AAJ KA RASHIFAL 29 August 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
29 अगस्त शुक्रवार, श्री बलदेव छठ, सूर्य षष्ठी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 08ः22 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः39 तक स्वाति नक्षत्र फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
वर्कस्पेस पर आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी, अच्छे नतीजे मिलने से दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को कामकाज में तेजी अधिक रखनी है, क्योंकि कोवर्कर के साथ कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है।
कोई नया कार्य र्स्टाट करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए अनुकूल रहेगा, जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
बिजनेस में अपने विरोधियों से थोड़ा अलर्ट रहना होगा, हालांकि आपकी बुद्धि अच्छी से समय पर सही काम करते हुए विरोधियों को चारों खाने चित करने में सफल होंगे।
जिन कार्यों में जोखिम अधिक है, बिजनेसमैन को ऐसे कार्यों को करने से बचना है।
स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।
बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें संभव हो तो उन्हें कोई उपहार ला कर अवश्य दें, उनका आशीर्वाद बेहद महत्वपूर्ण है।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फील्ड में किसी बात को लेकर थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपको अपनी स्थितियां को मजबूत करना होगा, आपके प्रयास सफल होंगे।
व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं। मार्केटिंग से जुडे बिजनेसमैन को थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा।
वर्कस्पेस पर आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए किसी भी तरह से जोखिम न लें।
पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के मान-सम्मान में कोई कमी न रखें, जरूरत के समय इन्ही लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
आंखों में दर्द भी हो सकता है। जरूरत पड़ने पर दवा लें।
चुनौतियों से ना घबराए अपने आत्मविश्वास को जगाने से आपको अपने रिश्तो से प्यार मिलेगी।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
ब्रह्म योग के बनने से ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा।
बिजनेसमैन को मार्केट से अपडेट समय-समय पर लेते रहना चाहिए।
ऑफिस से रिलेटेड ट्रैवेलिंग हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
वर्कप्लेस पर वर्क को लेकर सिचुएशन पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।
घर में खुशी आएगी और अपनी प्यारी मीठी बातों से आप सबका दिल जीत लेंगे, आने वाली खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना-जाना हो सकता है।
स्टूडेंट्स सही दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे।
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
अगर व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उस फैसले को लेकर आप टेंशन में रहेंगे, ऑफिशियल फाइलें कंप्लीट रखें।
पार्टनरशिप बिजनेस रिलेटेड कार्यों में सफलता मिलने में समय लगेगा, दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
वर्कप्लेस पर आपकी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी, इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में जितनी उम्मीद रखेंगे, उसके मुताबिक ना मिलने से निराश होंगे, आपको इस भावना को बदलना होगा, आप अपना बेहतर रिजल्ट देने का प्रयास में लगे रहे अवश्य ही आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है।
हाई कॉलेस्ट्रोल आपकी समस्या बढ़ा सकता है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेस विस्तार के लिए डिजिटल मार्केटिंग के लिए आपको मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास करना होगा।
स्ट्रांग व्यावसायिक पार्टी द्वारा आपको बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं।
नया कार्य करने जैसी प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए अनुकूल रहेगा।
ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा, अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें।
आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
स्टूडेंट्स के साथ दोपहर बाद कुछ नया घटित हो सकता है।
बात करें सेहत की तो सेहत में सुधार आएगा।
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
बिजनेसमैन के लिए ट्रेंड को देखते हुए मीडिया या संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यावसायिक संबंधी उत्तम जानकारियां हासिल करना जरूरी है।
किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार जरूर कर लें, निश्चित ही उचित सलाह मिलेगी।
नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपना उचित व्यवहार बनाकर रखें।
वर्कस्पेस पर केवल एक बात का ध्यान रखें, ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
घर में न्यू मेंबर के आने से रौनक आएगी, कोई फंक्शन हो सकता है या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन दिन को खूब इंजॉय करेगे।
सेहत को लेकर छुटपुट समस्या रह सकती है।
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
स्कीन से संबंधित किसी समस्यां के कारण आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेस में अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा, पूर्व में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
बिजनेसमैन को हर परिस्थिति में मन को शांत रखना होगा, ताकि कार्य को आसानी से कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के किसी प्रोजेक्ट के सफल होने से जहां आप काम कर रहे हैं, वहां पर कोई पार्टी की प्लानिंग बन सकती है।
ऑफिस में वर्कलोड कम होने से आपके लिए दिन नॉर्मल रहेगा।
जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा, और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
स्टूडेंट्स के किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मनोबल ऊंचा होगा।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।
बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन-चिंतन करने की जरूरत है।
बिजनेसमैन को दूसरों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचना चाहिए, दूसरों पर अत्यधिक भरोसा कभी-कभी चोट पहुंचा सकता है, इस ओर सचेत रहते हुए कार्य करना होगा।
प्रॉपर्टी संबंधित सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा। ऑफिस में कोवर्कर से विवाद के चलते कोई प्रोजेक्ट आपके हाथ से छिन सकता है।
खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी। विरोधियों को प्रबल होने का मौका मिलेगा, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें।
घर में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान सावधानी रखें चोट चपेट के शिकार हो सकते है।
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होगी, आपके लिए आसानी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन कठिन कार्यों में भाग न लें, तो बेहतर होगा क्योंकि जो चल रहा है उस कार्य को करने के बाद ही उस कार्य में हाथ डाले।
लाइफ पार्टनर के साथ दिल खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी, उनका आनंद लेंगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे दिन खुशनुमा होगा।
व्यावसायिक परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेंगी, आपको फायदेमंद अनुबंध हासिल हो सकते है।
बिजनेसमैन को मार्केट में धन संबंधित कार्य करते समय थोड़ा अलर्ट रहना होगा, थोड़ी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर प्रैक्टिस के दौरान हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे।
सेहत को लेकर आप टेंशन फ्री रहेंगे।
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में नयापन आएगा।
स्टूडेंट्स जो करना चाहते है उसे दिल से करने की कोशिश करें, आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी।
मार्केट में जनसंपर्क का दायरा और बढ़ाएं जिससे आपके प्रॉडक्ट्स की पकड़ बढ़ेगी और आपके बिजनेस को नई पहचान मिलेगी।
नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और संयम रखना अति आवश्यक है।
टैक्स संबंधी समस्या हो सकती है, किसी पार्टी के साथ डील करते समय उस कार्य की समझना जरूरी है।
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी इस लिए प्रयासरत रहें, अपने व्यावसायिक हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें।
घर परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा।
जुकाम की परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
ब्रह्म योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
वर्कप्लेस पर सभी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, कार्य को लेकर सभी के मध्य आपसी सहयोग बना रहेगा।
आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे और अपनी पर्सनल लाइफ में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे।
बिजनेस में भाग्य की प्रबलता के चलते सफलता सुनिश्चित होगी। जमीन जायदाद से जुड़े कामों में सफलता आपके कदम चूमेगी।
स्टूडेंट्स को कोई सम्मान मिल सकता है।
आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और आप अपने आप में ज्ञान और अनुभव के बल पर अपने आसपास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे।
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में चाचा से अनबन हो सकती है।
आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में ट्रांसपेरेंसी बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा रिलेशन खराब हो सकते हैं।
व्यापार में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है।
ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी, लेकिन एनिमी उस सिचुएशन को बिगाड़ने में लगे रहेंगे।
वर्कप्लेस पर बदलाव होने से आपको सीनियर एंड जूनियर का सपोर्ट कम ही मिल पाएगा।
स्टूडेंट्स की दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग सेहत गड़बड़ा जाने के चलते कैंसिल हो सकती है।

Comments
Post a Comment