AAJ KA RASHIFAL 2 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 अगस्त शनिवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज सुबह 07ः24 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शुक्ल योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 11ः53 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
घर पर पार्टी का माहौल बन सकता है, आप लाइफ पार्टनर के लिए या लाइफ पार्टनर आपके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते है।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते है, उन्हें पार्टनर के अनुभव और राय से बिजनेस में मुनाफा होगा।
गवर्नमेंट कांट्रेक्टर अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश में जुट जाएंगे, अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वीकेंड पर स्टूडेंट्स काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन यदि करियर के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराना चाहते हैं, तो उन्हें काम और आराम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, जिससे सभी चीजें व्यवस्थित रूप से चल सकें।
आप अपने काम को लेकर ज्यादा केंद्रित रहेंगे और ऑफिस में अपनी स्थिति को कैसे बढ़िया बनाया जाए, इस पर ध्यान देंगे, काम की जगह नए लोगों से परिचय होने की वजह से नए अवसर की जानकारी आपको प्राप्त हो सकती है।
जीवन में आपको स्थिरता प्राप्त होती हुई नजर आएगी लेकिन बड़े लक्ष्य के बारे में सोच-विचार करने के बाद भी किसी निर्णय तक पहुंच पाना संभव नहीं होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, चुनौतियों को पार करने के बाद ही सफलता हासिल होती है।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में स्थिति लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा।
इस वीकेंड पर अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं इन्वेस्टमेंट करने की ना सोचे।
बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए काफी विचार-विमर्श करेंगे। इसके लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन सौम्य और मधुर व्यवहार रखें, जिससे लोग कोवर्कर एंड सीनियर आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे और आपकी बातों को महत्व भी देंगे।
टारगेट बेस्ड एंप्लॉयड पर्सन को भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, कम समय में टारगेट पूरे होने की संभावना है।
वहीं शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और जीवन साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी और लक्ष्य को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते है साथ ही निंदा से घबराएंगे।
आपको किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा और आपका आत्मसम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
इस वीकेंड पर अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आप अपोजिट पार्टी से मिलकर आपसी सहमति के लिए वार्तालाप कर सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क को बहुत ही शालीनता के साथ पूरा करने में फोकस करना चाहिए।
निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा, जीवन साथी कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी।
बिजनस में आप अपने दोस्तों से मिलकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप कुछ हद तक सफल भी होंगें दिन आपको खुशी देगा, चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें।
बिजनेसमैन को यदि उनका रुका हुआ धन वापस मिलता है तो उसे खर्च करने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से संचित करें।
स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ पुरानी यादें ताजा करने के लिए घूमने फिरने में ज्यादा वक्त लगाएंगे।
बात करें सेहत की तो छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी, थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।
आप कुछ समय लव पार्टनर के लिए भी निकाले इससे आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेगी, यदि आप घर के बड़े हैं तो यह आपकी जिम्मेदारी है कि घर में व्यवस्थित और अनुशासित वातावरण रखें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस में कुछ धन संबंधित परेशानियां आ सकती है, बिजनेस के सिलसिले में आप मजबूती से डटे रहेंगे।
बिजनेस में यदि अप्स-डाउन की सिचुएशन चल रही है, तो इस समय सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, सहयोग ही मुश्किलों से बाहर निकलने में मदद करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में बॉस के साथ संबंध अच्छे रखने होंगे, यदि वह किसी कारण आप पर क्रोधित होते हैं तो भी शांत ही रहें।
रोजगार के क्षेत्र में एक्टिव पर्सन के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, ऐसे में आपको अपनी चतुराई से समस्याओं से बाहर निकलने का प्रयास करना होगा।
सितारों की चाल इशारा करती है कि आप अपने प्रेम जीवन को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे, आपके बीच अच्छा रिश्ता रहेगा, प्यार भी रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस करते समय सावधानी रखें चोट लगने की संभावना बन रही है।
विकेंड पर आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
घर की परेशानियों का यदि अंत नहीं हो रहा है तो इस बार कुछ सामानों का वास्तु अनुसार स्थान परिवर्तन करें, संभावना है कि घर में सकारात्मकता आएगी।
आपको इस समय समझदारी से बात करने और काम लेने की जरूरत है, जल्दबाजी और आवेश में आकर काम करने से बचें।
लाइफ पार्टनर के साथ कठोर व्यवहार करने से बचें, अन्यथा बात विवाद तक पहुंच सकती है और घर का माहौल भी अशांत हो सकता है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखे।
बिजनेस में किसी पुराने प्रॉडक्ट् को नए तरीके से रिलॉन्च कर रहे है तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुक्ल योग के बनने से कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है साथ ही आज बिजनेसमैन जो भाग्य पर भरोसा करेंगे उससे उन्हें लाभ भी होगा लेकिन कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है।
आपको न केवल दोस्ती यारी बल्कि घर के प्रति जो जिम्मेदारी है उसे निभाने के लिए भी आगे बढ़ना चाहिए।
सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को यदि ऑफिस की ओर से उनके कार्य के अतिरिक्त नए कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है तो उसे लेने से इंकार न करें।
आपको ऑफिशियली मीटिंग को लेकर टूर पर जाने का अवसर मिल सकता है, अभी से अपनी पेकिंग स्टार्ट कर लें।
फ्रेंड्स और फैमिली के साथ विकेंड पर कहीं पिकनिक या धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग बन सकती है, वहां दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे, परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में आप पूरी कोशिश करेंगे।
आप अपनी प्लानिंग दूसरों से शेयर न करें, रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।
पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
काम के सिलसिले में दिन मजबूत है, मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी सीनियर के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को मार्केटिंग रिलेटेड नई बातों को सीखना जरूरी है, तभी आप काम का विस्तार कर सकेंगे और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
जिस प्रकार पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं, उसी प्रकार आप भी उनकी भावनाओं का आदर करना सीखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन खुशी के पल लेकर आएगा।
आपकी सेहत तो अच्छी नही रहेगी इससे आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं, पैर दर्द और थकान महसूस हो सकती है।
विकेंड का दिन बिजनेसमैन के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, दोपहर बाद फायदेमंद रहेगा, आपको अच्छा धन प्राप्त करने का कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है।
शुक्ल योग के बनने से आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
आसानी से अपेक्षित पैसा प्राप्त करना आपके लिए संभव हो सकता है, फिलहाल समय आर्थिक कामों के लिए सकारात्मक नजर आएगा।
घर के वरिष्ठ लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन से खास कार्य संपन्न होगा।
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
इस वीकेंड पर व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
बात करें सेहत की तो आपको सेहत को लेकर हो रही टेंशन कम हो सकती है।
बिजनेस में दिनमान मध्यम फलदायी रहेगा, कस्टमर को अट्रैक्ट करने के लिए कुछ न्यू स्कीम और ऑफर निकलना चाहिए, ऐसा करना निश्चित रूप से आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
बिजनेसमैन की कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी, हालांकि बीच-बीच में कुछ परेशानियां अवश्य आएंगी, लेकिन उससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नौकरी पेशा लोगों के लिए भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा जबकि इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में स्वयं की परेशानियां बढ़ा सकते हैं, हालातों को ध्यान में रखते हुए कभी-कभी स्वार्थी बनना भी जरूरी होता है।
पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा, फैमिली के साथ किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
आप समय रहते संगत में सुधार कर लें, अन्यथा गलत संगत के चलते आप भी बुरी आदतों को सीख सकते हैं।
बिजनेस में किसी भी प्रकार का इन्वेस्ट करने से पहले किसी सलाहकार से सलाह अवश्य लें ले, अन्यथा पछतावे के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा।
बिजनेसमैन उचित मूल्य पर ही सामान बेचें, जरूरत से ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में कस्टमर छूट भी सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की सीक्रेट इंर्फोमेशन किसी से शेयर न करें नहीं तो फैलियर के भागी बनने में देर नहीं लगेगी।
नौकरी चेंज करने का विचार त्याग दें, यथास्थिति रहें, रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं, नुकसान हो सकता है।
पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान कोच से फटकार लग सकती है, जो उनके भले के लिए ही रहेगी।
सेहत से जुड़ी समस्याओं के प्रति आगाह रहें क्योंकि दिन सेहत के लिए बेहद कमजोर है, अपने खाने पीने पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दें और मसालों से परहेज करें।
आप खाली न रहें, किसी न किसी तरह के कार्यों में व्यस्त रहें क्योंकि खाली दिमाग होने पर आप नेगेटिव बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे।
व्यस्तता के चलते लाइफ पार्टनर के साथ बनाए गए प्लान को केंसिल करना पड़ सकता है।
वर्तमान समय में पड़ोसियों से तालमेल बना कर रखें, क्योंकि आप दोनों को ही एक दूसरे के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
पैरों में दर्द की वजह से स्पोर्टस पर्सन पै्रक्ट्सि नहीं कर पाएंगे, जरूरत पड़ने पर दवा लें।
दाम्पत्य जीवन में दिन मध्यम रहेगा, किसी भी प्रकार की कठिन परिस्थिति में तुरंत नेगेटिव डिसीजन तक पहुंचना आपके लिए गलत साबित हो सकता है।
सेहत को लेकर आप टेंशन फ्री रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को सैलरी से ज्यादा काम को महत्व देना है, क्योंकि वर्तमान समय सीखने के लिए है, हुनर को निखारने का प्रयास करें।
नौकरी पेशा लोगों को करियर के फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, जिसके लिए आप को समय अधिक देना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन को बिजनेस में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव नजर आएगा।
बिजनेसमैन शुद्ध धन को ही वरीयता दें, दो रोटी कम ही सही लेकिन ईमानदारी की होनी चाहिए।
आपको जन कल्याण के कामों में योगदान देना चाहिए, जरूरतमंद की मदद करें, अपने साथ के लोगों को भी प्रेरित करें।
किसी परिचित के यहां से शुभ कार्य में सम्मिलित होने का निमंत्रण आ सकता है।
स्टूडेंट्स समय का सदुपयोग करें, खाली बैठे हैं और यदि कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप ई-बुक का भी सहारा ले सकते हैं।
खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी।
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
इस वीकेंड पर आप प्यार भरी बातों से अपनों का दिल लगा कर रखने में सफल होंगे।
साथ ही नए पकवान खाने की इच्छा होगी, हो सकता है कि घरवालों के साथ कहीं बाहर बाहर खाना खाने जाएं।
टैक्स संबंधी कोई मामला आने वाले दिनों में उलझ सकता है, इसलिए किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह करना जरूरी है।
कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल भी हो सकती हैं, काम के सिलसिले में आपका दिनमान अच्छा है।
शुक्ल योग के बनने से आपने जो मेहनत की थी, उसका फल मिल सकता है साथ ही वर्तमान समय में की गई मेहनत के निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे।
स्टूडेंट्स फैमिली मेंबर के साथ दिल खोलकर अपनी बातें करें, ताकि वो उसमें आ रही समस्या को दूर करने में साथ दे सकें।
बात करें सेहत की तो सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
एकता में ही ताकत है इसलिए पारिवारिक सदस्यों के साथ छोटी मोटी हुई नोकझोंक को बढ़ावा न दें, पुराने गिले-शिकवे भूलकर फिर से एक होने का प्रयास करें।
हार्ड वर्क बिजनेस को बढ़ाने का एकमात्र मूल मंत्र है, जिसे आपको भी अपनाना चाहिए।
पेरेंटल बिजनेस करते है तो उनकी बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम दूर होती नजर आ रही है।
एंप्लॉयड पर्सन पर टीम को लीड करने की रेस्पोंसिबिलिटी है, वह इसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें।
सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति दें, इस समय आपका सामाजिक नेटवर्क को मजबूत करना जरूरी है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
बिजनेस में आप अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने का प्रण ले सकते है, जिसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर होगा, धन का आगमन होगा, धन को सही जगह इन्वेस्ट करने की प्लानिंग बनानी होगी।
शुक्ल योग के बनने से इस विकेंड समय आपके पक्ष में नजर आ रहा है, इसलिए आपके पास पैसा आ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर के फील्ड में डेडिकेशन की भावना रखनी होगी अर्थात टारगेट के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर ही सफलता हासिल होगी।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ मेलजोल बनाकर चलें और हां यदि किसी का बर्थ डे है तो हैप्पी बर्थ डे विश करना न भूलें, उन्हें अवश्य ही विश करें।
अपने किसी सीनियर से ऑफिस से बाहर मिलने का प्लान बन सकता है।
आप जनसेवा और सामाजिक कार्य से जुड़े हैं उन्हें कार्य के बदले में सरकार द्वारा मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना है।
परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलेगा, किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी, साथ ही कई कार्य भी संपन्न होंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन खुशनुमा रहेगा कोई खुश करने वाली खबर मिल सकती है।
सर्द होने की वजह से नजला जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों समस्या आएगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन कमजोर कहा जा सकता है क्योंकि सितारे आपके पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं, सबसे ज्यादा आपको अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, मानसिक तनाव से जूझते हुए आप आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
बिजनेसमैन समझदारी से काम लें और खासतौर पर मार्केट में किसी से भी झगड़ा या वाद-विवाद करने से बचें।
ऑफिस में वर्कलोड बढ़ने पर क्रोध नहीं जाहिर करना है इस बात का खास ध्यान रखें, अन्यथा इस बात की शिकायत बॉस तक पहुंच सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन दूसरों की व्यर्थ की बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, उनकी बातें आपके मन को भटका सकती है।
घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है।
स्टूडेंट्स स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे, उनका गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आपकी मानहानि कर सकता है।
विशेष तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है।
सेहत का ध्यान रखें, बाहर के खाने से परहेज करें।
परिवार संबंधी किसी भी मुद्दे को धैर्य और शांति से सुलझाएं, जो भी कदम उठाएं उसमें सभी की भलाई भी छिपी हो इस बात का ध्यान रखें।
कपल की मीटिंग हो सकती है, मीटिंग के दौरान प्यार की बाते कम एक दूसरे की शिकायत लेकर बैठ सकते हैं।
विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment