंट्स के लिए काफी उत्साह व उमंग भरा रहेगा।
समय सेहत में जोखिम उठाने का नहीं, वरन सेहत में सुधार लाने के लिए प्रयासरत रहे।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
शिव, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में प्रॉफिट होने से आपके बिजनस की ग्रॉथ बढ़ेगी।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन एनर्जेटिक नजर आएंगे, जिसके चलते वह काम को निर्धारित समयावधि से पहले ही पूरे करने में सफल रहेंगे।
वर्कस्पेस पर स्मार्ट वर्क आपकी सैलरी इनक्रीस करवा सकता है।
नई गाड़ी और घर लेने की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जेनरेशन को अपनी विचारधारा बदलनी होगी, जिन क्षेत्र में वह खुद को कमजोर समझते हैं उसके लिए मेहनत करें और खुद को मजबूत बनाएं।
चेस्ट पेन की समस्या से आपको कुछ आराम मिलेगा।
आनन्दादि योग से फैमिली का सपोर्ट मिलने से आपके कार्य समय पर कंप्लीट होंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर आपके लिए हर मोड़ पर मजबूती से खड़े मिलेंगे।
मैनेजमेंट स्टूडेंट्स अपने ऐम को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की मदद करने से भाग्य चमकेगा।
शिव, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से मार्केट में किसी के साथ चल रही अनबन आपकी र्स्माट थिंकिंग से जल्द ही सुलझेगी जिससे बिजनेस में मुनाफा होगा।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य आपकी प्रोग्रेस करवाएंगे।
कार्यस्थल पर आई परेशानियों के कारण जॉब चेंज का मानस बन सकता है। कर्मचारियों पर काम का प्रेशर ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं।
कार्य की अधिकता के कारण जीवनसाथी व बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। लव लाइफ के मामले में आप अनलकी हो सकते हैं।
लक्ष्मीनारायण योग से सरल भाषा में कहें तो न्यू जेनरेशन के पास करियर बनाने का मौका है, इसलिए अपने टारगेट पर फोकस करते हुए आगे बढ़ें।
कॉम्पिटिशन में सफल न होने से स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास की कमी रहेगी, मन अशांत, चिंतित रहेगा।
आपकी सेहत का गिरता ग्राफ आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में आपको कुछ प्रॉब्लम से रूबरू होना पड़ेगा।
बिजनेसमैन को उनके कस्टमर टूटने की आशंका है, इसलिए कस्टमर को लेकर नई रणनीति बनानी पड़ सकती है।
ग्रहण दोष बनने से वर्कप्लेस पर फालतू के काम का दबाव होने से आप परेशान हो सकते हैं। कार्य में मन नहीं लगेगा आत्मविश्वास की कमी रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को यदि टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलता है, तो सभी के कार्य पर पैनी निगाह रखें, जिससे काम का संचालन अच्छे से हो सके।
पारिवारिक जीवन भी बहुत चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लव लाइफ में झूठे वादे न करे बहस हो सकती हैं।
स्टूडेंट्स पर अध्ययन को लेकर डिप्रेशन में रहेंगे। यात्रा प्रवास के दौरान सतर्क रहें।
सेहत में अधिक काम के चलते सिर व आंखों में दर्द रहेगा इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा रिलैक्स भी करते चलें।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेस में आप यदि कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, तो पहले अच्छे से उसके बारे में किसी बुजुर्ग या जानकार से सलाह मशवरा करने के बाद ही करे।
बुधादित्य योग से वर्कप्लेस पर आप अपने लक्ष्यों का निर्धारण कर कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। कर्मचारियों को किसी कार्य के चलते बाहरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
आपको कोई ऐसा शुभ समाचार मिल सकता है अपने पिता के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखें जिसकी शायद ही आपने कल्पना की हो।
न्यू जनरेशन को किसी पुराने मित्र से लाभ मिलेगा जिससे पिछली समस्या का अंत होगा।
फैमिली में बड़ों से कुछ नया सिखने को मिलेगा जो आपके लिए फ्यूचर में बोहत काम आएगा।
सुनफा योग से विदेश में अध्ययन कर रहे स्टूडेंट्स को अध्ययन में नए अवसर प्राप्त होंगे।
गर्भवती महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य संबंधित तकलीफ हो सकती है।
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
आनन्दादि योग से विदेश से या विदेश में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को प्रॉफिट हाथ लग सकता है।
बिजनेसमैन के कार्यों में सुधार होगा उन्हें अच्छा मुनाफा होगा।
वर्कस्पेस पर वर्क लोड ज्यादा होने से थकान रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन कल के मुकाबले बेहतर जाएंगा।
पॉलिटिशियन को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड सकता है।
सेहत के मामले में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
लक्ष्मीनारायण योग से फैमिली के साथ किसी रिलेटिव के साथ के यहां जाने की प्लानिंग बन सकती है। लव लाइफ में मधुरता आएगी।
स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लगे रहेंगे।

Comments
Post a Comment