AAJ KA RASHIFAL 16 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 अप्रैल गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 08ः12 तक वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि फिर अमावस्या तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः59 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सूर्योदय से सुबह 09ः26 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कांटेक्ट से काम में रुकावट आएगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में पुराने व्यापारिक तौर-तरीकों और आधुनिक तकनीक के बीच सामंजस्य न बैठ पाने से कार्यप्रणाली सुस्त रहेगी, विरासत में मिली संपत्तियों के दस्तावेजीकरण में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
शिपिंग में देरी की वजह से विदेशी क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण होने की आशंका है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से पार्टनरशिप बिजनेस में जॉइंट एकाउंट के प्रबंधन में सावधानी बरतें, अन्यथा कानूनी उलझनें पैदा हो सकती हैं।
पब्लिक डीलिंग में आज संयम रखें, किसी विवाद के कारण छवि खराब हो सकती है, सस्पेंशन या ट्रांसफर जैसी स्थितियों का मानसिक दबाव बना रहेगा।
प्रोजेक्ट की शर्तों में स्पष्टता न होने से विवाद पैदा हो सकता है, आज के दिन नया कॉन्ट्रेक्ट साइन करने से बचें, शर्तें आपके पक्ष में नहीं होंगी।
जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं, घर की मरम्मत या किसी अनचाही यात्रा पर मोटा पैसा खर्च होने के योग हैं।
ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया का डिस्ट्रैक्शन आपकी तैयारी को कमजोर कर देगा।
पॉलिटिशियन के करीबी विश्वासपात्र आज विपक्षी दल के संपर्क में रह सकते हैं, सावधानी बरतें।
गेस और जोड़ों के दर्द की समस्या आपको पूरे दिन परेशान कर सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
स्टार्टअप कर रहे बिजनेसमैन कम इन्वेस्टमेंट से साथ बेहतर ग्रोथ हासिल करेंगे, सरकारी योजनाओं या सब्सिडी का सीधा लाभ आपके प्रोजेक्ट को मिलेगा।
आपके बिजनेस मॉडल को निवेशकों की सराहना मिलेगी, टीम में नए प्रतिभावान लोगों के जुड़ने से कार्यक्षमता बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के बेहतर से ऑफिस में उनकी योग्यता आज चमकेगी, कोई कठिन सर्टिफिकेशन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने का दिन है।
कठिन लगने वाले प्रोजेक्ट को एंप्लॉयड पर्सन समय से पहले पूरा कर लेंगे, क्लाइंट से एक्स्ट्रा बोनस या टिप मिलने के योग हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ नए बिजनेस की स्टार्टिंग करने जा रहे है, तो शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य कर सकते हैं, अविवाहितों के लिए आज का दिन किसी खास से मिलने का हो सकता है।
ग्रुप डिस्कशन में आपके तर्क सबसे अलग और प्रभावशाली होंगे, भविष्य के प्रति आपका विजन स्पष्ट होगा।
सोशल मीडिया पर आपकी लोकप्रियता का ग्राफ आज तेजी से बढ़ेगा, पार्टी आलाकमान आपको किसी कठिन सीट की जिम्मेदारी दे सकता है।
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) बेहतर रहने से चेहरे पर एक विशेष चमक और ओज दिखाई देगा।
लक्की कलर औरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में कार्य का मैनेजमेंट सटीक रहेगा, पार्टनर आपकी कार्यप्रणाली से प्रभावित रहेंगे और पूरा समर्थन देंगे।
बिजनेसमैन को मार्केट में प्रॉडक्ट की डिमांड का अनुमान सटीक बैठने से स्टॉक की किल्लत नहीं होगी, कैश फ्लो सुचारू रूप से चलता रहेगा।
लंबे समय से प्रतीक्षित प्रमोशन आज मिल सकता है, नई प्रोफाइल आपकी उम्मीदों से बेहतर होगी।
सरकार के किसी बड़े प्रॉजेक्ट की स्टार्टिंग में आपकी मुख्य भूमिका रहेगी, जनता और अधिकारियों के बीच आपकी इमेज सुधरेगी।
परिवार में शांति और सुकून का माहौल रहेगा, आध्यात्मिक कार्यों में परिवार की रुचि बढ़ेगी, जिससे घर की नेगेटिविटी दूर होगी।
प्लेयर के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका कंसंट्रेसन एंड फलेक्सीबिलिटी आज आपको पदक दिलाने में मदद करेंगे।
पॉलिटिशियन की सौम्य और ईमानदार छवि आपको दूसरे नेताओं से अलग खड़ा करेगी।
बात करें सेहत की तो 7-8 घंटे की गहरी और पर्याप्त नींद लेने से आप सुबह खुद को पुनर्जीवित महसूस करेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में बड़ों के अनुभव और आपकी नई सोच का मिश्रण व्यापार को दोगुनी गति देगा, अटके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर से बड़ा लाभ होने की संभावना है, एक्सपोर्ट क्वालिटी में सुधार से नए बाजार खुलेंगे।
मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की डिमांड बढ़ेगी, कॉम्पिटिटर पर आपकी रणनीति भारी पड़ेगी और ब्रांड वैल्यू में सुधार होगा।
विभागीय परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं, नई सरकारी नीति आपके काम को सरल बना देगी।
आपके काम की सोशल मीडिया या नेटवर्क में सराहना होगी, एक साथ कई अच्छे ऑफर मिलने से आप चुनाव की स्थिति में रहेंगे।
पार्टनर के साथ संबंधों में परिपक्वता आएगी, कठिन समय में पार्टनर का साथ आपको संबल देगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को कोच द्वारा दी गई रणनीति खेल के मैदान पर सटीक बैठेगी जिससे वो जीतने में सफल होंगे।
बुनियादी ढांचे के विकास जैसे पानी, सड़क के लिए आपकी सामाजिक संस्था को सफलता मिलेगी, आपके द्वारा स्थापित व्यवस्थाएं लंबे समय तक समाज का भला करेंगी।
ऑफिस या कार्यस्थल पर काम के अत्यधिक बोझ के बावजूद आपकी आंतरिक शक्ति इतनी होगी कि आप जरा भी थकान महसूस नहीं करेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलो में समस्या आएगी।
वर्क कल्चर को लेकर टीम में फूट पड़ने की संभावना है, जिससे प्रोजेक्ट्स अधूरे रह सकते हैं।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में सडनली पुरानी देनदारियां सामने आने से कैश-फ्लो प्रभावित होगा, पारिवारिक सदस्यों के बीच कार्य विभाजन को लेकर असंतोष उभर सकता है, जो व्यवसाय की गति रोक देगा।
कॉम्पिटिटर कंपनियों द्वारा पेश की गई नई स्कीम आपके डेड स्टॉक को बढ़ा सकती है, उधार पर माल देना आज जोखिम भरा रहेगा।
कागजी कार्यवाही में कोई पुरानी त्रुटि आज आपके लिए नोटिस का कारण बन सकती है, कोवर्कर की मदद न मिलने से अकेले ही काम का बोझ उठाना पड़ेगा।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से क्लाइंट का व्यवहार आज काफी कठोर रह सकता है, की गई छोटी सी गलती बड़े प्रोजेक्ट को हाथ से निकाल सकती है।
पार्टनर की किसी पुरानी बात को फिर से कुरेदने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, आज अपनी ईगो को किनारे रखकर माफी मांगना ही रिश्ते को बचाने का एकमात्र रास्ता होगा।
ग्रुप स्टडी के दौरान विवाद होने से स्टूडेंट्स का कीमती समय बर्बाद हो सकता है, एडमिट कार्ड या जरूरी दस्तावेजों को सहेज कर रखें, खोने का डर है।
आज अपने ही खेमे के भीतर भितरघात का पॉलिटिशियन को सामना करना पड़ सकता है, पार्टी आलाकमान के साथ संवाद में स्पष्टता की कमी आज भारी पड़ सकती है।
नसों में खिंचाव और माइग्रेन की समस्या आज अचानक उभर सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से सम्बधों में प्यार बढेगा।
बिजनेस में आ रही कानूनी बाधाएं दूर होंगी और लाइसेंसिंग से जुड़े काम आसानी से निपट जाएंगे, आयातित कच्चे माल की लागत में कमी आएगी।
मार्केट में शॉर्ट-टर्म निवेश से भी अच्छे लाभ के संकेत हैं, ब्रांड की साख बढ़ने से नए आउटलेट्स खोलने का सही समय है।
विकट स्थिति में कर्मचारियों का बोनस बढ़ने से उनकी कार्यक्षमता में इजाफा होगा जिससे आपके बिजनेस में प्रॉडकशन बढेगा।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से गवर्नमेंट प्रोजेक्ट्स में आपका योगदान सराहा जाएगा, आपको कोई अच्छी पोस्ट दी जा सकती है।
एआई के फील्ड में आपकी पकड़ आपको दूसरों से अलग खड़ा करेगी, आपका इनोवेटिव माइंडसेट कंपनी के लिए एसेट साबित होगा, टेक्नीकली दिन आपके लिए विशेष सफलता वाला है।
पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा और उनका मार्गदर्शन आपके काम आएगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं।
शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए आपकी कोशिशें सफल होंगी, बड़े उद्योगपतियों का साथ मिलने से समाज सेवा के प्रोजेक्ट्स को पर्याप्त फंड मिलेगा, आपकी छवि एक ’नायक’ के रूप में उभरेगी।
व्यक्तिगत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्लेयर के लिए दिन श्रेष्ठ है, आप अपनी टीम के लिए मैच विनिंग परफॉरमेंस देंगे।
पॉलिटिशियन की वाकपटुता और नेतृत्व क्षमता आज विरोधियों को भी नतमस्तक कर देगी।
हृदय रोगियों के लिए आज की मेडिकल रिपोर्ट बहुत उत्साहजनक रह सकती है, ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के मध्य वैचारिक मतभेद खत्म होंगे, मिलकर नए विजन बोर्ड पर काम करना शुरू करेंगे जो भविष्य उज्ज्वल करेगा।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के नए रास्ते खुलेंगे, बड़े कॉर्पोरेट घराने आपके बिजनेस में दिलचस्पी दिखा सकते हैं।
संतान अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और घर के कामों में हाथ बटाएंगे, उनकी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम संतोषजनक रहेंगे।
आज आपके नेतृत्व में कोई बड़ा जागरूकता अभियान सफल होगा, आपकी संस्था को सरकारी अनुदान मिलने की संभावना है।
ऑफिस में आपकी सहानुभूति और टीम बिल्डिंग स्किल्स की वजह से आपको “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ“ चुना जा सकता है, सॉफ्टवेयर्स पर आपकी कमांड बेहतर होगी।
क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते प्रोफेशनल से बढ़कर व्यक्तिगत और भरोसेमंद बनेंगे, क्रिएटिव राइटिंग और डिजाइनिंग के फ्रीलांसरों के लिए दिन विशेष शुभ है।
लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा, अविवाहितों के लिए आज किसी पुराने मित्र के जरिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
प्लेयर पुरानी चोट से उबरकर आप फिर से मैदान पर वापसी करेंगे, पै्रक्ट्सि में थोड़ा सा सुधार आज बड़ा अंतर पैदा करेगा।
रणनीति बनाने में आप पॉलिटिशियन माहिर साबित होंगे, विवादित मुद्दों पर आपकी संतुलित राय पार्टी की साख बचाएगी और आपके नंबर बढ़ाएगी।
पाचन शक्ति मजबूत होगी और आप जो भी पोषक तत्व लेंगे, उनका शरीर को भरपूर लाभ मिलेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में नए पार्टनर के जुड़ने से बिजनेस को नई दिशा और तकनीक मिलेगी, जिम्मेदारियों का सही बंटवारा तनाव कम करेगा।
बिजनेसमैन किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई प्लानिंग बना रहे हैं, तो शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बिजनेसमैन को किसी प्रॉडक्ट को लेकर मार्केट से सकारात्मक फीडबैक मिलेगा, साथ ही पुराने प्रॉडक्ट की बिक्री में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
मैनेजमेंट स्किल्स और रिसोर्सेज का सही तरह से यूज करना तो कोई आप से सीखे उसमें आप अव्वल रहेंगे, नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग के लिए आपको चुना जाएगा।
कॉफी दिनों से अटकी हुई इंक्रीमेंट की फाइल पर आज मुहर लग सकती है, पद में वृद्धि के साथ आपको बेहतर ऑफिस स्पेस या सुविधाएं मिल सकती हैं।
पार्टनर के साथ आज यादगार शाम बीतेगी, आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, जिससे रिश्ता और गहरा होगा।
शिक्षकों का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन आपकी दुविधाओं को दूर करेगा, लाइब्रेरी या शांत स्थान पर की गई पढ़ाई बहुत प्रभावी रहेगी।
जनसंपर्क अभियान में पॉलिटिशियन को भारी सफलता मिलेगी, युवाओं का समर्थन आपके पक्ष में माहौल बनाएगा।
आज आपको किसी प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया जा सकता है। समाज के वंचित वर्ग के लिए आपकी पहल रंग लाएगी।
पुरानी किसी लंबी बीमारी, विशेषकर छाती या पेट से संबंधित रोगों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में नए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले कानूनी सलाह अवश्य लें, किसी गुप्त शर्त के कारण भविष्य में धोखा मिल सकता है।
शेयर बाजार में अस्थिरता आपके पोर्टफोलियो को प्रभावित करेगी, कच्चे माल की जमाखोरी के कारण उत्पादन लागत में वृद्धि होने की संभावना है।
निर्यात किए गए प्रॉडक्ट की क्वालिटी खराब होने से माल रिटर्न हो सकता है, जिसका असर आपकी इमेज और बिजनेस की मार्केट वैल्यू पर दिखेगा।
किसी ट्रस्ट या एनजीओ के कागजी कामकाज में बड़ी गड़बड़ी मिलने से आपकी साख पर संकट आ सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से ऑफिस में किसी प्रॉजेक्ट या फाइल को लेकर आप सीनियर और बॉस का प्रेशर रहेगा, वर्क समय पर कंपलीट न होने से सीनियर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
समय के साथ स्वयं को अपडेट नहीं करने से एंप्लॉयड पर्सन के स्किल्स में कमी आएगी, जिससे विरोधी उनका मजाक बना सकते है।
पार्टनर पर शक करने की आदत रिश्ते में दरार डाल सकती है, आज किया गया कोई भी वादा निभाना आपके लिए मुश्किल होगा, जिससे पार्टनर का भरोसा टूट सकता है।
आर्टिस्ट की आर्ट पर आज सवाल उठाए जा सकते हैं या कॉपीराइट का मामला उठ सकता है, अपनी नई और अधूरी रचनाओं को आज सार्वजनिक मंच या सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें।
प्रशासन के साथ तालमेल न बैठने के कारण पॉलिटिशियन स्वयं के क्षेत्र के विकास नहीं करा पाएंगे साथ ही क्षेत्रीय लोग ही उनके खिलाफ खड़े हो सकते है।
बात करें सेहत की तो डिहाइड्रेशन और पेशाब में जलन जैसी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसी व पराक्रमी रहेगे।
व्यापारिक सौदों में अप्रत्याशित लाभ होगा, विदेशी संस्थाओं से लोन या ग्रांट मिलने की संभावना है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में नए व पुराने बेहतर संबंधों से आपक हाथ बड़े ऑर्डर लग सकते है, साथ ही प्रॉडक्शन में बढ़ोतरी के योग भी बनेंगे।
ऑफिस में आपका दबदबा बढ़ेगा और मीटिंग्स में आपके सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, नए जॉइन करने वाले कर्मचारियों के लिए आप एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।
हायर पोस्ट पर बैठे लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा, विभाग की ओर से सम्मान या रिवॉर्ड मिलने की संभावना है।
पार्टनर के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान बनेगा, आज आप अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार देकर सरप्राइज कर सकते हैं।
आपदा राहत या संकट के समय आपकी त्वरित कार्यप्रणाली की चर्चा होगी, निस्वार्थ सेवा से आपको मानसिक शांति और सामाजिक प्रतिष्ठा दोनों प्राप्त होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन की स्पोर्ट्स के प्रति खेल की भावना उन्हें दूसरे प्लेयर से अलग रखेगी आपकी यही शैली आपको जीत के लिए प्रेरित करेगी।
विरोधी अपनी ही चालों में फंस जाएंगे जिससे पॉलिटिशियन के लिए दिन अच्छा रहेगा।
माइग्रेन या पुराने सिरदर्द से जूझ रहे लोगों को आज बिना दवा के भी राहत मिल सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाईनेश से होगा लाभ।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में फैमिली मेंबर के बीच कार्य विभाजन स्पष्ट होने से उत्पादकता बढ़ेगी, पुरानी उधारी की वसूली होने से मन प्रसन्न रहेगा।
बिजनेस में अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर में कटौती करने से कॉस्ट कटिंग में मदद मिलेगी, जिससे आपका ध्यान बिजनेस की जरूरतमंद पर खर्च की तरफ जाएगा।
धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए आपकी पहल को समाज का भरपूर सहयोग मिलेगा।
जांच के दौरान आपकी फाइलें एकदम सही मिलेंगी, जिससे सीनियर और बॉस आपके कार्यों से खुश रहेंगे हो सकता है आपको पदोन्नति के साथ-साथ पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर के कर दें।
एंप्लॉयड पर्सन को आज कंपनी के द्वारा किसी न्यू टेक्नोलॉजी और मशीन को देखने और सीखने के लिए बाहर भेजा जा सकता है, जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी।
मल्टीटास्किंग वर्क करने वाले एंप्लॉयड पर्सन की वर्किंग स्टाइल में कुछ परेशानियां आ सकती है, अभी उन्हें उनके मैन प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा।
लव लाइफ में गहराई आएगी, पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी जो सफल रहेगी।
प्लेयर को बाहरी राज्यों या देशों में खेलने का अवसर मिल सकता है, साहसिक खेलों में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन रोमांचक और उपलब्धियों भरा रहेगा।
वैचारिक रूप से आप आज बहुत स्पष्ट रहेंगे, पॉलिटिशियन के भाषण जनता के दिलों को छू लेंगे।
जांघों और कूल्हों के हिस्से में यदि कोई पुराना दर्द था, तो वह आज गायब हो सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में लंबी अवधि के लक्ष्यों पर पार्टनर की सहमति बिजनेस को मजबूती देगी, ट्रस्ट और ट्रांसपेरेंसी आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से लॉजिस्टिक बाधाएं खत्म होंगी और सप्लाई चेन मैनेजमेंट स्ट्रांग होगा, क्लाइंट्स से एडवांस पेमेंट मिलने की संभावना है।
सरकारी नीतियों का समर्थन आपके सेक्टर को मिलेगा, मार्केट शेयर में आपकी हिस्सेदारी बढ़ने के संकेत हैं।
सोशल कार्य में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का सहयोग मिलेगा, आज किसी बड़ी चैरिटी इवेंट का सफल आयोजन संभव है।
नए अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा, पेमेंट समय पर आने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी और टीम में आपकी स्थिति मजबूत होगी, सीनियर का पूरा सहयोग मिलने से जटिल कार्य भी आसानी से सुलझेंगे।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के लिए आज का दिन मुलाकात या वीडियो कॉल के जरिए काफी रोमांटिक रहने वाला है।
आर्टिस्ट को आज बड़ी सफलता मिलेगी, किसी बड़े बैनर या नामी कलाकार के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।
गठबंधन की राजनीति में पॉलिटिशियन की मध्यस्थता सफल रहेगी।
कमर दर्द या पैरों के पुराने दर्द में फिजियोथेरेपी या हल्के व्यायाम से आज काफी आराम मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment