AAJ KA RASHIFAL 5 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 अगस्त मंगलवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज दोपहर 01ः13 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः23 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 11ः23 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की मदद करने से चमकेगा भाग्य।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा न करें, आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
ऐन्द्र योग का साथ मिलने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है।
आपके बिजनेस में आपको रिवेन्यू का ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा, शेयर्स तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, उन परेशानियों का अंत होगा जिसकी वजह से परिवार का माहौल तनावपूर्ण था, पुनः परिवार के सभी लोग चैन की सांस ले सकेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरेंगे।
पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं।
स्टूडेंट्स एग्जाम पर फोकस रखें, आप इस समय अपना अधिकांश समय स्टडी को देंगे।
जिन लोगों का पार्टनर के साथ तनाव चल रहा था, वह फिर से बिगड़ी बात बनाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।
आपके लिए आवश्यक और अनावश्यक अपेक्षाओं का अवलोकन करना जरूरी है, तभी आप सही दिशा में कार्य कर सकेंगे।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकता है।
अधिक सोचने-विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है, तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें, किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तों को समझ लें।
हिडन एनिमी सामने आ सकते है, जो आपके जीवन को प्रभावित कर सकते है, स्वयं पर भरोसा रखें, शांत रहे।
एंप्लॉयड पर्सन को अतीत में की गई गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन रही है ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी, आप के योगदान की सराहना होगी।
बिजनेसमैन किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें, वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें।
नेगेटिव सिचुएशन आने पर शांति और सूझबूझ से डिसीजन लें नहीं तो सिचुएशन ज्यादा बिगड़ सकती है, अनुभव व्यक्ति से सलाह-मशहवरा करना आपके लिए उचित रहेगा।
जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है, आपकी तबियत खराब होने से जीवनसाथी परेशान रहेगा।
स्टूडेंट्स के कंसंट्रेशन में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर ऐड करें।
वुमन अपोजिट जेंडर के साथ वार्तालाप करते समय अलर्ट रहें, बदनामी हो सकती है।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से तेजी आएगी।
आपके अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन नॉर्मल रहेगा, आप खुशी-खुशी अपने सारे काम करते चले जाएंगे।
वुमन होम एप्लायंसेज की परचेजिंग कर सकती है, परचेजिंग बजट के अनुसार करना ही फायदेमंद रहेगा।
इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है, आपके बिजनेस के सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण आप सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
बिजनेसमैन को प्रॉफिट पाने के लिए संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है, इसलिए यदि मेहनत अधिक करनी पड़े तो संकोच न करें।
सीनियर के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से आर्डर दिलवा सकते हैं।
ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है, वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे, आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
आपका जीवनसाथी उत्तेजित और चिड़चिड़ा रह सकता है, आपको वापस उसी तरीके से जवाब नहीं देना चाहिए।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है, लेकिन विवादित मामलों से दूर ही रहने की सलाह आपको दी जाती है।
स्टूडेंट्स नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता दूर होगी।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह की बनेगी, जिसमें बिजनेसमैन को लीगल एडवाइस की जरूरत पड़ सकती है जिससे उनको सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे, यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि भाग्य आपके साथ है, कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे, आप किसी को भी कर्ज नहीं दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
ऐन्द्र योग के बनने से स्टूडेंट्स करियर प्लानिंग करे, मौज मस्ती के लिए पूरा जीवन है, इस समय सिर्फ और सिर्फ करियर पर फोकस करे।
नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे, वर्कस्पेस पर आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, दूसरों को सलाह न दें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क के उद्धेश्य से ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है, जिसे आप चाहकर भी मना नहीं कर सकेंगे।
आपको लंबे अरसे के बाद फ्रेंड्स के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा, सब दोस्त मिलकर बाहर लंच एंड डिनर की प्लानिंग बना सकते है।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी, जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन कामयाबी के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
स्टूडेंट्स अपने हर असाइन्मेंट को टाइमली कंप्लीट कर पाएंगे जिससे उन पर से मानसिक तनाव का बर्डन कम होगा।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे, पदोन्नति होने के योग हैं, आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे।
यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे।
हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
इस समय बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेगी, सही समय पर सही डिसीजन लेने से आप सफल हो सकते हैं।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे, कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी।
आपको अपने अंदर एक शांत आचरण विकसित करना चाहिए, ग्रहों की स्थिति को देखते हुए क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज का दान करें।
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेसमैन प्रोडक्शन संबंधी कामों में रुकावट आने की वजह से नुकसान हो सकता है, समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है, आप मार्केटिंग संबंधी कामों को भी बहुत सावधानी से करें।
बिजनेस में आर्थिक लेन-देन में परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है, क्योंकि इच्छानुसार मुनाफा हाथ न लगने की आशंका है।
आपको को इनकम के अन्य सोर्स तलाशने के प्रयास करने चाहिए, वर्तमान समय को देखते हुए आपके लिए सेल्फ डिपेंड होना जरूरी है, ऑफिस में कर्मचारियों को अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करने से ही काम पूरे होंगे।
नौकरीपेशा लोगों को सीनियर द्वारा काम पर लगाया जाएगा, आप अपने गुस्से पर काबू रखें घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है।
आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे, आपको सुपाच्य भोजन खाने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स स्वयं के बनाए हुए नोट्स संभालकर रखें, क्योंकि नोट्स गुम होने की आशंका लग रही है।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड पर बेमन ध्यान दे पाएंगे सफल होने के लिए आपको अपने फील्ड पर कंसंट्रेट करना होगा, चित्त शान्ति के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
मैरिड लाइफ में यदि तनाव चल रहा है, तो तनाव बढ़ाने वाली बातों पर आत्मंथन जरूर करें, अन्यथा लापरवाही के चलते बात बिगड़ सकती है।
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई कम्पनी पर नजर रखें।
व्यावसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है, शेयर्स तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी डिसीजन लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की एडवाइस एंड गाइडेंस अवश्य ले।
आपका व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन डिसीजन लेते समय इमोशन न हो, बिजनेस को अपडेट करने की आवश्यकता महसूस होगी, जिसके लिए आप आगे भी बढ़ेंगे।
जिन बातों से घर का माहौल अशांत होता है, स्पोर्ट्स पर्सन उन बातों को इग्नोर ही करें।
ऐन्द्र योग के बनने से नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें, आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
एंप्लॉयड पर्सन अगर करियर में बदलाव लाने का विचार बना रहे है, उन्हें इस दिशा में प्रयासों को तेजी से बढ़ाना है।
किसी कार्य को लेकर ट्रैवलिंग करने जा रहे है तो आपके लिए लाभकारी होगी।
लव पार्टनर अब लाइफ पार्टनर बन सकता है व आपके प्रयास अब सफल होंगे।
आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके लाइफ पार्टनर को नाराज कर सकती है।
स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
सेहत को लेकर आप पौष्टिक भोजन खाएं।
पारिवारिक माहौल को कैसे हल्का रखा जाए इस पर फोकस करना चाहिए, क्योंकि तनावपूर्ण माहौल बच्चों की मनोदशा को प्रभावित कर सकता है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक-सम्पत्ति की देखभाल करें।
करियर रिलेटेड यदि दिक्कत चल रही है, तो उसमें ठीक होता दिखाई दे रहा है।
फैमिली में छोटे मोटे इश्यू के कारण प्रॉफेशनल लाइफ पर इफेक्ट पड़ेगा इसलिए पर्सनल एंड प्रॉफेशनल लाइफ को अलग रखे, यह समय परिवार को समर्पित करने का है, शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके, घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा, चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी।
कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें, वरिष्ठों या फील्ड के अनुभवी लोगों से एडवाइस अवश्य करें उसके बाद ही करें।
बिजनेस में भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से अपने बिजनेस में लगे रहे, जटिल समस्या को हल करके अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
काम के मोर्चे पर वास्तव में दिन आपके लिए कुछ उत्साहजनक होगा जो आपको कार्य की तरफ मोडे रखेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
अगर आप पार्ट टाइम जॉब करते हैं, वह समय और परिस्थिति की मांग अनुसार उसे फूल टाइम करने का विचार बना सकते हैं।
ऑफिस में ट्रांसफर का टाइम चल रहा है, संभव है कि वर्कप्लेस में न्यू रेस्पोंसिबिलिटी या नया स्थान मिले, इसे पॉजिटिव लेना होगा।
आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।
आप अभी सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपनी माँ से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जिसका पालन करना आपके लिए बेहतर होगा।
बिजनेस युनिट के लिए गोल्डन टाइम होगा जिससे आपकी वर्किंग स्टाइल व कस्टमर सपोर्ट ही आपका एडवर्टाइजमेंट होगा।
ऐन्द्र योग के बनने से एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन के कार्य टाइमली कम्पलीट होंगे जिससे बिजनेस के दूसरे कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
आपके लिए दिन सामान्य है, यदि कामकाज से छुट्टी पर है, तो अपना वक्त बच्चों और परिवार के साथ बिताना चाहिए, पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्य को भले ही पूर्ण करने में समय लग जाए पर जल्दबाजी में कार्य को न करें, रुल्स एंड रेगुलेशन के साथ रहें।
ऑफिस मे कोवर्कर की एक्टिविटी से अनभिज्ञ ना रहे, पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे और आप द्वारा किए गए योगदान की कोकर्वर के द्वारा सराहना की जाएगी।
सुबह टहलना आपके लिए बेहतर रहेगा, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
चैरिटी या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं।
सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
हायर एजुकेशन के लिए कहीं बाहर जाने की सोच रहें थे, तो उनको तैयारी पर फोकस करना होगा साथ ही ऑनलाइन स्टडी पर आपको फोकस करना पड़ सकता है।
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
आपके बिजनेस में इन्वेस्टर इंटरेस्ट दिखा सकते है, लेकिन आप सोच समझ कर ही पार्टनरशिप में बिजनेस करे।
बिजनेस में आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में लिए गए डिसीजन से आपको नुकसान होगा।
स्टूडेंट्स का स्टडी से ध्यान हट सकता है और मन आलस्य आराम की ओर ज्यादा भागेगा।
आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, अपने एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल रखें।
वर्कस्पेस पर आप अपने टारगेट तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट नहीं होगा, आपको अपने कॉम्पिटिटर पर नजर रखनी होगी क्योंकि वे आपकी एक्टिविटी को रोकने का प्रयास करेंगे सडनली यह सब कुछ होने से आप स्पष्ट रूप से नहीं सोच पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन पर ऑफिशियली वर्क का भार इतना होगा, कि उन्हें छुट्टी पर होते हुए भी कार्यों को करना पड़ सकता है।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, लाइफ पार्टनर के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट उत्तेजित महसूस करेंगे क्योंकि कुछ भी आपके लिए सही नहीं लग रहा है।
सेहत के मामले में आपको अलर्ट रहना होगा।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
न्यूली मैरिड कपल के बीच मीठी नोकझोंक होगी, इससे रिलेशन में और मधुरता आएगी, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
ऐन्द्र योग के बनने से बिजनेसमैन सफल रहेंगे साथ ही आपके हाथ कोई रुकी हुई पेमेंट आ सकती है, आपके न्यू बिजनेस या ऑलरेडी स्टेबलाइजर बिजनेस की ग्रोथ में भारी उछाल आएगा।
वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं, बिजनस विस्तार की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिटर को आने वाले कॉम्पिटिटिव एग्जाम में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी वर्किंग स्टाइल में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे, सोचने की बजाय वर्कस्पेस पर आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और सिचुएशन धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के अंदर नया उत्साह और प्रसन्नता रहेगी, आप जो भी काम करें, पूरे मन से करें, इससे आपको नया अनुभव मिलेगा।
फैमिली के जरूरी मामलों पर आपको अपने से बड़ों की सलाह लेनी चाहिए, बुजुर्गो की सलाह हमेशा फलदायी रहती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे।
आप फिजीकली फीट रहेंगे लेकिन मेंटली स्वयं को अनफिट महसूस करेंगे।
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट किसी और की समस्या को लेकर परेशान हो सकते है, जिसका असर आपके फील्ड को प्रभावित करेगा।
मार्केटिंग संबंधी कामों और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है, अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए।
बिजनेसमैन किसी डील को फाइनल कर रहे है तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर लंबित असाइनमेंट को कंपलीट करने में आप सक्षम होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी प्राथमिकताओं में कुछ परिवर्तन लाने होंगे, समय व स्थिति को देखते हुए कुछ परिवर्तन लाना अनिवार्य भी है।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी, आपको टाहम टू टाइम फ्रेंड्स एंड वेलविशर का सपोर्ट मिलता रहेगा, आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करना चाहिए।
स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन उन्हें अपनी स्टडी में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
आपको परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
सेहत को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, नियमित योग प्राणायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।

Comments
Post a Comment