AAJ KA RASHIFAL 10 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 अप्रैल शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः16 तक वैशाख कृष्ण अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः28 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, शिव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 06ः04 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
पार्टनर के साथ रिश्तों में पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे कोई बड़ा निवेश आएगा, नए पार्टनर की साख का सीधा लाभ आपको मिलेगा।
एंसेस्ट्रल बिजनेस को हेंडल करने संबंधी बाधाएं आज तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से हल होंगी, खानदानी साख के कारण बड़े प्रोजेक्ट्स आपके पास आएंगे।
मैनेजमेंट की ओर से एंप्लॉयड पर्सन को कोई विशेष सम्मान या जिम्मेदारी मिल सकती है, उपलब्धियों का रिकॉर्ड साझा करना आपके हक में रहेगा।
बजट संबंधी रुकावटें आज दूर होंगी, रिव्यू मीटिंग में आपका धैर्य और काम की गुणवत्ता आपको प्रमोशन दिलाएगी।
मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी, जिससे काम के साथ-साथ निजी खुशियों के लिए भी भरपूर समय मिलेगा, जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस होगा।
पार्टनर के प्रति आपका समर्पण रिश्ते को और अधिक गहरा और पवित्र बनाएगा, साथ में सुकून भरा समय बिताएंगे।
टीम स्पोर्ट्स में आपकी सूझबूझ आज मैच का रुख मोड़ देगी, किट परचेज करने के लिए सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय बहुत ही शुभ और भाग्यशाली है।
आध्यात्मिक सेवा और पशु सेवा में आपका दिन बीतेगा, निस्वार्थ भावना से किया गया काम आपके भाग्य को जागृत करेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
ग्रह गोचर बिगड़ने से डेटा सुरक्षा और सर्वर संबंधी खामियां आपके नए वेंचर की इमेज खराब कर सकती हैं, आज नई लॉन्चिंग टालना ही बेहतर होगा।
करेंसी की अस्थिरता आज आपके एक्सपोर्ट मार्जिन को खा जाएगी, कस्टम अधिकारियों के साथ कागजी कार्यवाही में बड़ा उलझाव संभव है।
पार्टनरशिप बिजनेस में अकाउंट को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
वर्कप्लेस पर किसी कोवर्कर के साथ हुआ वैचारिक मतभेद आज आपके आधिकारिक रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है, शांत रहना ही बेहतर है।
एआई टूल्स के बढ़ते दखल के कारण रूटीन कार्यों में लगे एंप्लॉयड पर्सन को अपनी जॉब सिक्योरिटी को लेकर आज गहरा तनाव महसूस होगा।
आज टीम मीटिंग में आपके सुझावों को नजरअंदाज किया जा सकता है, कोवर्कर के साथ तालमेल की कमी प्रोजेक्ट को लटका सकती है।
पार्टनर के व्यवहार में रूखापन आज आपको मानसिक तनाव दे सकता है, पारिवारिक जीवनः घर में साज-सज्जा को लेकर सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
आर्टिस्ट आज किसी पुराने कॉन्ट्रैक्ट की वजह से कानूनी पेचीदगियों में फंस सकते हैं।
पार्टी के भीतर किसी बड़े पद या जिम्मेदारी को लेकर आपकी उपेक्षा हो सकती है, करीबी विश्वासपात्र ही आज आपकी रणनीति की जानकारी विरोधियों तक पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें।
सेहत को लेकर आज आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और रॉ मटेरियल के सौदों में आज बड़ी सफलता मिलेगी, कस्टम क्लीयरेंस की फाइलें आज तेजी से आगे बढ़ेंगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में पुरानी उधारी आज वापस मिल सकती है, वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट आज बहुत ही शानदार रहेगा।
वर्कप्लेस पर वर्क में किया गया बदलाव आपकी उत्पादकता को 20 परसेंट बढ़ा देगा, एआई टूल्स आपके लिए सहयोगी साबित होंगे।
आपका वर्क कम होगा लेकिन आपके काम की क्वालिटी सराहा जाएगा, समय पर पेमेंट आने से आर्थिक मजबूती मिलेगी।
लाइफ पार्टनर के करियर में कोई बड़ी तरक्की होने से पूरे घर में खुशी का माहौल रहेगा, अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आपकी लॉजिक आपको टॉपर्स की सूची में ला सकती है।
प्रशासनिक सुधारों और नीतियों पर आपकी पकड़ से पार्टी का कद बढ़ेगा, आज किसी बड़ी रैली या सभा का सफल संचालन आपके करियर को नई दिशा देगा।
कंधों और गर्दन के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है, भारी वजन उठाने से बचें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव दूर होगा।
सस्टेनेबल पैकेजिंग के जरिए मार्केट में आप एक नया कस्टमर बेस बनाएंगे, क्विक सर्विस से आप बिजनेस को टॉप रैंकिंग में लाएंगे।
शिव योग बनने से आपको बड़े इन्वेस्टर्स का साथ मिलेगा, आपका आईडिया मार्केट में वायरल होगा।
ऑफिस में न्यू सॉफ्टवेयर पर आपकी महारत आपको दूसरों से आगे रखेगी, जॉब सिक्योरिटी को लेकर चल रहा तनाव आज समाप्त होगा।
ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आपकी पसंद की जगह मिल सकती है, प्रशासनिक कार्यों में आपकी जवाबदेही की मिसाल दी जाएगी।
कोवर्कर के साथ मतभेद दूर होंगे और ऑफिस में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा।
किसी पुराने पारिवारिक मित्र के आने से माहौल खुशनुमा हो जाएगा, पार्टनर के साथ आज वैचारिक गहराई बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन पदक जीतने वाला रहेगा, कोच की तकनीकी बारीकियां आज आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएंगी।
समाज के वंचित वर्ग के लिए की गई आपकी लड़ाई आज रंग लाएगी, आपकी न्यायप्रियता की चर्चा चारों ओर होगी।
ठंडी तासीर वाली चीजों और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं रखें, वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
परंपरा और तकनीक का बेजोड़ मेल एंसेस्ट्रल बिजनेस के टर्नओवर को 20 परसेंट तक बढ़ा देगा, परिचालन में आई तेजी आपको खुशी देगी।
शिव योग बनने से बिजनेस में आज बड़ा उछाल आएगा, विदेशी पेमेंट गेटवे आज बिना किसी अड़चन के काम करेंगे।
आपके आईडिया कॉर्पोरेट मीटिंग में चुने जा सकते है, सर्वर और डेटा की मजबूती आपके कस्टमर का भरोसा बढ़ाएगी।
न्यू स्किल सीखने का दबाव आपके लिए उन्नति के द्वार खोलेगा, मैनेजमेंट आपको भविष्य के बड़े रोल के लिए तैयार करेगा।
प्रमोशन की लिस्ट में आपका नाम ऊपर आ सकता है, टेक्नीक पर आपकी पकड़ सराहनीय रहेगी।
इंटरनेशनल मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी, कम्युनिकेशन गैप खत्म होने से नए अवसर प्राप्त होंगे।
परिवार के साथ किसी लंबी तीर्थ यात्रा या विदेश यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। घर के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स की लिडरशिप की वजह से आज आप कॉलेज प्रोजेक्ट के कैप्टन चुने जाएंगे, कठिन विषयों पर आपकी पकड़ देखकर शिक्षक और सहपाठी दंग रह जाएंगे।
धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों के माध्यम से की गई समाज सेवा आपकी साख में चार चांद लगा देगी, लोग आपके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेंगे।
दूरगामी राजनीतिक फैसले लेने के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा, जनता का अपार समर्थन मिलेगा।
शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, सुबह की धूप का सेवन आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा।
लक्की कलर, पिंक, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्या हो सकती है।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में पुरानी परंपराओं और न्यू टेक्नोलॉजी के मध्य तालमेल न बैठने से कुछ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा, बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज करना आज भारी पड़ सकता है।
फंडिंग के लिए आज समय बहुत कठिन है, अंतिम समय पर इन्वेस्टर के पीछे हटने के संकेत हैं।
ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से आपकी मेहनत का श्रेय किसी और को मिल सकता है, अपनी उपलब्धियों का लिखित रिकॉर्ड साझा करने में संकोच न करें।
पार्टनर की किसी पुरानी बात को कुरेदने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, आज अपनी ईगो को किनारे रखकर माफी मांगना बेहतर होगा।
कोच की तकनीकी सलाह को नजरअंदाज करना आज आपकी परफॉरमेंस और फिटनेस दोनों पर भारी पड़ेगा।
विरोधी पॉलिटिशियन की किसी पुरानी और विवादित टिप्पणी को सोशल मीडिया पर वायरल कर सकते हैं, जिससे आपकी छवि को नुकसान होगा।
बदलते मौसम का ध्यान रखें आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.3, अन लक्की नं.6
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आपकी नई सोच को बुजुर्गों का पूरा समर्थन मिलेगा, कैश फ्लो की पुरानी समस्या आज सुलझ जाएगी।
पार्टनर के साथ मिलकर लिया गया विस्तार का डिसीजन ले रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य धरातल पर उतरना आपके लिए बेहतर रहेगा, कानूनी स्पष्टता आपके बिजनेस को मजबूती देगी।
टाइम-जोन के अंतर को मैनेज करने की आपकी ट्रिक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को सफल बनाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर का फुल सपोर्ट मिलेगा, आपकी उपलब्धियों का रिकॉर्ड आज टीम मीटिंग में चर्चा का विषय बनेगा।
ऑफिस का माहौल सकारात्मक होने से आप काम का आनंद लेंगे और घर पर भी खुश रहेंगे जिसे वर्क-लाइफ बैलेंस बना रहेगा।
परिवार के साथ मिलकर किसी नए वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना सफल होगी, आज का दिन आपसी प्रेम को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में कठिन से कठिन सवाल को हल करने की आपकी क्षमता आज चमकेगी।
पार्टी के भीतर गुटबाजी को खत्म करने में आप सफल रहेंगे, जनता से सीधा संवाद आपकी लोकप्रियता के ग्राफ को आसमान पर ले जाएगा।
पुराने कमर दर्द या जोड़ों के दर्द में काफी हद तक राहत मिलने के योग हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
पार्टनरशिप बिजनेस में नए पार्टनर की साख आपके ब्रांड को ग्लोबल पहचान दिलाएगी, पारदर्शिता से भविष्य की राह आसान होगी।
बिजनेसमैन को कोई बड़ी डील क्लोज करने में सफलता मिलेगी, आपके स्टार्टअप आइडिया इन्वेस्टर को आपकी और अट्रेक्ट करेंगे।
फाइनेंशियल ईयर पर की गई मेहनत का फल आज बोनस या इंसेंटिव के रूप में मिल सकता है, रिव्यू मीटिंग आपके पक्ष में रहेगी।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए दिन गौरवशाली रहेगा, विभागीय जांच में आपकी ईमानदारी की जीत होगी।
काफी समय से चल रहा भाई-भतीजावाद या संपत्ति विवाद आज सर्वसम्मति से खत्म होगा, बुजुर्गों का विशेष स्नेह प्राप्त होगा।
प्लेयर को कोच की सलाह का पालन करना उनको ट्रैक पर अन्य से अलग हटकर प्रदर्शन सबको चौंका देगा।
विरोधियों के गढ़ में भी आज पॉलिटिशियन के विजन की प्रशंसा होगी, संगठन में आपकी पकड़ मजबूत होगी।
पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और त्वचा संबंधी पुरानी समस्याओं में सुधार होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
यूरोपीय देशों के नए नियमों के साथ तालमेल बिठाने में आप सफल रहेंगे, टैरिफ छूट मिलने से आपका मुनाफा बढ़ेगा।
सस्टेनेबल पैकेजिंग का ट्रेंड आज कस्टमर की पहली पसंद बनेगा, सप्लायर चेन आज बहुत ही स्मूथ रहेगी।
बार-बार फीडबैक के बजाय क्लाइंट आज एक बार में ही काम ओके कर देगा, समय की बचत से आप नए प्रोजेक्ट उठा पाएंगे।
फाइलों का व्यवस्थित होना आज विभागीय जांच में आपको सबसे सुरक्षित रखेगा, नई पोस्टिंग के आदेश आज मिल सकते हैं।
पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल से कठिन कार्य भी आसान हो जाएंगे, अविवाहितों के लिए आज किसी पुराने मित्र से रिश्ते की बात चल सकती है।
आर्टिस्ट की आर्ट आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जाएगी, आज नई रचनाओं को सार्वजनिक करना बहुत शुभ रहेगा।
मांसपेशियों की मजबूती और शारीरिक स्टैमिना में वृद्धि होगी, गहरी सांस लेने वाले व्यायाम लाभ देंगे।
पर्यावरण या स्वच्छता से जुड़ा आपका कोई प्रोजेक्ट सफल रहेगा, आपकी सक्रियता को देखकर युवा वर्ग आपसे जुड़ने के लिए प्रेरित होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 8
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी डील के क्लॉज को लेकर मतभेद गहराएंगे, मौखिक वादों पर भरोसा करना आज बड़ा जोखिम भरा साबित होगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में मैनपावर और लेबर संबंधी विवाद आज उत्पादन पर असर डालेंगे, बुजुर्गों के साथ विजन मैच न होने से निर्णय लेने में देरी होगी।
प्रशासनिक अधिकारियों को आज जनता के विरोध या सीनियर की फटकार का सामना करना पड़ सकता है, फाइलों के रख-रखाव में लापरवाही भारी पड़ेगी।
गिग वर्कर्स को आज कम रेट पर काम करने का दबाव महसूस होगा, पेमेंट गेटवे में खराबी से आपकी मेहनत की कमाई अटक सकती है।
ऑफिस की कॉल और मेल्स घर पर भी पीछा नहीं छोड़ेंगी, जिससे परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है।
किसी पुराने पारिवारिक राज के खुलने से आज घर का माहौल गर्म रह सकता है, पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद बढ़ने की संभावना है।
टीम के साथ तालमेल न बैठ पाने के कारण आज आप चयन प्रक्रिया में पिछड़ सकते हैं, खान-पान में लापरवाही आज आपके स्टैमिना को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी।
पब्लिक के मध्य आज आपकी स्पीच उल्टी पड़ सकती है, शब्दों के चयन में सावधानी बरतें, वरना आपकी छवि विरोधी के रूप में पेश की जा सकती है।
शारीरिक व्याधियों का अंत होगा और आप मानसिक रूप से काफी शांति महसूस करेंगे, खान-पान संतुलित रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर की क्रेडिट हिस्ट्री बिजनेस को बड़ा लोन दिलाने में मदद करेगी।
फंडिंग के लिए निवेशकों का सकारात्मक रुख रहेगा, मार्केट में आपके मॉडल को सभी के द्वारा सराहा जाएगा जिससे आपके बिजनेस की पहचान बनेगी।
नए निवेशकों के साथ एमओयू साइन करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करना आपके लिए श्रेष्ठ है।
न्यू स्किल्स सीखने का आपका पिछला निवेश आज रंग लाएगा, सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने से आपका काम आधा रह जाएगा।
शिव योग बनने से परफॉरमेंस रिव्यू में एंप्लॉयड पर्सन की तकनीकी पकड़ आपको स्टार परफॉर्मर बनाएगी।
काम का बोझ कम रहेगा, जिससे आप परिवार के साथ यादगार समय बिता पाएंगे इसमें मुख्य रहेगा आपका वर्क-लाइफ बैलेंस।
एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना विवाद आज बड़ो की मध्यस्थता से सुलझ जाएगा, घर में शांति और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
पॉलिटिशियन की पब्लिक के मध्य साख बढ़ेगी और पुराने विवाद शांत होंगे।
आर्टिस्ट आज आप फील्ड में कोई नया ट्रेंड सेट करेंगे, आपकी आर्ट पर कोई सवाल नहीं उठा पाएगा, बल्कि लोग आपको कॉपी करेंगे।
सेहत के लिए मेडिटेशन लगाने के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है, स्फूर्ति बनी रहेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
विदेशी मुद्रा की स्थिरता आपके पक्ष में रहेगी, मिडिएटर के बिना भी किए गए सौदे आज मुनाफा देंगे, लेकिन सावधानी फिर भी बरतें।
बिजनेसमैन की मार्केट पर पकड़ मजबूत होगी, कॉम्पिटिटर की प्राइस वार का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आपकी मेहनत के अनुसार इंक्रीमेंट मिलने का रास्ता साफ होगा, प्रेजेंटेशन में आपकी स्पष्टता प्रमोशन को पक्का करेगी।
मानसिक शांति बनी रहेगी और ऑफिस के मतभेद आज आपसी बातचीत से सुलझ जाएंगे, जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस बना रहेगा।
प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आपको ऑडिट में क्लीन चिट दिलाएगी, ट्रांसफर की फाइल पर आज उच्चाधिकारियों के साइन हो सकते हैं।
बच्चे अपनी रचनात्मकता से आपको हैरान कर देंगे, वे अपनी पढ़ाई के प्रति स्वयं जिम्मेदार नजर आएंगे।
पेरेंट्स के आशीर्वाद से आज कोई रुका हुआ पारिवारिक कार्य पूरा होगा, भाइयों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
अभ्यास की निरंतरता आज आपको तकनीकी रूप से परफेक्ट बनाएगी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में करियर बनाने वालों के लिए आज का दिन बड़े कॉन्ट्रेक्ट वाला है।
पॉलिटिशियन के सुझावों को घोषणापत्र में शामिल किया जा सकता है, विरोधियों के बीच भी आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा।
फिजियोथेरेपी या हल्के व्यायाम का परिणाम बहुत अच्छा मिलेगा, नींद अच्छी आएगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment