AAJ KA RASHIFAL 17 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 अप्रैल शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः22 तक वैशाख कृष्ण देव पितृ कार्ये अमावस्या तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः02 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, विष्कुम्भ योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 12ः02 के बाद मेष राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 12ः02 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
फॉरेन कंट्री के साथ आपका बिजनेस ग्लोबल पहचान मिलेगी जिससे आज बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस में पारदर्शिता रखने से विदेशी निवेश आने के रास्ते खुलेंगे और प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूरे होंगे।
शुक्रवार को किसी नए वेंचर, न्यू बिजनेस एंड इन्वेस्टमेंट करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य सफलता आपके कदम चूमेगी।
आज आपको किसी प्रतिष्ठित कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है जो आपके करियर को नई दिशा देगा।
ऑफिस में आपके सुझावों की प्रशंसा होगी और आपको किसी विशेष प्रोजेक्ट का लीडर बनाया जा सकता है।
अगर आप इंटरव्यू के लिए जा रहे है, तो हल्के नीले या सफेद रंग के फॉर्मल कपड़े पहनें, यह आपकी शालीनता और स्पष्ट सोच को दर्शाएगा।
शुक्रवार के दिन शुक्र के प्रभाव से आज घर का वातावरण कलात्मक और सुखद रहेगा, भाई-बहनों के साथ प्रेम बढ़ेगा।
विदेश में शिक्षा के लिए आज का दिन गोल्डन साबित हो सकता है; आपको अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी से कन्फर्मेशन लेटर मिल सकता है।
गठबंधन की राजनीति में आज आपकी भूमिका निर्णायक होगी, आप आपसी कलह को दूर करने में मिडिएटर के रूप में सफल होंगे।
शारीरिक सौंदर्य और ऊर्जा के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है, आप काफी आकर्षक महसूस करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
विकट परिस्थितियों के चलते लॉजिस्टिक लागत में 20 परसेंट तक की वृद्धि आपके मार्जिन को पूरी तरह खत्म कर सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ बिजनेस में पर्सनल इश्यू को लाने से ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा और स्टाफ की कार्यक्षमता घटेगी।
बिजनेसमैन के लिए आज यात्रा करना विवादित हो सकती है, साथ ही किसी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को लेकर एंप्लॉयड के साथ बहस करने से बचें।
आज डेडलाइन मिस होने के डर से आप पूरे दिन तनाव में रहेंगे, जिससे काम की गुणवत्ता प्रभावित होगी जिसका कारण वर्कप्लेस प्रेशर रहेगा।
दोपहर 12ः02 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से एंप्लॉयड पसर्न आज सीनियर के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें, वरना छोटी बात आपके लिए बड़ा विवाद बन सकती है।
बच्चों की जिद और उनके जिद्दी स्वभाव के कारण घर की शांति भंग हो सकती है, जिससे संतान सुख में कमी महसूस होगी।
स्कॉलरशिप की फाइल आज किसी तकनीकी कारण से अटक सकती है, जिससे आपके वित्तीय बजट पर दबाव बढ़ेगा, आज धैर्य बनाए रखना ही एकमात्र विकल्प है।
आलाकमान के साथ मतभेद उभरने से पॉलिटिशियन की सदस्यता या पद पर खतरा मंडरा सकता है।
गर्दन और कंधों में जकड़न महसूस हो सकती है, इसलिए भारी वजन उठाने से बचें और रात के समय दही या खट्टी चीजों का सेवन न करें, यह वात बढ़ा सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
टैरिफ कानूनों में बदलाव आपके पक्ष में होगा, जिससे आपकी सर्विस कॉस्ट कम होगी और ग्लोबल मार्केट में आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस को न्यू टेक्नोलॉजी से जोड़ने से आपकी सेल में रातों-रात बढ़ोतरी हो सकती है।
आप आज कोई ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं जिसकी बाजार में लंबे समय से कमी थी, जिससे आपकी मार्केट होल्ड बढ़ेगी।
ऑफिस में आपकी बारीकियों पर ध्यान देने की आदत की आज बहुत तारीफ होगी।
फ्रीलांसरों को आज एक साथ कई छोटे प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जिससे आपकी दैनिक आय में भारी बढ़ोतरी होगी।
अगर आज आप इंटरव्यू के लिए जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य जाएं और निकलने से पहले तुलसी के दो पत्ते और मिश्री खाकर निकले इससे आपकी वाणी में स्पष्टता और मधुरता आएगी और समय आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।
ससुराल पक्ष के बड़ों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके वैवाहिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा, रिश्ते मजबूत होंगे।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन अपनी तकनीक को सुधारने और नए रिकॉर्ड स्थापित करने का है, कोच के साथ आपकी ट्यूनिंग आज बेहतरीन परिणाम देगी।
उच्च पदों पर बैठे लोगों के साथ आपकी घनिष्ठता आपके राजनीतिक भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
बात करें सेहत की तो लिवर और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं में आज सुधार होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड़यत्र रच सकता है।
मार्केट में आपकी इमेज एक रेस्पोंसिबल वेंडर के रूप में स्थापित होगी, आपके द्वारा पेश किए गए नए प्रोडक्ट्स को कस्टमर का जबरदस्त रिस्पांस मिलेगा, जिससे कॉम्पिटिटर्स में खलबली मच सकती है।
बिजनेसमैन के लिए आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा सुखद रहेगी यह दिशा उनके लिए उत्तम रहेगी।
बिजनेसमैन की आज किसी सेमिनार में किसी बिजनेस वुमन से मीटिंग हो सकती है, वो आपके बिजनेस में इन्वेस्ट करने की इच्छा जता सकती है।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से वर्कप्लेस पर आपका वर्चस्व बना रहेगा और सीनियर आपके प्रोजेक्ट पर भरोसा जताएंगे।
ऑफिस का कार्य टाइमली कंप्लीट होने से आप शाम को परिवार के साथ डिनर पर जा सकते है।
संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जो आपके कुल का नाम रोशन करेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी मेंटर का साथ मिलेगा, जो आपकी सफलता की राह आसान कर देगा।
कठिन परिस्थितियों में भी पॉलिटिशियन का धैर्य उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित करेगा, जिससे नेतृत्व आप पर भरोसा बढ़ाएगा।
पुरानी चोट या हड्डी के दर्द में आज राहत मिलेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे परोपकारी काम करने से चमकेगा भाग्य।
मार्केट में अन्य बिजनेसमैन के साथ सामंजस्य बना रहेगा और नए इन्वेस्टर के जुड़ने से व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा।
बुजुर्गों के अनुभव और आपकी नई सोच का मिलन आज बिजनेसमैन के बैंक बैलेंस में भारी इजाफा करेगा, संपत्ति में वृद्धि होगी।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और कोई पुराना मनमुटाव आज खत्म हो जाएगा।
कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए किया गया कोई भी प्रयास आज रंग लाएगा।
शादीशुदा जीवन में खुशियाँ लौटेंगी, अविवाहितों को आज सोशल मीडिया या किसी माध्यम से कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है।
विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को आज कोई बड़ा ब्रेक या इंटर्नशिप का ऑफर मिल सकता है।
राजनीति में आपकी निष्ठा को देखते हुए आपको पार्टी की कोर कमेटी में स्थान मिल सकता है।
जोड़ों के दर्द और वात रोगों में आज काफी कमी आएगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से बाजार में प्राइस कटिंग की होड़ छोटे बिजनेसमैन को दबा सकती है।
पार्टनरशिप में पारदर्शिता की कमी के कारण ट्रस्ट इश्यू पैदा हो सकते हैं, जिससे चालू प्रोजेक्ट्स की गति धीमी पड़ जाएगी।
शुक्रवार के प्रभाव के बावजूद आज का शुक्र आपके लिए अनुकूल नहीं है, नए स्टार्टअप में किया गया निवेश डूबने का डर है, और टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते लॉन्चिंग टल सकती है।
कोवर्कर के साथ किसी भी तरह की गपशप में शामिल न हों, वरना आपकी बात गलत तरीके से ऊपर तक पहुँच सकती है।
टीम मीटिंग में आज आपकी राय का विरोध हो सकता है, जिससे आप खुद को अलग-थलग महसूस करेंगे।
दोपहर 12ः02 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन काफी ठंडा रहेगा, और अविवाहितों के लिए शादी की पक्की हो चुकी बात में अचानक कोई बाधा आ सकती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड या जरूरी स्टेशनरी घर भूलने जैसी लापरवाही आज आपको भारी पड़ सकती है; अंतिम समय की भागदौड़ से बचें।
टिकट या पद की दौड़ में आज आपका नाम आखिरी समय पर काटा जा सकता है, जो मानसिक तनाव देगा।
बात करें सेहत की तो आज आप अपनी मेडिसिन पास ही रखें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस में सफलता मिलेगी।
मार्केट में किसी बिजनेसमैन के साथ चल रहे पुराने मनमुटाव खत्म होंगे और आप मिलकर किसी नए वेंचर की योजना बनाएंगे जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
बिजनेस को लेकर कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझने से बिजनेस की नेट-वर्थ में अचानक बढ़ोतरी होगी।
प्रतिद्वंद्वी आपकी नकल करेंगे, लेकिन आपकी क्वालिटी कंट्रोल टीम आपको हमेशा उनसे एक पायदान ऊपर रखेगी।
आप अपनी दूरदर्शी सोच से ऑफिस की आने वाली चुनौतियों को पहले ही भांप लेंगे और समाधान तैयार रखेंगे।
आज आपको कोई नया सर्टिफिकेट या डिग्री प्राप्त हो सकती है जो आपके करियर में चार चाँद लगा देगी।
लेखकों और साहित्यकारों की नई रचना आज चर्चा का विषय बनेगी और प्रकाशन के लिए बड़े हाउस आपसे संपर्क करेंगे।
प्लेयर को लंबी दूरी की यात्रा या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सकता है जो आपके करियर को नया मोड़ देगा।
आप बिना किसी तामझाम के चुपचाप जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुलझाएंगे, जो भविष्य के चुनावों में आपकी सबसे बड़ी जीत का आधार बनेगा आप विरोधियों के लिए साइंलेट किलर के रूप में पहचान बनाएंग।
पैरों के दर्द और अनिद्रा की समस्या आज सुलझ जाएगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज को चुकाने की प्लानिंग करें।
बाधाओं के बावजूद आपकी प्रॉडक्ट की क्वालिटी आपको मार्केट लीडर बनाएगी और विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि होगी।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस वुमन के लिए आज का दिन लीडरशिप दिखाने का है, आपकी सूझबूझ से कोई डूबता हुआ प्रोजेक्ट दोबारा मुनाफे में आ जाएगा।
ऑफिस में गुप्त शत्रुओं पर आपकी विजय होगी और आपकी ईमानदारी मैनेजमेंट की नजरों में आएगी।
फ्रीलांसरों को तकनीकी प्रोजेक्ट्स या डेटा सिक्योरिटी के क्षेत्र में बड़े अनुबंध मिल सकते हैं जो मार्केट में उनकी इमेज को बढ़ाएंगे।
प्रेम व वैवाहिक जीवन में आज निस्वार्थ प्रेम की भावना प्रबल रहेगी, जो आपके पार्टनर का दिल जीत लेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं में आज आपकी एकाग्रता और आपको दूसरों से बहुत आगे रखेगी, कठिन विषयों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी।
सोशल मीडिया पर आपका प्रभाव आज शीर्ष पर रहेगा और आपकी पोस्ट्स हज़ारों लोगों तक पहुंचकर एक सकारात्मक जनमत तैयार करेंगी।
बात करें सेहत की तो दिन आपके पक्ष में रहेगा फिर भी सेहत को लेकर कुछ सावधानियां रखनी होगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान सुख मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके ब्रांड की साख बढ़ेगी और विदेशी बैंकों से कम ब्याज दर पर वर्किंग कैपिटल की व्यवस्था हो जाएगी।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से पुराने ग्राहकों के साथ आपके संबंध और गहरे होंगे, जिससे रिपीट ऑर्डर्स की संख्या में इजाफा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी ऐसे पुराने और कठिन प्रोजेक्ट का नेतृत्व मिल सकता है जिसे अब तक कोई हल नहीं कर पाया था।
मैनेजमेंट आपकी सैलरी स्ट्रक्चर में सुधार करने का विचार कर सकता है जो आपकी अपेक्षा से बेहतर होगा।
विवाहित जातकों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा, अविवाहितों को आज मनपसंद जीवनसाथी मिलने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं में आज आपका धैर्य और अनुशासन आपको कठिन समय में भी शांत रखेगा, जिससे आपकी परफॉरमेंस में सुधार होगा।
विपक्ष के कुछ बड़े नेता आपके संपर्क में आ सकते हैं, जिससे आपके गठबंधन की शक्ति बढ़ेगी।
बात करें सेहत की तो आज आप बाहर के खाने से बचें और घर के बने ताजे भोजन को ही प्राथमिकता दें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
क्लाइंट्स के साथ भुगतान को लेकर लंबी बहस हो सकती है, जो संबंधों में कड़वाहट लाएगी।
ऑडिट में कुछ पुरानी वित्तीय गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं, जिससे बिजनेसमैन के लीगल नोटिस मिलने का खतरा बना रहेगा।
नई तकनीक को अपनाने में आपको परेशानी महसूस होगी, जिससे सीनियर्स के सामने आपकी परफॉरमेंस कमजोर पड़ सकती है।
आज ऑफिस में आपकी पीठ पीछे कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं जो आपकी छवि को नुकसान पहुँचाएँगी, इसलिए सहकर्मियों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें।
दोपहर 12ः02 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से संपत्ति को लेकर चल रही बातचीत आज विवाद में बदल सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण चर्चा टाल दें।
यूनिवर्सिटी से आने वाली मेल या सूचनाओं में देरी आपकी प्लानिंग को बिगाड़ सकती है, आज कोई भी नया आवेदन करना शुभ नहीं होगा।
किसी सामाजिक प्रोजेक्ट में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लग सकते हैं, जिससे आपकी साख दांव पर लग सकती है।
आज निस्वार्थ होकर ही कोई कदम उठाएं, वरना आपकी छोटी सी गलती सार्वजनिक अपमान का कारण बन सकती है।
नसों में खिंचाव और माइग्रेन की समस्या आज फिर से उभर सकती है, जिससे आपका पूरा दिन प्रभावित होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर किया गया कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन आज आपकी वेल्थ को बढ़ाने वाला साबित होगा।
बिजनेस में आपकी धार्मिक और नैतिक कार्यप्रणाली आपको समाज में एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन बनाएगी।
एक्सपोर्ट क्वालिटी चेक में आपकी आसानी से क्लियरेंस मिल जाएगी और विदेशी ग्राहकों का आप पर भरोसा और बढ़ेगा।
अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य निकले और निकलने से पहले केसर का दूध पिएं या केवल थोड़ा सा केसर जीभ पर रखें, यह सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
सैलरी को लेकर चल रही बातचीत आज सकारात्मक मोड़ लेगी और आपको एक संतोषजनक पैकेज मिल सकता है।
ससुराल पक्ष से आज आपको विशेष सम्मान मिलेगा और किसी पुराने विवाद को सुलझाने में उनकी भूमिका सराहनीय रहेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं में आज आपकी शॉर्ट-कट ट्रिक्स बहुत काम आएंगी, जिससे आप समय की बचत कर पाएंगे और पेपर समय से पहले हल कर लेंगे।
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, जिससे आपके क्षेत्र के विकास कार्य गति पकड़ेंगे।
रात के भोजन में हरी सब्जियों का अधिक प्रयोग करना आपके लिवर के लिए संजीवनी का काम करेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
देश-विदेश व टैरिफ विदेशी टेंडर्स में आपकी जीत सुनिश्चित है, जिससे आपके बिजनेस का ग्लोबल टर्नओवर बढ़ेगा।
दक्षिण और पश्चिम दिशा की यात्रा एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन के लिए लाभदायक रहेगी।
विरोधियों की हर चाल आज विफल होगी और आपकी मार्केट शेयरिंग में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने के योग हैं, जिससे बिजनेस की बैलेंस शीट काफी आकर्षक नजर आएगी।
फ्रीलांसरों को वेब डेवलपमेंट, ऐप मेकिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट में बड़े ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट्स मिल सकते हैं।
इंसेंटिव और बोनस के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा और आपकी आय के नए स्रोत खुलेंगे।
शादीशुदा जीवन में तालमेल बेहतरीन रहेगा और अविवाहितों के लिए आज विवाह के योग प्रबल हैं, घर में मंगल कार्य की चर्चा होगी।
विदेशी धरती पर आपको कोई मेंटर या गाइड मिल सकता है जो आपकी पढ़ाई और वहां सेटल होने में निस्वार्थ मदद करेगा।
राजनीतिक रैलियों या सभाओं में आज आपकी उपस्थिति माहौल को आपके पक्ष में मोड़ देगी।
बात करें सेहत की तो हल्के और सुपाच्य भोजन के साथ फलों के रस का सेवन करें, जो आपके मस्तिष्क को सक्रिय रखेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment