AAJ KA RASHIFAL 1 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 अप्रैल बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः07 तक चैत्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः18 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वॉर के मध्य आपकी व्यापारिक नीति विदेशी पार्टनर्स को अट्रैक्ट करेंगी और नई बड़ी डील्स फाइनल होगी।
बिजनेस में एआई को जोड़ना आपकी सेल्स को दोगुना कर देगा, न्यू ब्रांच ओपन करने के लिए सुबह 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य करना आपके उत्तम है।
ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी को देखते हुए आपको प्रमोशन या बड़ा इंसेंटिव मिल सकता है।
कोवर्कर के साथ आपका तालमेल इतना जबरदस्त रहेगा कि कठिन प्रोजेक्ट भी खेल-खेल में पूरा हो जाएगा।
स्टूडेंट्स के स्कॉलरशिप की राह आसान होगी, आर्टिस्ट्स को नेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी और कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा।
लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आप विवाह का फैसला ले सकते हैं।
सेहत के मामले में आप खुद को सुपर-एक्टिव महसूस करेंगे, पुरानी किसी बीमारी से आज पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
वैश्विक अप्स-डाउन के मध्य आपकी लीडरशिप रंग लाएगी, फॉरेन बिजनेसमैन आपकी सूझबूझ के कायल होंगे और नए एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलेंगे।
न्यू ड्यूटी स्ट्रक्चर का लाभ उठाकर आप अपनी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को 10 परसेंट तक कम कर लेंगे, टैक्स प्लानिंग के सटीक तरीकों से आज सरकारी विभाग से बड़ी राहत मिल सकती है।
फ्रेंचाइजी मॉडल को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का यह सबसे सटीक समय है, डिजिटल मार्केटिंग आज आपके ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा देगा।
ऑफिस में आपकी प्रेजेंटेशन को बेंचमार्क माना जाएगा और मैनेजमेंट आपको किसी बड़ी टीम लिडर बनाया जा सकता है।
सरकारी नौकरी करने वालों को आज प्रमोशन या मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर की खुशखबरी मिल सकती है।
स्टूडेंट्स को कॉलेज से एडमिशन कन्फर्मेशन लेटर मिल सकता है, आर्टिस्ट्स को अपनी कला के लिए किसी बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।
लव लाइफ में पार्टनर के साथ केमिस्ट्री बहुत स्ट्रांग रहेगी और आप किसी लग्जरी डेट पर जा सकते हैं।
समाज में किसी बड़े राजनैतिक पद की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिससे आपका रुतबा बढ़ जाएगा।
पुरानी किसी बीमारी से आज पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
वॉर सिचुएशन के चलते शिपमेंट डिले होने से पार्टनरशिप में अविश्वास बढ़ेगा, पार्टनर आज आपसे हिसाब-किताब में गड़बड़ी कर सकता है, सतर्क रहें।
मार्केट में कॉम्पिटिटर आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर आपके बड़े टेंडर्स को हथियाने की कोशिश करेंगे।
न्यू फील्ड में कदम रखना आज आग से खेलने जैसा होगा, मार्केटिंग पर किया गया खर्च आज पूरी तरह बर्बाद हो सकता है।
वर्कप्लेस पर आज बॉस के साथ वैचारिक मतभेद इतने बढ़ सकते हैं कि आपको इस्तीफा देने की नौबत आ सकती है।
जूनियर स्टाफ आपके निर्देशों की अवहेलना करेगा, जिससे प्रोजेक्ट की डेडलाइन मिस हो जाएगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज कोई बुरी खबर मिल सकती है।
ससुराल पक्ष के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है, जिससे रिश्तों में दरार आएगी।
खान-पान में लापरवाही से फूड पॉइजनिंग का खतरा है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम व करेज में होगी वृद्धि।
न्यू पार्टनर के साथ आपकी शानदार जमेगी आपकी स्ट्रेटजी युद्ध की मंदी को भी मुनाफे में बदल देगी जिससे बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
मार्केट की हर छोटी हलचल पर आपकी पकड़ रहेगी, क्लाइंट्स आपके परफेक्शन की वजह से आपको ही प्राथमिकता देंगे।
बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी को अपनाने से आपकी वर्क एफिशिएंसी 50 परसेंट तक बढ़ जाएगी।
ऑफिस में आपके मैनेजमेंट स्किल्स की सराहना होगी और आपको कोई जटिल प्रोजेक्ट सुलझाने के लिए स्पेशल टास्क दिया जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी कार्य के लिए सीनियर और बॉस के द्वारा शाबासी दी जाएगी, जो विरोधियों को फूटी आंख नहीं सुहाएगी।
स्टूडेंट्स को किसी बड़ी टेक फर्म में इंटर्नशिप मिल सकती है, आर्टिस्ट को अपनी कला के लिए डिजिटल मार्केट में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
परिवार में छोटे भाई-बहनों का करियर सेट करने में आपकी भूमिका अहम होगी और घर में शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम है, अपनी डाइट में नट्स शामिल करें, इससे आपकी एकाग्रता और बढ़ेगी।
बुध की मजबूत स्थिति आपकी तार्किक क्षमता को बहुत प्रभावशाली बना रही है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
मार्केट की डामाडोल सिचुएशन के मध्य आप एक बेहतरीन बैलेंस बनाएंगे, नए पार्टनर के साथ डील्स विन-विन सिचुएशन वाली होंगी।
ग्लोबल एक्सपेंशन के लिए आज किसी बड़ी कंसल्टेंसी फर्म के साथ हाथ मिलाना टर्निंग पॉइंट होगा।
नए टैक्स बेनेफिट्स का लाभ उठाकर आप अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों को कम करके मार्केट शेयर बढ़ा पाएंगे।
ऑफिस में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स ही आपको अन्य कोवकर्र से अलग रखता है, आप अपने कार्य से सभी को प्रसन्न रखने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को उनके बेहतर कार्य के लिए आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट या अवार्ड मिल सकता है।
स्टूडेंट्स को आज किसी बड़े ब्रांड के साथ काम करने का मौका मिल सकता है, आर्टिस्ट्स को अपनी कला के लिए कोई बड़ी स्पॉन्सरशिप मिल सकती है।
लव लाइफ में रोमांस अपने चरम पर होगा और आप पार्टनर के साथ किसी लग्जरी वेकेशन पर जा सकते हैं।
समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप किसी सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किए जाएंगे।
आप खुद को बहुत फिट और अट्रैक्टिव महसूस करेंगे; स्किन केयर रूटीन का अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
सप्लाई चेन में ब्लॉकचेन को जोड़ना आज आपके बिजनेस को पारदर्शी और फास्ट बना देगा।
नए एक्साइज ड्यूटी रेट्स आपकी सेविंग्स को बढ़ा देंगे, पुराने टैक्स मामले में आपके हक में फैसला आएगा।
आज मार्केट में आपकी मोनोपोली स्थापित होगी, बिजनेसमैन के लिए आज ’लॉटरी’ वाला दिन है।
वर्कप्लेस पर आप एक पावरफुल लीडर के रूप में उभरेंगे, आपकी अथॉरिटी इतनी बढ़ेगी कि कोई आदेश टाल नहीं पाएगा, लेकिन आपको किसी के साथ भेदभाव करने से बचना होगा।
वृद्धि योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन को कंपनी के द्वारा ऑफिशियली टूर पर भेजा जा सकता है।
स्टूडेंट्स को किसी बड़ी लैब में सिलेक्शन का मौका मिल सकता है, स्पोर्ट्स में आपकी स्ट्रैटेजी विरोधियों को पस्त कर देगी, आप बड़ी चैंपियनशिप जीत सकते हैं।
लव लाइफ में जुनून रहेगा, आप पार्टनर के साथ भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाएंगे।
समाज में आपकी धाक जमेगी और आप किसी बड़े आंदोलन का नेतृत्व कर सकते हैं।
आपकी हीलिंग पावर बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी; पुरानी चोट से आप तेजी से रिकवर करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
नए इंपोर्ट ड्यूटी रेट्स आपकी सेविंग्स को खत्म कर देंगे, जीएसटी फाइलिंग में आज तकनीकी समस्या आ सकती है, जिससे पेनल्टी लग सकती है।
बिजनेसमैन का आज मार्केट का ट्रेंड अनुमान से बिल्कुल उल्टा चलेगा, जिससे शेयर बाजार में भारी लॉस होगा। ग्राहकों की शिकायतों का अंबार लग सकता है।
बिजनेस विस्तार के लिए आज कोई भी उधारी न लें, यह आपके लिए गले की फांस बन जाएगा।
ऑफिस में आज आपकी प्रेजेंटेशन को रिजेक्ट किया जा सकता है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस गिर जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज अलर्ट रहना होगा, कोवकर्र आपकी पीठ पीछे पॉलिटिक्स करेंगे और मैनेजमेंट को आपके खिलाफ भड़काएंगे।
स्टूडेंट्स के डेटा या रिसर्च पेपर आज चोरी या डिलीट हो सकता है, बैकअप जरूर रखें, प्लेयर के लिए दिन बहुत ही डी-मोटिवेटिंग रहेगा।
पिता या बड़े भाई के साथ संपत्ति को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है, जिससे घर का माहौल खराब होगा।
गले और फेफड़ों में इन्फेक्शन का खतरा है, ज्यादा ठंडा पानी न पिएं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
आज मार्केट सेंटीमेंट्स बिजनेसमैन के पक्ष में हैं, आपकी ब्रांडिंग और पैकेजिंग कस्टमर को अट्रैक्ट करेगी।
बिजनेस को स्केल करने के लिए नई फ्रेंचाइजी खोलने जा रहे है, तो सुबह 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य का यह सबसे सटीक समय है।
वैश्विक संकट के बीच आपकी सूझबूझ से विदेशी पार्टनर्स के साथ बड़ी डील्स फाइनल होंगी, पार्टनरशिप में पुराना मनमुटाव खत्म होगा।
ऑफिस में आपकी लीडरशिप को देखते हुए मैनेजमेंट टीम का हेड बना सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन की बढ़ती प्रॉग्रेस हिडन एनिमी के मन में जलन पैदा करेगी, आपको अलर्ट रहना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहेगा, फिजिकल स्ट्रेंथ टॉप पर रहेगी।
घर में किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम के आयोजन से खुशियां आएंगी, लव पार्टनर को फैमिली से मिलने का साहस जुटा पाएंगे।
आपकी इम्यूनिटी आज जबरदस्त रहेगी, प्रकृति के करीब समय बिताना ऊर्जा देगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
सप्लाई चेन मैनेजमेंट की स्किल्स नए पार्टनर्स को आकर्षित करेंगी, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में आपकी पकड़ मजबूत होगी।
कस्टम ड्यूटी में कटौती का लाभ उठाकर आप रॉ मटेरियल कम कीमत पर इंपोर्ट कर पाएंगे। बैंक बैलेंस सुधरेगा।
वृद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए बड़ा टेंडर मिलने के योग हैं, रिस्क मैनेजमेंट तकनीक सुपरहिट रहेगी।
ऑफिस में आपके डेडीकेशन को देखते हुए इंक्रीमेंट या बोनस की खुशखबरी मिल सकती है।
वर्कप्लेस पर आपकी अथॉरिटी बढ़ेगी और विरोधी शांत रहेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थ्योरी क्लियर करने के लिए बेस्ट है, प्लेयर को प्रोफेशनल कोच या मेंटॉर का मार्गदर्शन मिलेगा।
विवाहित जीवन में तालमेल बढ़ेगा और आप कोई बड़ा एसेट (घर या लैंड) खरीदने की डील करेंगे।
समाज में आपकी छवि एक न्यायप्रिय व्यक्ति की बनेगी, सम्मान बढ़ेगा।
पैरों की पुरानी समस्या में सुधार होगा, वॉक से फिट महसूस करेंगे, डाइट में कैल्शियम बढ़ाएं, इससे बोन हेल्थ बेहतर होगी।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
मार्केट में आपकी साख भरोसेमंद व्यापारी की होगी, बिजनेस में रिकॉर्ड तोड़ सेल्स होगी।
सोशल एंटरप्रेन्योरशिप की सोच आज समाज में आपकी ब्रांडिंग मजबूत करेगी, सब्सिडी मिलेगी।
वृद्धि योग के बनने से नए कस्टम रेगुलेशन फायदेमंद रहेंगे। पुराने बॉन्ड आज आपको हाई रिटर्न देंगे।
ऑफिस में सॉफ्ट स्किल्स की वजह से अटका हुआ प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन की टेक्नीकल एजुकेशन एंड वर्किंग स्टाइल उनके प्रमोशन या सैलरी हाइक को बढ़ाएगा।
हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वालों का आज वीजा इंटरव्यू क्लियर में आ रही परेशानियों से कुछ हद तक राहत महसूस होगी।
लव लाइफ में सुकून महसूस करेंगे, पार्टनर के साथ बिताया समय यादगार रहेगा।
पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आज आपके पक्ष में सुलझ जाएगा।
मानसिक शांति की वजह से आप स्वस्थ महसूस करेंगे, पैरों की मालिश और योग आज आपको पूरी तरह रिफ्रेश कर देंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
विस्तार की कोई भी योजना आज फेल हो सकती है, कॉम्पिटिटर्स आज आपके क्लाइंट्स को तोड़ने के लिए नीच स्तर की मार्केटिंग का सहारा ले सकते हैं।
वैश्विक तनाव के कारण आपकी विदेशी पार्टनरशिप में दरार आ सकती है, पार्टनर के साथ सीक्रेट्स शेयर करना आज भारी पड़ सकता है, जिससे चलता हुआ काम बीच में ही रुक जाएगा।
टैक्स की नई दरों ने बिजनेसमैन की प्रॉफिट मार्जिन को पूरी तरह बिगाड़ दिया है, आज सरकारी जांच का डर बना रहेगा, खातों को अपडेट रखें।
ऑफिस में आज आपकी लीडरशिप पर सवाल उठाए जा सकते हैं, आपकी एक छोटी सी लापरवाही से कंपनी को बड़ा नुकसान हो सकता है, जिससे आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
कोवकर्र के साथ तीखी बहस होने की आशंका है, जिससे ऑफिस का माहौल बहुत तनावपूर्ण रहेगा।
स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से पूरी तरह भटक जाएगा और वे किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं।
लव लाइफ में किसी पुराने धोखे का खुलासा हो सकता है, जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच जाएगा।
समाज में आपकी छवि धूमिल करने की कोई बड़ी साजिश रची जा सकती है, अपनी वाणी पर लगाम रखें।
आज आपको सीने में जकड़न या बीपी की गंभीर समस्या हो सकती है, डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
आपके साहस की वजह से वॉर के समय में भी आपका बिजनेस फलता-फूलता रहेगा, किसी एम.एन.सी. के साथ आपकी डील्स रणनीतिक होंगी।
बिजनेसमैन के इनोवेटिव आइडियाज मंदी को दूर करेंगे, साथ अगर आप न्यू पार्टनरशिप करने जा रहे है, तो सुबह 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य करें न्यू पार्टनरशिप में आप साइनिंग अथॉरिटी बनेंगे।
नए टैरिफ रूल्स आपके एक्सपोर्ट बिजनेस के लिए वरदान साबित होंगे, जिससे मार्जिन में भारी बढ़ोतरी होगी।
वर्कप्लेस पर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मिलेगा जो आपकी स्किल्स को दुनिया के सामने लाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन की मीडिया एंड मार्केट में आज आपके कार्य की सभी जगह प्रशंसा होगी।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पेटेंट फाइल करने के लिए अनुकूल है, डिजिटल आर्टिस्ट्स को बड़ा ग्लोबल प्रोजेक्ट मिल सकता है।
अविवाहित लोगों के लिए सोशल सर्कल से कोई बुद्धिमान पार्टनर मिल सकता है।
प्रभावशाली लोगों के साथ आपकी उठक-बैठक बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा।
मेंटल क्लेरिटी बढ़िया रहेगी; मेडिटेशन का असर चेहरे के ग्लो में दिखेगा।
सेहत के मामले में ताजी हवा में गहरी सांसें लें और सकारात्मक संकल्प करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment