AAJ KA RASHIFAL 20 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 अप्रैल सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः28 तक वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
आज किसी वीआईपी राजनीतिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी बिजनेसमैन को बड़े कॉर्पोरेट के सीधे संपर्क में लाएगी।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेसमैन के मार्केट में पुराने फंसे हुए पेमेंट्स आज क्लियर होंगे।
बैंक मैनेजर आज आपके लोन रिस्ट्रक्चरिंग के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन आज आप अपना टारगेट पूरा करके घर जल्दी पहुंचेंगे और परिवार के साथ किसी फिल्म या डिनर का प्रोग्राम बनाएंगे।
विदेश में नौकरी कर रहे को आज प्रमोशन की मेल मिल सकती है।
चंद्रमा द्वितीय भाव उच्च राशि वृषभ में होने से पैतृक संपत्ति के बंटवारे में आज भाइयों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे बिना किसी मनमुटाव के मामला सुलझ जाएगा।
खिलाड़ियों को आज अपनी टीम के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई मुश्किल मैच जीतने में सफल रहेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन दुःखी व बेचेन रहेगा।
बिजनेसमैन आज अपनी स्ट्रेटजी के दम पर विरोधियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे
बिजनेसमैन को किसी बड़े बिजनेसमैन से आपको फंडिंग का कमिटमेंट मिल सकता है।
आज आप किसी ऐसी कानूनी पेचीदगी से बच निकलेंगे जो पिछले कई महीनों से आपके बिजनेस को रोक रही थी।
चन्द्रमा आपकी राशि उच्च राशि वृषभ में होने से एंप्लॉयड पर्सन आज आप अपने शत्रुओं को अपने काम से ऐसा जवाब देंगे कि वे आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।
ऑफिस में आज आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट की लीडरशिप मिलेगी जो अब तक अधर में लटका हुआ था, और आप उसे गति देंगे।
आज आपके लिए पूर्व दिशा की यात्रा सफलता के नए द्वार खोलेगी, इस दिशा में की गई यात्रा से कोई बड़ा पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है।
सुनफा योग से कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आज आप उन विषयों में भी अच्छा करेंगे जो अब तक आपके कमजोर थे।
आज आप अपने शत्रुओं की गुप्त योजनाओं को विफल कर देंगे और उनके गढ़ में सेंध लगाने में सफल रहेंगे।
आज आपकी पुरानी किसी शारीरिक पीड़ा का अंत होगा और आप नए उत्साह के साथ ऑफिस जॉइन करेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं, 5, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खचो को कम करने की प्लानिंग करें।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से बैंक द्वारा प्रॉपर्टी के दोबारा मूल्यांकन का नोटिस बिजनेसमैन की नींद उड़ा सकता है।
आज किसी भी राजनीतिक रैली में हिस्सा लेना आपके बिजनेस के लिए घाटे का सौदा होगा।
बिजनेस वुमन को आज मार्केट वॉर के चलते अपने प्रोडक्ट्स की कीमत लागत से भी कम करनी पड़ सकती है।
सीनियर्स आज आपसे ऐसे प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट मांगेंगे जिनका डेटा अभी तैयार ही नहीं है, जिससे आपको डांट-फटकार का सामना करना पड़ेगा।
न्यू एम्प्लॉई को ट्रेनिंग देते समय वह ऐसी गलती कर सकते है जिसका खामियाजा और जवाबदेही सीधे आप पर तय की जाएगी।
पुश्तैनी जायदाद के मालिकाना हक को लेकर आज घर की महिलाएं आपस में उलझ सकती हैं, जिससे कलह बढ़ेगी।
आर्टिस्ट के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा, उनकी आर्ट्स पर कोई कॉपीराइट का केस कर सकता है।
एनजीओ या समाज सेवा के नाम पर जुटाए गए फंड्स के ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने से आपकी छवि धूमिल हो सकती है।
दफ्तर में कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार काम करने से आज आंखों में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 8
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
विदेशी बाजारों में भारतीय माल पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने की खबर आज आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आज का दिन वैचारिक मतभेद खत्म कर एक नई ऊर्जा भरने वाला होगा।
बिजनेसमैन अगर नया शोरूम या ऑफिस ओपनिंग करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे का समय सर्वोत्तम है।
आपको किसी विदेशी डेलिगेशन को ट्रेनिंग देने या उनके साथ प्रोजेक्ट शेयर करने का बड़ा मौका मिलेगा।
सीनियर्स आज आपके साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करेंगे और आपको किसी बड़े निर्णय में शामिल करेंगे।
संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए आज आप कोई बड़ी बीमा पॉलिसी या फंड शुरू कर सकते हैं, जो दूरगामी लाभ देगा।
वाशि योग से स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज किसी स्पोर्ट्स अकादमी में प्रवेश लेने या स्कॉलरशिप पाने के लिए दिन सर्वोत्तम है।
आज आप किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान या समाज सेवा शिविर का आयोजन करेंगे, जो आपको जनता के दिलों में बसा देगा।
आज आपकी लंबी यात्राओं की थकान दूर होगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव आएगा।
बिजनेसमैन बिजनेस में कोई डिपार्टमेंट स्टार्ट करेंगे जो पुराने ढर्रे को बदल कर रख देगा।
किसी प्रभावशाली राजनीतिज्ञ की मदद से आपको इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन या शेड आवंटित हो सकता है, जो आपके बिजनेस की बड़ी उपलब्धि होगी।
चन्द्रमा दशम भाव उच्च राशि वृषभ में होने से एंप्लॉयड पर्सन आज आप अपने पुराने अटके हुए टारगेट को पूरा कर लेंगे, जिससे मैनेजमेंट का आप पर भरोसा और बढ़ जाएगा।
कस्टमर के साथ आपकी मीटिंग्स आज बहुत सफल रहेंगी और वे आपकी स्पष्टवादिता से खुश होकर बड़ा ऑर्डर फाइनल करेंगे।
आनन्दादि योग से विवाहित जोड़ों के बीच आज समर्पण और समझ बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल बहुत ही शांत और सुखद रहेगा।
आज आपकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का फल मिलेगा, कोई बड़ी इंटर्नशिप या प्लेसमेंट का ऑफर आज हाथ लग सकता है।
पार्टी संगठन में आपके द्वारा किए गए बदलाव आज रंग लाएंगे और बूथ स्तर तक आपकी पकड़ मजबूत होगी।
आपको बैकबोन और घुटनों की समस्या में आज राहत मिलेगी, दफ्तर में आपका पोस्चर सुधरेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
सरकार द्वारा स्टार्टअप इंडिया के तहत मिलने वाले टैरिफ बेनिफिट्स आज आपके बैलेंस शीट को ग्रीन कर देंगे।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से आज बिजनेसमैन का कोई नया पेटेंट या डिजाइन रजिस्टर हो सकता है।
बिजनेसमैन की आज किसी ऐसे इन्वेस्टर से मुलाकात होगी जो आपकी कंपनी की वैल्यूएशन को करोड़ों में पहुँचा सकता है।
मंडे की शुरुआत में ही आप अपना आधे हफ्ते का टारगेट पूरा कर लेंगे, जिससे आप पूरे सप्ताह तनावमुक्त रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा क्रिएट किया गया कंटेंट आज मार्केट में आपके प्रोडक्ट की जबरदस्त हाइप बना देगा, जिससे सेल्स के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे।
अविवाहितों के काफी दिनों से चल रही सगाई की बात आज फाइनल हो सकती है, अगर आप सगाई करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे का समय आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। हो सके तो पक्षियों को दाना डालें और भैरव मंदिर में इमरती का भोग लगाएं, कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
सुनफा योग से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र आज मॉक टेस्ट में टॉप करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
अनाथ बच्चों या बुजुर्गों के लिए आपका आज का कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगा।
किसी खास की हेल्थ आज बहुत अच्छी रहेगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
घर के मुख्य द्वार के पीछे कैलेंडर या फोटो न लटकाएं, इससे कार्यों में विलंब और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आता है।
ग्रह गोचर विरूद्ध होने से किसी असंतुष्ट क्लाइंट द्वारा कंज्यूमर कोर्ट का नोटिस आज आपकी ब्रांड इमेज को सोशल मीडिया पर खराब कर सकता है।
बैंक से प्रॉपर्टी मॉर्गेज लोन के मामले में आज कोई नकारात्मक खबर मिल सकती है, जिससे आपका विस्तार प्लान रुक जाएगा।
बुजुर्गों की बीमारी पर होने वाला सडनली एक्सपेंडिचर आज आपके बिजनेस के अकाउंट को कम करेगा।
आज आपके डेस्क पर इतना काम होगा कि लंच करने का समय भी नहीं मिलेगा, ऊपर से इंटर्नशिप को गाइड करने की आफत सिर पर रहेगी।
ऑफिस में आपके किसी प्रोजेक्ट का आइडिया कोई दूसरा कोवर्कर अपना बताकर बॉस से शाबाशी लूट सकता है, जिससे आपका ईगो हर्ट होगा।
मैरिड पर्सन के मध्य कम्युनिकेशन गैप के कारण अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है।
ग्रुप स्टडी में आज विवाद होने से आपका कीमती समय बर्बाद होगा और आप खुद को दूसरों से पीछे महसूस करेंगे।
समाज सेवा के क्षेत्र में आज आपके द्वारा की गई कोई पुरानी मदद विवादों में आ सकती है, लोग उसे राजनीतिक एजेंडा करार देंगे।
आज आप पुरानी चोट या हड्डियों का दर्द उभर सकता है, जो उनके मूड को खराब करेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
आज किसी बड़े राजनीतिक-सामाजिक कार्यक्रम को स्पॉन्सर करना आपकी कंपनी की ब्रांड इमेज को चमका देगा।
चन्द्रमा सप्तम भाव उच्च राशि वृषभ में होने से बिजनेसमैन के बैंक से चल रहे ओवरड्राफ्ट विवाद का आज दी एंड हो सकता है साथ ही आपको नई क्रेडिट लाइन मिलेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज पार्टनर के साथ मिलकर आप किसी विदेशी कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर की स्टार्टिंग कर सकते हैं।
पॉज़िटिव कस्टमर कमेंट्स आज आपके प्रमोशन की फाइल में सबसे ऊपर होंगे, जिससे सीनियर्स का आप पर भरोसा और बढ़ेगा।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन अपनी स्किल के दम पर आज आप किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे, जो आपके सीवी में चार चाँद लगा देगा।
जो लोग घर से दूर हैं, उन्हें आज परिवार के साथ लंबी बातचीत करने का मौका मिलेगा जो उन्हें मानसिक सुकून देगी।
प्लेयर को आज योग और ध्यान मेडिटेशन से अपनी मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो खेल में जीत दिलाएगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
आज बैंक से आपके गोल्ड लोन या प्रॉपर्टी लोन की मंजूरी बिजनेस विस्तार के लिए बड़ी लिक्विडिटी प्रदान करेगी।
बिजनेस वुमन इस विकट परिस्थिति में मार्केट के लिए महिला-शक्ति बिजनेस की नई मिसाल पेश करेगी।
विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव से आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने के संकेत हैं।
चन्द्रमा षष्ठ भाव उच्च राशि वृषभ में होने से न्यू एंप्लॉयड पर्सन को काम सिखाने की जिम्मेदारी आज आपको एक मेंटर के रूप में स्थापित करेगी, जिससे आपकी लीडरशिप स्किल्स में निखार आएगा।
सोमवार की शुरुआत ही किसी बड़े टारगेट को अचीव करने के साथ होगी, जिससे आपको इस महीने भारी ’इंसेंटिव’ मिलने के योग बन रहे हैं।
विवाहित जीवन में मधुरता रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डिनर या शॉपिंग पर जा सकते हैं।
वाशि योग से कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आज आपका तुक्का भी सटीक बैठेगा और पुराने नोट्स आज बहुत काम आएंगे।
आज आपके द्वारा किए गए पुराने सामाजिक कार्यों के लिए आपको किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था से सम्मान या नामांकन मिल सकता है।
आज आपका स्वास्थ्य एकदम ऊर्जावान रहेगा, जिससे आप पेंडिंग वर्क चुटकियों में निपटा लेंगे।
लक्की कलर रॉयल ब्लू, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
वैश्विक ट्रेड वॉर के कारण आज आपके प्रतिद्वंद्वी की सप्लाई चेन टूटेगी और वह सारा मार्केट आपके पास सरक कर आएगा।
पश्चिम दिशा की व्यापारिक यात्रा आज आपको एक्सक्लूसिव डीलरशिप दिला सकती है, साथ ही अगर आप नया शोरूम खोलने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे का समय शुभ है।
सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से आज आप अपने बिजनेस के लिए किसी बड़ी संस्था से सम्मान या वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
आज चुगलखोर कोवर्कर आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे और आपकी कार्यशैली उनके दांव-पेंचों को फेल कर देगी।
आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी आज किसी ठंडे पड़े प्रोडक्ट को मार्केट में फिर से हिट करा देगी, जिससे मैनेजमेंट हैरान रह जाएगा।
संतान की रचनात्मकता आज आपको कोई बड़ा सरप्राइज देगी, जिससे घर में रौनक रहेगी।
आनन्दादि योग से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज किसी सीनियर अधिकारी का मार्गदर्शन मिलेगा जो करियर की दिशा बदल देगा।
युवाओं के बीच आज आपकी लोकप्रियता चरम पर होगी और सोशल मीडिया पर आपकी पॉजिटिविटी का ट्रेंड चलेगा।
आपकी सेहत आज बहुत अच्छी रहेगी, जिससे आप शाम को किसी आउटडोर एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में रुकावट आएगी।
आज पार्टनर के साथ प्रॉफिट मार्जिन पर हुई बहस कानूनी नोटिस में बदल सकती है, किसी भी रफ पेपर पर साइन करना आपको कोर्ट की सीढ़ियाँ चढ़ा सकता है।
आज टैक्स चोरी का लालच बिजनेसमैन को भारी पेनल्टी और साख का नुकसान कराएगा।
राजनीति से जुड़े लोग आज आपके बिजनेस में अवैध निर्माण या लाइसेंस के नाम पर अड़चनें पैदा कर सकते हैं।
आपकी मेहनत का श्रेय चुराने के लिए आज एक पूरी गैंग सक्रिय रहेगी, इसलिए अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट को सुरक्षित और लिखित रखें।
काम के बढ़ते बोझ के कारण शाम को घर पर भी चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे जीवनसाथी और बच्चों के साथ आपका विवाद हो सकता है।
विवाहित जोड़ों में आज ईगो के कारण साइलेंट वॉर छिड़ सकती है, जिससे घर का माहौल बोझिल रहेगा।
आर्टिस्ट की ऑरिजनलैटी पर आज सवाल उठ सकते हैं या सोशल मीडिया पर आपकी कला की ट्रोलिंग हो सकती है।
आज केवल फोटो खिंचवाने या दिखावे के लिए की गई मदद आपकी भारी फजीहत करा सकती है, जनता आपकी नीयत पर सवाल उठाएगी।
आज काम के बोझ के कारण ’सर्विकल पेन’ और नसों में खिंचाव की समस्या गंभीर हो सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से जरूरत के समय दोस्त की मदद करें।
विकट सिचुएशन को देखते हुए आज कच्चे माल का स्टॉक जमा करना बिजनेसमैन के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगा।
चन्द्रमा तृतीय भाव उच्च राशि वृषभ में होने से आज अपनी मार्केटिंग टीम के साथ की गई मीटिंग आपको सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिला सकती है।
बिजनेस में यदि पुराने टैक्स असेसमेंट में कोई गड़बड़ी थी, तो आज आप उसे कानूनी तरीके से सुलझाकर चैन की सांस लेंगे।
आज आप अपनी किसी पुरानी स्किल को अपग्रेड करेंगे, जिससे ऑफिस में आपकी उपयोगिता और भी बढ़ जाएगी।
आपके द्वारा डिजाइन किए गए प्रोजेक्ट की हाइप आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करेगी, जिससे कंपनी का नाम और आपका सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
पुश्तैनी जायदाद को लेकर चल रहा पुराना कानूनी विवाद आज आपकी सूझबूझ और किसी मध्यस्थ की सलाह से पूरी तरह सुलझ जाएगा।
आर्टिस्ट को आज किसी फिल्म या बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का ऑफर मिल सकता है, आपकी कला की बारीकियों की आज हर तरफ प्रशंसा होगी।
सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से आपकी बारीकी से तैयार की गई चुनाव रणनीति आज विरोधियों के बड़े से बड़े किले को ढहाने में सफल रहेगी।
घर के वृद्ध सदस्यों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण है, उनके चेहरे की चमक आज आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment