AAJ KA RASHIFAL 8 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 अगस्त शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः13 तक चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः28 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर बड़े-बुझुर्गो के पदचिनो पर चले।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी के साथ-साथ एक्स्ट्रा लर्निंग पर ध्यान दे, जैसे आप कोडिंग, डांस, आर्ट एंड म्यूजिक सिख सकते है।
आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलने से बिजनेस में आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे जिसे आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा।
बिजनेसमैन नया काम करने की प्लानिंग करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कारोबारी लोगों को कुछ अच्छे लाभ होने की संभावनाओं के साथ-साथ कामकाज के मामले में कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा।
प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय बिताना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा, दिन लाभदायक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अपॉजिट सिचुएशन में संयम से काम लेना होगा, क्योंकि गुस्सा करने पर काम बिगड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन की न केवल मेंटली बल्कि फिजिकली मेहनत भी बढ़ सकती है, इसके अलावा दिन सामान्य रहेगा।
आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे, मैरिड लाइफ बेहतरीन रहेगा, विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी।
आपकी सेहत ठीक रहेगी, आप स्वच्छता का पूरा ध्यान रख सकेंगे। दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।
वुमन को घर के महत्वपूर्ण कार्यों की कमान अपने हाथों में लेनी पड़ सकती है, जिसे वह बखूबी संभालने में सफल भी होंगी।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
काम से संबंधित कुछ लोगों के साथ व्यवहार बना रहेगा, लेकिन इन्हीं लोगों के जरिए आपको सही डायरेक्शन भी प्राप्त होगा, काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे, काम में आपको सराहना मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आप पिछले कार्यों के जरिए वाहवाही लूटने में आगे रहेंगे।
फाइनेंशियली सिचुएशन स्ट्रांग करने के लिए सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म की ओर काफी अट्रैक्ट हो सकते हैं।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें, दिन समझदारी से बिताएं, आप अपने जीवन साथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।
बिजनेसमैन कस्टमर की पसंद से अपडेट रहें और पसंद के अनुसार ही स्टॉक स्टोर करें।
आपका बिजनेस क्रिएटिव एंड इनोवेशन की और आगे बढेगा, बिजनेस में जो स्थिरता महसूस हो रही है, उसकी वजह से आपको समस्याओं का हल मिल सकता है, लेकिन इसी जगह पर टिके रहने से आपको बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी। वक्त के साथ प्रयत्न भी बढ़ाने होंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।
दांत दर्द के रूप में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें या मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।
बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल अच्छा रखें, दिन का कुछ समय उनके साथ व्यतीत जरूर करें।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
आप अपने संस्कार और सभ्यता पर आंच न आने दें क्योंकि संस्कार हीन पुरुष और पशु में काफी समानता रहती है।
बिजनेस में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ समय एकांत में बैठकर अपने जीवन के मापदंडों पर गौर करें। दिन सतर्क रहने वाला रहेगा।
जो लोग दोस्ती की आड़ में आपके काम खराब कर रहे थे, उनका पर्दाफाश होगा और बिजनेसमैन आगे के नुकसान से बच सकेंगे।
कामकाज के मामले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, एक ओर बॉस तो दूसरी ओर सीनियर भी आप पर काम के लिए प्रेशर बना सकते है।
परिवार में आपके शब्द आपके लिए परेशानी बन सकते है इसलिए आप सही समय पर सही डिसीजन ले, नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दे।
आपका लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है, आप अपनी इन कमियों मैं सुधार लाएं, खुद के ही अनैतिक कार्यों के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
लव-झंझाल में फंसने से स्टूडेंट्स का स्टडी में मन नहीं लगेगा।
अपनी सेहत का ख्याल रखें, आप अपने बच्चे के कार्यों के कारण परेशान हो सकते हैं, एक स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा।
फ्रेंड्स को लंगोटिया यार समझ कर उनसे गलत व्यवहार न करें, यदि वें नाराज हो गए तो उन्हें मनाने का काम बहुत मुश्किल हो जाएगा।
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी पर ध्यान देना होगा।
मार्केट से पेमेंट कलेक्ट करने में कुछ परेशानियां का सामना करने के बाद ही राशि हाथ में आएगी, अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए, लापरवाही की वजह से कोई डील कैंसिल हो सकती है।
बिजनेसमैन बिजनेस एडवर्टाइजमेंट में पैसा खर्च कर सकते है, एडवर्टाइजमेंट के बाद से बिजनेस को बेहतर ग्रोथ मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में जूनियर को नजरअंदाज न करें, कभी-कभी छोटों की सीख भी कारगार साबित हो जाती है।
सरकारी सेवारत लोगों पर कार्य का दबाव बना रहेगा, वर्कस्पेस पर अपोजिट जेंडर के प्रति अट्रैक्शन महसूस करेंगे।
फैमिली में सुख शांति का माहौल रहेगा, प्रेम संबंधों में गलतफहमीओं की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है, संतान से सुख मिलेगा, लव एंड मैरिड लाइफ में पार्टनर आपके हल पहलू में आपके साथ हो भले वो हार हो जीत समय बुरा हो या अच्छा, आपके दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी।
आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे, आपकी सेहत ठीक रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।
आप प्रतिभा को निखारने से जुड़े कार्यों को करें, परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है, यदि आपने पहले से कुछ प्लान कर रखा है तो खर्च की लिस्ट पहले तैयार कर लें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
परिवार का माहौल आपको खुशी देगा, अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी, जीवनसाथी पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए।
बात करें की बिजनेसमैन की तो बिजनेस का ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है लेकिन सजगता भी जरूरी है।
बिजनेस में आपको केवल अपनी प्रगति पर ध्यान रखने की आवश्यकता है, दूसरों की प्रगति किस प्रकार से हो रही है, उनके साथ तुलना करने की वजह से आप खुद को ही नाराज कर सकते हैं, जिस तरह से आपकी प्रगति में अन्य लोग शामिल हैं, उसी प्रकार से आपको भी दूसरों की मदद करनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों में सुधार आएगा वर्कप्लेस पर आपकी जमकर तारीफ होगी जो आपके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।
आपके वर्कस्पेस पर वर्कलोड में इजाफा होगा लेकिन वर्क को लोड नहीं पेशन में कन्वर्ट करे, काम में प्रगति हो सकती है, इस वजह से आत्म विश्वास बढ़ सकता है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में दिल लगाकर लगे रहेंगे जिसका फायदा उन्हें आने वाले समय में मिलेगा।
आपका पेट खराब होने की संभावना है।
आपकी ऑल्ड फ्रेंड्स से भेट होने की संभावना है, कई पुरानी यादें भी ताजा होंगी, माता जी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनके कार्यों में देरी बिल्कुल भी न करें।
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
बिजनेस एटमॉस्फेयर में सुधार होगा जिससे इन्वेस्टमेंट एंड इंक्रीमेंट दोनो होंगे जिससे आपको मुनाफा प्राप्त होगा।
गवर्नमेंट ऑफिस में सीनियर ऑफिसर के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से आर्डर दिलवा सकते हैं।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन प्लानिंग के साथ कार्यों को करने पर जोर देंगे तो अच्छा होगा।
आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलने से ऑफिस में स्थान परिवर्तन का योग बन सकता है। कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा, व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें, कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट का व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा।
व्यावसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
मन की बात कहने के लिए आपको रुकना ही बेहतर होगा, क्योंकि ग्रहों की चाल को देखते हुए सोच के विपरीत जवाब मिल सकता है।
देर रात स्टडी कर सुबह देर तक सोने की दिनचर्या अगर बना रखी है, तो इसमें संशोधन करते हुए जल्दी सोने और जल्दी उठने का प्रयास करना चाहिए।
कई दिनों से घर की सफाई आदि न हुई हो या कुछ अपडेट करना चाहते हो यह समय उपयुक्त चल रहा है।
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
प्रोडक्शन संबंधी कामों में रुकावट आने की वजह से नुकसान हो सकता है, समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए फाइनेंशियल कंडीशन वीक होने से बिजनेसमैन उधारी के लिए किसी से बात कर सकते हैं।
मार्केटिंग संबंधी कामों को भी बहुत सावधानी से करें, ऑफिस में आप फालतू की गपशप में समय बर्बाद न करें।
जॉब चेंज की अगर सोच रहे है, तो अच्छे ऑफर का इंतजार करना चाहिए क्योंकि जल्दबाजी के डिसीजन पर पछताना पड़ सकता है।
कामकाज के मामले में आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
पारिवारिक व्यवस्था सुखद व सामंजस्य पूर्ण रहेगी, आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
स्टूडेंट्स आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।
मनचाहे तरीके से अपना काम न कर पाने के कारण आप नाराज हो सकते हैं।
हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करना पड सकता है।
भाई बहन के साथ संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें, तालमेल में कमी न हो इसके लिए कम्यूनिकेशन भी बनाए रखना जरूरी होगा।
पॉलिटिशियन किसी पद को प्राप्त करने के लिए आपस में झगड़ सकते है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन फिर भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
बिजनेस में मार्केट से आपको अचानक कोई ऐसी शुभ सूचना मिलेगी कि जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
बिजनेसमैन को अपने माइंड को एक्टिव रखना होगा, तभी वह बिजनेस एक्सीडेंट के नए अवसर खोज सकेंगे।
प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है साथ ही किसी पेपर पर साइन करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा।
आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, ज्ञान और कौशल के लिए कामकाज के मामले में तारीफ सुनने को मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन अच्छा रहेगा, ऑफिस में मीटिंग के दौरान आपका सुझाव बॉस को पसंद आ सकता है।
आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के लिए दिन उत्कृष्ट रहेगा।
स्टूडेंट्स को किसी विशेष विषय में पारंगत हासिल करनी होगी, जो सब्जेक्ट मनपसंद हो उस पर अधिक फोकस करना चाहिए।
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
बिजनेस युनिट के लिए गोल्डन टाइम होगा जिससे आपकी वर्किंग स्टाइज व कस्टमर सपोर्ट ही आपका एडवर्टाइजमेंट होगा।
आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आपकी इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी।
काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा, दोपहर बाद नए काम की शुरुआत भी हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन स्मार्ट वर्क एंड क्रिएटिव आइडियाज की मदद से जीत हासिल करने में सफल होंगे।
जीवन में कभी भी परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहती हैं, इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें, जिन बातों की वजह से आपको खुशियां महसूस हो रही हैं, वही बातें आगे चलकर दुख का कारण बन सकती हैं, इसलिए किसी भी बात में जरूरत से ध्यान न दें।
विवाह से संबंधित बातें आगे बढ़ सकती हैं, दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आपका ध्यान योग-प्राणायाम की तरफ रहेगा।
आपको त्वरित तीखी प्रतिक्रिया देने से बचना होगा, समय व परिस्थिति अनुसार परिवर्तन लाने में ही समझदारी हैं, अपनों की सलाह पर अवश्य गौर करें, वह कुछ बता रहे हैं तो ध्यान से सुन तो लीजिए फिर मानना या न मानना आपका निर्णय होगा।
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
कामकाज के मामले में आप पर वर्क लोड ज्यादा होने के बावजूद भी आप अपनी लगन से अपने काम को अंजाम देने में सफलता हासिल करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में पर्फोमेन्स के चलते आपकी सैलरी इनक्रीस या आपकी प्रमोशन हो सकता है।
आर्थिक समस्याओं पर चर्चा करने से अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, उनके सहयोग से समस्याओं के समाधान मिल सकेंगे।
आपका मन किसी बात को लेकर कुछ उदास रहेगा, मूड सही करने के लिए इवनिंग टाइम फ्रेंड्स के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
पेरेंट्स को सलाह दीजिए कि वह अपनी सेहत को लेकर सजग रहें, घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
डिजिटल मार्केटिंग से आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे जिससे कुछ लाभ हासिल करेंगे, पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
आपको अपनी माता और संतानों के कारण लाभ होगा, आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित करेंगे, पार्टनर के साथ परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें।
स्टूडेंट्स को गुरुवर की बताई राह कामयाब बनाएंगी।
आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
बिजनस में पैसों से जुड़े नुकसान की पूर्ति करने की कोशिश करें, बड़ी मात्रा में पैसों का लेनदेन करने से बचें।
बिजनेसमैन को पैसों के व्यवहार करते समय सोच-विचार करके आगे बढ़ना होगा।
कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, कुछ खराब संभावना की कल्पना आपकी टेशन बढ़ा सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियली वर्क न बनने से तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से सारा दिन मूड ऑफ भी हो सकता है।
अपॉजिशन पार्टी तोड़ सकता है, इसलिए अलर्ट रहना जरूरी है, बेहतर होगा, अपनी कार्यप्रणाली को सिक्रेट रखें।
आपकी वजह से परिवार को भी पैसों से संबंधित तकलीफ से गुजारना पड़ सकता है।
कठिन वक्त में जो लोग आपका साथ देते हैं, उनके लिए अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करें। आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी।
अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें।
स्टूडेंट्स की किसी बात को लेकर अपने फ्रेंड्स से मनमुटाव हो सकता है।
मानसिक तनाव से बचने के लिये ध्यान व योग क्रियाओं के लिए समय निकालें।
आप सामाजिक और घर के नियमों का पालन करे अन्यथा आप एक बिगड़ैल शख्स के रूप में सभी के सामने प्रस्तुत हो सकते हैं।
अभिभावक बच्चों की बदलती हुई आदतों पर पैनी निगाह रखें और कहीं गड़बड़ दिखे तो उसे प्यार से सुधारते चलें।
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे, घर की व्यवस्था को लेकर दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा।
बिजनेस में ग्रोथ सपोर्टर होगा जिससे आपको गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकते हैं बिजनेस में अचानक धन लाभ प्राप्त करेंगे।
बिजनेसमैन ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा करना चाह रहे है, तो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने कॉन्टेक्ट को एक्टिव रखना होगा, कॉन्टेक्ट के माध्यम से नए अवसर मिलेंगे और उन्हीं अवसरों से करियर के नए द्वार खुलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का यदि कोई प्रोजेक्ट अटका हुआ था और उसे सीनियर से सहमति मिलनी थी, तो इन कार्यों को गति मिलेगी।
आप के योगदान की सराहना होगी।
कामकाज के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में मेहनत कर आप दूसरों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
आप धार्मिक विचारों और ईश्वर के प्रति आस्था को बढ़ावा दें, साथ ही सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान बन सकता है, साथ समय व्यतीत करने से मूड भी कुछ ठीक होगा।

Comments
Post a Comment