AAJ KA RASHIFAL 25 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
25 अगस्त सोमवार
पंचांग-
आज दोपहर 12ः35 तक द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, सिद्ध योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 08ः29 के बाद कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
सिद्ध योग के बनने से बिजनेस में सिचुएशन को अपने अनुकूल बनाने के प्रयास में आप सफल होंगे।
वर्कप्लेस पर सहकर्मियों से अपने मन की बातें शेयर करें। कार्य में आ रही अड़चनों के बारे में सहकर्मी और बॉस से विचार-विमर्श करके उस कार्य आप सफलता प्राप्त करेंगे। एम्प्लाइज को सीनियर्स और जुनियर्स का साथ मिलने से कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा।
र्स्पोट्स पर्सन ट्रैक पर अपना बेस्ट देने में सफल होंगे।
फैमिली के किसी बात को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है।
आनन्दादि योग से लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।
सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। आलस्य रहेगा।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से किसी से अचानक मुलाकात हो सकती है।
सिद्ध योग के बनने से बिजनस में अचानक से कोई बड़ा ऑडर आपके हाथ लग सकता है।
बिजनेस में विरोधियों से राहत मिलेगी। बिजनेस नई ऊंचाइयों को छुएगा।
करियर में आगे बढ़नें के नए मौके मिल सकते है। आपको अलग-अलग जगह से जॉब के ऑफर मिल सकते है। एम्प्लाइज अपने कार्य को समय से पूर्व पूरा करने के लिए कोई नया तरीका अपना सकते हैं।
लक्ष्मीनारायण योग से जीवनसाथी और रिलेटिव का किसी अहम फैसले को लेने में अहम भूमिका रहेगी। उस फैसले से आप प्रसन्न होंगे।
प्रतियोगी परीक्षार्थी अध्ययन को लेकर किसी अन्य पर निर्भर ना रहें। साथ ही स्टूडेंट्स के हार्ड वर्क की वजह से उनके जीवन में कई सारे पॉजिटिव चेंज होंगे।
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है। ज्यादा खट्टी चीजों से परहेज रखे।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस में लापरवाही से लिए गए डिसीजन से आपको हानि का सामना करना पड़ेगा। बिजनस पर कुछ जरूरी कामकाज में देरी होने से आपका मूड ऑफ हो सकता है। किसी तरह की टेंशन हो सकती है।
वर्कप्लेस पर वर्कलोड ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। एम्प्लाइज यात्रा प्रवास को लेकर परेशान रहेंगे। कार्य की अधिकता से परेशान रहेंगे।
जीवनसाथी और रिलेटिव को टाइम नहीं दे पाने से कहासुनी हो सकती है। पर आप समझदारी से सुलझाने में सफल होंगे।
स्टूडेंट्स को छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। समय बेहतर रहेगा।
वाहन आदि खराब होने की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
बुधादित्य योग से बिजनेस में बैटर प्रॉफिट प्राप्त करेंगे। नई जगह पर आउटलेट ओपन करने के लिए जगह देखने की प्लानिंग बना रहे है, तो शुभ रहेगा।
व्यवसाय की दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। एम.एन.सी. कम्पनी के टेंडर भी हाथ लग सकते है।
वर्कप्लेस पर आपके विरोधी भी आपके कार्य के कायल हो जाएंगे। लेकिन फिर भी आपको सावधान व सचेत रहना होगा। एम्प्लाइज को कार्यस्थल पर राजनीतिक फायदा मिल सकता है।
सुनफा योग से दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में रिश्ते को अच्छे बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर भरोसा करना होगा।
प्रतियोगी परीक्षार्थी क्लास में सेमिनार में और अन्य मौके पर प्रश्न पूछिए, उत्तर दीजिए।
नसों और हृदय संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
बिजनस में हार्ड वर्क करना पड़ेगा क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
वाशि योग से बिजनेस में आपके ज्यादातर मामलों में सफलता आपके हाथ लगेगी। दिन अच्छा रहेगा। कम मेहनत करके अच्छा धन लाभ हो सकता है।
वर्कप्लेस पर आपकी तारीफ हो सकती है। कोई पुरस्कार आपको मिल सकता है। एम्प्लाइज को किए गए कामों का फायदा भी मिलेगा। समय फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे।
जीवनसाथी और रिलेटिव से आपको हर संभव मदद मिलेगी।
आनन्दादि योग से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से अन्य स्टूडेंट्स भी मदद या सलाह के लिए आपसे कांटेक्ट कर सकते हैं।
थकान और आलस्य से आप परेशान रहेंगे।
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा।
बिजनेस में कुछ चेंजेस करेंगे जो आपके और आपके बिजनेस के लिए हितकर रहेगा।
लक्ष्मीनारायण योग से बिजनस से आपकों किसी बड़े कॉन्ट्रेक्ट्स से धन लाभ की उम्मीद होगी। पैसा तो आएगा ही, काम की बात भी होगी।
विकेंड होने के कारण वर्कस्पेस पर बॉस से अचानक कोई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। एम्प्लाइज के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिससे भी मिलेंगे, उस पर आपका प्रभाव पड़ेगा। कामकाज में आनंद आएगा। भावनात्मक संतुलन भी बना रहेगा।
दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में आप आपको अपने मन को शांत रखना होगा।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स को कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो उम्मीदों से ज्यादा सफलता आपको मिल सकती है। आपको नए अनुभव हो सकते हैं।
माता-पिता और भाई-बहनों से मदद मिल सकती है।
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनस में कामकाज का बोझ बढ़ जाने से मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। आपको धैर्य रखना होगा।
ऑफिस में हो रहे फालतु की राजनीति से आप किसी मुसीबत या झंझट में पड़ सकते हैं। जितना हो सके उससे दूर रहने की कोशिश करें। एम्प्लाइज की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिल सकते है। आपको अपने कार्य के प्रति ईमानदारी रखनी होगी।
दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में किसी अन्य की वजह से आपकी लाइफ में परेशानियां आ सकती है।
लव एंड मैरिड लाइफ में आपको सावधान रहना होगा आप झूठे ब्लेम लग सकते है।
विदेश में अध्ययन के लिए किए गए आपके प्रयास में आपको कुछ हद तक ही सफलता मिलेगी।
घुटनों व कुल्हों में दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
सिद्ध योग के बनने से बिजनेस में किए गए अथक प्रयासों से आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
बिजनेस में जो बदलाव होगा, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है। आपके बिजनेस को नया रास्ता दे सकता है।
वर्कस्पेस पर साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। आपका मन उनके प्रति स्नेहपूर्ण होगा। एम्प्लाइज का घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीत सकता है।
जीवनसाथी और रिलेटिव से आपको कोई सरप्राईज मिल सकता हैं या आपकों उनको कोई सरप्राईज देना पड़ सकता है। रोमांस के लिए का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा।
आनन्दादि योग से विदेश में अध्ययन कर रहे स्टूडेंट्स को नौकरी के प्रपोजल मिल सकते है।
पॉलिटिशन कुछ कार्यों को धरातल पर लाने के प्रयास में लग सकते है।
खांसी-जुकाम की समस्या आपको परेशान कर सकती है। इनको हल्के में न ले।
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ परिवर्तन से लाभ होगा।
लक्ष्मीनारायण योग से बिजनस में आपको किसी बड़े कॉन्ट्रेक्ट के मिलने के चांसेज बनेंगें। बैंक बैंलेस में भी वृद्धि होगी।
वर्कस्पेस पर अधुरे पड़े प्रोजेक्ट्स पूर्ण करने में आप सफलता प्राप्त करेंगे। एम्प्लाइज को उनके बेहतर व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है।
जीवनसाथी और रिलेटिव के स्वास्थ्य को लेकर आप हर समय सजग और सचेत रहने से उनमें आपकी इमेज और अच्छी बन जाएगी।
स्टूडेंट्स को छोटी-छोटी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है।
बुधादित्य योग से किसी खास को लेकर ट्रेवल की प्लानिंग बन सकती है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते है।
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
बिजनेस में आपको दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी भी तरह के नए ऑफर के लिए तैयार रहें। पहले ठीक से विचार कर लें। कहीं अटका हुआ पैसा मिल सकता है।
सुनफा योग से कार्यस्थल पर का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आप अपने काम ज्यादा बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे।
एम्प्लाइज के कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है। कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का मौका हाथ लग सकता है।
दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में आपका ध्यान भटक सकता है। किसी और की तरफ आपका अट्रेक्शन बढ़ेगा।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स को अगर करियर में सफल होना है, तो उनको अपनी स्टडी में निरंतरता लानी होगी।
आंखों में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनस के जरूरी कामकाज का पूरा फायदा नहीं मिल पाने से आप तनाव में रहेंगे। कामकाज में भी आपका मन कम ही लगेगा। आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।
वर्कप्लेस पर कार्य में सर्तकता बरतनी होगी। गलतियों से दूरी बनाएं रखें जो भी कार्य करें सोच समझकर ही करें विरोधी आपकी गलतियों के इंतजार में बैठे है। एम्प्लाइज के लिए दिन परेशानियों भरा रहेगा नेताओं के साथ उच्च अधिकारियों का प्रेशर भी झेलना पड़ेगा।
जीवनसाथी और रिलेटिव के साथ व्यवहार बनाए रखने में कठिनाइयां आ सकती है।
स्टूडेंट्स किसी कारणवश मौज-मस्ती का इंजॉय न ले पाने से दुखी होंगे।
पॉलिटिशियन को सोशल लेवल पर बड़े बुजुर्गों या अनुभवी लोगों की एडवाइस लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वाहन से चोट लग सकती है। वाहन निश्चित गति में ही चलाएं।
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
सिद्ध योग के बनने से बिजनेस में नए ऑर्डर लगने से आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा।
बिजनेस में दिन आपके लिए शुभ रहेगा। साझेदार से आपको फायदा मिल सकता है। कुछ नया काम करें। फायदा होगा।
नौकरी-धंधे को लेकर मन में कुछ व्यावहारिक विचार भी आ सकते हैं। ऑफिस में कोई एकस्ट्रा काम मिल सकता है एम्प्लाइज को किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत से आगे बढ़ते जाएंगे।
बुधादित्य योग से दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में आपके पारिवारिक अधुरे खास काम पूरे हो जाएंगे।
र्स्पोट्स पर्सन ट्रैक पर स्वयं को हर समय एक्टिव रखने की कोशिश करें।
शरीर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। मांसपेशियों के खिंचाव के कारण आप परेशान रहेंगे।

Comments
Post a Comment