AAJ KA RASHIFAL 14 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
14 अगस्त गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः06 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शूल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः06 के बाद मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी लेकिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
स्टूडेंट्स इस समय आपकी सफलता आपकी योग्यता पर निर्भर है, उसे समय रहते इम्प्रूव करें।
इस समय अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है,
बिजनेस रिलेटेड चिंताओं का समाधान खोजना स्टार्ट कर दे समय अनुकूल होने से उचित समाधान मिलने की प्रबल संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी, कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क को लेकर टू-डू लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए, जिससे सभी काम समय पर पूरे हो सकें।
सर्वार्थसिद्धि, शूल योग का साथ मिलने से स्टूडेंट्स को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
आपका अपने खान-पान तथा दिनचर्या के प्रति सजग रहना तथा व्यवस्थित रखना आपको ही स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लीगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है सावधानी बरते।
बिजनेस मीटिंग में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
जो लोग न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहें है उन्हें इसे स्थगित कर देना चाहिए।
वर्कस्पेस पर लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि आपका किसी से विवाद होने की आशंका लग रही है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट का मन निराशाजनक विचारों से घिरे रहेंगे।
युवा वर्ग भी अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स नकारात्मक विचारों का त्याग करें।
मामूली रूप से स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी।
वर्कप्लेस का गुस्सा लाइफ पार्टनर पर करने से बचे।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किसी में उस पर काम करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फिल्ड में कुछ नई जानकारियां मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्य में उत्सुकता दिखाए लेकिन कार्यों में गलती न करें।
सर्वार्थसिद्धि, शूल योग के बनने पदोन्नति होने के योग बनेंगे।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी, व्यक्तित्व में वृद्धि होगी।
आपको धन का निवेश सही जगह पर करें, इसके लिए यदि आपको आवश्यक सूची पहले से तैयार कर लेनी चाहिए।
प्रोजेक्ट टाइमली कंप्लीट करने से स्टूडेंट्स स्वयं को शांत और हल्का महसूस करेंगे।
दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग में मन लगाएं। मन से भय दूर होगा।
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी से नोक-झोंक हो सकती है।
व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में ट्रांसपेरेंसी रखें, अन्यथा गलतफहमी दरार ला सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन जूनियर की बातों पर गौर करें, सही होने पर गंभीरता से उस पर एक्शन लें।
ऑफिस की गतिविधियों के अनुसार काम करें, यदि थोड़े बदलाव करने पड़ते है तो एक बार बॉस से मंजूरी जरूर लें ले।
पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने क्रोध को नियंत्रित कर शांत रहना चाहिए।
यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन जैसी कोई परेशानी की आशंका है।
लाइफ पार्टनर बिजनेस में भी मदद करती हुई नजर आएंगी।
आर्टिस्ट के लिए यह समय आपकी कला को निखारने का है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
बड़ों की देखभाल करेंगे और सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, गोधुली वेला पर कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी।
किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर आ सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे।
स्टूडेंट्स पॉजिटिव एनर्जी से ओतप्रोत होकर, अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए नजर आएंगे।
अच्छे कस्टमर ही बिजनेसमैन की शान है, इसलिए कस्टमर से हमेशा संबंध मधुर बनाए रखें।
बिजनेस के लिए लोन ले रखा है उसे टाइमली चुकाने की तैयारी स्टार्ट कर देनी चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर से लेकर बॉस की ओर से मान सम्मान मिलने की संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
अपना हर एक कदम फूंक कर रखेंगे तो वह होने वाले फाइनेंशियल लॉस से बच सकेंगे।
शोरूम, गोदाम का रिनोवेशन करा रहे हैं, जिस पर धन ज्यादा खर्च होगा जो आपके लिए परेशानियां क्रिएट करेगा।
फाइनेंशियल कंडीशन डाउन रहेगी, परंतु तनाव लेने की बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन तनाव भरा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली डिसीजन में अहंकार का दरवाजा बाहर रखें।
यदि आपका मिजाज जिद्दी है, तो आपको उस पर कंट्रोल करने की स्टार्टिंग कर देनी चाहिए।
व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
स्टूडेंट्स की राह में कठिनाइयां आएंगी।
मांसपेशियों में खिंचाव से आप परेशान रहेंगे।
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
ऑफिस में सीनियर एंड बॉस से तारीफ मिलेगी एनिमी की नजर लग सकती है।
टारगेट को अचिव करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है।
जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा।
टीचर द्वारा दी गई सलाह से स्टूडेंट्स के सफलता कदम चुमेंगी।
बदलते मौसम की वजह से सेहत संबंधित दिक्कत हो सकती है।
बिजनेस में आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से प्लानिंग बनाकर काम करें।
सर्वार्थसिद्धि, शूल योग के बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
घर के इंटीरियर पर फोकस नहीं किया है, तो इसकी स्टार्टिंग कर सकते हैं।
फ्रेंड के साथ बीते दिनों को याद करते हुए नजर आएंगे, जिसे याद करते हुए भावुक हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय काम पर फोकस करें, सिचुएशन पक्ष में होने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को सभी कामों को बराबर समय देना चाहिए, क्योंकि एक काम के चलते दूसरा अधूरा नहीं रहे।
बिजनेस को अपडेट कर रहे है, तो सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 के मध्य करें।
आपके लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करेगा लेकिन डे एंडिंग फुल स्टॉप लगेगा।
थर्ड पर्सन आपकी मैरिड लाइफ में तनाव की सिचुएशन क्रिएट कर सकता है।
स्टूडेंट्स मन को शांत रखें जिससे स्टडी में मन लगेगा।
पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।
समय की सिचुएशन को देखते हुए स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के फैमिली में चल रहे विवादों के सुलझने की संभावना दिख रही है।
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
बिजनेस में अपनी फाइनेंसियल कंडीशन स्ट्रांग करने के प्रयास में सफल होंगे।
आपको टाइमली गवर्नमेंट वर्क को कंपलीट कर देना चाहिए अन्यथा फाइन भरना पड़ सकता है।
एक ओर रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ेगी, तो दूसरी ओर मान सम्मान के साथ प्रमोशन की संभावना बनेगी।
ऑफिस में सीनियर के कार्यों को प्रॉयोरिटी देते हुए कंप्लीट करें।
जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, भावनात्मक और शारीरिक सहायता के साथ किसी की मदद करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स की किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी।
करियर से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।
पैरों के दर्द से आराम मिलेगा।
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में तुरंत डिसीजन लेकर को कोई कार्य र्स्टाट न करें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा।
आपको बिना सोचे-समझे ट्रांजेक्शन नहीं करना है, अन्यथा पेमेंट फंस सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि एनिमी षड्यंत्र रच सकते हैं।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
युवा वर्गों को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है।
आपकी जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, तालमेल बढ़ाने के कोशिश में आप लगे रहेंगे।
स्टूडेंट्स दिन को शांति और संयम से बिताएं, दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे।
सेहत के मामले में बदलते मौसम का ध्यान रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आलस्य का दीमक आपको न लगने पाए इस बात का खास ध्यान रखें अन्यथा वह आपकी मेहनत को धीरे-धीरे खा सकता है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व पराक्रम में होगी वृद्धि।
वर्कस्पेस पर गलत काम के लिए ललचाया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने नेटवर्क पर फोकस करना है, नेटवर्क ही स्वर्णिम भविष्य की कुंजी है।
किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता, परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा, पैसों की आमद होगी।
स्टूडेंट्स को बड़ो का सपोर्ट मिलेगा जिससे स्टडी में आ रही परेशानियां दूर होगी।
एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।
बिजनेस में आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी, दोपहर बाद आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस को यथावत बनाए रखने के लिए आप कुछ ठोस प्लानिंग बना सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को पॉजिटिव एनर्जी रखते हुए ही अपने-अपने फील्ड में जुट जाना चाहिए।
आपका मन एडवेंचर कार्यों की ओर अट्रैक्ट होगा।
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
सेहत के सितारे संकेत दे रहे है कि आपकी सेहत बेहतर रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट पुराने मित्रों से फोन पर बातें कर अपने आनंद में इजाफा करेंगे।
बिजनेस में स्वयं की जिम्मेदारियों से ही आप बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन पार्टनर से कॉर्डिनेशन बना रहेगा जिससे प्रॉफिट प्राप्त होगा।
एंप्लॉयड पर्सन मन को एकाग्र चित्त रखें जिसके कारण काम में मन लगेगा।
ऑफिस में किसी से गलतफहमी है तो सीनियर की हेल्प से मिश्रित रिजल्ट मिलेंगे।
घर में बोर हो चुके हैं तो फ्रेंड्स के साथ समय बिताए।
समय की सिचुएशन को देखते हुए ज्ञानार्जन का समय चल रहा है, स्वयं की कमी को तत्काल स्वीकार करते हुए त्रुटियों को दूर करना चाहिए।
जिनकी बात पक्की नहीं हो रही थी, उनके हाथ पीले करने वाली चल सकती है।

Comments
Post a Comment