AAJ KA RASHIFAL 25 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
25 अप्रैल शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 06ः29 तक वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः05 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 08ः05 के बाद सिंह राशि में रहेंगे वहीं रात्रि 08ः05 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन धोखाधड़ी से भरा हो सकता है, करीबी सहयोगी ही आपकी स्ट्रेटेजी लीक कर सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में फंड्स के इस्तेमाल को लेकर आपसी मतभेद गहराएंगे, तकनीकी संचार में गड़बड़ी आज भारी पड़ेगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं होंगे जिससे मिसकम्युनिकेशन के कारण एंप्लॉयड पर्सन किसी विवाद का हिस्सा बन सकते हैं।
आज विकेंड होने के बावजुद भी गनर्वमेंट एंप्लॉयड पर्सन को किसी गवर्नमेंट कार्य को लेकर ऑफिस में एटेडेंस देनी पड़ेगी।
परिवार में आज अनुशासन के नाम पर आप दूसरों पर अपनी मर्जी थोप सकते हैं, जिससे घर के युवा आपसे नाराज हो जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स कंसन्ट्रेशन की कमी के कारण आज याद किया हुआ भूल सकते हैं।
पर्यावरण संरक्षण या जीव-दया जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी आज मानसिक शांति देगी।
जोड़ों का दर्द फिर से आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, भारी सामान न उठाएं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं.5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
शॉप के रिनोवेशन का काम शुरू करना आज वास्तु के हिसाब से भी शुभ रहेगा।
गण्ड योग के बनने से शाम की बिजनेस डिनर मीटिंग किसी बड़े एग्रीमेंट को क्लोज करने में मदद करेगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के कार्य को देखकर दूसरी कंपनियां उन्हें अपनी कंपनी में बेहतर पैकेज देकर लाना चाहेंगे।
ऑफिस का माहौल बहुत सहयोगात्मक रहेगा, आपकी नेटवर्किंग आज नए और प्रभावशाली लोगों से संपर्क कराएगी।
वीकेंड पर घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी जिसमें आपकी भूमिका अहम रहेगी।
विदेश जाने के लिए जरूरी एजुकेशन लोन के मिलने की संभावना जागृत हो सकती है।
आज किसी नई सामाजिक संस्था या एनजीओ के साथ जुड़ने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।
स्किन केयर रूटीन फॉलो करना आज आपकी सेहत को अच्छे परिणाम देगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
विदेशी व्यापार से जुड़े बिजनेसमैन को आज अप्रत्याशित लाभ होगा जिसकी वो आशा भी नहीं कर रहे थे।
फ्रीलांसरों को आज कला, डिजाइन या कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में बहुत ऊंचे भुगतान वाले प्रोजेक्ट्स मिलेंगे।
नई भाषा या विदेशी कोर्स सीखना आपके करियर के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
शनिवार का दिन परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए श्रेष्ठ है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए आज आप कोई बहुत सख्त और प्रभावी टाइम-टेबल बनाएंगे जो सफल रहेगा।
आज सामुदायिक बैठकों में आपकी आवाज को प्रमुखता से सुना जाएगा और लोग आपके पीछे खड़े होंगे।
किसी पुरानी बीमारी की जांच रिपोर्ट आज आपके पक्ष में आ सकती है जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
बिजनेस मे आज नए संसाधनों का निवेश होगा जो भविष्य की ग्रोथ को रफ्तार देगा।
बिजनेस में आज आपकी साख बढ़ेगी और नए वेंडर्स आपके साथ जुड़ने के लिए खुद संपर्क करेंगे।
वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर एंप्लॉयड पर्सन की कूटनीति और संतुलन बनाने की कला की सभी सराहना करेंगे।
अगर आज आप इंटरव्यू के लिए जा रहे है, तो सफेद शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर का कॉम्बिनेशन पहनें, यह आपके आत्मविश्वास को झलकाएगा, जिससे आप सटीक जवाब दे पाएंगे।
ससुराल पक्ष के साथ चल रहा कोई मनमुटाव आज बड़े-बुजुर्गों की मध्यस्थता से सुलझ जाएगा।
गण्ड योग बनने से आर्टिस्ट, स्टूडेंट्स एंड प्लेयर की परफॉर्मेंस से उनको आज नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी।
आपके सामूहिक प्रयासों से आप समाज में बड़ा बदलाव लाने में सफल रहेंगे।
बात करें सेहत की तो शारीरिक रूप से आज आप काफी फिट महसूस करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
निर्यात के लिए तैयार माल की क्वालिटी पर सवाल उठाए जा सकते हैं, जिससे आपकी ग्लोबल साख को धक्का लग सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी पुराने ऑडिट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनके मन में एक अनजाना भय रहेगा।
टीम मीटिंग में आपके आइडिया को बिना सोचे-समझे खारिज किया जा सकता है, जो आपके आत्मविश्वास को गहरी चोट पहुँचाएगा।
ससुराल पक्ष के किसी समारोह में जाना भारी पड़ सकता है; वहां आपकी उपेक्षा होने के संकेत हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड प्लेयर को विदेश में रहने वाले दोस्तों से आज गलत सूचना मिल सकती है।
परिवार और समाज के बीच संतुलन बिठाने में आज कुछ दिक्कत आ सकती है।
गैस्ट्रिक इश्यू और सीने में जलन आज आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
पुराने मैनेजमेंट सिस्टम को बदलने का फैसला आज आपकी लागत को बहुत कम कर देगा जिसका रिजल्ट आपको शाम तक दिखेगा।
भारी मशीनरी, लोहा या सीमेंट का नया बिजनेस शुरू करने के लिए शनिवार से बेहतर कोई दिन नहीं है।
वीकेंड पर एंप्लॉयड पर्सन अपनी हॉबी के लिए भी समय निकाल सकेंगे, जिससे मानसिक तनाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन की कार्यक्षमता और ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा, जिससे आप कठिन से कठिन टास्क को भी समय से पहले पूरा कर लेंगे।
पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
फॉरेन में स्टडी की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को आज कॉलेज से मेल के रूप में खुशखबरी मिल सकती है।
आज दान-पुण्य के कार्यों में आपका मन लगेगा और गुप्त दान से आपको विशेष लाभ होगा।
आज आप अधिक मिर्च-मसाले से बचें ताकि आपका मिजाज शांत और काम पर केंद्रित रहे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
बिजनेसमैन के लिए आज पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा सुखद रहेगी, बिजनेस मीटिंग के लिए ये दिशाएं उत्तम परिणाम देंगी।
गण्ड योग बनने से बिजनेसमैन के विश्वास की जीत होगी और आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ एमओयू साइन कर सकते हैं।
ऑफिस में हिडन एनिमी पर आपकी विजय होगी और आपकी निष्ठा को मैनेजमेंट द्वारा पहचाना जाएगा।
कंपनी में आ रही टेक्निकल प्रॉब्लम का ऐसा हल ढूंढेंगे जिससे कंपनी का खर्च कम होगा और कंपनी में आपका नाम होगा।
संतान के व्यवहार में सुधार आएगा और वे घर के कामों में हाथ बटाएंगे।
स्टूडेंट्स को आज किसी विदेशी प्रोफेसर से मेंटोर के रूप में सहयोग मिल सकता है जिससे वो अपनी इनकंप्लीट थिसिस को कंप्लीट कर पाएंगे।
आज किसी सरकारी योजना का लाभ गरीबों तक पहुँचाने में आप सेतु का काम करेंगे।
घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा, जिसमें अहम आपकी सेवा रहेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
टैरिफ की बाधाएं आपके लिए अवसर बनेंगी क्योंकि कॉम्पिटिटर पिछड़ जाएंगे और आपकी मोनोपॉली बढ़ेगी।
लाइफ पार्टनर का सहयोग आज आपको किसी बड़ी कानूनी उलझन से बाहर निकाल लेगा, जिससे आपकी परेशानी में कमी आएगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की सॉफ्ट स्किल्स और बातचीत का तरीका आज मैनेजमेंट को प्रभावित करेगा।
वीकेंड होने के कारण आप काम को जल्दी निपटाकर शाम का समय परिवार या पार्टनर के साथ बिता पाएंगे।
आर्टिस्ट एंड प्लेयर को आज किसी सेलिब्रिटी के साथ पार्टिसिपेट करने का मौका मिल सकता है।
प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी महसूस होगी।
समाज के वंचित वर्गों की सेवा करते समय आज आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज आप अपने भोजन में लाल फल या सब्जियों को शामिल करें तो आपकी सेहत बेहतर रहेगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
इस विकट परिस्थिति में लेबर प्रॉब्लम या स्ट्राइक जैसी स्थिति बन सकती है, जो आपके लिए कोई बड़ी मुश्बित बनकर सामने आ सकती है।
आज विदेशी पोर्ट्स पर आपका माल क्लीयरेंस के इंतजार में फंसा रह सकता है, जिससे लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ेगा।
आज बॉस का स्वभाव काफी सख्त रह सकता है, जिससे आप खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन काफी सुस्त रहेगा और किसी अच्छे प्रोजेक्ट की बात अंतिम समय पर आकर बिगड़ सकती है।
काम की व्यस्तता के कारण आज आप फैमिली को दिया हुआ वादा पूरा नहीं कर पाएंगे।
आर्टिस्ट एंड प्लेयर को आज कड़ी चुनौती मिलेगी, स्टूडेंट्स के ग्रुप स्टडी में समय बर्बाद होने के योग हैं, अकेले पढ़ना बेहतर होगा।
आज आपकी लोकप्रियता से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आप अपने पथ से न डगमगाएं, निस्वार्थ सेवा ही आपकी सबसे बड़ी ढाल है।
त्वचा में एलर्जी या खुजली की समस्या हो सकती है, इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
गण्ड योग बनने से विदेशी व्यापार में आज शानदार प्रगति होगी।
बिजनेस की बेकार पड़ी संपत्ति को लीज पर देने का फैसला आज आपके बैंक बैलेंस में भारी इजाफा करेगा।
ऑफिस में आज टेक्नोलॉजी पर आपकी पकड़ आपको सबसे अलग रखेगी, और वह आपको दौड़ में सबसे आगे कर देगी।
आज का दिन एंप्लॉयड पर्सन के लिए शानदार जाने वाला है, पुराने अटके हुए इंसेंटिव आज आपके खाते में आ सकते हैं।
विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा, कहीं बाहर डिनर का प्रोग्राम बन सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आज आपके लीक से हटकर दिए गए जवाब परीक्षकों को प्रभावित करेंगे।
समाज के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आज आपके कठिन कार्यों को सरल बना देगा, उनके अनुभव का सम्मान करें, वे आपको नई दृष्टि देंगे।
बात करें सेहत की तो हड्डियों का दर्द गायब होगा और आप लंबी सैर का आनंद ले पाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से किसी शांतिपूर्ण स्थान पर बिजनेस मीटिंग करना आज आपके हक में रहेगा।
टैरिफ कानूनों में छूट मिलने से आपकी सर्विस की मांग विदेशी मार्केट में रातों-रात बढ़ जाएगी।
ऑफिस में कड़ी मेहनत के बाद आज एंप्लॉयड पर्सन फैमिली के साथ सुकून भरी शाम बिताएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को टीम के साथ मिलकर कार्य करने से उनको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
लव लाइफ में आज आप बहुत भावुक रहेंगे और पार्टनर की हर जरूरत का ख्याल रखेंगे।
आज स्टूडेंट्स के द्वारा तैयार किया गया कोई नया ऐप या सॉफ्टवेयर लॉन्च करने में सफलता मिलेगी।
महिला सशक्तिकरण या बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना आज फलदायी रहेगा।
सेहत के मामले में आज मानसिक स्पष्टता और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारें।
बिजनेस में आपकी ईमानदारी और नैतिकता आज मार्केट में आपकी साख को सबसे ऊपर रखेगी।
चैरिटी या वेलनेस से जुड़ा नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए शनिवार की शाम का समय अत्यंत शुभ है।
अगर आज आप इंटरव्यू के लिए घर से निकल रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य निकलें और निकलने से पहले एक तांबे के पात्र से जल पिएं और थोड़ा सा केसर चखें, यह आपके कॉन्फिडेंस को शिखर पर रखेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन किसी उपलब्धि या मेडल प्राप्ति का हो सकता है।
सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आज आप किसी महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बनेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज विज्ञापन या ब्रांड एंडोर्समेंट के रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
अविवाहितों के लिए आज शादी की बात पक्की हो सकती है।
अपनों को समझाएं कि आपका कार्य केवल आपके लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है।
संतान की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आएगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6

Comments
Post a Comment