AAJ KA RASHIFAL 28 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

।श्रीगणेशाय नमः।।

28 अप्रैल मंगलवार



सुरेश श्रीमाली 

पंचांग-
आज शाम 06ः52 तक वैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः36 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा अलसुबह 3ः36 के बाद कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगी।  
आज आप बड़े बिजनेसमैन के साथ कॉम्पिटिशन करने के बजाय उनके साथ पार्टनरशिप करके आगे बढ़ेंगे।
व्याघात योग बनने से किसी भी व्यावसायिक कानूनी मामले में आज आपको बड़ी राहत मिलेगी।
घर से दूर रह रहे एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सुखद समाचार लेकर आएगा और वर्कप्लेस पर आपकी प्रशंसा होगी।
मार्केटिंग और प्रोजेक्ट्स में एंप्लॉयड पर्सन का आज आपका प्रदर्शन अन्य दिनों के मुकाबले सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के किसी भी बड़े कॉम्पिटिशन या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए यह समय अत्यंत शुभ है।
विवाहित जातकों के लिए आज का दिन किसी हनीमून जैसा सुखद होगा।
योग और गहरी सांस लेने वाले व्यायाम आपके दिन दिनचर्या बदल देगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 9, अन लक्की नं.4

वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढाई में निखार आएगा।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आपकी व्यापारिक साख बढ़ेगी और विदेशी क्लाइंट्स से आपको न्यू प्रॉफिटेबल ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।
बिजनेस में सफलता और मान-सम्मान के लिए “ऊँ श्रीं ह््रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा“ का 108 बार जाप करें।
सिस्टम और तकनीक आज एंप्लॉयड पर्सन का पूरा साथ देगी, जिससे काम में कोई रुकावट नहीं आएगी और आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे।
ऑफिस पॉलिटिक्स करने वाले लोग खुद ही आपके सामने नतमस्तक हो जाएंगे।
देश-विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज से स्कॉलरशिप मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
लव लाइफ में आज अटूट विश्वास और समर्पण बढ़ेगा, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा और ठोस निर्णय बहुत ही मजबूती से ले पाएंगे।
आपका पाचन तंत्र बहुत शानदार तरीके से काम करेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 1

मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला सेहत खराब हो सकती है।
सरकारी नीतियों में हो रहे बदलाव का लाभ उठाने के लिए आज जल्दबाजी न करें और सही समय की प्रतीक्षा करना ही बेहतर होगा।
ग्रह गोचर विपरित होने से लोन या बैंक संबंधी कार्यों में आज टेक्नीकल प्रॉब्लम आ सकती हैं, इसलिए कागजी कार्रवाई पूरी तरह सुनिश्चित करके ही बिजनेसमैन बैंक के लिए निकलें।
घर से दूर रहकर जॉब करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि हिडन एनिमी एक्टिवेट हो चुके है।
एंप्लॉयड पर्सन के आज नए प्रोजेक्ट्स या नई जॉइनिंग को लेकर मानसिक उलझन बनी रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर को आज अहसास होगा कि घर से दूर रहकर तैयारी करना एक मानसिक तपस्या के समान है।
फैमिली में आपसी कलह का वातावरण बन सकता है।
ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से सडनली माइग्रेन या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 2

कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।  
बिजनेस में आज नई ऊर्जा और आधुनिक विचारों का समावेश होगा, जिससे ऑफिस में पॉजिटिव बदलाव आएंगे।
आज कोई भी बड़ी व्यावसायिक डील या एग्रीमेंट करने के लिए दिन अनुकूल है, बस स्पष्ट संवाद बनाए रखें ताकि भविष्य में सब कुछ सुचारू रहे।
ऑफिस में को-वर्कर और जूनियर आपके नेतृत्व का सम्मान करेंगे, जिससे आपके कार्यों में और अधिक निखार आएगा।
व्याघात योग बनने से आज नई जॉइनिंग या मौजूदा जॉब में आपको बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की आर्थिक चिंताएं दूर होंगी और पढ़ाई का रास्ता साफ होगा।
संतान की ओर से आज आपको कोई ऐसी बड़ी मदद मिलेगी जो आपके व्यापार या करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।
आपकी रोग इम्यूनिटी प्रबल रहेगी जिससे आप स्वयं को स्वास्थ्य महसूस करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 8

सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति की देखभाल करें।
बैंक से जुड़े वित्तीय मामले आज बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे, जिससे बिजनेसमैन के लोन की मंजूरी या क्रेडिट लिमिट बढ़ाने जैसे काम आसानी से हो जाएंगे।
पॉलिटिशियन टच का उपयोग आज आपके बिजनेस को एक नई पहचान दिलाने में मददगार साबित होगा।
टीम वर्क में आज एंप्लॉयड पर्सन को फुल सपोर्ट मिलेगा जिसकी वजह रहेगी पारदर्शिता और टीम भावना।
एंप्लॉयड पर्सन के मार्केट में सभी टारगेट समय से पहले पूरे होंगे और आपको बड़ी सराहना मिलेगी।
आर्टिस्ट्स के लिए यह समय अपनी कल्पनाओं को हकीकत में बदलने का है।
परिवार के छोटे सदस्य आज आपकी आज्ञा का पालन करेंगे, जिससे घर का अनुशासन और मान-मर्यादा नई मिसाल कायम करेगी और शांति बनी रहेगी।
बात करें सेहत की तो छोटे-मोटे मौसमी संक्रमण आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 7

कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।  
बिजनेस में एंप्लॉइ के साथ आपका सामंजस्य इतना बेहतर होगा कि काम की गति में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।
बिजनेसमैन को कोई भी नया कार्य स्टार्ट करने के लिए समय बहुत ही पॉजिटिव है, आपकी प्लानिंग सफल होगी आपके लिए दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे शुभ समय है।
एंप्लॉयड पर्सन की कार्यकुशलता से बड़े प्रोजेक्ट्स उनके नाम होंगे और आप निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे।
न्यू टेक्नोलॉजी के यूज हार्ड से हार्ड वर्क आज बेहद सरल हो जाएंगे और आप एक प्रोफेशनल के रूप में उभरेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन की प्रैक्टिस में एक नई लय आएगी जिससे वो अपना रिकॉर्ड तोड़ने में जूट जाएंगे।
भाई-बहनों के साथ मिलकर आप किसी बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे, जो आने वाले समय में आपको करोड़ों का मुनाफा देगी।
पुराने जोड़ों के दर्द या पीठ की तकलीफ से जूझ रहे थे तो आपको काफी राहत मिलेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 9

तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दावपेचो को सिखें।
किसी भी व्यावसायिक सौदे में कानूनी पहलुओं की अनदेखी करना आपको भारी पड़ सकता है, अन्यथा भविष्य में कोर्ट-कचहरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
किसी भी बिजनेस डॉक्यूमेंट पर बिना बारीकी से जांच-परख किए साइन बिल्कुल न करें, अन्यथा फ्यूचर में बड़ी कानूनी दिक्कतें आ सकती हैं।
टेक्नोलॉजी के मामले में किसी पर निर्भर न रहकर एंप्लॉयड पर्सन स्वयं को अपडेट करने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कार्यभार संभालने में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन को मैदान पर अपने एग्रेसन पर काबू रखना होगा आप एग्रेसन का सही यूज करें।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी या बिजनेस भाईयों में बहस का कारण बन सकता है।
स्वभाव में बेवजह का चिड़चिड़ापन और उग्रता रह सकती है जिससे सेहत का पाया डाउन रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 7,  अन लक्की नं. 3

वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढाने का प्रयास करें।
वरिष्ठों का आशीर्वाद और सहयोग बिजनेसमैन को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा, जिससे व्यापारिक साख बढ़ेगी।
पॉलिटिशियन टच से आज बिजनेसमैन को सडनली ही अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
काम के साथ-साथ परिवार के लिए समय निकालना आज बिजनेसमैन के लिए बहुत आसान होगा।
आप आत्मविश्वास के साथ नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे जिसके पीछे टीम मैनेजमेंट और सीनियर का हाथ रहेगा।
व्याघात योग बनने से प्लेयर अपने विरोधियों को पछाड़कर मेडल या ट्रॉफी अपने नाम करेंगे।
अविवाहितों के लिए आज सगाई के रिश्ते में बड़ी प्रगति होगी और आपका व्यक्तित्व सामने वाले परिवार को पहली ही नजर में पूरी तरह प्रभावित कर देगा।
सेहत में सुधार होने से आप पूरी तरह अपने लक्ष्य पर फोकस कर पाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 6

धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या है उस पर काम करें।  
बिजनेसमैन यदि आप मार्केट में चल रहे टैरिफ या उतार-चढ़ाव से जूझ रहे थे, तो आज आपकी चतुराई भरी रणनीति से आपको उसमें भी मुनाफ़ा कमाने का मौका मिलेगा।
बिजनेसमैन के बैंक रिलेटेड वित्तीय लेनदेन आज बहुत ही सुचारू रूप से पूरे होंगे।
वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखने के कारण आप ऑफिस और घर दोनों जगह अपनी छाप छोड़ेंगे।
आज का दिन एंप्लॉयड पर्सन के करियर के ग्राफ को ऊपर ले जाने वाला है, बस अपने पेशेवर रवैये पर कायम रहें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए हॉस्टल में रह रहे कॉम्पिटिर को सफलता का रास्ता मिल सकता है।
नई संपत्ति या फ्लैट बुक करने के लिए आज का दिन राजयोग जैसा है; उत्तर दिशा की यात्रा आपके लिए धन वर्षा के द्वार खोलने वाली है।
सेहत बेहतर होने से आप अपने कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रख सकेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 5
 
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
गनर्वमेंट रूल्स के बदलाव से आपके बिजनेस को फायदा होगा और प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ने के कारण आपके व्यावसायिक काम आसान हो जाएंगे।
व्याघात योग बनने से व्यावसायिक कानूनी मसलों में आज आपको पूर्ण विजय प्राप्त होगी।
स्टूडेंट्स इस समय अपनी एनर्जी एंड बुद्धिमता से सबको आश्चर्यचकित कर देंगे।
आपकी आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता आज आपको ऑफिस का सबसे कीमती कर्मचारी साबित करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन का अनुशासन ही वही पहचान बनेगा जो बिना कुछ कहे ही आपकी तरक्की की कहानी सुनाएगा बस आप अपने फील्ड में निरंतरता बनाए रखें।
आपके जीवनसाथी के मायके से मिलने वाला सहयोग आज आपके किसी अटके हुए सरकारी काम को चुटकियों में पूरा करवा देगा, जिससे बड़ी राहत मिलेगी।
सही डाइट और अनुशासन का पालन करने से आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर स्थिर बना रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4

कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से बहस हो सकती है।
आज के दिन बिजनेस में कोई भी बड़ा बदलाव करने से बचें, क्योंकि धैर्य ही सफलता की असली कुंजी है।
विकट परिस्थिति और टैरिफ बदलावों का सीधा और नेगेटिव इफेक्ट आपके इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट पर पड़ सकता है, इसलिए आज के दिन बहुत अलर्ट रहें।  
ऑफिस में आज किसी भी टारगेट को अधूरा न छोड़ें, अन्यथा यह आपके बॉस के साथ संबंधों को खराब कर सकता है।
ओवरटाइम के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे जिससे घर में तनाव हो सकता है।
आर्टिस्ट की आर्ट को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है जिसका कारण रहेगा ग्रह गोचर का बदलाव।
पुश्तैनी संपत्ति का विवाद आज बिगड़ सकता है।
आंखों में जलन और अनिद्रा की स्थिति भी बन सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 7

मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में आज आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
बिजनेसमैन अगर किसी डील को करने जा रहे है, तो उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें और दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय सबसे अच्छा रहेगा।
आज नई जॉइनिंग या करियर के किसी भी नए मोड़ पर आपको शानदार सफलता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन करियर में बड़े बदलाव के संकेत लेकर आ रहा है।
किसी बड़े संस्थान में चयन के लिए तैयारी कर रहे है, उनके हाथ सफलता लग सकती है।
ससुराल के बड़े बुजुर्ग आज अपनी किसी गुप्त संपत्ति की वसीयत आपके नाम कर सकते हैं या आपको बड़ा आर्थिक लाभ पहुंचा सकते हैं जो सुखद होगा।
आपके बेहतरीन डेली रूटिन की वजह से आपका स्टैमिना टॉप पर रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं, 2, अन लक्की नं. 7

Comments