AAJ KA RASHIFAL 20 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 अगस्त बुधवार, बच्छ बारस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः59 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 06ः35 के बाद कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में वृद्धि होगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में व्यस्त रहते हुए किसी नई एक्टिविटी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए समय शुभ है।
भाग्य आपको कोई महत्व उपलब्धि देने वाला है, इसमें आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बेहतर रहेगी।
लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा जिससे आपके कार्य टाइमली कंप्लीट होंगे।
वर्कस्पेस पर अचानक कोई नया बदलाव आपके पक्ष में होंगा।
कार्यस्थल पर आप अपनी वाणी से आप सहकर्मी को आसानी से प्रभावित कर पाने में सफल होंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी।
जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन दान कर सकते हैं।
आप बहुत उदारता से पैसा खर्च करेंगे।
घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा।
बछबारस पर- लाल वस्त्र पहनकर गाय को गुड़ और गेहूं खिलाएं। बछड़े के मस्तक पर कुमकुम का तिलक करें। ऊँ श्री दुग्धधारिण्यै नमः मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं।
डे ऐंडिंग बिजनेस में सुधार होगा और मार्केट में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने बॉस के साथ कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में न्यू कांटेक्ट बनेंगें जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
घर में उचित वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे।
युवा पीढ़ी को अपने भविष्य संबंधी प्लानिंग के प्रति किए गए प्रयास के उचित परिणाम हासिल होंगे।
बेहतर रेंक पाने के लिए कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी।
बात करें लव लाइफ की तो लवर के साथ मूवी की प्लानिंग बन सकती है।
सेहत के मामले में पीठ दर्द और कमर की जकड़न अधिक तकलीफ दायक होगी।
बछबारस पर- सफेद गाय को चावल और मिश्री खिलाएं। बछड़े को चदंन से तिलक करें। ऊँ वत्साय नमः मंत्र जप करें।
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
सिद्धि, गजकेसरी योग का साथ मिलने से मार्केट से उधार धन प्राप्त होगा।
शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट करियर के मोर्चे पर आ रही समस्या से निकलने के प्रयास में सफल होंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर के लिए समय निकालने में आप सफल रहेंगे।
कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को सलाह दी जाती है कि वे किसी को भी अनचाही सलाह न दें।
पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
युवा पीढ़ी को दिन कुछ समय ईश्वरीय भक्ति में भी देना चाहिए अर्थात मन को धार्मिक गतिविधियों में लगा कर रखना होगा।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है, सिर दर्द रह सकता है।
बछबारस पर- गाय को हरा चारा और हरे मूंग दान करें। बछड़े के पैरों में हल्दी का लेप करें। ऊँ श्री वत्सप्रीत्यै नमः मंत्र जप करें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग या किसी भी प्रकार के आवागमन को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा।
दोपहर बाद ऑर्डर निरस्त होने की भी आशंका है जिससे बिजनेस में कुछ लॉस का सामना करना पड़ेगा।
बात करें लव लाइफ की तो आप अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें, आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है।
वर्कस्पेस पर छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में किसी भी तरह का वैमनस्य ना आने दे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने व्यक्तिगत कार्यों को छोड़ आफिस के कार्य को करने में जूट जाएं।
परिवार के वृद्ध आपकी किसी समस्या को हल करने में आपकी मदद करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन की ट्रैक पर किसी से कहासुनी हो सकती है।
शरीर में दर्द के कारण आप मांसपेशियों से संबंधित तनाव से जूझ सकते हैं।
आपका मन आध्यात्मिक खोज की तरफ तत्पर रहेगा।
बछबारस पर- सफेद गाय को चावल और खीर खिलाएं। बछड़े को दूध से स्नान कराएं। ऊँ मातरमृत्युनाशिन्यै नमः का जप करें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए समय बहुत बेहतर है।
आपके आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं जिसे हाथ से न जाने दें।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के काम में बाधा आ सकती है, उसे दूर कर पाने में सफल होंगे।
ऑफिस में सीनियर एंड कोवर्कर के सहयोग से मानसिक तकलीफ को सुलझाने का मार्ग मिलेगा, लेकिन आपको फिर भी प्रयास जारी रखने चाहिए।
फैमिली में अपनी बात कहने से झिझके नहीं, खुले दिल से सभी की सहायता करें।
बात करें सेहत की तो अधिक श्रम की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है।
जब तक आपके अंदर की दुविधा दूर नहीं होती, तब तक पार्टनर के साथ चर्चा न करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आलसी और कमजोर हो सकते है।
बछबारस पर- गाय को गुड़ और चना दान करें। बछड़े के गले में पीले धागे से रक्षा सूत्र बांधें। ऊँ श्री गोवत्साय नमः का जाप करें।
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े बुजुर्गों के पदचिन्हों पर चले।
स्पोर्ट्स पर्सन टीम स्पिरिट से स्पोर्ट्स इवेंट में सफलता हासिल करेंगे।
सिद्धि, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में वुमन को बेहतरीन कामयाबी मिलने की संभावना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है।
वर्कस्पेस पर आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सहयोग और समर्थन का रह सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा, साथ ही फैमिली मेंबर से रिलेशन मधुर रहेंगे।
स्टूडेंट्स की सफलता में परिवार और टीचर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
बछबारस पर- गाय को हरे पत्तों से बना भोग अर्पित करें। बछड़े की पूंछ में काजल लगाएं। ऊँ वत्साय विद्महे, मातर्यै धीमहि मंत्र का जप करें।
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बन सकती है, लेकिन वित्तीय फैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें।
आपकी पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है, जिसका आपका फोकस बिजनेस पर रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड के अलावा घर की रेस्पोंसिबिलिटी पर भी खरे उतरेंगे।
वर्कस्पेस पर कोई खुशखबरी मिल सकती है।
ऑफिस में बहुत व्यस्तता रहेगी, आपको मेहनत के नतीजे भी मिलेंगे।
बात करें लव एंड मैरिड लाइफ की तो सिचुएशन आपके पक्ष में होगी।
पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा।
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता स्टूडेंट्स को इसी से पहचान मिलेगी।
असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ेगी।
किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी।
बछबारस पर- गाय को गुलाब जल मिश्रित जल पिलाएं। बछड़े के माथे पर चंदन का तिलक करें। ऊँ गोमातायै नमः मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
डे स्टार्टिंग बिजनेस में आपको परेशानियां आ सकती है जिससे आपका माइंड डाइवर्ट हो सकता है।
मार्केट में आपका अकारण ही किसी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी।
लव लाइफ में लवर किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है, वो किसी एक बात को पकड़ कर बैठ जाएगी।
वर्कस्पेस पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें, जल्दबाजी में कोई काम ना करें।
एंप्लॉयड पर्सन को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से दो-चार हाथ होना पड़ सकता है।
आपके वैवाहिक जीवन में स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
बात करें सेहत की तो आपकी सेहत का पाया डगमगा सकता है।
बछबारस पर- लाल वस्त्र में जौ, गुड़ और तिल बांधकर गाय को अर्पित करें। बछड़े की नाक पर रोली का तिलक करें। ऊँ दुर्गे मातरै नमः मंत्र जप करें।
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुती होगी।
व्यापार विस्तार करने की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
बिजनेस मीटिंग को लेकर विदेश यात्रा बन सकती है जो फ्यूचर अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
वर्कप्लेस पर आप भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में दिन सहयोग और समर्थन का रह सकता है, आपको अपने आसपास के लोगों या टीम मेंबर से काफी मदद मिल सकती है।
युवा पीढ़ी व्यवस्थित तरिके से अपनी लाइफ में आगे बढ़ेंगे।
आप घर के रखरखाव या नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं।
किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट किसी मुद्दे पर डिसीजन नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें।
आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।
बछबारस पर- गाय को केले और दूर्वा खिलाए। बछड़े के गले में फूलों की माला पहनाएं। ऊँ वत्स नाथाय नमः मंत्र जाप करें।
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
गजकेसरी, सिद्धि योग बनने से गवर्नमेंट कॉन्ट्रॅक्टर को सरकारी गतिविधियों से बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है।
आपको न्यू पार्टनर के नए ऑफर मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रह सकता है।
प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी, डेटिंग के अवसर मिलेंगे।
ऑफिस में आपकी एकाग्रता और उपस्थिति अनुशासित वातावरण बनाकर रखेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर अपने लंबित असाइनमेंट को टाइमली कंप्लीट कर पाने में सफलता प्राप्त करेंगे।
घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के कुछ समस्याएं आएगी जिसे वह अपनी बुद्धिमत्ता और तेज कौशल से हल करने में सफल होंगे।
बाहरी काम और यात्रा स्थगित रखना उचित रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को सडनली किसी एक्टिविटी को लेकर टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है, दिन भर सुस्ती होगी।
बछबारस पर- गाय को तिल और गुड़ खिलाएं। बछड़े के कान में काजल लगाएं। ऊँ मात्रै पशुपालिन्यै नमः मंत्र जप करें।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ इनोवेटिव आइडियाज़ का इस्तेमाल करेंगे जिसमें आपके हाथ सफलता लगेगी।
आप दूसरों की बातें सुनकर ही भरोसा न करें जब तक आप स्वयं निरीक्षण न करें तब तक कोई भी कदम उठाने से बचें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में किसी अनुचित कार्य में रुचि ना लें।
वर्कस्पेस पर भी आपको कड़ी मेहनत और विनम्रता से सफलता की कुंजी प्राप्त हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन आप जॉब चेंज करने की दिशा में आगे बढ़ सकते है।
पार्टनर अपने जीवन में अधिक व्यस्त रहने की वजह से आपके लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स स्टडी में से कुछ समय निकाल कर संगीत का आनंद लेंगे।
गले से संबंधित समस्या से आप परेशान रहेंगे।
बछ बारस पर- गाय को मूंगफली और भुने चने अर्पित करें। बछड़े के पैर धोकर जल तुलसी में अर्पित करें। ऊँ श्री गोवत्सपूज्याय नमः मंत्र का जप करें।
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में कुछ वित्तीय बाधाओं को महसूस करेंगे, नए निवेश को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस में जितनी मेहनत और लगन से आप वर्क करेंगे उसका फल तुरंत नहीं मिलने से आप कुछ टेंशन में रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन चोट के चलते किसी इवेंट से अपना नाम वापस ले सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन एडवांश में कार्य करने का प्रयास करें, क्योंकि सडनली से आपको किसी कार्य के लिए अवकाश लेना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी।
प्रेम प्रसंग को लेकर बहुत भावुक हो सकते हैं और तो और आपका किसी काम में मन भी नहीं लगेगा।
बात करें सेहत की तो अपच और भूख न लगने जैसी समस्या रहेगी।
स्टूडेंट्स को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
बछबारस पर- गाय को केले व मीठा भात खिलाएं। बछड़े को चंदन व केसर से तिलक करें। ऊँ श्री वत्सपालकाय नमः मंत्र का जप करें।

Comments
Post a Comment