AAJ KA RASHIFAL 11 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 अगस्त सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः34 तक द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 01 बजे तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से सम्बधों में सुधार आएगा।
कुटुम्ब के लोगों के साथ कहीं यात्रा करने का अवसर मिल सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट फ्रेंड से सोशल मीडिया के माध्यम से टच में रहेंगे।
बिजनेस में पैसों से संबंधित स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा कदम उठाए जा सकते हैं।
आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
जब तक किसी बात में विचार स्पष्ट नहीं होते, तब तक कार्य की स्टार्टिंग न करें।
एंप्लॉयड पर्सन को नए पद की प्राप्ति हो सकती है हायर पोस्ट गरिमा को ध्यान में रखकर ही कार्य करें।
ऑफिस में सफलता मिलेगी साथ ही न्यू कॉन्टेक्ट बनेंगे जो आगे जाकर शुभ फल प्रदान करेंगे।
परिचित व्यक्ति से विवाह संबंधित प्रपोजल प्राप्त होगा।
गले की खराश थोड़ी तकलीफ दायक हो सकती है।
स्टडी को लेकर स्टूडेंट का मन कुछ विचलित हो सकता है, मेडिटेशन एंड योगा करें।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
आप अपनी आवश्यकता अनुसार किसी जरूरतमंद की सौम्य व्यवहार से मदद करें।
बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है।
समय की सिचुएशन को देखते हुए धन लाभ की संभावना बनेगी जिससे फाइनेंशियल कंडीशन में कुछ सुधार होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यां को मिसाल के तौर पर बॉस ऑफिस में सभी को बताएंगे।
वर्कस्पेस पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बनेंगे।
फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी, स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा।
किसी शुभ कार्य की स्टार्टिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
आपको कस्टमर को लुभाने के लिए नये-नये तरीके अपनाने चाहिए, जो फ्यूचर में बिजनेस एक्स्टेंड में सहायक होंगे।
बिजनेस में ऑनलाइन एक्टिविटी एंड मीडिया से कई इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन मिल सकती है।
वर्कप्लेस पर बेहतर प्रदर्शन सीनियर की नजर में आपकी अच्छी तस्वीर प्रस्तुत करेगा।
अतिगंड योग का साथ मिलने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आपको महारथ हासिल होगी।
दाम्पत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा, घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा।
सोशल प्रोग्राम में न्यू पर्सन से कॉन्टेक्ट बनेंगे जो आगे आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित होंगे।
स्टूडेंट्स के हाथ कई अवसर लगेंगे।
सेहत में आपको अपच संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन का कॉन्फिडेंस यदि वीक पड़ रहा है तो उसे स्ट्रांग करें क्योंकि यही कॉन्फिडेंस आपको स्वयं के फील्ड में आगे ले जाएगा।
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्याकुल हो सकता है, अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें, व्यर्थ की कोशिशों से दूर रहें।
बिजनेस रिलेटेड ट्रेवलिंग सोच-समझकर ही करें समय आपके पक्ष में नहीं है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आप जोश में होश गवा सकते हैं, इसलिए सोच समझकर ही सारे कार्य करें।
वर्कप्लेस पर कुछ उलझे हुए कार्य आपको मिल सकते है, जिनको पूरा करने के लिए आपको दिमाग पर ज्यादा जोर देना पड़ सकता है।
ग्रहण दोष के बनने से वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी, आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है।
राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्वयं को कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।
काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा, जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस से लाभ होगा।
अपने काम और क्षेत्र में पारंगत होने के लिए ट्रेनिंग लेने की कोशिश करें, एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।
एंप्लॉयड पर्सन कार्य के प्रति सजगता दिखाएं तो वहीं दूसरी ओर ऑफिस में गोशिप करने वाले लोगों से भी दूर रहें।
वित्तीय सहायता के रूप में बिजनेसमैन के लिए कई द्वार खोल सकती है।
यदि आप लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो संभावना है कि आपको लोन मिल जाएगा।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
स्टूडेंट्स को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।
स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
आपको बेस्ट फ्रेंड्स एंड वेलविशर के साथ बहुत ही संयम भाषा में बात करें, अपशब्द तो किसी भी कीमत पर न निकालें।
करियर के फील्ड में एक्टिव लाइफ पार्टनर के प्रमोशन की प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं।
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन लोन लेने के बजाय अपनी पूंजी का ही उपयोग कर बिजनेस की प्रगति को रफ्तार देने की प्रयास करें।
बिजनेसमैन कस्टमर की डिमांड एंड फीडबैक को ध्यान में रखते हुए स्टॉक स्टोर करने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स अभी तक स्टडी को लेकर सीरियस नहीं थे वे अभी से ही सीरियस हो जाएं।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर हो रहे चेंजेज आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित होंगे।
वर्किंग वुमन के लिए विशेष उपलब्धियां बन रही हैं, इसलिए समय का उचित उपयोग करें।
पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलंदाजी ना करें, घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में सफलता पाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
अतिगंड योग के बनने से आपको गवर्नमेंट फील्ड से लाभ मिलेगा।
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगी।
अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे, घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है, गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा।
बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होना और आपसी विचारों का आदान प्रदान करना दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा।
बिजनेस में जितना मन को शांत रखकर काम करने की कोशिश करेंगे, उतनी आसानी काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए संभव होगा।
आपके मैनेजमेंट को देखकर ऑफिस में एनिमी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ अट्रैक्ट होंगे।
वर्किंग वुमन अपने घर परिवार की रेस्पोंसिबिलिटी को निभाने में सक्षम रहेगी।
धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।
पुरानी समस्याओं का अब अंत होगा जिसके चलते वह एक नई शुरुआत कर सकेंगे।
आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
डे स्टार्टिंग बिजनेस में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होगी, आप कोई भी डिसीजन इमोशनल होकर न लें।
आप समझदारी के साथ नियमों के आधार पर काम करें अन्यथा मामला कोर्ट कचहरी तक भी जा सकता है।
ऑफिस में कोवर्कर यदि आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट करें तो धैर्य से काम लें, उत्तेजित हो कर झगड़ा न करें।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
ग्रहण दोष के बनने से घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, लाइफ पार्टनर के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन का एकेडमी में मन प्रैक्टिस पर नहीं लगेगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं, मुंह के छालों के संकेत हैं।
आपको अपनी रिर्टन स्किल को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
मेंटली प्रॉब्लम है, तो फैमिली के साथ शेयर करने में संकोच न करें और फैमिली की एडवाइस ले उसमे सॉल्यूशन अवश्य निकलेगा।
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
एंप्लॉयड पर्सन से बॉस अगर अधिक परिश्रम की इच्छा रखते हैं, तो पहल कर उन्हें खुद के लिए भरोसा जगा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर डिसेंट बिहेवियर ही रखें और सीनियर एंड कोवर्कर के प्रति रिस्पेक्ट का भाव प्रदर्शित करें।
स्टूडेंट्स एग्जाम में बेहतर मार्क्स लाकर अपने घर के बड़े लोगों को खुश करेंगे, सभी का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
बिजनेस में भाग्य साथ देगा जिसके चलते बड़े लाभ वाले सौदे होने से अपेक्षा से ज्यादा आमदनी होगी।
बिजनेस के अलावा वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे, वे कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे।
आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे, घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा, चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी, आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट नेगेटिव थॉट्स से दूर रहें।
बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें, पौष्टिक भोजन खाएं।
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
एंप्लॉयड पर्सन की प्रॉब्लम धीरे-धीरे समाप्त होंगी, ऐसे में आपको मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों में अधिक ध्यान देना चाहिए।
ऑफिस की ओर से आपको दूसरे शहरों के कार्य को हैंडल करने की प्लानिंग बनाई जा सकती है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन पिता जी से बारीकियां समझने की कोशिश करें, यह आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
बिजनेस के लिए लोन लिया है, तो उसको उसी काम में लगाएं, कई बार वित्तीय संस्था ऑडिट करने भी आ जाती है।
मैरिड लाइफ में र्थड पर्सन की वजह से तनाव रह सकता है, इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग अभी स्थगित रखें, क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
समय कम बचा है इसलिए कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स याद करने का काम अभी से स्टार्ट कर दें।
ग्रहों का साथ मिलने से बिजनेस में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी।
अतिगंड योग के बनने से मार्केट से रुकी हुई कोई पेमेंट और अटके कार्य आसानी से होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन प्रतिभा को रोजमर्रा के कामों में निखार लाने के लिए नित्य ही प्रयास करते रहे।
मल्टीनेशनल एंप्लॉयड पर्सन के कार्य सीनियर को प्रभावित कर सकते है।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दूर रहें।
ओवर कॉन्फिडेंस होकर कोई भी कमिटमेंट न करें खासकर लव रिलेशन में चूंकि सिचुएशन बदते समय नहीं लगेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रदर्शन करने के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें भुनाने में वो सफल होंगे।
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेस में अपनी प्लानिंग सबके आगे शेयर ना करें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से इसका नाजायज फायदा उठा सकते हैं।
आपको सही समय और सिचुएशन का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में लिए गए डिसीजन गलत भी हो सकते हैं।
कोकर्वर से विवाद हो सकता है, जिसे लेकर आपको हर हाल में बचना चाहिए।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है।
स्टूडेंट्स को यदि स्टडी में कठिनाई महसूस हो रही है, तो उन्हें टीचर से एक्स्ट्रा क्लास के लिए बात कर लेनी चाहिए।
लाइफ पार्टनर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, उनके दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
सेहत के मामले में व्यायाम करना आपके लिए उचित रहेगा।

Comments
Post a Comment