AAJ KA RASHIFAL 7 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
7 अगस्त गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः28 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः01 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, विष्कुम्भ योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 08ः11 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
इनकम का कुछ हिस्सा दान पुण्य जैसे कार्यों के लिए पहले से अलग कर दें, इसे आदत में लाने का प्रयास करें।
यदि नौकरी की तलाश में है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के जब तक कार्य पूरे न हो जाए तब तक अपनी प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट को सीक्रेट ही रखना चाहिए।
बिजनस में ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई रहेगी जिससे दिन आपके लिए अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। लेकिन आपका खर्च अधिक रहेगा।
बिजनेसमैन किसी प्रोडक्ट को रि-लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगी।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें, आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
आप किसी भी विषय पर आवश्यकता से अधिक चिंता न करें, प्लानिंग करके कार्य की शुरुआत करेंगे तो निश्चित ही जीत होगी।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
बिजनेसमैन को मुश्किल समय में मदद लेने में संकोच नहीं करना चाहिए, सिचुएशन कंट्रोल से बाहर हो जाएं उससे पहले ही सॉल्यूशन ढूंढ लीजिए।
किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अनहोनी होने से मन व्यथित रहेगा।
आपके प्लान फेल हो सकते है, आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है।
ऑफिस में कॉम्पिटिशन को बढ़ावा मिलेगा, जिसके चलते कार्य को लेकर आपसी मतभेद भी हो सकते है, आप अलर्ट हो जाएं।
वर्कस्पेस पर ध्यान रखें कि बिना अनुभव के कोई भी कार्य ना करें, आपके काम बढ़ सकते है, कोवर्कर से मदद नहीं मिल पाएगी, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
आपका अहंकारी व्यवहार दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का मुद्दा उठ सकता है, जिस कारण घर का माहौल कुछ अशांत होगा।
जो लोग अब रिलेशन में नहीं है, वह कहीं न कहीं पार्टनर को लेकर इमोशनल हो सकते हैं।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस विस्तार की प्लानिंग हो सकती है। स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपना टारगेट हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है।
जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है, दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा, नजदीकी संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है, सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे, अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे।
सेहत डगमगा जाने से कुछ लोगों को घर से काम करते रहना पड़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बन सकती है, जो भविष्य में आपके लिए बेहतर रहेगी।
वेल विशर द्वारा मिली जानकारी बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी, जितना हो सके लोगों के कांटेक्ट में बने रहने की कोशिश करें।
विष्कुम्भ, प्रीति योग के बनने से सडनली ही आपका कोई कार्य बन सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को मीटिंग में प्रजेंटेशन देने जा रहे है, तो वही अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी।
एंप्लॉयड पर्सन कठिन परिश्रम से समृद्धि की मजबूत नींव रखने में सफल होंगे, मेहनत से सफलता के सभी आयाम हासिल कर सकेंगे।
स्टूडेंट्स को छोटे भाई बहन की तरफ से कुछ फायदा हो सकता है।
किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, दान पर कुछ व्यय हो सकता है।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए कुछ डाउन रहेगा लेकिन डे स्टार्टिंग सिचुएशन आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित हो सकती है।
विष्कुम्भ, प्रीति योग बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के मध्य समझ बढ़ेगी, कुछ सकारात्मक सुनेंगे, आपको अपनी इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता दोनों बढ़ाने की कोशिश करनी होगी आपको सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
करियर से संबंधित नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें।
वर्कस्पेस पर आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है, दोस्तों से मदद मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से जो भी रेस्पोंसिबिलिटी मिलेगी, उसे पूरी एनर्जी के साथ करेंगे।
रिलेशनशिप ठीक-ठाक बना रहेगा किसी भी प्रकार के अप्स-डाउन नहीं रहेंगे, आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है, आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं।
स्टूडेंट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा उनकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है।
आप केवल मेहनत पर भरोसा रखें, जिन कार्यों को लेकर हताश थे वह काम भी मेहनत के दम पर पूरे होंगे।
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से किसी से अचानक मुलाकात हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करना चाहिए।
बिजनेस में संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें।
न्यू मार्केटिंग स्ट्रेटजी आपके बिजनेस को रास आएगी जिससे बिजनेस में नई उम्मीद प्राप्त होगी।
आपको पंक्चुअल होकर अपने कार्यों को अंजाम देना होगा, आपको टाइम की इंपोर्टेंस को समझना होगा।
कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा, अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है, अपनी खुशियों को पारिवारिक सदस्यों के साथ बांटिए, वैसे भी खुशियां बांटने से बढ़ती है दुख बांटने से कम होते है।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आपको खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।
धन खर्च के योग है, फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करते समय बजट पर ध्यान न देने से बाद में पछतावा हो सकता है, बचत को ध्यान में रखते हुए निवेश के लिए आगे बढ़ेंगे, कोई म्यूचुअल फंड एंड पॉलिसी ले सकते हैं।
युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में किसी की भी प्लानिंग पर अमल करने से पहले उस पर उचित सोच विचार अवश्य कर लें अन्यथा कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है।
इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।
पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों के काम से सीनियर नाखुश हो सकते हैं, उनके सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे।
अकाउंट रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को अपने डाटा को सिक्योर रखना होगा, क्योंकि डाटा लॉस होने की आशंका है।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है, घर में सामंजस्य कम रहेगा।
स्टूडेंट्स को अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।
आपको एसिडिटी और अपच होने की संभावना है।
जो प्रेम संबंध में है उन्हें आपस में अहम का टकराव करने से बचना होगा, वरना आपका ब्रेकअप तक हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को घर की बातें परेशान कर सकती हैं, प्रयास करें कि आप अपने मन को संतुलित रख सकें।
आप कल्पना करेंगे जैसे कि कुछ बुरा होने वाला है और दूसरों को भी तनाव दे सकते है न, ऐसा करने से बचें।
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद से काम में सफलता मिलेगी।
डे स्टार्टिंग स्टूडेंट्स को कुछ जटिलताओं से जूझना पड़ेगा, डे ऐडिंग आप चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
प्रयासरत युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।
विष्कुम्भ, प्रीति योग का साथ मिलने से एंप्लॉयड पर्सन के कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन भी लगेगा, साथ ही सीनियर से आपके मतभेद दूर होंगे।
फॉरेन में जॉब करने की इच्छा रखने वाले पर्सन को इससे गुड न्यूज मिलने की प्रबल संभावना है।
रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
बिजनेसमैन को अच्छे अवसर मिलने पर ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहिए, वरना मौके हाथ से निकल भी सकते हैं।
बिजनेस में इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे।
यदि पुत्री संतान है तो उसके साथ बैठकर संवाद करें ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।
सेहत उत्तम रखने के लिए मानसिक सुकून बेहद जरूरी है. जरूरतमंद लोगों की मदद, धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी और छोटों को स्नेह देने वाले कार्य करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के किसी कार्य के न होने से वे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से अपने नैतिक मूल्यों को पुरा करें।
बिजनेस से संबंधित छोटे-मोटे अप्स-डाउन बने रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
मानसिक उलझनों के कारण बिजनेस रिलेटेड डिसीजन पर शंका होगी, जिसके कारण डिसीजन चेंज करने पड़ सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी कार्य योजनाओं के चलते सभी लोगों से प्रशंसा बटोरने में आगे रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो।
भावनाओं और प्यार का इजहार करेंगे। कुछ बातों की चर्चा करते समय पार्टनर के सामने हिचकिचाहट महसूस हो सकती है, फिर भी खुलकर बोलने की कोशिश जरूर करें, वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे,
स्टूडेंट्स आसानी से आगे बढ़ेंगे और कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।
आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, अपनी सोच और तार्किक क्षमता के बल पर जरूरी डिसीजन ले सकते हैं।
न्यू रेस्पोंसिबिलिटी स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के कंधों पर आ सकती है, जिसके लिए मानसिक रूप से पहले से तैयार रहें।
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रश्नचित रहेगा।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा।
विष्कुम्भ, प्रीति योग के बनने से बिजनस में पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर आ रही है, आपके द्वारा निवेश करने के लिए प्रयास भी बढ़ाए जाएंगे, इस निवेश से आप खुद को आर्थिक रूप से स्थिर बनाने की कोशिश करेंगे।
आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे, आप किसी बिजनेस ग्रुप में से पार्टनरशिप करने के बारे में विचार करेंगे।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन सामान्य तौर पर होगी, लेकिन डे एंडिंग जिम्मेदारी और कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है।
ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं, बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेगी, आप सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है, कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी क्रिएटिविटी की सराहना करेंगे।
सेहत का ध्यान रखना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट कभी-कभी अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे।
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं, दिन भर तनाव में रहेंगे।
स्टूडेंट्स के आलसी होने की संभावना है।
बिजनेस को ध्यान में रखते हुए मार्केट में बिना मतलब किसी से भी ना उलझे, तथा अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखें।
बिजनेसमैन को घाटे का सामना करना पड़ सकता है, घाटे को लेकर मन छोटा न करें, नुकसान है तो लाभ भी होगा।
वर्कस्पेस पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं, प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर से अपनी क्रिटिसिज्म सुनने को मिल सकती है, जिससे जानने के बाद मन कुछ उदास रहेगा।
सेहत गड़बड़ रहेगी, शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा।
लाइफ पार्टनर की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे, आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें।
स्पोर्ट्स पर्सन का प्रैक्टिस के दौरान ध्यान इधर-उधर भटक सकता है, कंसंट्रेशन के लिए सुबह सूर्य अर्घ्य देने का नियम बनाएं।
थॉट्स न मिलने के कारण लाइफ पार्टनर के साथ कुछ गरमा गरमी हो सकती है, लेकिन यह बहुत लंबे समय तक नहीं टिकने वाली है।
फाइनेंशियल कंडीशन में अप्स-डाउन आ सकता है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुखबरी मिलेगी।
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आप किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम का फॉर्म भरने का मन बना सकते है।
युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी शुभ सूचना मिलेगी।
पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा, परंतु संतान की गतिविधियां और संगति पर नजर रखना जरूरी है, वरना आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में अभी परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी, आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।
किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
अगर आप किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं, तो एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलेगा।
पूरे आत्मविश्वास के साथ आप अपने सभी रुके हुए कामों को गति देंगे, आपको अपनी प्लानिंग में अन्य सहयोगियों को जोड़ने की आवश्यकता पड़ सकती है।
भाग्य पक्ष में होने से स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी।
असंतुलित खान-पान से परहेज रखें, वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
परिवार में आ रही कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है, साथ ही सोचे हुए किसी कार्य को कंप्लीट करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को उधारी पर दी गई रकम या रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
बिजनस में कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है, सफलता जरूर मिलेगी, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट फालतू और बेकार की एक्टिविटी में अपना समय बर्बाद न करें।
विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की निराशा दूर होगी।
नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है, आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं, न्यू रेस्पोंसिबिलिटी आपको मिल सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए अच्छा रहने वाला है, आप किसी की मदद करेंगे, जिससे पूरे दिन आप सकारात्मक बने रहेंगे, आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा।
सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।
कुछ नए लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपसे बात करना चाहेंगे, साथ ही आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी होगी।
बात करें सेहत की तो आप पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
नये रिश्ते शुरू करने का मौका मिलने की संभावना है, साथ ही आप अपने करीबी रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले कॉम्पिटिटर को सफलता मिलने की संभावना है, मेहनत को तेजी से बढ़ाएं।

Comments
Post a Comment